Close Menu
    What's Hot

    संगम तट पर गूंजा सेवा का संकल्प, दंडी स्वामियों के पूजन संग पं. गणेश प्रसाद मिश्र सेवा न्यास ने बांटे कंबल और वस्त्र

    January 27, 2026

    रुद्रपुर की नियति बदल देगा ‘मिनी बाईपास’

    January 24, 2026

    राजनीति के ‘महाबली’ की आँखों में पिता की बेबसी

    January 24, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • संगम तट पर गूंजा सेवा का संकल्प, दंडी स्वामियों के पूजन संग पं. गणेश प्रसाद मिश्र सेवा न्यास ने बांटे कंबल और वस्त्र
    • रुद्रपुर की नियति बदल देगा ‘मिनी बाईपास’
    • राजनीति के ‘महाबली’ की आँखों में पिता की बेबसी
    • गदरपुर का ‘विधायक आवास’ बना सत्ता संघर्ष का केंद्र
    • सहानुभूति की ‘सियासत’ में आत्मघाती षडयंत्र
    • नितिन नबीन के नेतृत्व में भाजपा परिवार को मिलेगी नई ऊर्जाः डॉ. राकेश मिश्र
    • डा. राकेश मिश्र ने मुख्यमंत्री योगी से की भेंट
    • प्रयागराज में 12 जनवरी को लगेगा 47वां स्वास्थ्य शिविर
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Uttarakhand Satya News PaperUttarakhand Satya News Paper
    • होम
    • देश

      नितिन नबीन के नेतृत्व में भाजपा परिवार को मिलेगी नई ऊर्जाः डॉ. राकेश मिश्र

      January 21, 2026

      डा. राकेश मिश्र ने मुख्यमंत्री योगी से की भेंट

      January 10, 2026

      प्रयागराज में 12 जनवरी को लगेगा 47वां स्वास्थ्य शिविर

      January 10, 2026

      माघ मेला प्रयागराज : आस्था, सेवा और सनातन परंपरा का विराट संगम

      January 3, 2026

      भारत के लिए सबसे बड़ा खतरा धर्मांतरणः डॉ उपाध्याय

      December 29, 2025
    • उत्तराखंड

      राजनीति के ‘महाबली’ की आँखों में पिता की बेबसी

      January 24, 2026

      गदरपुर का ‘विधायक आवास’ बना सत्ता संघर्ष का केंद्र

      January 24, 2026

      सहानुभूति की ‘सियासत’ में आत्मघाती षडयंत्र

      January 24, 2026

      2027 से पहले बढ़ती चुनौतियाँ भाजपा के लिए अग्निपरीक्षा

      January 10, 2026

      अंकिता प्रकरण पर धामी का ‘पॉलिटिकल मास्टरस्ट्रोक’

      January 10, 2026
    • मेरा शहर
      • हल्द्वानी
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • ऋषिकेश
      • अल्मोड़ा
      • चंपावत
      • चमोली
      • नैनीताल
      • रामनगर
      • किच्छा
      • टिहरी गढ़वाल
      • पौड़ी गढ़वाल
      • श्रीनगर
      • पिथौरागढ़
      • बागेश्वर
      • रुद्रप्रयाग
    • श्रेणियाँ
      • क्राइम
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म-कर्म
      • लेख
    • वीडियो गैलरी
    • ई-पेपर
    • विज्ञापन
    • संपर्क
    Uttarakhand Satya News PaperUttarakhand Satya News Paper
    Home » राष्ट्रीय सुरक्षा पर मंथन का मंच बनेगा छतरपुर
    उत्तर प्रदेश

    राष्ट्रीय सुरक्षा पर मंथन का मंच बनेगा छतरपुर

    उत्तराखंड सत्यBy उत्तराखंड सत्यDecember 17, 2025No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Telegram Facebook Twitter LinkedIn Email
    Share
    WhatsApp Telegram Facebook Twitter LinkedIn Email

    पंडित गणेश प्रसाद मिश्र स्मृति व्याख्यान माला 28 को, अश्विनी उपाध्याय होंगे प्रमुख वक्ता

