Close Menu
    What's Hot

    369.66 करोड़ के विकास कार्यों का किया लोकार्पण, शिलान्यास

    June 27, 2026

    बाबा बर्बानी के दरबार का रास्ता तैयार

    June 27, 2026

    1872 गरीब परिवारों का सपना होगा साकार

    June 27, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • 369.66 करोड़ के विकास कार्यों का किया लोकार्पण, शिलान्यास
    • बाबा बर्बानी के दरबार का रास्ता तैयार
    • 1872 गरीब परिवारों का सपना होगा साकार
    • आपातकाल लोकतंत्र के इतिहास का सबसे काला अध्यायः भट्ट
    • साक्षरता में उत्तराखंड की बड़ी छलांग
    • एडवेंचर टूरिज्म का नया केंद्र बनेगा उत्तराखंड
    • चुनावी मोड में कांग्रेस,विधाानसभा वार बनेगा जीत का रोडमैप
    • भीषण गर्मी से राहत के लिए पर्यावरण मित्रों को बांटे ग्लूकोज पैकेट और कैप
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Uttarakhand Satya News PaperUttarakhand Satya News Paper
    • होम
    • देश

      बाबा बर्बानी के दरबार का रास्ता तैयार

      June 27, 2026

      बाबा बर्फानी के भक्तों की सुरक्षा में अभेद्य कवच,यात्रा से पहले धरती से आसमान तक निगरानी

      June 7, 2026

      चार राज्यों में भाजपा के नए सेनापति तैनात

      May 31, 2026

      पंकज जैन बने दिगम्बर जैन धर्म संरक्षिणी महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष

      May 31, 2026

      अभेद्य सुरक्षा चक्र में होंगे बाबा बर्फानी के दर्शन, रूद्रपुर से 4 जुलाई को रवाना होगा जत्था

      May 24, 2026
    • उत्तराखंड

      369.66 करोड़ के विकास कार्यों का किया लोकार्पण, शिलान्यास

      June 27, 2026

      1872 गरीब परिवारों का सपना होगा साकार

      June 27, 2026

      साक्षरता में उत्तराखंड की बड़ी छलांग

      June 20, 2026

      एडवेंचर टूरिज्म का नया केंद्र बनेगा उत्तराखंड

      June 20, 2026

      चुनावी मोड में कांग्रेस,विधाानसभा वार बनेगा जीत का रोडमैप

      June 20, 2026
    • मेरा शहर
      • हल्द्वानी
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • ऋषिकेश
      • अल्मोड़ा
      • चंपावत
      • चमोली
      • नैनीताल
      • रामनगर
      • किच्छा
      • टिहरी गढ़वाल
      • पौड़ी गढ़वाल
      • श्रीनगर
      • पिथौरागढ़
      • बागेश्वर
      • रुद्रप्रयाग
    • श्रेणियाँ
      • क्राइम
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म-कर्म
      • लेख
    • वीडियो गैलरी
    • ई-पेपर
    • विज्ञापन
    • संपर्क
    Uttarakhand Satya News PaperUttarakhand Satya News Paper
    Home » आपातकाल लोकतंत्र के इतिहास का सबसे काला अध्यायः भट्ट
    ऊधम सिंह नगर

    आपातकाल लोकतंत्र के इतिहास का सबसे काला अध्यायः भट्ट

    उत्तराखंड सत्यBy उत्तराखंड सत्यJune 27, 2026No Comments4 Mins Read
    WhatsApp Telegram Facebook Twitter LinkedIn Email
    Share
    WhatsApp Telegram Facebook Twitter LinkedIn Email

    संविधान हत्या दिवस पर प्रदर्शनी आयोजित, लोकतंत्र सेनानियों को किया गया सम्मानित
    उत्तराखण्ड सत्य,रूद्रपुर

    भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय आहवान पर गुरुवार को नगर निगम सभागार में संविधान हत्या दिवस के अवसर पर प्रदर्शनी एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में आपातकाल के दौरान हुए घटनाक्रमों, लोकतंत्र सेनानियों के संघर्ष और उस दौर की परिस्थितियों को प्रदर्शनी के माध्यम से दर्शाया गया। इस अवसर पर आपातकाल के दौरान लोकतंत्र की रक्षा के लिए संघर्ष करने वाले लोकतंत्र सेनानियों एवं उनके परिजनों को सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वालों में हरीश पंत,सुभाष छाबड़ा,जुगल बांबा,सूरज गुलाटी ,ओम प्रकाश ठुकराल,सुरेश पुंशी, तिलक घई,कस्तूरी लाल तागरा ,नरेश रस्तोगी, राजकुमार हुडिया, दयाराम सहित अन्य सेनानी और परिजन शामिल थे। कार्यक्रम का शुभारंभ सांसद अजय भट्ट ने किया। इस दौरान भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया और आपातकाल के दौरान लोकतंत्र की रक्षा के लिए संघर्ष करने वालों को नमन किया। इस अवसर पर सांसद अजय भट्ट ने कहा कि 25 जून 1975 का दिन भारतीय लोकतंत्र के इतिहास में हमेशा एक काले अध्याय के रूप में याद किया जाएगा। आपातकाल केवल राजनीतिक विरोधियों को दबाने का प्रयास नहीं था बल्कि यह संविधान की मूल भावना, नागरिक स्वतंत्रता और लोकतांत्रिक व्यवस्था पर सीधा प्रहार था। उन्होंने कहा कि तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने सत्ता बचाने के लिए आपातकाल लागू कर देश के संविधान की आत्मा को चोट पहुंचाई थी। नागरिकों के मौलिक अधिकार समाप्त कर दिए गए, प्रेस की स्वतंत्रता पर प्रतिबंध लगा दिया गया और सरकार के िखलाफ आवाज उठाने वाले लोगों को जेलों में डाल दिया गया। सांसद भट्ट ने कहा कि आपातकाल के दौरान लाखों निर्दाेष लोगों को गिरफ्तार किया गया। विपक्षी नेताओं, सामाजिक संगठनों के कार्यकर्ताओं और लोकतंत्र की रक्षा के लिए आवाज उठाने वाले नागरिकों को यातनाएं सहनी पड़ीं। उन्होंने कहा कि वह दौर देश में भय का वातावरण बनाने वाला था, लेकिन लोकतंत्र में विश्वास रखने वाले लोगों ने संघर्ष जारी रखा और अंततः लोकतांत्रिक मूल्यों की जीत हुई। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आहवान पर संविधान हत्या दिवस मनाया जा रहा है, ताकि आने वाली पीढ़ियां यह जान सकें कि जब संविधान और लोकतांत्रिक अधिकारों को कमजोर करने का प्रयास हुआ तो देश किन परिस्थितियों से गुजरा। कार्यक्रम संयोजक महापौर ने कहा कि आपातकाल सत्ता के अहंकार और लोकतांत्रिक संस्थाओं को कमजोर करने का उदाहरण है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में संविधान सर्वाेपरि है और नागरिक अधिकारों की रक्षा हर सरकार की जिम्मेदारी होती है। उन्होंने कहा कि आपातकाल के दौरान विपक्षी नेताओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं, छात्रों और पत्रकारों तक को जेलों में बंद किया गया। अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता को सीमित किया गया और लोकतंत्र की आवाज को दबाने का प्रयास हुआ। महापौर ने कहा कि मीडिया पर सेंसरशिप लागू करना लोकतंत्र के चौथे स्तंभ की स्वतंत्रता पर बड़ा हमला था। समाचार प्रकाशित करने से पहले सरकारी अनुमति जैसी व्यवस्था यह बताती है कि उस समय हालात कितने गंभीर थे। उन्होंने कहा कि संविधान हत्या दिवस सिर्फ इतिहास को याद करने का अवसर नहीं है बल्कि भविष्य में लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए सजग रहने का संदेश भी देता है। भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल ने कहा कि आपातकाल के कठिन दौर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, भारतीय जनसंघ सहित अनेक संगठनों और लोकतंत्र समर्थकों ने बड़ा संघर्ष किया। उन्होंने कहा कि हजारों कार्यकर्ताओं ने जेलों में यातनाएं सहन कीं लेकिन लोकतंत्र की रक्षा के संकल्प से पीछे नहीं हटे। आपातकाल का समय नागरिक अधिकारों और मानवीय स्वतंत्रता के हनन का दौर था। उन्होंने कहा कि आज की युवा पीढ़ी को यह जानना जरूरी है कि लोकतंत्र की रक्षा के लिए कितने लोगों ने संघर्ष किया। वर्ष 1977 में जनता ने अपने मताधिकार के माध्यम से लोकतंत्र की पुनर्स्थापना कर यह साबित किया कि लोकतंत्र में जनता ही सर्वाेपरि है। विधायक शिव अरोरा ने कहा कि आपातकाल भारतीय संविधान पर लगा ऐसा कलंक था जिसने लोकतांत्रिक व्यवस्था को गहरी चोट पहुंचाई। उन्होंने कहा कि संविधान ने प्रत्येक नागरिक को स्वतंत्रता और अधिकार प्रदान किए हैं, लेकिन आपातकाल के दौरान इन्हीं अधिकारों को समाप्त करने का प्रयास किया गया था। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी लोकतांत्रिक परंपराओं, संवैधानिक मूल्यों और नागरिक अधिकारों की रक्षा के लिए हमेशा प्रतिबद्ध रही है। कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री गणेश जोशी, दर्जा राज्य मंत्री उत्तम दत्ता, जिला महामंत्री तरूण दत्ता, वेद ठुकराल, सुनील ठुकराल, पारस चुघ, विजय तोमर, धीरेन्द्र मिश्रा, हिमांशु शुक्ला, अक्षय अरोड़ा, मुकेश पाल विवेक दीप सिंह , सुनील सिंह, हिमांशु शुक्ला,रोशन अरोरा, योगेश वर्मा, धर्म सिंह कोहली,सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

