Close Menu
    What's Hot

    नवाचार की नई उड़ानः एआई की ताकत से भविष्य गढ़ेगा उत्तराखंड

    August 1, 2026

    ढाई साल बाद भी नहीं हो सका व्यापार मंडल की नगर इकाई का शपथ ग्रहण

    August 1, 2026

    भव्य आयोजनों के बीच मना विधायक शिव का जन्मदिन

    August 1, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • नवाचार की नई उड़ानः एआई की ताकत से भविष्य गढ़ेगा उत्तराखंड
    • ढाई साल बाद भी नहीं हो सका व्यापार मंडल की नगर इकाई का शपथ ग्रहण
    • भव्य आयोजनों के बीच मना विधायक शिव का जन्मदिन
    • मिशन 2027ः दलित वोटों पर भाजपा का बड़ा दांव
    • नामित पार्षदों ने ली शपथ, रुद्रपुर को नंबर वन शहर बनाने का लिया संकल्प
    • महापौर विकास शर्मा ने नामित पार्षदों का किया स्वागत
    • रूद्रपुर मेडिकल कालेज को एनएमसी की हरी झण्डी का इंतजार!
    • सीएसआर की बड़ी पहल, छह गांवों की बदलेगी तस्वीर
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Uttarakhand Satya News PaperUttarakhand Satya News Paper
    • होम
    • देश

      अमरनाथ यात्रा: आस्था, प्रकृति और राष्ट्रभाव का अद्भुत संगम

      July 18, 2026

      बाबा बर्बानी के दरबार का रास्ता तैयार

      June 27, 2026

      बाबा बर्फानी के भक्तों की सुरक्षा में अभेद्य कवच,यात्रा से पहले धरती से आसमान तक निगरानी

      June 7, 2026

      चार राज्यों में भाजपा के नए सेनापति तैनात

      May 31, 2026

      पंकज जैन बने दिगम्बर जैन धर्म संरक्षिणी महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष

      May 31, 2026
    • उत्तराखंड

      नवाचार की नई उड़ानः एआई की ताकत से भविष्य गढ़ेगा उत्तराखंड

      August 1, 2026

      मिशन 2027ः दलित वोटों पर भाजपा का बड़ा दांव

      August 1, 2026

      श्रमिक कल्याण को नई धार

      July 25, 2026

      हल्द्वानी में हाईकोर्ट का रास्ता साफ, सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद वर्षों पुरानी बहस समाप्त

      July 18, 2026

      पंजाबी महासभा ने किया प्रभारी मंत्री प्रदीप बत्र का नागरिक अभिनंदन

      July 18, 2026
    • मेरा शहर
      • हल्द्वानी
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • ऋषिकेश
      • अल्मोड़ा
      • चंपावत
      • चमोली
      • नैनीताल
      • रामनगर
      • किच्छा
      • टिहरी गढ़वाल
      • पौड़ी गढ़वाल
      • श्रीनगर
      • पिथौरागढ़
      • बागेश्वर
      • रुद्रप्रयाग
    • श्रेणियाँ
      • क्राइम
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म-कर्म
      • लेख
    • वीडियो गैलरी
    • ई-पेपर
    • विज्ञापन
    • संपर्क
    Uttarakhand Satya News PaperUttarakhand Satya News Paper
    Home » खत्म नहीं हो रहा कांग्रेस में घमासान
    उत्तराखंड

    खत्म नहीं हो रहा कांग्रेस में घमासान

    उत्तराखंड सत्यBy उत्तराखंड सत्यJune 14, 2025No Comments5 Mins Read
    WhatsApp Telegram Facebook Twitter LinkedIn Email
    Share
    WhatsApp Telegram Facebook Twitter LinkedIn Email

