Close Menu
    What's Hot

    उत्तराखंड के सरकारी कर्मचारियों की हुई बल्ले-बल्ले! धामी सरकार ने दिया बोनस का तोहफा

    November 3, 2026

    पंजाब की राजनीति में बड़ा उलटफेर! AAP के तीन विधायक बीजेपी में शामिल, दिल्ली में थामा कमल का दामन

    November 2, 2026

    देवभूमि व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष गुरमीत सिंह का जन्मदिन के अवसर पर, विधायक शिव अरोरा और USTV RUDRAPUR के संपादक अजय चड्ढा ने दी शुभकामनाएं

    November 2, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • उत्तराखंड के सरकारी कर्मचारियों की हुई बल्ले-बल्ले! धामी सरकार ने दिया बोनस का तोहफा
    • पंजाब की राजनीति में बड़ा उलटफेर! AAP के तीन विधायक बीजेपी में शामिल, दिल्ली में थामा कमल का दामन
    • देवभूमि व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष गुरमीत सिंह का जन्मदिन के अवसर पर, विधायक शिव अरोरा और USTV RUDRAPUR के संपादक अजय चड्ढा ने दी शुभकामनाएं
    • पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी से मिले विधायक शिव अरोरा, लिया आशीर्वाद
    • देहरादून में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, दो आरोपियों के पैर में लगी गोली
    • लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा की तैयारियों को लेकर विधायक शिव अरोरा ने की बैठक
    • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का उत्तराखंड दौरा स्थगित
    • रुद्रपुर विधायक शिव अरोरा के आवास पहुंचे दिल्ली के विधायक तरविंदर सिंह मारवाह, समसामयिक राजनीतिक मुद्दों पर हुई चर्चा
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Uttarakhand Satya News PaperUttarakhand Satya News Paper
    • होम
    • देश

      SBI में डेटा लीक से हड़कंप! 3,897 ग्राहकों की निजी जानकारी डार्क वेब पर उजागर, जानें बैंक ने क्या कहा

      October 21, 2026

      26 से 30 सितंबर तक लगातार 5 दिन बैंक बंद! SBI ने ग्राहकों को दी जरूरी सलाह

      September 21, 2026

      अजीत डोभाल और CDS जनरल सुब्रमणि पहुंचेंगे उत्तराखंड , गढ़वाल राइफल्स के कार्यक्रम में होंगे शामिल

      September 18, 2026

      UPI Payment पर MDR चार्ज की खबर से मचा हड़कंप! ₹2,000 से ऊपर पेमेंट पर 0.40% शुल्क? जानिए पूरा सच

      September 16, 2026

      हल्द्वानी के ‘शुद्धिकरण’ मामले में बेंगलुरु पुलिस ने दर्ज की जीरो FIR, BJP नेताओं पर लगे गंभीर आरोप

      September 5, 2026
    • उत्तराखंड

      उत्तराखंड के सरकारी कर्मचारियों की हुई बल्ले-बल्ले! धामी सरकार ने दिया बोनस का तोहफा

      November 3, 2026

      देवभूमि व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष गुरमीत सिंह का जन्मदिन के अवसर पर, विधायक शिव अरोरा और USTV RUDRAPUR के संपादक अजय चड्ढा ने दी शुभकामनाएं

      November 2, 2026

      पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी से मिले विधायक शिव अरोरा, लिया आशीर्वाद

      November 2, 2026

      देहरादून में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, दो आरोपियों के पैर में लगी गोली

      November 1, 2026

      लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा की तैयारियों को लेकर विधायक शिव अरोरा ने की बैठक

      October 31, 2026
    • मेरा शहर
      • हल्द्वानी
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • ऋषिकेश
      • अल्मोड़ा
      • चंपावत
      • चमोली
      • नैनीताल
      • रामनगर
      • किच्छा
      • टिहरी गढ़वाल
      • पौड़ी गढ़वाल
      • श्रीनगर
      • पिथौरागढ़
      • बागेश्वर
      • रुद्रप्रयाग
    • श्रेणियाँ
      • क्राइम
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म-कर्म
      • लेख
    • वीडियो गैलरी
    • ई-पेपर
    • विज्ञापन
    • संपर्क
    Uttarakhand Satya News PaperUttarakhand Satya News Paper
    Home » धामी की मेहनत से खेल भूमि बना उत्तराखण्ड: शाह
    क्राइम

