Close Menu
    What's Hot

    साक्षरता में उत्तराखंड की बड़ी छलांग

    June 20, 2026

    एडवेंचर टूरिज्म का नया केंद्र बनेगा उत्तराखंड

    June 20, 2026

    चुनावी मोड में कांग्रेस,विधाानसभा वार बनेगा जीत का रोडमैप

    June 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • साक्षरता में उत्तराखंड की बड़ी छलांग
    • एडवेंचर टूरिज्म का नया केंद्र बनेगा उत्तराखंड
    • चुनावी मोड में कांग्रेस,विधाानसभा वार बनेगा जीत का रोडमैप
    • भीषण गर्मी से राहत के लिए पर्यावरण मित्रों को बांटे ग्लूकोज पैकेट और कैप
    • बाबा बर्फानी के भक्तों की सुरक्षा में अभेद्य कवच,यात्रा से पहले धरती से आसमान तक निगरानी
    • उत्तराखंड में ‘अग्निवीर’ पर सियासी अग्निपरीक्षा
    • चुनावी साल में धामी ने खोला दायित्वों का पिटारा
    • 20 सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति के उपाध्यक्ष रामपाल सिंह ने पदभार ग्रहण किया
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Uttarakhand Satya News PaperUttarakhand Satya News Paper
    • होम
    • देश

      बाबा बर्फानी के भक्तों की सुरक्षा में अभेद्य कवच,यात्रा से पहले धरती से आसमान तक निगरानी

      June 7, 2026

      चार राज्यों में भाजपा के नए सेनापति तैनात

      May 31, 2026

      पंकज जैन बने दिगम्बर जैन धर्म संरक्षिणी महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष

      May 31, 2026

      अभेद्य सुरक्षा चक्र में होंगे बाबा बर्फानी के दर्शन, रूद्रपुर से 4 जुलाई को रवाना होगा जत्था

      May 24, 2026

      भाजपा नेता डॉ. राकेश मिश्रा ने मुख्यमंत्री योगी से की मुलाकात

      May 17, 2026
    • उत्तराखंड

      साक्षरता में उत्तराखंड की बड़ी छलांग

      June 20, 2026

      एडवेंचर टूरिज्म का नया केंद्र बनेगा उत्तराखंड

      June 20, 2026

      चुनावी मोड में कांग्रेस,विधाानसभा वार बनेगा जीत का रोडमैप

      June 20, 2026

      उत्तराखंड में ‘अग्निवीर’ पर सियासी अग्निपरीक्षा

      June 7, 2026

      चुनावी साल में धामी ने खोला दायित्वों का पिटारा

      June 7, 2026
    • मेरा शहर
      • हल्द्वानी
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • ऋषिकेश
      • अल्मोड़ा
      • चंपावत
      • चमोली
      • नैनीताल
      • रामनगर
      • किच्छा
      • टिहरी गढ़वाल
      • पौड़ी गढ़वाल
      • श्रीनगर
      • पिथौरागढ़
      • बागेश्वर
      • रुद्रप्रयाग
    • श्रेणियाँ
      • क्राइम
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म-कर्म
      • लेख
    • वीडियो गैलरी
    • ई-पेपर
    • विज्ञापन
    • संपर्क
    Uttarakhand Satya News PaperUttarakhand Satya News Paper
    Home » रूद्रपुर को नई दिशा देगी रिंग रोड, मार्च तक होगी तैयार
    ऊधम सिंह नगर

    रूद्रपुर को नई दिशा देगी रिंग रोड, मार्च तक होगी तैयार

    उत्तराखंड सत्यBy उत्तराखंड सत्यJanuary 3, 2026No Comments6 Mins Read
    WhatsApp Telegram Facebook Twitter LinkedIn Email
    Share
    WhatsApp Telegram Facebook Twitter LinkedIn Email

    1082 करोड़ की परियोजना अंतिम चरण में, मार्च 2026 से पहले जनता को समर्पण की तैयारी
    उत्तराखण्ड सत्य, रूद्रपुर

