Author: उत्तराखंड सत्य

मात्र नौ माह में महापौर विकास शर्मा ने बदली शहर की सूरत, दशकों से अटके कार्य अब तेजी से धरातल पर उत्तराखण्ड सत्य,रुद्रपुर शहर की राजनीति में अक्सर यह शिकायत सुनाई देती रही है कि विकास के वादे सिर्फ चुनावी भाषणों तक सिमट जाते हैं, लेकिन महापौर विकास शर्मा ने अपने मात्र नौ माह के कार्यकाल में यह धारणाएँ बदल दी हैं। उनकी युवा सोच, दृढ़ इच्छाशक्ति और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से उनके सुदृढ़ संबंधों ने रुद्रपुर के विकास की रफ्तार को कई गुना बढ़ा दिया है। जो काम दशकों से सिर्फ फाइलों में अटके थे, वे आज धरातल…

Read More

उधम सिंह नगर में शुरू हुआ कानून व्यवस्था का नया अध्याय उत्तराखण्ड सत्य,रुद्रपुर जनपद में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा की तेजतर्रार और निर्णायक कार्यशैली ने जिले की कानून व्यवस्था को नई मजबूती दी है। उनके नेतृत्व में पुलिस का रुतबा बढ़ा है और अपराधियों में गहरा खौफ देखने को मिल रहा है। कप्तान की सख्ती का सीधा असर जिले में अपराधों के आंकड़ों पर पड़ा है, जो लगातार गिरावट की ओर हैं। एसएसपी मणिकांत मिश्रा के निर्देशन में थाना चौकियों की कार्यप्रणाली में उल्लेखनीय सुधार आया है। अधिकारियों और कर्मचारियों की जिम्मेदारी तथा तत्परता बढ़ी है। सक्रिय निगरानी और…

Read More

प्रशासनिक सच्चाई जिस पर कैबिनेट ने ध्यान दिया अजय चड्डा,रूद्रपुर देहरादून। उत्तराखंड सरकार ने छोटे अपराधों को लेकर राज्य की दंड व्यवस्था में व्यापक बदलाव की दिशा में पहला बड़ा कदम उठा दिया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में जन विश्वास अधिनियम के अध्यादेश को मंजूरी दे दी गई है। अधिनियम अभी लागू नहीं हुआ है, लेकिन कैबिनेट की हरी झंडी के बाद अब इसके औपचारिक रूप से अध्यादेश बनने और फिर अधिनियम के लागू होने की प्रक्रिया शुरू होगी। इस प्रस्तावित अधिनियम के तहत सात अलग-अलग विभागों के कानूनों में लंबे समय से…

Read More

उत्तराखण्ड सत्य,प्रयागराज। पंडित गणेश प्रसाद मिश्र एवं श्रीमती शांति मिश्रा की पुण्य स्मृति में इस वर्ष भी प्रयागराज के संगम तट पर माघ मेला शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर 3 जनवरी 2026 से 2 फरवरी 2026 तक संचालित होगा। सेवा न्यास के अध्यक्ष डॉ- राकेश मिश्र ने बताया कि पंडित गणेश प्रसाद मिश्र सेवा न्यास पिछले नौ वर्षों से माघ मेला, अर्द्धकुंभ और महाकुंभ के अवसर पर कल्पवासियों के लिए आवश्यक व्यवस्थाएँ करता आ रहा है। इस वर्ष भी न्यास की ओर से आध्यात्मिक कार्यक्रमों की विस्तृत श्रृंखला आयोजित की जा रही है। इनमें 4 जनवरी से…

Read More

सीएम धामी के प्रयास रंग लाये, उत्तराखंड की 184 ग्रामीण सड़कों को 1700 करोड़ की मंजूरी उत्तराखण्ड सत्य, देहरादून उत्तराखंड के पर्वतीय जनजीवन को सुदृढ़ आधार देने की दिशा में मंगलवार का दिन निर्णायक साबित हुआ। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की केंद्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ हुई विस्तृत बैठक में राज्य के कृषि क्षेत्र, ग्रामीण अवसंरचना और हालिया प्राकृतिक आपदा से प्रभावित इलाकों के पुनर्निर्माण को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक का सबसे अहम परिणाम रहा प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) के तहत 184 नई ग्रामीण सड़कों के निर्माण के लिए 1700…