    धामी की मेहनत से खेल भूमि बना उत्तराखण्ड: शाह

    उत्तराखंड सत्यBy उत्तराखंड सत्यFebruary 16, 2025No Comments5 Mins Read
    WhatsApp Telegram Facebook Twitter LinkedIn Email
    Share
    WhatsApp Telegram Facebook Twitter LinkedIn Email

    राष्ट्रीय खेलों का भव्य समारोह में हुआ समापन, गृह मंत्री समेत कई हस्तियां पहुंची

    उत्तराखण्ड सत्य,हल्द्वानी

    38वें राष्ट्रीय खेलों के समापन समारोह में केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सर्वश्रेष्ठ टीमों को मंच पर सम्मानित किया। साथ ही खेलों के आयोजन में अहम भूमिका निभाने वाले कई लोगों को भी सम्मानित किया। केन्द्रीय मंत्री ने सफल आयोजन के लिए सीएम धामी की जमकर तारीफ भी की। इस अवसर पर गृहमंत्री अमित शाह ने उत्तराखंड के सभी देवी-देवताओं को प्रणाम करते हुए अपना संबोधन शुरू किया। अमित शाह ने उत्तराखंड के सभी खिलाड़ियों को बधाई दी। 38वें राष्ट्रीय खेलों के समापन समारोह में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि मोदी सरकार देशभर में खेलों के लिए विश्वस्तरीय इंफ्रास्ट्रक्चर और इकोसिस्टम तैयार कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खेलों को बढ़ावा देने के लिए कई अहम कदम उठाए हैं, जिसका असर मेडल जीतने की संख्या में साफ दिखाई देता है। अमित शाह ने बताया कि 2014 में खेलों का बजट 800 करोड़ था, जो 2025-26 में बढ़कर 3800 करोड़ हो जाएगा। यह खेलों के प्रति मोदी सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि 2014 में भारतीय खिलाड़ियों ने कॉमनवेल्थ गेम्स में सिर्फ 15 पदक जीते थे, जबकि अब यह संख्या 26 तक पहुंच गई है। एशियाई खेलों में 2014 में 57 पदक मिले थे, जो 2023 में 107 तक बढ़ गए हैं। गृहमंत्री ने कहा कि आज हर राज्य खेलों को बढ़ावा देने के लिए आगे आ रहा है। उत्तराखंड जैसे पहाड़ी राज्य ने भी शानदार आयोजन कर यह साबित कर दिया कि भारत का हर क्षेत्र खेलों का हब बनने को तैयार है। अगले राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी मेघालय जैसे छोटे राज्य को सौंपी गई है। उन्होंने कहा कि आज खिलाड़ी मोदी जी को ‘खेल मित्र’ कहते हैं, क्योंकि उन्होंने खिलाड़ियों के लिए एक बेहतरीन माहौल तैयार किया है। अमित शाह ने ऐलान किया कि भारत 2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए पूरी तरह तैयार है। उन्होंने कहा कि हमने ओलंपिक में मेजबानी का दावा ठोका है और मुझे यकीन है कि जब 2036 में ओलंपिक भारत में होगा, तो हमारे खिलाड़ी मेडल जीतकर देश का तिरंगा ऊंचा करेंगे। उन्होंने उत्तराखंड के खिलाड़ियों से अपील की कि वे कड़ी मेहनत करें और देश को गौरव दिलाने में अपना योगदान दें। अमित शाह ने कहा कि कहा कि महज राष्ट्रीय खेलों के आयोजन से देवभूमि खेलभूमि नहीं बना है बल्कि सीएम धामी ने हर जिले में खेल इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत किया है, सबसे बड़ी बात है कि सीएम धामी ने 21 वें स्थान से देवभूमि को खेल के नक्शे पर सातवें स्थान पर लाने का पुरूषार्थ किया है। उत्तराखण्ड के जो खिलाड़ी आज इतने सारे मेडल जीतकर आये हैं इन्होंने भी देवभूमि को खेल भूमि बनाने का काम किया है। देवभूमि में हुए इस सफल आयोजन गुणगान आज पूरे देश में सुना जा रहा है। इस छोटे से राज्य के लिए इतना बड़ा काम बड़ा कठिन था लेकिन सीएम धामी के नेतृत्व में उत्तराखण्ड ने इस काम को बहुत अच्छी तरह से किया। गृह मंत्री ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि जीत का जज्बा और हार से निराश नहीं होना यही खेल का संदेश है। उन्होंने कहा कि यहां हुए इस आयोजन में कई खिलाड़ियों ने रिकार्ड बनाये हैं जिससे अंतर्राष्ट्रीय ख्ेालों में भी भारत के लिए उम्मीद जगी है। उन्होंने कहा कि सफलता सिर्फ शारीरिक क्षमता से नहीं आती कौशल से नहीं आती बल्कि दृढ़ निश्चय और मजबूत मन ही सफलता को प्राप्त कराता है। उन्होंने कहा कि अथक परिश्रम और निरंतर अभ्यास ही आपको आगे ले जायेगी। इससे पूर्व समापन समारोह को केन्द्रीय खेल मंत्री डॉ0 मनसुख मांडविया, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश की खेल मंत्री रेखा आर्या, ओलपिंक संघ की अध्यक्ष पीटी उषा ने भी सम्बोधित किया। इस दौरान राष्ट्रीय खेलों की मशाल मेघायल के मुख्यमंत्री कॉनराड कोंगकल संगमा को सौंपी गयी। राष्ट्रीय खेलों के समापन की घोषणा ओलंपिंक संघ की अध्यक्ष पीटी उषा ने की। समापन समारोह के शुभारभ अवसर पर कलाकारों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर मन मोह लिया। इस अवसर पर केन्द्रीय राज्य मंत्री सड़क एवं परिवहन भारत सरकार अजय टम्टा, पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज, वित्त एवं शहरी विकास मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल एवं आपदा प्रबंधन उत्तराखण्ड के अध्यक्ष विनय रूहेला, सांसद अजय टम्टा सहित तमाम गणमान्य लोग मौजूद रहे।