    रुद्रपुर। औद्योगिक, व्यापारिक और आवासीय दृष्टि से तेजी से विस्तार कर रहे रुद्रपुर के लिए रिंग रोड की परिकल्पना लंबे समय तक एक ऐसे सपने के रूप में देखी जाती रही, जिसे साकार कर पाना आसान नहीं था। शहर की बढ़ती आबादी, औद्योगिक गतिविधियों और पहाड़ी क्षेत्रें की ओर जाने वाले भारी यातायात के कारण वर्षों से रुद्रपुर को जाम की गंभीर समस्या से जूझना पड़ रहा था। इसी चुनौती को अवसर में बदलते हुए विधायक शिव अरोरा ने रुद्रपुर के लिए एक ऐसी विकास योजना का खाका तैयार किया, जिसने आज ठोस रूप ले लिया है। 1082 करोड़ रुपये की लागत से बन रही रुद्रपुर रिंग रोड परियोजना न केवल शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाएगी, बल्कि आने वाले वर्षों में शहरी विस्तार की दिशा और दशा भी तय करेगी। उल्लेखनीय है कि इस रिंग रोड का प्रयास पूर्व में किसी भी जनप्रतिनिधि द्वारा ठोस रूप से नहीं किया गया था। विधायक शिव अरोरा ने जिला अध्यक्ष रहते हुए ही इस परियोजना का प्रस्ताव रखा था और विधायक बनने से पहले ही इसे अपना संकल्प घोषित किया था। वर्ष 2022 में विधायक बनने के तुरंत बाद उन्होंने इस परियोजना को प्राथमिकता देते हुए स्वीकृति दिलाई और वर्षों से कागजों में सिमटी योजना को धरातल पर उतारने का कार्य शुरू कराया। इस महत्वाकांक्षी परियोजना का अनुबंध वर्ष 2023 में हुआ और 2024 में निर्माण कार्य औपचारिक रूप से प्रारंभ हुआ। प्रारंभिक योजना के अनुसार इसे अप्रैल 2026 तक पूर्ण किया जाना था, लेकिन वर्तमान कार्य प्रगति को देखते हुए यह तय समय से पहले ही पूर्ण होने की ओर अग्रसर है। विधायक शिव अरोरा का कहना है कि यह उत्तर भारत और उत्तराखंड के लिए एक उदाहरण बनने वाला प्रोजेक्ट होगा, जो समयबद्धता और गुणवत्ता दोनों का मानक स्थापित करेगा। हाल ही में विधायक शिव अरोरा ने राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचआई) के अधिकारियों के साथ अपने कार्यालय में विस्तृत समीक्षा बैठक की, जिसमें निर्माण कार्य की प्रगति, गुणवत्ता नियंत्रण और शेष बचे कार्यों की समय-सीमा पर चर्चा की गई। बैठक के उपरांत विधायक ने अधिकारियों के साथ एमेनिटी स्कूल के सामने बन रहे रिंग रोड खंड का स्थलीय निरीक्षण भी किया। मौके पर सड़क निर्माण, पुलों और आरओबी के कार्य, मिट्टðी भरान और सुरक्षा मानकों का बारीकी से जायजा लिया गया।एनएचआई अधिकारियों ने जानकारी दी कि रिंग रोड का मुख्य सड़क निर्माण लगभग पूरा हो चुका है। रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) का कार्य भी पूर्णता के करीब है और केवल कुछ स्थानों पर आरओबी के आसपास मिट्टी भरान का कार्य शेष है, जिसे तेज गति से किया जा रहा है। इन कार्यों के पूर्ण होते ही रिंग रोड पूरी तरह से संचालन के लिए तैयार हो जाएगी। विधायक शिव अरोरा ने इस अवसर पर कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और सांसद अजय भट्टð की विकासपरक सोच और सहयोग के बिना यह परियोजना संभव नहीं हो पाती। उन्होंने कहा कि यह रिंग रोड रुद्रपुर को जाम से बड़ी राहत दिलाने वाली है। दिल्ली और काशीपुर की ओर से आने वाले वे वाहन, जिन्हें पहाड़ी क्षेत्रें की ओर जाना होता है, अब रुद्रपुर शहर के भीतर प्रवेश किए बिना बिलासपुर रोड स्थित आरएएन स्कूल के पास से बागवाला होते हुए सिडकुल पारले चौक और आगे हल्द्वानी की दिशा में सीधे जा सकेंगे। इससे शहर के मुख्य मार्गों पर यातायात का दबाव उल्लेखनीय रूप से कम होगा। रिंग रोड के सामाजिक और आर्थिक प्रभावों पर बात करते हुए विधायक ने कहा कि यह परियोजना केवल एक वैकल्पिक मार्ग नहीं है, बल्कि रुद्रपुर के भविष्य का आधार है। रिंग रोड के आसपास आने वाले समय में नई आवासीय कॉलोनियां, व्यावसायिक केंद्र और औद्योगिक गतिविधियां विकसित होंगी। इससे रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे और एक फ्नए रुद्रपुरय् की बसावट आकार लेगी, जो शहर के संतुलित विकास में सहायक होगी। करीब 20 किलोमीटर लंबी इस रिंग रोड का निर्माण गावर कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड द्वारा किया जा रहा है। कंपनी द्वारा युद्ध स्तर पर कार्य किया जा रहा है, ताकि परियोजना को समय से पहले पूर्ण किया जा सके। विधायक शिव अरोरा ने किच्छा रोड से लेकर राधास्वामी सत्संग घर तक रिंग रोड का निरीक्षण करते हुए कहा कि निर्माण कार्य लगभग अपने अंतिम चरण में है और बहुत जल्द इस मार्ग पर वाहनों की आवाजाही शुरू हो जाएगी।उ न्होंने विश्वास व्यक्त किया कि वर्ष 2026 की शुरुआत रुद्रपुर और कुमाऊं क्षेत्र के लिए एक बड़ी सौगात लेकर आएगी। यह रिंग रोड न केवल स्थानीय नागरिकों को राहत देगी, बल्कि पर्यटन, उद्योग और व्यापार को भी नई गति प्रदान करेगी। निरीक्षण के दौरान एनएचआई के पीडी अंचल जिंदल, डिप्टी मैनेजर रक्षित यादव, साइट इंजीनियर तुषार गुप्ता, प्रोजेक्ट मैनेजर विनोद सिंह सहित अनेक अधिकारी, जनप्रतिनिधि और स्थानीय लोग उपस्थित रहे। कुल मिलाकर, रुद्रपुर रिंग रोड परियोजना उस विकासशील सोच का प्रतीक बनकर उभर रही है, जिसमें दूरदर्शिता, राजनीतिक इच्छाशक्ति और प्रशासनिक समन्वय स्पष्ट रूप से दिखाई देता है। जो योजना कभी एक सपने जैसी प्रतीत होती थी, वह अब साकार होकर रुद्रपुर के विकास इतिहास में एक स्थायी अध्याय लिखने को तैयार है।