Read More

उत्तराखण्ड सत्य,रूद्रपुर विधायक तिलक राज बेहड़ ने प्रेस वार्ता में कहा देश की आजादी के बाद उत्तर प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री पंडित गोविंद बल्लभ पंत के नेतृत्व में पाकिस्तान से आए आजादी के बाद विस्थापित लोगों को तराई के अंदर बसाया गया जमीन आवंटित की गई सन 1956 से लेकर 1961 तक के दशक में विभाजन से विस्थापित लगभग 20000 से अधिक पंजाबी सिख परिवारों को तराई में पुनर्वास कराया गया। बेहड़ ने कड़ी आपत्ति दर्ज करते हुए कहा पंडित राम सुमेर शुक्ला को तराई का संस्थापक कहा जाना क्षेत्र की जनता का अपमान है राम सुमेर शुक्ला ना ही…

Read More

दोनों ओर 60-60 फिट चौड़ाई के प्रस्ताव पर बनी सहमति उत्तराखण्ड सत्य,रुद्रपुर काशीपुर बाईपास को जाम की समस्या से मुक्त कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रगति हुई है। विधायक शिव अरोड़ा ने बताया कि लंबे समय से लंबित पड़े बाईपास चौड़ीकरण कार्य को व्यवहारिक स्वरूप देने के लिए उन्होंने जिला विकास प्राधिकरण के समक्ष नया प्रस्ताव रखा था, जिसे अब स्वीकार कर लिया गया है। अपने कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में विधायक अरोड़ा ने कहा कि वर्तमान मास्टर प्लान में इस मार्ग की चौड़ाई 75-75 फीट प्रस्तावित थी, जो व्यापारिक दृष्टि से अव्यावहारिक साबित हो रही थी। व्यापारियों…

Read More

राम सुमेर शुक्ल की 47वीं पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री ने की कई घोषणाएँ, उत्कृष्ट कार्य करने वाले 11 लोग सम्मानित अजय चड्डा,रूद्रपुर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, तराई क्षेत्र के संस्थापक पंडित राम सुमेर शुक्ल जी की 47 वीं पुण्यतिथि पर रुद्रपुर राजकीय मेडिकल कॉलेज प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। कार्यक्रम स्थल पहुँचकर सर्वप्रथम स्वर्गीय पंडित राम सुमेर शुक्ल जी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी व उनके जीवन परिचय के शिलापट्टð का अनावरण किया। मुख्यमंत्री ने विभिन्न क्षेत्रें में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 11 लोगों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। उन्होंने लालपुर-…

Read More

– वर्ल्ड बॉक्सिंग चैंपियनशिप में टीम इंडिया का उत्साह चरम पर – दो भारतीय बॉक्सरों की जीत से बढ़ा मनोबल नई दिल्ली। दुबई में चल रही इंटरनेशनल बॉक्सिंग एसोसिएशन मैन्स वर्ल्ड बॉक्सिंग चैंपियनशिप 2025 में भारतीय मुक्केबाज़ों ने शानदार लय के साथ अपनी चुनौती पेश की है। प्रारंभिक दौर के मुकाबले शुक्रवार को खेले गए, जिसमें भारतीय दल ने सधे कदमों के साथ अपनी मौजूदगी दर्ज कराई। टीम मैनेजमेंट का मानना है कि खिलाड़ी इस समय उत्कृष्ट फॉर्म में हैं और विश्व मंच पर अपना दमखम साबित करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। शुक्रवार शाम पाँच बजे से हुए…

Read More

उत्तराखण्ड सत्य,हल्द्वानी शहर में ट्रैफिक जाम से निजात दिलाने के लिए अब तकनीक का सहारा लिया जा रहा है। जल्द ही हल्द्वानी का ट्रैफिक प्रबंधन पूरी तरह हाईटेक हो जाएगा। यहां इंटेलिजेंट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम स्थापित करने की प्रक्रिया तेज हो गई है। 72 करोड़ की इस महत्त्वाकांक्षी परियोजना के टेंडर जारी कर दिए गए हैं और टेंडर फाइनल होते ही छह माह के भीतर काम शुरू होगा। इसके साथ ही हल्द्वानी में ट्रैफिक नियंत्रण अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित सिस्टम से होगा। फिलहाल शहर के 13 मुख्य चौराहों पर 1-20 करोड़ की लागत से लगी ट्रैफिक लाइटें निष्क्रिय पड़ी हैं।…

Read More