रूद्रपुर। प्रदेश के परिवहन एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री प्रदीप बत्रा ने बुधवार को बिलासपुर रोड स्थित नारायण हॉस्पिटल एवं ट्रामा सेंटर का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल की आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं और व्यवस्थाओं का गहनता से अवलोकन किया। अस्पताल परिसर पहुँचने पर कैबिनेट मंत्री का स्वागत बेहद आत्मीय ढंग से किया गया। संस्थान के एमडी डॉ. प्रदीप अदलखा एवं डॉ. सोनिया अदलखा ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका अभिनंदन किया। इस अवसर पर अस्पताल की प्रबंधकीय टीम और शहर के गणमान्य नागरिक भी उपस्थित रहे।निरीक्षण के दौरान मंत्री प्रदीप बत्र ने अस्पताल के विभिन्न विभागों का भ्रमण किया। उन्होंने विशेष रूप से इमरजेंसी वार्ड, आईसीयू और ट्रामा सेंटर में उपलब्ध नवीनतम मशीनों और तकनीक को देखा। मंत्री जी ने अस्पताल की स्वच्छता और मरीजों के लिए उपलब्ध सुविधाओं पर संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि क्षेत्र में इस स्तर की हाईटेक चिकित्सा सेवाएँ उपलब्ध होना गर्व की बात है। अस्पताल के एमडी डॉ. प्रदीप अदलखा ने मंत्री जी को अस्पताल में दी जा रही विशिष्ट सेवाओं की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अस्पताल का मुख्य लक्ष्य मरीजों को कम समय में और विश्वस्तरीय मानकों के साथ बेहतर इलाज मुहैया कराना है, ताकि गंभीर स्थिति में लोगों को दूर न जाना पड़े। इस विशेष अवसर पर डॉ. प्रदीप अदलखा, डॉ. सोनिया अदलखा के साथ-साथ विधायक शिव अरोरा, गुरमीत सिंह, नरेंद्र अरोरा, राजकुमार खनिजौ, राजकुमार फुटेला, सुनील ठुकराल, जतिन भसीन, अंकित नारंग, मानस जायसवाल, पारस चुघ, गौरव फुयाल, राजकुमार गगनेजा, बलजीत गाबा, राजकुमार मिगलानी, बॉबी अरोरा, अजय चîक्का सहित नारायण हॉस्पिटल का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। इसके अतिरिक्त अंकित अदलखा, हर्षित अदलखा और सन्नी अदलखा भी कार्यक्रम के दौरान मौजूद रहे।
Trending
- उत्तराखंड के सरकारी कर्मचारियों की हुई बल्ले-बल्ले! धामी सरकार ने दिया बोनस का तोहफा
- पंजाब की राजनीति में बड़ा उलटफेर! AAP के तीन विधायक बीजेपी में शामिल, दिल्ली में थामा कमल का दामन
- देवभूमि व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष गुरमीत सिंह का जन्मदिन के अवसर पर, विधायक शिव अरोरा और USTV RUDRAPUR के संपादक अजय चड्ढा ने दी शुभकामनाएं
- पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी से मिले विधायक शिव अरोरा, लिया आशीर्वाद
- देहरादून में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, दो आरोपियों के पैर में लगी गोली
- लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा की तैयारियों को लेकर विधायक शिव अरोरा ने की बैठक
- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का उत्तराखंड दौरा स्थगित
- रुद्रपुर विधायक शिव अरोरा के आवास पहुंचे दिल्ली के विधायक तरविंदर सिंह मारवाह, समसामयिक राजनीतिक मुद्दों पर हुई चर्चा