    रुद्रपुर रिंग रोडः एक नजर में
    1082 करोड़ रुपये की लागत से तैयार हो रही रुद्रपुर रिंग रोड परियोजना शहर के अब तक के सबसे बड़े आधारभूत ढांचागत कार्यों में शामिल है। लगभग 20 किलोमीटर लंबी यह रिंग रोड रुद्रपुर को चारों ओर से जोड़ते हुए दिल्ली, काशीपुर और पहाड़ी क्षेत्रें की ओर जाने वाले यातायात को सीधा और सुगम मार्ग प्रदान करेगी। वर्ष 2023 में अनुबंध और 2024 में निर्माण आरंभ होने के बाद यह परियोजना अब अंतिम चरण में पहुंच चुकी है और मार्च 2026 से पहले जनता को समर्पित किए जाने की संभावना है। इस रिंग रोड पर आधुनिक मानकों के अनुरूप चौड़ी सड़क, रेलवे ओवरब्रिज, मजबूत ड्रेनेज सिस्टम और सुरक्षा उपायों को शामिल किया गया है। इसके संचालन में आने के बाद रुद्रपुर शहर के बीचोंबीच लगने वाले जाम से बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। साथ ही रिंग रोड के आसपास नए आवासीय और व्यावसायिक क्षेत्रें के विकास की संभावनाएं भी प्रबल होंगी, जिससे रोजगार, व्यापार और निवेश को बढ़ावा मिलेगा। कुल मिलाकर, यह परियोजना रुद्रपुर के वर्तमान यातायात संकट का समाधान होने के साथ-साथ भविष्य के योजनाबद्ध विकास की आधारशिला मानी जा रही है।

