Close Menu
    What's Hot

    उत्तराखंड राइस मिलर्स का बड़ा फैसला, मांगें पूरी नहीं हुईं तो नए सत्र में सरकारी अनुबंध नहीं करेंगे

    September 5, 2026

    श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर आस्था के रंग में रंगा रुद्रपुर

    September 5, 2026

    विधायक निधि खर्च का रिपोर्ट कार्ड आया सामने

    September 5, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • उत्तराखंड राइस मिलर्स का बड़ा फैसला, मांगें पूरी नहीं हुईं तो नए सत्र में सरकारी अनुबंध नहीं करेंगे
    • श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर आस्था के रंग में रंगा रुद्रपुर
    • विधायक निधि खर्च का रिपोर्ट कार्ड आया सामने
    • नितिन नवीन परखेंगे भाजपा की चुनावी जमीन
    • टिक्की की दुकान पर सुनी पीड़ा, अब बेटे के इलाज का जिम्मा
    • अधूरी तैयारियों के बीच एमबीबीएस की आिखरी उम्मीद
    • CM आवास की सुरक्षा में सेंध! महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला समेत 6 कांग्रेस नेताओं पर मुकदमा
    • रुद्रपुर में भव्य श्रीकृष्ण जन्माष्टमी शोभायात्रा ने मोहा मन, मेयर विकास शर्मा ने साझा की मनमोहक तस्वीरें
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Uttarakhand Satya News PaperUttarakhand Satya News Paper
    • होम
    • देश

      नेपाल में भीषण बाढ़ से भारी तबाही: 95 की मौत, करीब 500 लापता; 133 भारतीय नागरिक भी शामिल

      August 27, 2026

      अमरनाथ यात्रा: आस्था, प्रकृति और राष्ट्रभाव का अद्भुत संगम

      July 18, 2026

      बाबा बर्बानी के दरबार का रास्ता तैयार

      June 27, 2026

      बाबा बर्फानी के भक्तों की सुरक्षा में अभेद्य कवच,यात्रा से पहले धरती से आसमान तक निगरानी

      June 7, 2026

      चार राज्यों में भाजपा के नए सेनापति तैनात

      May 31, 2026
    • उत्तराखंड

      उत्तराखंड राइस मिलर्स का बड़ा फैसला, मांगें पूरी नहीं हुईं तो नए सत्र में सरकारी अनुबंध नहीं करेंगे

      September 5, 2026

      नितिन नवीन परखेंगे भाजपा की चुनावी जमीन

      September 5, 2026

      टिक्की की दुकान पर सुनी पीड़ा, अब बेटे के इलाज का जिम्मा

      September 5, 2026

      अधूरी तैयारियों के बीच एमबीबीएस की आिखरी उम्मीद

      September 5, 2026

      CM आवास की सुरक्षा में सेंध! महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला समेत 6 कांग्रेस नेताओं पर मुकदमा

      September 4, 2026
    • मेरा शहर
      • हल्द्वानी
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • ऋषिकेश
      • अल्मोड़ा
      • चंपावत
      • चमोली
      • नैनीताल
      • रामनगर
      • किच्छा
      • टिहरी गढ़वाल
      • पौड़ी गढ़वाल
      • श्रीनगर
      • पिथौरागढ़
      • बागेश्वर
      • रुद्रप्रयाग
    • श्रेणियाँ
      • क्राइम
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म-कर्म
      • लेख
    • वीडियो गैलरी
    • ई-पेपर
    • विज्ञापन
    • संपर्क
    Uttarakhand Satya News PaperUttarakhand Satya News Paper
    Home » श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर आस्था के रंग में रंगा रुद्रपुर
    ऊधम सिंह नगर

    श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर आस्था के रंग में रंगा रुद्रपुर

    उत्तराखंड सत्यBy उत्तराखंड सत्यSeptember 5, 2026No Comments5 Mins Read
    WhatsApp Telegram Facebook Twitter LinkedIn Email
    Share
    WhatsApp Telegram Facebook Twitter LinkedIn Email
    • कृष्णमय हुआ शहर, सड़कों पर उमड़ा आस्था का सैलाब
    • पांच मंदिर से निकली भव्य शोभायात्रा में मनमोहक झांकियों ने मोहा मन, जय श्रीकृष्ण के उद्घोष से गूंजे प्रमुख मार्ग
    • जगह-जगह पुष्पवर्षा और प्रसाद वितरण से स्वागत, जनप्रतिनिधि-सामाजिक संगठन भी हुए एक मंच पर