    कांग्रेस को हाशिये पर ले जा रही गुटबाजी,आगामी चुनावों में भुगतना पड़ेगा खामियाजा

    उत्तराखण्ड सत्य, रूद्रपुर

    एक तरफ भाजपा आगामी 2027 में होने वाले विधासभा चुनाव और निकट भविष्य में होने जा रहे पंचायत चुनावों के लिए जोर शोर से जुट गयी है तो दूसरी तरफ कांग्रेस में चल रहा अंदरूनी घमासान खत्म नहीं हो पा रहा है। तराई में कांग्रेस के लोग खुद ही अपनी पार्टी की जड़ें खोदने का काम कर रहे हैं। बीते कुछ दिनों से तराई के कद्दावर कांग्रेस नेता तिलकराज बेहड़ और किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष हरेन्द्र सिंह लाडी के बीच छिड़ी जंग अब सड़कों पर आती नजर आ रही है। लेकिन कांग्रेस नेतृत्व इस घमासान को थामने के लिए बिल्कुल भी गंभीर नजर नहीं आ रहा। तराई में कांग्रेस लम्बे समय से गुटबाजी के चलते हाशिये पर पहुंचती नजर आ रही है। जिन कांग्रेसियों को सत्ता के िखलाफ विपक्ष की भूमिका निभानी थी वो आपस में ही जुबानी जंग में लगे हैं और पार्टी को खोखला बना रहे हैं। किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष एवं नेता प्रतिपक्ष के करीबी माने जाने वाले हरेंद्र सिंह लाडी ने बीते दिनों प्रेस वार्ता करके विधायक तिलकराज बेहड़ पर फिर जुबानी हमला बोला। तो कांग्रेस विधायक तिलकराज बेहड़ मीडिया के सामने आए और जमकर हरेंद्र सिंह लाडी पर बरस पड़े। हरेंद्र सिंह लाडी ने बेहड़ पर विधानसभा चुनाव में गदरपुर और रुद्रपुर की सीटों पर अपनी ही पार्टी के प्रत्याशियों को हरवाने का गंभीर आरोप लगाया था। लाडी ने कहा कि बेहड़ की भाजपा से साठगांठ है। कहा कि बेहड़ ने अपने अहम के चलते अपनी ही पार्टी को कमजोर करने का काम किया है। किच्छा विधानसभा में अधिक विकास कार्य होने का यही कारण है कि किच्छा विधायक तिलक राज बेहड़ भाजपा से मिले हुए हैं। उन्होंने कहा कि वह पार्टी में शामिल होने वाले नेताओं का विरोध करते हैं, जिससे पार्टी कमजोर हो रही है। हरेन्द्र लाडी ने बेहड़ पर अंहकारी होने जैसे आरोप भी लगाये। दूसरी तरफ किच्छा विधायक तिलक राज बेहड़ ने भी अपने रुद्रपुर स्थित आवास पर प्रेस वार्ता आयोजित की और हरेंद्र सिंह लाडी को जबाव दिया। उन्होंने कहा इस जुबानी जंग की शुरुवात लाडी ने ही की है वो तो पीछे हटने वाले नहीं है उन्होंने हरेंद्र लाडी को दंगे का आरोपी बताया। उन्होंने कहा कि अब वह चुप रहने वाले नहीं है उन्होंने हरेन्द्र सिंह लाडी का कच्छा चिटठ दिल्ली में हाईकमान के सामने खोलने का भी ऐलान किया। वही किच्छा विधायक तिलक राज बेहड़ के समर्थन में रुद्रपुर से कांग्रेस के मेयर प्रत्याशी रहे कांग्रेस नेता मोहन खेड़ा ने रुद्रपुर के सिटी क्लब में प्रेसवार्ता आयोजित कर अजीबोगरीब बयान दिया है। मोहन खेड़ा ने कहा अभी हम तैयारी कर रहे है पहले हम आपस में लड़, लें उसके बाद हम विपक्ष से लड़ेंगे। उन्होंने कहा अभी भी कांग्रेस विपक्ष से लड़ रही है, लेकिन बाद में मजबूती के साथ लड़ेगी। उन्होंने कांग्रेस किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष हरेंद्र सिंह लाडी पर भी जमकर निशाना साधा। कांग्रेस नेताओं के बीच गुटबाजी और जुबानी जंग नई बात नहीं है। इससे पहले भी कई बार कांग्रेसियों की गुटबाजी सड़क पर आ चुकी है। गुटबाजी का ही नतीजा है कि कांग्रेस को हर चुनाव में मुंह की खानी पड़ती है। हाल ही में हुए निकाय चुनाव उससे पहले हुए विधान सभा चुनाव की बात करें तो कांग्रेस को गुटबाजी के कारण ही कई सीटों पर भारी नुकसान उठाना पड़ा। फिलहाल पूर्व मंत्री तिलकराज बेहड़ की नाराजगी से कांग्रेस को आगामी विधानसभा चुनाव में खासा नुकसान उठाना पड़ सकता है। पांच बार के विधायक पूर्व मंत्री तिलकराज बेहड़ का तराई की राजनीति में पिछले पांच दशकों से खासा दखल रहा है। भाजपा से कांग्रेस में आने के बाद उन्होंने तराई में कांग्रेस को नई ताकत दी थी। हालाकि मोदी लहर के चलते दो बार वह रूद्रपुर से चुनाव हार गये लेकिन इसके बावजूद सियासत में उनका सिक्का कायम रहा। हार के बावजूद उन्होंने जिले में कांग्रेस को मजबूत बनाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी। 2022 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने किच्छा विधानसभा से चुनाव लड़ने का फैसला लिया और भाजपा से किच्छा सीट छीन ली। बेहड़ को तराई में राजनीति का भीष्म पितामह माना जाता है लेकिन आज वह अपनी ही पार्टी में उपेक्षित नजर हैं। पार्टी में प्रदेश स्तर पर चल रही गुटबाजी के चलते बेहड़ की लम्बे समय से अनदेखी होती आ रही है। पूर्व में करीब एक वर्ष तक बेहड़ का स्वास्थ्य खराब होने के बाद बेहड़ की अनदेखी का सिलसिला और बढ़ता गया है। रूद्रपुर महानगर अध्यक्ष की घोषणा के लिए भी बेहड़ से कोई राय नहीं ली गयी और बेहड़ की आपत्ति के बावजूद जगदीश तनेजा को हटाकर सीपी शर्मा को महानगर अध्यक्ष घोषित कर दिया गया। जिसका परिणाम यह हुआ कि जगदीश तनेजा ने कांग्रेस से किनारा कर भाजपा का दामन थाम लिया। कांग्रेस में समय समय पर गुटबाजी और अंदरूनी कलह का तूफान कहीं न कही कार्यकर्ताओं का मायूस कर रहा है, जिसके चलते कांग्रेस के समर्पित कार्यकर्ता भी पार्टी से छिटकने लगे हैं। मौजूदा समय में जहां भाजपा आगामी पंचायत चुनाव और विधाानसभा चुनाव के लिए जमीनी स्तर पर काम कर रही है तो दूसरी तरफ कांग्रेस मजबूत विपक्ष की भूमिका निभाना तो दूर गुटबाजी पर ही अंकुश लगाने में नाकाम साबित हो रही है, जिसका खामियाजा पार्टी को आगामी चुनावों में फिर भुगतना पड़ सकता है।

