उत्तराखण्ड सत्य,प्रयागराज।
पंडित गणेश प्रसाद मिश्र एवं श्रीमती शांति मिश्रा की पुण्य स्मृति में इस वर्ष भी प्रयागराज के संगम तट पर माघ मेला शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर 3 जनवरी 2026 से 2 फरवरी 2026 तक संचालित होगा। सेवा न्यास के अध्यक्ष डॉ- राकेश मिश्र ने बताया कि पंडित गणेश प्रसाद मिश्र सेवा न्यास पिछले नौ वर्षों से माघ मेला, अर्द्धकुंभ और महाकुंभ के अवसर पर कल्पवासियों के लिए आवश्यक व्यवस्थाएँ करता आ रहा है। इस वर्ष भी न्यास की ओर से आध्यात्मिक कार्यक्रमों की विस्तृत श्रृंखला आयोजित की जा रही है। इनमें 4 जनवरी से 1 फरवरी तक माघ माहात्म्य कथा, 5 जनवरी से 9 जनवरी तक श्रीराम यज्ञ एवं राम कथा, 16 जनवरी से 22 जनवरी तक श्रीमद्भागवत महापुराण कथा तथा 26 जनवरी से 30 जनवरी तक श्री भक्तमाल कथा शामिल हैं। डॉ- राकेश मिश्र ने धर्मप्रेमियों से अपील की है कि वे अपने परिवार सहित संगम नगरी पहुँचकर 3 जनवरी से 2 फरवरी 2026 तक चलने वाले कल्पवास का लाभ लें। उन्होंने कहा कि न्यास की ओर से प्रयास रहेगा कि सभी भक्तों के लिए रहने और भोजन की समुचित व्यवस्था की जाए। शिविर में स्थान सुरक्षित कराने के लिए इच्छुक श्रद्धालु प्रयागराज में पं- रमेश कुमार ओझा से संपर्क कर सकते हैं।
Trending
- ‘सेवा संकल्प’ के बहाने 2027 की सियासी जमीन पर दस्तक
- किच्छा नगर पालिका चुनाव में दो दिग्गज नेताओं की प्रतिष्ठा दांव पर
- सेवा के रंग में रंगा सीएम धामी का जन्मदिन
- जन्मदिन पर युवाओं से मांगे तीन संकल्प
- किशाऊ परियोजना पर छह राज्यों की सहमति के मायने
- अधिवक्ता पार्किंग में 25 लाख से बनेगा टिन शेड, विधायक शिव अरोड़ा ने किया शिलान्यास
- राजकुमार ठुकराल का EXCLUSIVE इंटरव्यू | राजकुमार ठुकराल ने खोले कई राज! खुलकर बोले पूर्व विधायक | USTV rudrapur
- अजीत डोभाल और CDS जनरल सुब्रमणि पहुंचेंगे उत्तराखंड , गढ़वाल राइफल्स के कार्यक्रम में होंगे शामिल