    Related

    Share. WhatsApp Telegram Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email
    उत्तराखंड सत्य
    • Website

    Related Posts

    भीषण गर्मी से राहत के लिए पर्यावरण मित्रों को बांटे ग्लूकोज पैकेट और कैप

    June 20, 2026

    20 सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति के उपाध्यक्ष रामपाल सिंह ने पदभार ग्रहण किया

    June 7, 2026

    आदि कैलाश यात्रियों का त्रिशूल चौक पर भव्य स्वागत

    June 7, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Don't Miss
    उत्तराखंड

    साक्षरता में उत्तराखंड की बड़ी छलांग

    By उत्तराखंड सत्यJune 20, 20260

    दो वर्षों में 14-9 प्रतिशत बढ़ी साक्षरता दर, अब 98-7 प्रतिशत आबादी साक्षर,धामी कैबिनेट का…

    एडवेंचर टूरिज्म का नया केंद्र बनेगा उत्तराखंड

    June 20, 2026

    चुनावी मोड में कांग्रेस,विधाानसभा वार बनेगा जीत का रोडमैप

    June 20, 2026

    भीषण गर्मी से राहत के लिए पर्यावरण मित्रों को बांटे ग्लूकोज पैकेट और कैप

    June 20, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    Our Picks

    साक्षरता में उत्तराखंड की बड़ी छलांग

    June 20, 2026

    एडवेंचर टूरिज्म का नया केंद्र बनेगा उत्तराखंड

    June 20, 2026

    चुनावी मोड में कांग्रेस,विधाानसभा वार बनेगा जीत का रोडमैप

    June 20, 2026

    भीषण गर्मी से राहत के लिए पर्यावरण मित्रों को बांटे ग्लूकोज पैकेट और कैप

    June 20, 2026

    Subscribe to Updates

    Get the latest Updated on your email

    About Us

    '‘‘उत्तराखंड सत्य’’ की निष्ठाओं का निर्विवाद सफर ‘‘आपके बीच’’

    'उत्तराखंड सत्य' उत्तराखंड समाचारों का डिजिटल माध्यम है।
    अपने विचार या समाचार प्रसारित करने के लिए हमसे संपर्क करें।

    मोबाइल नं. : 9837637707, 05944-247707
    ईमेल: uttrakhandsatyardr@gmail.com

    पता :शॉप नं.35, सिटी स्कवायर मॉल काशीपुर बाईपास, रोड रुद्रपुर, जिला- उधम सिंह नगर - उत्तराखंड

    Our Picks

    साक्षरता में उत्तराखंड की बड़ी छलांग

    June 20, 2026

    एडवेंचर टूरिज्म का नया केंद्र बनेगा उत्तराखंड

    June 20, 2026

    चुनावी मोड में कांग्रेस,विधाानसभा वार बनेगा जीत का रोडमैप

    June 20, 2026
    Categories
    • उत्तराखंड
    • क्राइम
    • देश
    • मनोरंजन
    • मेरा शहर
    • लेख
    • शिक्षा
    Facebook Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 uttarakhandsatya.com, Uttarakhand.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.