    Related

    Share. WhatsApp Telegram Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email
    उत्तराखंड सत्य
    • Website

    Related Posts

    नवाचार की नई उड़ानः एआई की ताकत से भविष्य गढ़ेगा उत्तराखंड

    August 1, 2026

    भव्य आयोजनों के बीच मना विधायक शिव का जन्मदिन

    August 1, 2026

    मिशन 2027ः दलित वोटों पर भाजपा का बड़ा दांव

    August 1, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Don't Miss
    उत्तराखंड

    नवाचार की नई उड़ानः एआई की ताकत से भविष्य गढ़ेगा उत्तराखंड

    By उत्तराखंड सत्यAugust 1, 20260

    स्टार्टअप, शोध और ग्रामीण प्रतिभाओं को जोड़ने की रणनीति, तकनीक आधारित विकास मॉडल की ओर…

    ढाई साल बाद भी नहीं हो सका व्यापार मंडल की नगर इकाई का शपथ ग्रहण

    August 1, 2026

    भव्य आयोजनों के बीच मना विधायक शिव का जन्मदिन

    August 1, 2026

    मिशन 2027ः दलित वोटों पर भाजपा का बड़ा दांव

    August 1, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    Our Picks

    नवाचार की नई उड़ानः एआई की ताकत से भविष्य गढ़ेगा उत्तराखंड

    August 1, 2026

    ढाई साल बाद भी नहीं हो सका व्यापार मंडल की नगर इकाई का शपथ ग्रहण

    August 1, 2026

    भव्य आयोजनों के बीच मना विधायक शिव का जन्मदिन

    August 1, 2026

    मिशन 2027ः दलित वोटों पर भाजपा का बड़ा दांव

    August 1, 2026

    Subscribe to Updates

    Get the latest Updated on your email

    About Us

    '‘‘उत्तराखंड सत्य’’ की निष्ठाओं का निर्विवाद सफर ‘‘आपके बीच’’

    'उत्तराखंड सत्य' उत्तराखंड समाचारों का डिजिटल माध्यम है।
    अपने विचार या समाचार प्रसारित करने के लिए हमसे संपर्क करें।

    मोबाइल नं. : 9837637707, 05944-247707
    ईमेल: uttrakhandsatyardr@gmail.com

    पता :शॉप नं.35, सिटी स्कवायर मॉल काशीपुर बाईपास, रोड रुद्रपुर, जिला- उधम सिंह नगर - उत्तराखंड

    Our Picks

    नवाचार की नई उड़ानः एआई की ताकत से भविष्य गढ़ेगा उत्तराखंड

    August 1, 2026

    ढाई साल बाद भी नहीं हो सका व्यापार मंडल की नगर इकाई का शपथ ग्रहण

    August 1, 2026

    भव्य आयोजनों के बीच मना विधायक शिव का जन्मदिन

    August 1, 2026
    Categories
    • उत्तराखंड
    • क्राइम
    • देश
    • मनोरंजन
    • मेरा शहर
    • लेख
    • शिक्षा
    Facebook Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 uttarakhandsatya.com, Uttarakhand.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.