    रुद्रपुर। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के उल्लास में इस बार रुद्रपुर एक अलग ही रंग में नजर आया। श्री सनातन धर्म सभा के तत्वावधान में वर्षों से चली आ रही परंपरा को आगे बढ़ाते हुए पांच मंदिर से निकाली गई भव्य शोभायात्रा ने पूरे शहर को कृष्णमय कर दिया। हजारों श्रद्धालुओं का सैलाब सड़कों पर उमड़ा तो राधा-कृष्ण और भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं पर आधारित मनमोहक झांकियां आकर्षण का केंद्र बनी रहीं। भक्ति गीतों और ‘राधे-राधे’, ‘जय श्रीकृष्ण’ तथा ‘नंद के आनंद भयो’ के जयघोष के बीच शहर के प्रमुख मार्गों पर देर तक उत्सव जैसा माहौल बना रहा।
    पांच मंदिर से शुरू हुई शोभायात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरी। भगत सिंह चौक, गल्ला मंडी, त्रिशूल चौक, डीडी चौक और मुख्य बाजार सहित विभिन्न स्थानों पर शोभायात्रा के स्वागत के लिए पहले से तैयारियां की गई थीं। शोभायात्रा जिस मार्ग से गुजरी, वहां बड़ी संख्या में लोग झांकियों के दर्शन के लिए उमड़ पड़े। घरों और व्यापारिक प्रतिष्ठानों से भी लोगों ने पुष्पवर्षा कर यात्रा का अभिनंदन किया।
    शोभायात्रा में भगवान श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप, राधा-कृष्ण और देवी-देवताओं की आकर्षक झांकियां श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध करती रहीं। सजे-धजे रथों, धार्मिक ध्वजों और भक्ति संगीत ने माहौल को और भव्य बना दिया। बच्चों और महिलाओं से लेकर युवाओं एवं बुजुर्गों तक में शोभायात्रा को लेकर खासा उत्साह दिखाई दिया। कई स्थानों पर श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद और जलपान की व्यवस्था भी की गई।
    शहर की विभिन्न धार्मिक, सामाजिक और व्यापारिक संस्थाओं ने शोभायात्रा का स्वागत किया। भगत सिंह चौक पर पंजाबी महासभा की ओर से यात्रा पर पुष्पवर्षा की गई। नगर निगम परिसर के पास महापौर विकास शर्मा के नेतृत्व में निगम के अधिकारियों, कर्मचारियों और पार्षदों ने पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा का अभिनंदन किया। इसके अलावा मुख्य बाजार सहित यात्रा मार्ग पर विभिन्न संगठनों और व्यापारियों ने भी स्वागत में कोई कसर नहीं छोड़ी।


    शोभायात्रा की खास बात यह रही कि धार्मिक उत्सव के बीच विभिन्न राजनीतिक दलों से जुड़े जनप्रतिनिधि और पदाधिकारी भी एक साथ नजर आए। क्षेत्रीय विधायक शिव अरोरा शोभायात्रा में श्रद्धालुओं एवं आयोजन समिति के पदाधिकारियों के साथ शामिल हुए और भगवान श्रीकृष्ण का आशीर्वाद लिया। विधायक तिलराज बेहड़, महापौर विकास शर्मा, दर्जा मंत्री रामपाल सिंह सहित विभिन्न जनप्रतिनिधियों और गणमान्य लोगों ने भी आयोजन में सहभागिता की। श्री सनातन धर्म सभा की ओर से अतिथियों और गणमान्य लोगों को पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया गया।
    जनप्रतिनिधियों ने भगवान श्रीकृष्ण के चरणों में नमन करते हुए क्षेत्र एवं प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। उन्होंने कहा कि श्रीकृष्ण जन्माष्टमी केवल धार्मिक पर्व ही नहीं, बल्कि धर्म, सत्य, कर्तव्य और मानवता का संदेश देने वाला महापर्व है। भगवान श्रीकृष्ण ने गीता के माध्यम से मानव समाज को कर्म का जो संदेश दिया, वह आज भी प्रासंगिक है। ऐसे धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन नई पीढ़ी को अपनी सनातन संस्कृति और परंपराओं से जोड़ते हैं।
    उन्होंने कहा कि रुद्रपुर की श्रीकृष्ण जन्माष्टमी शोभायात्रा वर्षों से शहर की धार्मिक आस्था और सांस्कृतिक पहचान का हिस्सा रही है। इसमें समाज के विभिन्न वर्गों की सहभागिता शहर की सामाजिक एकता को भी दर्शाती है। उन्होंने श्री सनातन धर्म सभा और आयोजन से जुड़े पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को सफल आयोजन के लिए बधाई दी।
    शोभायात्रा के दौरान विधायक तिलराज बेहड़, विधायक शिव अरोरा, महापौर विकास शर्मा, दर्जा मंत्री रामपाल सिंह, उत्तम दत्ता, पूर्व पालिकाध्यक्ष मीना शर्मा, अनिल शर्मा, अनिल चौहान, गुरमीत सिंह, राजकुमार फूटेला, राजेश डाबर, पंकज बांगा, प्रीत ग्रोवर, मनोज छाबड़ा, संदीप राव, वेद ठुकराल, मनीष गगनेजा, श्री सनातन धर्म सभा अध्यक्ष महेश बब्बर, महामंत्री विजय जग्गा, बॉबी अरोरा, जगदीश विश्वास, राजेश बजाज, कुलदीप चंद, मनोज मदान, राधेश शर्मा, निमित्त शर्मा, राजेंद्र राठौर, कैलाश राठौर, नमन चावला, गुरमीत सिंह, सचिन मुंजाल, रविंद्र धामी, मयंक कक्कड़, विक्की वाल्मीकि, नागेंद्र गंगवार, रवि दिवाकर, राज कोली, धर्मेंद्र कोली, मोहित कक्कड़, सुनील सिंह, डम्पी चोपड़ा, सुभाष यादव और रामप्रकाश गुप्ता सहित बड़ी संख्या में धार्मिक-सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी, व्यापारी एवं श्रद्धालु मौजूद रहे।