    छतरपुर। पं. गणेश प्रसाद मिश्र सेवा न्यास के तत्वावधान में आयोजित पं. गणेश प्रसाद मिश्र स्मृति व्याख्यान माला का नवम् आयोजन इस वर्ष छतरपुर में राष्ट्रीय सरोकारों के एक अत्यंत महत्वपूर्ण विषय “राष्ट्रीय सुरक्षा” पर केंद्रित रहेगा। 28 दिसंबर, रविवार को आयोजित होने वाली इस व्याख्यान माला में देश के जाने-माने अधिवक्ता, राष्ट्रवादी चिंतक और ओजस्वी वक्ता अश्विनी उपाध्याय प्रमुख वक्ता के रूप में अपने विचार रखेंगे। उनका आमंत्रण इस आयोजन को वैचारिक गहराई, संवैधानिक दृष्टि और राष्ट्रीय चेतना से समृद्ध करने वाला माना जा रहा है।

    सेवा न्यास की ओर से आयोजित यह व्याख्यान माला केवल एक औपचारिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि राष्ट्रहित से जुड़े गंभीर विषयों पर समाज को जागरूक करने का एक सतत वैचारिक प्रयास है। न्यास का उद्देश्य स्वर्गीय पं. गणेश प्रसाद मिश्र के विचारों और मूल्यों को नई पीढ़ी तक पहुंचाना है। इसी क्रम में इस वर्ष “राष्ट्रीय सुरक्षा” जैसे सामयिक और संवेदनशील विषय का चयन किया गया है, जो वर्तमान वैश्विक और आंतरिक परिस्थितियों के संदर्भ में अत्यंत प्रासंगिक है।

    अश्विनी उपाध्याय का व्यक्तित्व और कृतित्व इस विषय को और अधिक प्रभावी बनाता है। वे भारत के सर्वाेच्च न्यायालय में अधिवक्ता के रूप में कार्यरत हैं और एक प्रख्यात सामाजिक एवं राष्ट्रवादी चिंतक के रूप में उनकी पहचान स्थापित है। उन्होंने अपने सार्वजनिक जीवन में संविधान, लोकतंत्र, राष्ट्रीय एकता और सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर निरंतर मुखर भूमिका निभाई है। जनहित याचिकाओं के माध्यम से उन्होंने न्यायपालिका के समक्ष ऐसे अनेक विषय उठाए, जिनका प्रभाव देश की नीति-निर्माण प्रक्रिया पर स्पष्ट रूप से देखा गया है।

    उनकी शैक्षणिक और विधिक पृष्ठभूमि अत्यंत सुदृढ़ रही है। विधि के क्षेत्र में उच्च शिक्षा प्राप्त करने के बाद से ही उन्होंने भारतीय संविधान की मूल भावना, लोकतांत्रिक संस्थाओं की मजबूती और राष्ट्र की सुरक्षा से जुड़े प्रश्नों पर गहन अध्ययन और विमर्श को अपना ध्येय बनाया। एक अधिवक्ता के रूप में उन्होंने न केवल न्यायालय में, बल्कि समाज के बीच भी संवैधानिक चेतना के प्रसार का कार्य किया है।

    अश्विनी उपाध्याय को विशेष रूप से राष्ट्रीय सुरक्षा और आंतरिक स्थिरता, एक राष्ट्रदृएक चुनाव, समान नागरिक संहिता, राजनीति के अपराधीकरण के विरुद्ध संघर्ष, चुनावी सुधार, भ्रष्टाचार के खिलाफ कानूनी लड़ाई और राष्ट्रवादी मूल्यों की रक्षा जैसे विषयों पर उनके प्रयासों के लिए जाना जाता है। उनकी याचिकाओं और अभियानों ने कई बार देशव्यापी बहस को जन्म दिया और शासन-प्रशासन को ठोस निर्णयों की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

    वक्तृत्व के क्षेत्र में भी अश्विनी उपाध्याय की एक विशिष्ट पहचान है। उनके व्याख्यान तार्किक, तथ्यपरक और ओजपूर्ण होते हैं, जिनमें संविधान की आत्मा, राष्ट्र की सुरक्षा चुनौतियां, वैश्विक परिप्रेक्ष्य में भारत की भूमिका, नागरिक कर्तव्य और राष्ट्रनिर्माण जैसे विषय प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत होते हैं। यही कारण है कि वे युवाओं, बुद्धिजीवियों और नीति से जुड़े वर्गों में समान रूप से लोकप्रिय हैं।

