Author: उत्तराखंड सत्य

अरुणाचल के बाद उत्तराखंड देश में दूसरा सर्वश्रेष्ठ राज्य, संसाधन प्रबंधन और राजकोषीय अनुशासन में बेमिसाल प्रदर्शन उत्तराखण्ड सत्य,रूद्रपुर उत्तराखंड ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि सुदृढ़ नीति, अनुशासित वित्तीय दृष्टिकोण और पारदर्शी शासन के बल पर सीमित संसाधनों वाला यह पहाड़ी प्रदेश भी राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्टता का उदाहरण पेश कर सकता है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार ने वित्तीय प्रबंधन और राजकोषीय अनुशासन के क्षेत्र में ऐसा प्रदर्शन किया है जिसने देशभर में उत्तराखंड की धमक बढ़ा दी है। केंद्रीय वित्त मंत्रलय के अंतर्गत स्थापित अरुण जेटली नेशनल इंस्टीटयूट फॉर फाइनेंशियल…

Read More

देहरादून। उत्तराखंड राज्य स्थापना की रजत जयंती के जश्न में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नौ नवंबर को शामिल होंगे। उनके कार्यक्रम में बदलाव किया गया है। पहले प्रधानमंत्री का आगमन 11 नवंबर को प्रस्तावित था, जिसे अब संशोधित कर नौ नवंबर निर्धारित किया गया है। इसी के अनुरूप तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।राज्य स्थापना के 25 वर्ष पूरे होने पर एक से 11 नवंबर तक प्रदेशभर में रजत जयंती समारोहों की श्रृंखला आयोजित की जा रही है। इस अवधि में सांस्कृतिक, सामाजिक, खेलकूद और विकास यात्रा से जुड़े विविध कार्यक्रम होंगे। तीन नवंबर को विधानसभा के विशेष सत्र…

Read More

उत्तराखण्ड सत्य,नई दिल्ली इंडियन एमेच्योर बॉक्सिंग फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. राकेश मिश्र ने कहा कि देश के युवा खिलाड़ी आज नई ऊर्जा, जोश और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ रहे हैं, जो भारत के खेल भविष्य की सशक्त नींव रख रहे हैं। वे जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित राज्य एथलेटिक्स मीट.2025 के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। यह आयोजन फिजिकल एजुकेशन फाउंडेशन ऑफ इंडिया द्वारा फिट इंडिया मूवमेंट के सहयोग से आयोजित किया गया। समारोह में डॉ. मिश्र ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया और उनके उज्ज्वल…

Read More

देशभर के विभिन्न राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों और बोर्डों की टीमें करेंगी प्रतिभाग, तैयारियां जोर शोर से शुरू उत्तराखण्ड सत्स,अयोध्या इंडियन एमेच्योर बॉक्सिंग फेडरेशन द्वारा आयोजित फ्के.एस.ई. कप सीनियर पुरुष बॉक्सिंग चैंपियनशिप 2025य् का आयोजन आगामी 7 से 10 नवम्बर तक सेठ एम.आर. जयपुरिया स्कूल, अयोध्या में किया जाएगा। इस राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में देशभर के विभिन्न राज्यों, केंद्रशासित प्रदेशों और बोर्डों की टीमें भाग लेंगी। चार दिनों तक चलने वाले इस खेल महोत्सव का नेतृत्व प्रदेश उपाध्यक्ष श्री विशाल गुप्ता करेंगे। आयोजन स्थल अयोध्या इन दिनों राष्ट्रीय बॉक्सिंग का केंद्र बनने जा रहा है, जहां देश के सर्वश्रेष्ठ…

Read More

उत्तराखण्ड सत्य,देहरादून दीपोत्सव की जगमगाती रात में जब पूरा प्रदेश दीपों की लौ से आलोकित हो रहा था,घर-घर उल्लास और उमंग का माहौल था, उसी समय उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपनी दीपावली को कुछ अलग ढंग से मनाने का निर्णय लिया। वे राजधानी देहरादून के उस कोने में पहुँचे, जहाँ अब भी आपदा से जूझ रहे परिवारों के घरों में अंधेरा पसरा था। मुख्यमंत्री ने उनके बीच पहुँचकर न केवल उनकी व्यथा सुनी, बल्कि उन्हें यह भरोसा भी दिलाया कि सरकार उनके पुनर्वास और पुनर्निर्माण के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही है।दीपावली की रात…

