सुशील गाबा महामंत्री और अमित गंभीर बने कोषाध्यक्ष
रूद्रपुर। शहर की धार्मिक और सांस्कृतिक पहचान से जुड़ी पुरातन बस स्टैंड की प्रतिष्ठित रामलीला के आयोजन की तैयारियां शुरू हो गई हैं। आगामी रामलीला मंचन को भव्य और व्यवस्थित स्वरूप देने के उद्देश्य से कमेटी का पुनर्गठन करते हुए नई टीम को जिम्मेदारी सौंपी गई है। समाजसेवी मनोज गावा को कमेटी का अध्यक्ष बनाया गया है, जबकि अयोध्या धाम तक पैदल यात्रा कर चुके समाजसेवी सुशील गाबा को महामंत्री और चार्टर्ड अकाउंटेंट अमित गंभीर को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। पुरातन बस स्टैंड की रामलीला वर्षों से नगर की धार्मिक-सांस्कृतिक परंपरा का महत्वपूर्ण हिस्सा रही है। रामलीला के मंचन के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु और शहरवासी यहां पहुंचते हैं। नई टीम के सामने रामलीला की पुरानी गरिमा और परंपराओं को बनाए रखते हुए आयोजन को और व्यवस्थित तथा आकर्षक बनाने की जिम्मेदारी होगी। नवनियुक्त अध्यक्ष मनोज गावा लंबे समय से सामाजिक गतिविधियों से जुड़े रहे हैं। महामंत्री बनाए गए सुशील गाबा धार्मिक एवं सामाजिक कार्यों में सक्रिय रहने के साथ अयोध्या धाम तक पैदल यात्रा भी कर चुके हैं। वहीं कोषाध्यक्ष अमित गंभीर पेशे से चार्टर्ड अकाउंटेंट हैं। तीनों पदाधिकारियों के अनुभव और सामाजिक जुड़ाव को देखते हुए कमेटी से इस बार आयोजन को और बेहतर स्वरूप दिए जाने की उम्मीद जताई जा रही है। कमेटी के पुनर्गठन और नई जिम्मेदारियां मिलने पर शहर की विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक संस्थाओं से जुड़े लोगों ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि नई टीम के नेतृत्व में श्री रामलीला कमेटी न केवल पारंपरिक रामलीला मंचन की गरिमा को आगे बढ़ाएगी, बल्कि धार्मिक, सांस्कृतिक और सामाजिक गतिविधियों के माध्यम से भी अपनी भूमिका को और मजबूत करेगी।
Trending
- भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष ने पंजाबी गौरव सम्मेलन में सिख समाज के योगदान को नमन
- रामलीला कमेटी की नई कार्यकारिणी गठित, मनोज गावा अध्यक्ष
- सिख-पंजाबी समीकरण पर भाजपा की नजर
- प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में अब पैसे की बाधा नहीं
- 500 करोड़ के बकाये ने बढ़ाई तल्खी, आर-पार के मूड में राइस मिलर्स
- ऊधम सिंह नगर में भारी बारिश से बिगड़े हालात, जसपुर में 2 बच्चों का रेस्क्यू; बाजपुर में 300 घर प्रभावित
- हल्द्वानी के ‘शुद्धिकरण’ मामले में बेंगलुरु पुलिस ने दर्ज की जीरो FIR, BJP नेताओं पर लगे गंभीर आरोप
- उत्तराखंड राइस मिलर्स का बड़ा फैसला, मांगें पूरी नहीं हुईं तो नए सत्र में सरकारी अनुबंध नहीं करेंगे