    सियासी पहचान पीछे, कान्हा की भक्ति ने सबको किया एक साथ

    श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शोभायात्रा केवल धार्मिक आस्था की भव्य तस्वीर ही पेश नहीं कर गई, बल्कि रुद्रपुर के सामाजिक ताने-बाने की झलक भी इसमें दिखाई दी। आमतौर पर अलग-अलग राजनीतिक मंचों पर नजर आने वाले जनप्रतिनिधि और विभिन्न दलों से जुड़े चेहरे इस अवसर पर एक ही धार्मिक आयोजन में सहभागी बने। विधायक तिलराज बेहड़, विधायक शिव अरोरा, महापौर विकास शर्मा, दर्जा मंत्री रामपाल सिंह, पूर्व पालिकाध्यक्ष मीना शर्मा सहित अनेक राजनीतिक और सामाजिक हस्तियां श्रद्धालुओं के बीच नजर आईं। वहीं धार्मिक-सामाजिक और व्यापारिक संगठनों ने अपने-अपने स्तर पर यात्रा का स्वागत कर आयोजन को शहर का साझा उत्सव बना दिया। कहीं पुष्पवर्षा हुई तो कहीं प्रसाद बांटा गया और कहीं श्रद्धालुओं के लिए जलपान की व्यवस्था की गई। हजारों लोगों की भागीदारी के बीच निकली शोभायात्रा ने यह संदेश भी दिया कि धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराएं शहर को केवल उसकी पहचान से नहीं जोड़तीं, बल्कि अलग-अलग वर्गों को एक मंच पर लाने का माध्यम भी बनती हैं।

    Related

    Share. WhatsApp Telegram Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email
    उत्तराखंड सत्य
    • Website

    Related Posts

    विधायक निधि खर्च का रिपोर्ट कार्ड आया सामने

    September 5, 2026

    टिक्की की दुकान पर सुनी पीड़ा, अब बेटे के इलाज का जिम्मा

    September 5, 2026

    अधूरी तैयारियों के बीच एमबीबीएस की आिखरी उम्मीद

    September 5, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Don't Miss
    उत्तराखंड

    उत्तराखंड राइस मिलर्स का बड़ा फैसला, मांगें पूरी नहीं हुईं तो नए सत्र में सरकारी अनुबंध नहीं करेंगे

    By उत्तराखंड सत्यSeptember 5, 20260

    रुद्रपुर। उत्तराखंड राइस मिल एसोसिएशन की कार्यकारिणी एवं प्रदेशभर के राइस मिलर्स की एक महत्वपूर्ण…

    श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर आस्था के रंग में रंगा रुद्रपुर

    September 5, 2026

    विधायक निधि खर्च का रिपोर्ट कार्ड आया सामने

    September 5, 2026

    नितिन नवीन परखेंगे भाजपा की चुनावी जमीन

    September 5, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    Our Picks

    उत्तराखंड राइस मिलर्स का बड़ा फैसला, मांगें पूरी नहीं हुईं तो नए सत्र में सरकारी अनुबंध नहीं करेंगे

    September 5, 2026

    श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर आस्था के रंग में रंगा रुद्रपुर

    September 5, 2026

    विधायक निधि खर्च का रिपोर्ट कार्ड आया सामने

    September 5, 2026

    नितिन नवीन परखेंगे भाजपा की चुनावी जमीन

    September 5, 2026

    Subscribe to Updates

    Get the latest Updated on your email

    About Us

    '‘‘उत्तराखंड सत्य’’ की निष्ठाओं का निर्विवाद सफर ‘‘आपके बीच’’

    'उत्तराखंड सत्य' उत्तराखंड समाचारों का डिजिटल माध्यम है।
    अपने विचार या समाचार प्रसारित करने के लिए हमसे संपर्क करें।

    मोबाइल नं. : 9837637707, 05944-247707
    ईमेल: uttrakhandsatyardr@gmail.com

    पता :शॉप नं.35, सिटी स्कवायर मॉल काशीपुर बाईपास, रोड रुद्रपुर, जिला- उधम सिंह नगर - उत्तराखंड

    Our Picks

    उत्तराखंड राइस मिलर्स का बड़ा फैसला, मांगें पूरी नहीं हुईं तो नए सत्र में सरकारी अनुबंध नहीं करेंगे

    September 5, 2026

    श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर आस्था के रंग में रंगा रुद्रपुर

    September 5, 2026

    विधायक निधि खर्च का रिपोर्ट कार्ड आया सामने

    September 5, 2026
    Categories
    • उत्तराखंड
    • क्राइम
    • देश
    • मनोरंजन
    • मेरा शहर
    • लेख
    • शिक्षा
    Facebook Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 uttarakhandsatya.com, Uttarakhand.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.