Close Menu
    What's Hot

    ‘सेवा संकल्प’ के बहाने 2027 की सियासी जमीन पर दस्तक

    September 19, 2026

    किच्छा नगर पालिका चुनाव में दो दिग्गज नेताओं की प्रतिष्ठा दांव पर

    September 19, 2026

    सेवा के रंग में रंगा सीएम धामी का जन्मदिन

    September 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • ‘सेवा संकल्प’ के बहाने 2027 की सियासी जमीन पर दस्तक
    • किच्छा नगर पालिका चुनाव में दो दिग्गज नेताओं की प्रतिष्ठा दांव पर
    • सेवा के रंग में रंगा सीएम धामी का जन्मदिन
    • जन्मदिन पर युवाओं से मांगे तीन संकल्प
    • किशाऊ परियोजना पर छह राज्यों की सहमति के मायने
    • अधिवक्ता पार्किंग में 25 लाख से बनेगा टिन शेड, विधायक शिव अरोड़ा ने किया शिलान्यास
    • राजकुमार ठुकराल का EXCLUSIVE इंटरव्यू | राजकुमार ठुकराल ने खोले कई राज! खुलकर बोले पूर्व विधायक | USTV rudrapur
    • अजीत डोभाल और CDS जनरल सुब्रमणि पहुंचेंगे उत्तराखंड , गढ़वाल राइफल्स के कार्यक्रम में होंगे शामिल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Uttarakhand Satya News PaperUttarakhand Satya News Paper
    • होम
    • देश

      अजीत डोभाल और CDS जनरल सुब्रमणि पहुंचेंगे उत्तराखंड , गढ़वाल राइफल्स के कार्यक्रम में होंगे शामिल

      September 18, 2026

      UPI Payment पर MDR चार्ज की खबर से मचा हड़कंप! ₹2,000 से ऊपर पेमेंट पर 0.40% शुल्क? जानिए पूरा सच

      September 16, 2026

      हल्द्वानी के ‘शुद्धिकरण’ मामले में बेंगलुरु पुलिस ने दर्ज की जीरो FIR, BJP नेताओं पर लगे गंभीर आरोप

      September 5, 2026

      नेपाल में भीषण बाढ़ से भारी तबाही: 95 की मौत, करीब 500 लापता; 133 भारतीय नागरिक भी शामिल

      August 27, 2026

      अमरनाथ यात्रा: आस्था, प्रकृति और राष्ट्रभाव का अद्भुत संगम

      July 18, 2026
    • उत्तराखंड

      ‘सेवा संकल्प’ के बहाने 2027 की सियासी जमीन पर दस्तक

      September 19, 2026

      जन्मदिन पर युवाओं से मांगे तीन संकल्प

      September 19, 2026

      किशाऊ परियोजना पर छह राज्यों की सहमति के मायने

      September 19, 2026

      अधिवक्ता पार्किंग में 25 लाख से बनेगा टिन शेड, विधायक शिव अरोड़ा ने किया शिलान्यास

      September 18, 2026

      राजकुमार ठुकराल का EXCLUSIVE इंटरव्यू | राजकुमार ठुकराल ने खोले कई राज! खुलकर बोले पूर्व विधायक | USTV rudrapur

      September 18, 2026
    • मेरा शहर
      • हल्द्वानी
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • ऋषिकेश
      • अल्मोड़ा
      • चंपावत
      • चमोली
      • नैनीताल
      • रामनगर
      • किच्छा
      • टिहरी गढ़वाल
      • पौड़ी गढ़वाल
      • श्रीनगर
      • पिथौरागढ़
      • बागेश्वर
      • रुद्रप्रयाग
    • श्रेणियाँ
      • क्राइम
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म-कर्म
      • लेख
    • वीडियो गैलरी
    • ई-पेपर
    • विज्ञापन
    • संपर्क
    Uttarakhand Satya News PaperUttarakhand Satya News Paper
    Home » संसद में मोदी सरकार ने रचा नया इतिहास
    देश

    संसद में मोदी सरकार ने रचा नया इतिहास

    उत्तराखंड सत्यBy उत्तराखंड सत्यApril 18, 2026No Comments5 Mins Read
    WhatsApp Telegram Facebook Twitter LinkedIn Email
    Share
    WhatsApp Telegram Facebook Twitter LinkedIn Email

    महिला आरक्षण और परिसीमन की नई इबारत लिखने को तैयार सरकार, 2029 के चुनावों में दिखेगी नई लोकसभा?
    उत्तराखण्ड सत्य,नई दिल्ली

