Close Menu
    What's Hot

    साक्षरता में उत्तराखंड की बड़ी छलांग

    June 20, 2026

    एडवेंचर टूरिज्म का नया केंद्र बनेगा उत्तराखंड

    June 20, 2026

    चुनावी मोड में कांग्रेस,विधाानसभा वार बनेगा जीत का रोडमैप

    June 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • साक्षरता में उत्तराखंड की बड़ी छलांग
    • एडवेंचर टूरिज्म का नया केंद्र बनेगा उत्तराखंड
    • चुनावी मोड में कांग्रेस,विधाानसभा वार बनेगा जीत का रोडमैप
    • भीषण गर्मी से राहत के लिए पर्यावरण मित्रों को बांटे ग्लूकोज पैकेट और कैप
    • बाबा बर्फानी के भक्तों की सुरक्षा में अभेद्य कवच,यात्रा से पहले धरती से आसमान तक निगरानी
    • उत्तराखंड में ‘अग्निवीर’ पर सियासी अग्निपरीक्षा
    • चुनावी साल में धामी ने खोला दायित्वों का पिटारा
    • 20 सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति के उपाध्यक्ष रामपाल सिंह ने पदभार ग्रहण किया
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Uttarakhand Satya News PaperUttarakhand Satya News Paper
    • होम
    • देश

      बाबा बर्फानी के भक्तों की सुरक्षा में अभेद्य कवच,यात्रा से पहले धरती से आसमान तक निगरानी

      June 7, 2026

      चार राज्यों में भाजपा के नए सेनापति तैनात

      May 31, 2026

      पंकज जैन बने दिगम्बर जैन धर्म संरक्षिणी महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष

      May 31, 2026

      अभेद्य सुरक्षा चक्र में होंगे बाबा बर्फानी के दर्शन, रूद्रपुर से 4 जुलाई को रवाना होगा जत्था

      May 24, 2026

      भाजपा नेता डॉ. राकेश मिश्रा ने मुख्यमंत्री योगी से की मुलाकात

      May 17, 2026
    • उत्तराखंड

      साक्षरता में उत्तराखंड की बड़ी छलांग

      June 20, 2026

      एडवेंचर टूरिज्म का नया केंद्र बनेगा उत्तराखंड

      June 20, 2026

      चुनावी मोड में कांग्रेस,विधाानसभा वार बनेगा जीत का रोडमैप

      June 20, 2026

      उत्तराखंड में ‘अग्निवीर’ पर सियासी अग्निपरीक्षा

      June 7, 2026

      चुनावी साल में धामी ने खोला दायित्वों का पिटारा

      June 7, 2026
    • मेरा शहर
      • हल्द्वानी
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • ऋषिकेश
      • अल्मोड़ा
      • चंपावत
      • चमोली
      • नैनीताल
      • रामनगर
      • किच्छा
      • टिहरी गढ़वाल
      • पौड़ी गढ़वाल
      • श्रीनगर
      • पिथौरागढ़
      • बागेश्वर
      • रुद्रप्रयाग
    • श्रेणियाँ
      • क्राइम
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म-कर्म
      • लेख
    • वीडियो गैलरी
    • ई-पेपर
    • विज्ञापन
    • संपर्क
    Uttarakhand Satya News PaperUttarakhand Satya News Paper
    Home » मोदी-धामी की जुगलबंदीः देवभूमि के दिल में उतरी ‘डबल इंजन’ की धमक
    उत्तराखंड

    मोदी-धामी की जुगलबंदीः देवभूमि के दिल में उतरी ‘डबल इंजन’ की धमक

    उत्तराखंड सत्यBy उत्तराखंड सत्यApril 18, 2026No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Telegram Facebook Twitter LinkedIn Email
    Share
    WhatsApp Telegram Facebook Twitter LinkedIn Email

    जनसभा के बाद अब भी जारी है चर्चाओं का दौर, ब्रह्मकमल टोपी और पहाड़ी बोली ने जीता जनता का भरोसा
    उत्तराखण्ड सत्य,देहरादून

    बीते दिनों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी ने न केवल विकास की नई इबारत लिखी, बल्कि देवभूमि की राजनीति में रिश्तों की एक ऐसी चमक छोड़ी है जिसकी गूंज हफ्ता बीतने के बाद भी सुनाई दे रही है। इस कार्यक्रम के पांच दिन बाद भी सियासी गलियारों और आम जनमानस में सबसे ज्यादा चर्चा उस ‘अपनत्व’ की हो रही है, जिसे प्रधानमंत्री ने अपनी वेशभूषा और भाषा के जरिए प्रदर्शित किया। मंच पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ उनकी गजब की केमिस्ट्री ने विपक्षी खेमों में हलचल पैदा कर दी है। प्रधानमंत्री द्वारा मुख्यमंत्री को ‘युवा और कर्मठ’ कहना महज औपचारिक संबोधन नहीं था, बल्कि यह राज्य के नेतृत्व पर केंद्र के अटूट विश्वास का सार्वजनिक प्रमाण था। प्रधानमंत्री मोदी का उत्तराखंड से यह लगाव नया नहीं है, लेकिन इस बार का अंदाज कुछ ज्यादा ही ‘लोकल’ रहा। सिर पर ब्रह्मकमल टोपी पहनकर और कुमाऊंनी- गढ़वाली के शब्दों से अपने संबोधन की शुरुआत कर उन्होंने यह संदेश दिया कि वह दिल्ली में रहकर भी उत्तराखंड की आत्मा से जुड़े हैं। चाहे मां डाटकाली के आशीर्वाद का जिक्र हो या फिर ‘वेड इन उत्तराखंड’ और ‘आदि कैलाश’ जैसे प्रोजेक्ट्स की ब्रांडिंग, मोदी ने एक बार फिर खुद को उत्तराखंड का सबसे बड़ा ब्रांड एंबेसडर साबित किया। 12 किलोमीटर लंबे रोड शो में जो जनसैलाब उमड़ा था, वह राज्य की राजनीति के मिजाज को भांपने के लिए काफी था। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि इस दौरे ने टीम धामी को नई ऊर्जा से भर दिया है। मंच पर जिस तरह से पूर्व मुख्यमंत्री, सांसद और कैबिनेट मंत्री एक साथ एकजुट दिखे, उसने भाजपा की आंतरिक मजबूती का संदेश भी साफ कर दिया। चुनावी बिसात पर मोदी ने किसी पर सीधा हमला किए बिना केवल अपने प्रेम और विकास कार्यों के दम पर जनता की श्हृदय रेखाश् को छूने का काम किया है। मुख्यमंत्री धामी ने भी इसे अपना सौभाग्य माना कि उन्हें प्रधानमंत्री का निरंतर मार्गदर्शन मिल रहा है। यह दौरा केवल पत्थर लगाने या फीता काटने तक सीमित नहीं रहा, बल्कि इसने उत्तराखंड के स्वाभिमान और संस्कृति को राष्ट्रीय पटल पर एक नई पहचान दी है।