    संस्कृति,संस्कार और गीत संगीत का संगम

    38 वें राष्ट्रीय खेलों का समापन समारोह अंतर्राष्ट्रीय स्पोर्ट्स कांप्लेक्स धूमधाम से हुआ। गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में समापन समारोह भव्य और दिव्य रहा। इस दौरान कुमांऊनी लोक संस्कृति, परंपरा, संस्कार और गीत संगीत का सुंदर संगम भी देखने को मिला। समापन समारोह के दौरान स्टेडियम में जबरदस्त उत्साह दिखाई दिया। सीएम ने अमित शाह को शुभंकर मौली भेंट किया। दर्शकों से खचाखच भरे आयोजन स्थल में समापन समारोह का शुभारम्भ मां नंदा-सुनंद के वंदन और जयकारे के साथ हुआ । इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आरंभ मां नंदा-सुनंद के वंदन और जयकारे के साथ हुआ। लोक गायक राकेश पनेरू ने जय हो नंदा देवी… भजन का मधुर गायन किया। खुशी दिगारी ने मैं घास काटूं लो…, अल्मोड़ा अंग्रेज आयो… आदि गीत प्रस्तुत किए। चंद्र प्रकाश ने मैं जा छूं कमला… गीत की सुंदर प्रस्तुति दी। गोविंद दिगारी ने लस्का कमर… झोड़ा-चांचरी, गोविंदी धुंधरू बजेदे छमछमा का गायन किया। नृत्यांगना स्वेता माहरा ने चौता की चौत्वाल, पार भीड़ें की छोरी, क्रीम पौडरा… गीत पर सुंदर नृत्य प्रस्तुत किया। दर्शक उनकी प्रस्तुति के दौरान जमकर झूमे। संकल्प से शिखर तक की थीम पर आधारित 38वें राष्ट्रीय खेलों की विदाई बेला के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री मनसुख मांडविया, युवा कार्यक्रम एवं खेल राज्य मंत्री रक्षा ििनखल खड़से, मेघालय के मुख्यमंत्री कानराड कोंगकल संगमा, भारतीय ओलिंपिक संघ की अध्यक्ष पीटी उषा भी मौजूद रहे।