    भारतीय लोकतंत्र के इतिहास में पिछले तीन दिन अत्यंत महत्वपूर्ण साबित हुए हैं। संसद के विशेष सत्र में जिस तरह से महिला आरक्षण कानून के क्रियान्वयन और नए परिसीमन की रूपरेखा पर मंथन हुआ है, उसने देश की भावी राजनीति की दिशा तय कर दी है। वर्ष 1996 से लटका पड़ा यह मुद्दा, जिसने कभी संसद को अगड़े-पिछड़े और ऊंचे-नीचे के खांचों में बांटकर जख्म दिए थे, अब एक बार फिर केंद्र में है। सरकार का स्पष्ट संदेश है कि 2029 के आम चुनावों तक महिला आरक्षण को धरातल पर उतारना उसकी सर्वाेच्च प्राथमिकता है, लेकिन इस राह में संवैधानिक बाधाओं का पहाड़ खड़ा है। 1996 में एचडी देवगौड़ा सरकार के दौरान जिस महिला आरक्षण बिल को फाड़कर फेंक दिया गया था, उसकी यादें आज भी उन गलियारों में ताजा हैं जहां कभी मुलायम सिंह यादव, शरद यादव और लालू प्रसाद जैसे दिग्गजों ने श्बालकटीश् और श्फैशनपरस्तश् महिलाओं के संसद पहुंचने का तर्क देकर इसका विरोध किया था। हालांकि, सितंबर 2023 में श्नारी शक्ति वंदन विधेयकश् के पारित होने के बाद स्थितियां बदलीं, लेकिन इसके लागू न होने से एक रिक्तता बनी हुई थी। अब सरकार इसे 131वें संविधान संशोधन के जरिए नई ऊर्जा देना चाहती है। विशेष सत्र की चर्चाओं में सबसे बड़ा सवाल यह रहा कि क्या 2029 में देश एक ऐसी लोकसभा देखेगा जहां महिलाओं की भागीदारी का वादा हकीकत होगा। संसद के भीतर चल रही इस कवायद में सबसे बड़ी बाधा आंकड़ों का गणित है। संविधान संशोधन के लिए सरकार को सदन में दो-तिहाई बहुमत यानी 362 सांसदों के समर्थन की दरकार है। वर्तमान में विपक्ष के खेमे में 233 सांसद हैं, जो किसी भी बड़े बदलाव को रोकने या उसे चुनौती देने की स्थिति में हैं। विपक्षी दलों का तर्क है कि चुनाव से ठीक पहले और राज्यों में मतदान के बीच इस तरह के संवेदनशील मुद्दे को लाना राजनीति से प्रेरित है। वे परिसीमन कानून के विरोध में मत-विभाजन की मांग कर रहे हैं, जिससे सरकार के लिए अग्निपरीक्षा की स्थिति पैदा हो गई है। सरकार की मंशा साफ है कि 2026 तक की फ्ीज अवधि के बाद अब वह परिसीमन आयोग का गठन कर भविष्य की तस्वीर साफ करे। इस पूरी प्रक्रिया के पीछे का तार्किक आधार जनसंख्या में हुआ व्यापक परिवर्तन है। 1971 की जनगणना के आधार पर चल रही हमारी वर्तमान लोकसभा की 543 सीटों की संख्या अब अप्रासंगिक हो चुकी है। अर्थव्यवस्था और जनसंख्या के बदलते स्वरूप को देखते हुए अब यह बदलाव अनिवार्य हो गया है। जानकारों का मानना है कि यदि यह बिल पारित होता है, तो 2029 तक देश की लोकसभा का स्वरूप पूरी तरह बदल जाएगा और सदन में 850 सदस्यों की उपस्थिति दिखाई देगी, जिनमें राज्यों से 815 और संघशासित प्रदेशों से 35 सांसद चुनकर आएंगे। इस बीच, कुछ विशेषज्ञों ने आशंका जताई है कि 2027 की जनगणना के बाद एक और परिसीमन की आवश्यकता पड़ सकती है, जिससे 2029 तक इसका क्रियान्वयन चुनौतीपूर्ण हो सकता है। हालांकि, राजनीति इस देश की हर धड़कन में बसी है और संसद का यह विशेष सत्र इसी धड़कन की एक बानगी है। यह केवल कानून बनाने की प्रक्रिया नहीं, बल्कि देश के सामाजिक, लैंगिक और संसदीय ढांचे को हमेशा के लिए बदल देने वाला एक ऐतिहासिक कदम है। आने वाले दिन बताएंगे कि क्या सरकार 362 के जादुई आंकड़े को छू पाएगी या फिर महिला आरक्षण का यह सपना एक बार फिर लंबी कानूनी और राजनीतिक लड़ाई की भेंट चढ़ जाएगा।