    रिश्तों की प्रगाढ़ता और विकास का नया अध्याय
    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के बीच की बॉन्डिंग इस दौरे का सबसे चर्चित हिस्सा रही। मंच पर जब केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी संबोधन दे रहे थे, तब मोदी और धामी के बीच चली लंबी और गंभीर मंत्रणा ने यह साफ कर दिया कि राज्य की भविष्य की योजनाओं को लेकर दोनों नेताओं के बीच जबरदस्त तालमेल है। मुख्यमंत्री की बातों को प्रधानमंत्री द्वारा इतनी तन्मयता से सुनना उनकी कार्यशैली के प्रति सम्मान को दर्शाता है। इसके साथ ही, प्रधानमंत्री ने जिस तरह से उत्तराखंड के स्थानीय उत्पादों और पर्यटन स्थलों को ‘वोकल फॉर लोकल’ अभियान के जरिए देश-दुनिया में स्थापित किया है, उसका असर अब धरातल पर दिखने लगा है। पिछले कुछ वर्षों में पीएम के 23 दौरों और धामी सरकार के कार्यकाल में उनके 14 बार आगमन ने यह स्पष्ट कर दिया है कि केंद्र के लिए उत्तराखंड महज एक राज्य नहीं, बल्कि एक आस्था का केंद्र और प्राथमिकताओं की सूची में सबसे ऊपर है।

    Related

    Share. WhatsApp Telegram Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email
    उत्तराखंड सत्य
    • Website

    Related Posts

    साक्षरता में उत्तराखंड की बड़ी छलांग

    June 20, 2026

    एडवेंचर टूरिज्म का नया केंद्र बनेगा उत्तराखंड

    June 20, 2026

    चुनावी मोड में कांग्रेस,विधाानसभा वार बनेगा जीत का रोडमैप

    June 20, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Don't Miss
    उत्तराखंड

    साक्षरता में उत्तराखंड की बड़ी छलांग

    By उत्तराखंड सत्यJune 20, 20260

    दो वर्षों में 14-9 प्रतिशत बढ़ी साक्षरता दर, अब 98-7 प्रतिशत आबादी साक्षर,धामी कैबिनेट का…

    एडवेंचर टूरिज्म का नया केंद्र बनेगा उत्तराखंड

    June 20, 2026

    चुनावी मोड में कांग्रेस,विधाानसभा वार बनेगा जीत का रोडमैप

    June 20, 2026

    भीषण गर्मी से राहत के लिए पर्यावरण मित्रों को बांटे ग्लूकोज पैकेट और कैप

    June 20, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    Our Picks

    साक्षरता में उत्तराखंड की बड़ी छलांग

    June 20, 2026

    एडवेंचर टूरिज्म का नया केंद्र बनेगा उत्तराखंड

    June 20, 2026

    चुनावी मोड में कांग्रेस,विधाानसभा वार बनेगा जीत का रोडमैप

    June 20, 2026

    भीषण गर्मी से राहत के लिए पर्यावरण मित्रों को बांटे ग्लूकोज पैकेट और कैप

    June 20, 2026

    Subscribe to Updates

    Get the latest Updated on your email

    About Us

    '‘‘उत्तराखंड सत्य’’ की निष्ठाओं का निर्विवाद सफर ‘‘आपके बीच’’

    'उत्तराखंड सत्य' उत्तराखंड समाचारों का डिजिटल माध्यम है।
    अपने विचार या समाचार प्रसारित करने के लिए हमसे संपर्क करें।

    मोबाइल नं. : 9837637707, 05944-247707
    ईमेल: uttrakhandsatyardr@gmail.com

    पता :शॉप नं.35, सिटी स्कवायर मॉल काशीपुर बाईपास, रोड रुद्रपुर, जिला- उधम सिंह नगर - उत्तराखंड

    Our Picks

    साक्षरता में उत्तराखंड की बड़ी छलांग

    June 20, 2026

    एडवेंचर टूरिज्म का नया केंद्र बनेगा उत्तराखंड

    June 20, 2026

    चुनावी मोड में कांग्रेस,विधाानसभा वार बनेगा जीत का रोडमैप

    June 20, 2026
    Categories
    • उत्तराखंड
    • क्राइम
    • देश
    • मनोरंजन
    • मेरा शहर
    • लेख
    • शिक्षा
    Facebook Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 uttarakhandsatya.com, Uttarakhand.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.