Read More

साईबर ठगों के जाल में फंसकर लोग गंवा रहे मेहनत की कमाई उत्तराखण्ड सत्य,रूद्रपुर डिजिटल दुनिया की चमक- दमक के बीच अब साइबर ठगों ने नए निशाने तय कर लिए हैं मासूम बच्चे। ऑनलाइन गेमिंग के बढ़ते चलन ने जहां मनोरंजन का नया जरिया दिया है, वहीं अब यह ठगों के लिए आसान शिकार का मैदान बनता जा रहा है। ‘गेम खेलो और पैसे कमाओ’ जैसे आकर्षक विज्ञापन देकर ठग न सिर्फ बच्चों को फंसा रहे हैं, बल्कि उनके जरिए पूरे परिवार को आर्थिक संकट में डाल रहे हैं। पिछले एक वर्ष में साइबर ठगी से जुड़े सैकड़ों बैंक खाते…

Read More

उत्तराखण्ड सत्य,गूलरभोज सांसद अजय भट्ट ने बुधवार को गूलरभोज नगर पंचायत की ओर से निर्मित अटल बिहारी वाजपेयी चौक, सुभाष चंद्र बोस चौक, और राजा सुहेलदेव स्मृति द्वार का लोकार्पण किया। इसके साथ ही उन्होंने राज्य वित्त एवं अवस्थापना निधि से निर्मित 26 टाइल्स रोडों का उद्घाटन भी किया। इस अवसर पर क्षेत्रवासियों ने सांसद भट्ट का फूलमालाओं से जोरदार स्वागत किया। लोकार्पण के बाद रामलीला मैदान में आयोजित भव्य जनसभा को संबोधित करते हुए सांसद अजय भट्ट ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज विश्व के नंबर वन नेता हैं, जिन्होंने देश के विकास में कोई कमी नहीं छोड़ी…

Read More

– नगर निगम की टीम के साथ स्वच्छता अभियान भी चलाया रूद्रपुर। प्रकृति और सूर्य उपासना के महापर्व छठ पूजा को लेकर नगर निगम पूरी मुस्तैदी से तैयारियों में जुटा है। महापौर विकास शर्मा ने शुक्रवार को नगर निगम और सिंचाई विभाग की टीम के साथ शहर के प्रमुख छठ घाटों फुलसुंगा, फुलसुंगी, कल्याणी नदी और जगतपुरा सहित कई स्थानों का स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान महापौर ने संबंधित कर्मचारियों को छठ पर्व के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधाओं को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि घाटों की साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, पेयजल आपूर्ति और…

Read More

उत्तराखण्ड सत्य,रूद्रपुर धनतेरस और दिवाली को लेकर शहर के बाजार पूरी तरह सज चुके हैं। रंग-बिरंगी रोशनियों, झिलमिलाती झालरों और आकर्षक सजावटी सामान से दुकानों की रौनक देखते ही बन रही है। बाजारों में भीड़ बढ़ने से व्यापारियों के चेहरे खिल उठे हैं। इस बार ग्राहकों की पसंद में खासा बदलाव नजर आ रहा है। चाइनीज सामान की जगह लोग स्वदेशी उत्पादों को अधिक तरजीह दे रहे हैं। हाथों से बने मिट्टðी के दीये, झूमर और फूलों की लड़ियां सबसे ज्यादा बिक रही हैं। दीयों और सजावटी फूलों की मांग इतनी बढ़ गई है कि कई दुकानदारों ने पहले से…

Read More

अवैध कालोनियों में प्लाट खरीदने वालों की भी उड़ी नींद, कई निर्माण अधर में लटके, निवेश करने वालों का भी सपना टूटा उत्तराखण्ड सत्य,रूद्रपुर जिले में अवैध कॉलोनियों पर जिला विकास प्राधिकरण का शिकंजा कसने के बाद दिवाली से पहले कालोनाइजरों और प्रॉपर्टी डीलरों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। प्राधिकरण ने डीएम के आदेश पर जिले की करीब 900 कॉलोनियों को अवैध घोषित करते हुए यहां किसी भी तरह के नए निर्माण पर रोक लगा दी है। इस कदम से न सिर्फ कॉलोनाइजरों और प्रॉपर्टी डीलरों में हड़कम्प मचा है, बल्कि उन हजारों लोगों के सपनों पर भी ताला लग…

Read More