    Related

    Share. WhatsApp Telegram Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email
    उत्तराखंड सत्य
    • Website

    Related Posts

    369.66 करोड़ के विकास कार्यों का किया लोकार्पण, शिलान्यास

    June 27, 2026

    1872 गरीब परिवारों का सपना होगा साकार

    June 27, 2026

    भीषण गर्मी से राहत के लिए पर्यावरण मित्रों को बांटे ग्लूकोज पैकेट और कैप

    June 20, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Don't Miss
    उत्तराखंड

    369.66 करोड़ के विकास कार्यों का किया लोकार्पण, शिलान्यास

    By उत्तराखंड सत्यJune 27, 20260

    रूद्रपुर। गांधी मैदान रूद्रपुर में कृषि विभाग द्वारा आयोजित खेत बचाओ अभियान कार्यक्रम का केन्द्रीय…

    बाबा बर्बानी के दरबार का रास्ता तैयार

    June 27, 2026

    1872 गरीब परिवारों का सपना होगा साकार

    June 27, 2026

    आपातकाल लोकतंत्र के इतिहास का सबसे काला अध्यायः भट्ट

    June 27, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    Our Picks

    369.66 करोड़ के विकास कार्यों का किया लोकार्पण, शिलान्यास

    June 27, 2026

    बाबा बर्बानी के दरबार का रास्ता तैयार

    June 27, 2026

    1872 गरीब परिवारों का सपना होगा साकार

    June 27, 2026

    आपातकाल लोकतंत्र के इतिहास का सबसे काला अध्यायः भट्ट

    June 27, 2026

    Subscribe to Updates

    Get the latest Updated on your email

    About Us

    '‘‘उत्तराखंड सत्य’’ की निष्ठाओं का निर्विवाद सफर ‘‘आपके बीच’’

    'उत्तराखंड सत्य' उत्तराखंड समाचारों का डिजिटल माध्यम है।
    अपने विचार या समाचार प्रसारित करने के लिए हमसे संपर्क करें।

    मोबाइल नं. : 9837637707, 05944-247707
    ईमेल: uttrakhandsatyardr@gmail.com

    पता :शॉप नं.35, सिटी स्कवायर मॉल काशीपुर बाईपास, रोड रुद्रपुर, जिला- उधम सिंह नगर - उत्तराखंड

    Our Picks

    369.66 करोड़ के विकास कार्यों का किया लोकार्पण, शिलान्यास

    June 27, 2026

    बाबा बर्बानी के दरबार का रास्ता तैयार

    June 27, 2026

    1872 गरीब परिवारों का सपना होगा साकार

    June 27, 2026
    Categories
    • उत्तराखंड
    • क्राइम
    • देश
    • मनोरंजन
    • मेरा शहर
    • लेख
    • शिक्षा
    Facebook Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 uttarakhandsatya.com, Uttarakhand.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.