    संसद का नया स्वरूप और महिला आरक्षण की राह
    इस विशेष सत्र के दौरान जो प्रस्ताव पटल पर रखा गया है, वह भारतीय संसदीय इतिहास में एक बड़े बदलाव का आधार है। यदि महिला आरक्षण कानून और परिसीमन का नया खाका पूरी तरह लागू होता है, तो 2029 तक भारत की संसद का चेहरा पूरी तरह बदल जाएगा। वर्तमान में जहां लोकसभा में 543 सदस्य हैं, वहीं प्रस्तावित बदलावों के बाद यह संख्या बढ़कर 850 हो जाएगी, जिसमें राज्यों का प्रतिनिधित्व 815 और संघशासित क्षेत्रें का 35 होगा।सबसे महत्वपूर्ण पहलू यह है कि यह आरक्षण केवल कागजों पर नहीं, बल्कि धरातल पर 15 साल की अवधि के लिए लागू किया जाएगा। हालांकि, सरकार के लिए सबसे बड़ी चुनौती संविधान संशोधन की है। चूंकि महिला आरक्षण एक संवैधानिक विषय है, इसलिए इसे पारित कराने के लिए सदन में उपस्थित सांसदों के दो-तिहाई बहुमत की आवश्यकता है। इसका अर्थ यह है कि सरकार को कुल 362 सांसदों का समर्थन जुटाना होगा, जबकि विपक्ष के पास 233 सांसदों की मजबूत ताकत है। यदि परिसीमन और महिला आरक्षण के इस श्पैकेजश् पर विपक्ष और सरकार के बीच आम सहमति नहीं बनती है, तो देश को एक लंबी राजनीतिक और संवैधानिक रस्साकशी का गवाह बनना पड़ सकता है। सरकार की रणनीति 2029 के चुनावों से पहले इस कानून को लागू करने की है, लेकिन समय की कमी और परिसीमन की जटिलताएं इस लक्ष्य को चुनौतीपूर्ण बनाती हैं।

    Related

    Share. WhatsApp Telegram Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email
    उत्तराखंड सत्य
    • Website

    Related Posts

    अजीत डोभाल और CDS जनरल सुब्रमणि पहुंचेंगे उत्तराखंड , गढ़वाल राइफल्स के कार्यक्रम में होंगे शामिल

    September 18, 2026

    UPI Payment पर MDR चार्ज की खबर से मचा हड़कंप! ₹2,000 से ऊपर पेमेंट पर 0.40% शुल्क? जानिए पूरा सच

    September 16, 2026

    हल्द्वानी के ‘शुद्धिकरण’ मामले में बेंगलुरु पुलिस ने दर्ज की जीरो FIR, BJP नेताओं पर लगे गंभीर आरोप

    September 5, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Don't Miss
    उत्तराखंड

    ‘सेवा संकल्प’ के बहाने 2027 की सियासी जमीन पर दस्तक

    By उत्तराखंड सत्यSeptember 19, 20260

    मोदी के जन्मदिन से महीने भर का ‘सेवा संकल्प’, लेकिन उत्तराखंड में इसके मायने सिर्फ…

    किच्छा नगर पालिका चुनाव में दो दिग्गज नेताओं की प्रतिष्ठा दांव पर

    September 19, 2026

    सेवा के रंग में रंगा सीएम धामी का जन्मदिन

    September 19, 2026

    जन्मदिन पर युवाओं से मांगे तीन संकल्प

    September 19, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    Our Picks

    ‘सेवा संकल्प’ के बहाने 2027 की सियासी जमीन पर दस्तक

    September 19, 2026

    किच्छा नगर पालिका चुनाव में दो दिग्गज नेताओं की प्रतिष्ठा दांव पर

    September 19, 2026

    सेवा के रंग में रंगा सीएम धामी का जन्मदिन

    September 19, 2026

    जन्मदिन पर युवाओं से मांगे तीन संकल्प

    September 19, 2026

    Subscribe to Updates

    Get the latest Updated on your email

    About Us

    '‘‘उत्तराखंड सत्य’’ की निष्ठाओं का निर्विवाद सफर ‘‘आपके बीच’’

    'उत्तराखंड सत्य' उत्तराखंड समाचारों का डिजिटल माध्यम है।
    अपने विचार या समाचार प्रसारित करने के लिए हमसे संपर्क करें।

    मोबाइल नं. : 9837637707, 05944-247707
    ईमेल: uttrakhandsatyardr@gmail.com

    पता :शॉप नं.35, सिटी स्कवायर मॉल काशीपुर बाईपास, रोड रुद्रपुर, जिला- उधम सिंह नगर - उत्तराखंड

    Our Picks

    ‘सेवा संकल्प’ के बहाने 2027 की सियासी जमीन पर दस्तक

    September 19, 2026

    किच्छा नगर पालिका चुनाव में दो दिग्गज नेताओं की प्रतिष्ठा दांव पर

    September 19, 2026

    सेवा के रंग में रंगा सीएम धामी का जन्मदिन

    September 19, 2026
    Categories
    • उत्तराखंड
    • क्राइम
    • देश
    • मनोरंजन
    • मेरा शहर
    • लेख
    • शिक्षा
    Facebook Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 uttarakhandsatya.com, Uttarakhand.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.