    राष्ट्रीय सुरक्षा पर उनका दृष्टिकोण व्यापक और समग्र है। वे इसे केवल सैन्य शक्ति या सीमाओं की रक्षा तक सीमित नहीं मानते, बल्कि आंतरिक सुरक्षा, मजबूत कानूनी ढांचा, संवैधानिक अनुशासन और सशक्त नागरिक समाज को भी इसकी अनिवार्य शर्त मानते हैं। उनका मानना है कि एक मजबूत राष्ट्र की नींव जागरूक नागरिकों, प्रभावी कानूनों और सुशासन पर टिकी होती है।

    पं. गणेश प्रसाद मिश्र स्मृति व्याख्यान माला का यह नवम् आयोजन छतरपुर के प्रबुद्ध नागरिकों, युवाओं और विचारशील समाज के लिए एक महत्वपूर्ण वैचारिक अवसर सिद्ध होने जा रहा है, जहां राष्ट्रीय सुरक्षा जैसे विषय पर गहन चिंतन और संवाद के माध्यम से राष्ट्र के प्रति उत्तरदायित्व की भावना को और अधिक सशक्त किया जाएगा।

    Related

    Share. WhatsApp Telegram Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email
    उत्तराखंड सत्य
    • Website

    Related Posts

    संगम तट पर गूंजा सेवा का संकल्प, दंडी स्वामियों के पूजन संग पं. गणेश प्रसाद मिश्र सेवा न्यास ने बांटे कंबल और वस्त्र

    January 27, 2026

    नितिन नबीन के नेतृत्व में भाजपा परिवार को मिलेगी नई ऊर्जाः डॉ. राकेश मिश्र

    January 21, 2026

    डा. राकेश मिश्र ने मुख्यमंत्री योगी से की भेंट

    January 10, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Don't Miss
    उत्तर प्रदेश

    संगम तट पर गूंजा सेवा का संकल्प, दंडी स्वामियों के पूजन संग पं. गणेश प्रसाद मिश्र सेवा न्यास ने बांटे कंबल और वस्त्र

    By उत्तराखंड सत्यJanuary 27, 20260

    सनातन की तपस्वी परंपरा का वंदन; त्रिवेणी की रेती पर उमड़ा श्रद्धा और सेवा का…

    रुद्रपुर की नियति बदल देगा ‘मिनी बाईपास’

    January 24, 2026

    राजनीति के ‘महाबली’ की आँखों में पिता की बेबसी

    January 24, 2026

    गदरपुर का ‘विधायक आवास’ बना सत्ता संघर्ष का केंद्र

    January 24, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    Our Picks

    संगम तट पर गूंजा सेवा का संकल्प, दंडी स्वामियों के पूजन संग पं. गणेश प्रसाद मिश्र सेवा न्यास ने बांटे कंबल और वस्त्र

    January 27, 2026

    रुद्रपुर की नियति बदल देगा ‘मिनी बाईपास’

    January 24, 2026

    राजनीति के ‘महाबली’ की आँखों में पिता की बेबसी

    January 24, 2026

    गदरपुर का ‘विधायक आवास’ बना सत्ता संघर्ष का केंद्र

    January 24, 2026

    Subscribe to Updates

    Get the latest Updated on your email

    About Us

    '‘‘उत्तराखंड सत्य’’ की निष्ठाओं का निर्विवाद सफर ‘‘आपके बीच’’

    'उत्तराखंड सत्य' उत्तराखंड समाचारों का डिजिटल माध्यम है।
    अपने विचार या समाचार प्रसारित करने के लिए हमसे संपर्क करें।

    मोबाइल नं. : 9837637707, 05944-247707
    ईमेल: uttrakhandsatyardr@gmail.com

    पता :शॉप नं.35, सिटी स्कवायर मॉल काशीपुर बाईपास, रोड रुद्रपुर, जिला- उधम सिंह नगर - उत्तराखंड

    Our Picks

    संगम तट पर गूंजा सेवा का संकल्प, दंडी स्वामियों के पूजन संग पं. गणेश प्रसाद मिश्र सेवा न्यास ने बांटे कंबल और वस्त्र

    January 27, 2026

    रुद्रपुर की नियति बदल देगा ‘मिनी बाईपास’

    January 24, 2026

    राजनीति के ‘महाबली’ की आँखों में पिता की बेबसी

    January 24, 2026
    Categories
    • उत्तराखंड
    • क्राइम
    • देश
    • मनोरंजन
    • मेरा शहर
    • लेख
    • शिक्षा
    Facebook Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 uttarakhandsatya.com, Uttarakhand.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.