    Share. WhatsApp Telegram Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email
    उत्तराखंड सत्य
    • Website

    Related Posts

    पंजाब की राजनीति में बड़ा उलटफेर! AAP के तीन विधायक बीजेपी में शामिल, दिल्ली में थामा कमल का दामन

    November 2, 2026

    पहाड़ों में अब ‘खतरे’ पर 24 घंटे नजर

    October 3, 2026

    प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में अब पैसे की बाधा नहीं

    September 13, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Don't Miss
    उत्तराखंड

    उत्तराखंड के सरकारी कर्मचारियों की हुई बल्ले-बल्ले! धामी सरकार ने दिया बोनस का तोहफा

    By उत्तराखंड सत्यNovember 3, 20260

    देहरादून। उत्तराखंड के सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के…

    पंजाब की राजनीति में बड़ा उलटफेर! AAP के तीन विधायक बीजेपी में शामिल, दिल्ली में थामा कमल का दामन

    November 2, 2026

    देवभूमि व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष गुरमीत सिंह का जन्मदिन के अवसर पर, विधायक शिव अरोरा और USTV RUDRAPUR के संपादक अजय चड्ढा ने दी शुभकामनाएं

    November 2, 2026

    पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी से मिले विधायक शिव अरोरा, लिया आशीर्वाद

    November 2, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    Our Picks

    उत्तराखंड के सरकारी कर्मचारियों की हुई बल्ले-बल्ले! धामी सरकार ने दिया बोनस का तोहफा

    November 3, 2026

    पंजाब की राजनीति में बड़ा उलटफेर! AAP के तीन विधायक बीजेपी में शामिल, दिल्ली में थामा कमल का दामन

    November 2, 2026

    देवभूमि व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष गुरमीत सिंह का जन्मदिन के अवसर पर, विधायक शिव अरोरा और USTV RUDRAPUR के संपादक अजय चड्ढा ने दी शुभकामनाएं

    November 2, 2026

    पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी से मिले विधायक शिव अरोरा, लिया आशीर्वाद

    November 2, 2026

    Subscribe to Updates

    Get the latest Updated on your email

    About Us

    '‘‘उत्तराखंड सत्य’’ की निष्ठाओं का निर्विवाद सफर ‘‘आपके बीच’’

    'उत्तराखंड सत्य' उत्तराखंड समाचारों का डिजिटल माध्यम है।
    अपने विचार या समाचार प्रसारित करने के लिए हमसे संपर्क करें।

    मोबाइल नं. : 9837637707, 05944-247707
    ईमेल: uttrakhandsatyardr@gmail.com

    पता :शॉप नं.35, सिटी स्कवायर मॉल काशीपुर बाईपास, रोड रुद्रपुर, जिला- उधम सिंह नगर - उत्तराखंड

    Our Picks

    उत्तराखंड के सरकारी कर्मचारियों की हुई बल्ले-बल्ले! धामी सरकार ने दिया बोनस का तोहफा

    November 3, 2026

    पंजाब की राजनीति में बड़ा उलटफेर! AAP के तीन विधायक बीजेपी में शामिल, दिल्ली में थामा कमल का दामन

    November 2, 2026

    देवभूमि व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष गुरमीत सिंह का जन्मदिन के अवसर पर, विधायक शिव अरोरा और USTV RUDRAPUR के संपादक अजय चड्ढा ने दी शुभकामनाएं

    November 2, 2026
    Categories
    • उत्तराखंड
    • क्राइम
    • देश
    • मनोरंजन
    • मेरा शहर
    • लेख
    • शिक्षा
    Facebook Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 uttarakhandsatya.com, Uttarakhand. Design By: HaldwaniCity.com

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.