Close Menu
    What's Hot

    साक्षरता में उत्तराखंड की बड़ी छलांग

    June 20, 2026

    एडवेंचर टूरिज्म का नया केंद्र बनेगा उत्तराखंड

    June 20, 2026

    चुनावी मोड में कांग्रेस,विधाानसभा वार बनेगा जीत का रोडमैप

    June 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • साक्षरता में उत्तराखंड की बड़ी छलांग
    • एडवेंचर टूरिज्म का नया केंद्र बनेगा उत्तराखंड
    • चुनावी मोड में कांग्रेस,विधाानसभा वार बनेगा जीत का रोडमैप
    • भीषण गर्मी से राहत के लिए पर्यावरण मित्रों को बांटे ग्लूकोज पैकेट और कैप
    • बाबा बर्फानी के भक्तों की सुरक्षा में अभेद्य कवच,यात्रा से पहले धरती से आसमान तक निगरानी
    • उत्तराखंड में ‘अग्निवीर’ पर सियासी अग्निपरीक्षा
    • चुनावी साल में धामी ने खोला दायित्वों का पिटारा
    • 20 सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति के उपाध्यक्ष रामपाल सिंह ने पदभार ग्रहण किया
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Uttarakhand Satya News PaperUttarakhand Satya News Paper
    • होम
    • देश

      बाबा बर्फानी के भक्तों की सुरक्षा में अभेद्य कवच,यात्रा से पहले धरती से आसमान तक निगरानी

      June 7, 2026

      चार राज्यों में भाजपा के नए सेनापति तैनात

      May 31, 2026

      पंकज जैन बने दिगम्बर जैन धर्म संरक्षिणी महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष

      May 31, 2026

      अभेद्य सुरक्षा चक्र में होंगे बाबा बर्फानी के दर्शन, रूद्रपुर से 4 जुलाई को रवाना होगा जत्था

      May 24, 2026

      भाजपा नेता डॉ. राकेश मिश्रा ने मुख्यमंत्री योगी से की मुलाकात

      May 17, 2026
    • उत्तराखंड

      साक्षरता में उत्तराखंड की बड़ी छलांग

      June 20, 2026

      एडवेंचर टूरिज्म का नया केंद्र बनेगा उत्तराखंड

      June 20, 2026

      चुनावी मोड में कांग्रेस,विधाानसभा वार बनेगा जीत का रोडमैप

      June 20, 2026

      उत्तराखंड में ‘अग्निवीर’ पर सियासी अग्निपरीक्षा

      June 7, 2026

      चुनावी साल में धामी ने खोला दायित्वों का पिटारा

      June 7, 2026
    • मेरा शहर
      • हल्द्वानी
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • ऋषिकेश
      • अल्मोड़ा
      • चंपावत
      • चमोली
      • नैनीताल
      • रामनगर
      • किच्छा
      • टिहरी गढ़वाल
      • पौड़ी गढ़वाल
      • श्रीनगर
      • पिथौरागढ़
      • बागेश्वर
      • रुद्रप्रयाग
    • श्रेणियाँ
      • क्राइम
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म-कर्म
      • लेख
    • वीडियो गैलरी
    • ई-पेपर
    • विज्ञापन
    • संपर्क
    Uttarakhand Satya News PaperUttarakhand Satya News Paper
    Home » तरसेम हत्याकाण्डः एक साल से पुलिस को चकमा दे रहा था मुख्य आरोपी
    ऊधम सिंह नगर

    तरसेम हत्याकाण्डः एक साल से पुलिस को चकमा दे रहा था मुख्य आरोपी

    उत्तराखंड सत्यBy उत्तराखंड सत्यMarch 29, 2025No Comments4 Mins Read
    WhatsApp Telegram Facebook Twitter LinkedIn Email
    Share
    WhatsApp Telegram Facebook Twitter LinkedIn Email

    उत्तराखण्ड सत्य,रूद्रपुर
    नानकमत्ता गुरुद्वारे प्रमुख तरसेम सिंह हत्याकांड को अंजाम देने वाला मुख्य आरोपी पिछले करीब एक साल से पुलिस को चकमा दे रहा था आखिरकार कप्तान मणिकांत मिश्रा के निर्देश पर गठित टीम ने मुख्य आरोपी को पंजाब में दबोच लिया। पकड़े गये बदमाश ने गिरफ्तारी के बाद भी पुलिस की चंगुल से भागने का दुस्साहस किया लेकिन पुलिस की गिरफ्त से भागने की कोशिश बदमाश को भारी पड़ गयी और मुठभेड़ में पुलिस की गोली लगने से बदमाश घायल हो गया। बता दें 28 मार्च 2024 की सुबह अज्ञात दो बाइक सवार शूटरों ने नानकमत्ता गुरुद्वारे के कारसेवा प्रमुख जत्थेदार बाबा तरसेम सिंह की डेरा परिसर में घुसकर हत्या कर दी थी। घटना के बाद से उधम सिंह नगर सहित प्रदेश भर में दहशत का माहौल था। डेरा प्रमुख हत्याकांड की सूचना मिलते ही सीएम पुष्कर सिंह धामी भी नानकमत्ता पहुंचे। उन्होंने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए अधिकारियों को आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए। अगले दिन तत्कालीन डीजीपी ने मौके पर पहुंच कर मामले की जानकारी लेते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया। क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाने के लिए जनपद पुलिस को कई दिनों तक नानकमत्ता में तैनात किया गया। खुद तत्कालीन एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने नानकमत्ता में डेरा डाला। कई टीमों का गठन कर आरोपियों की तलाश शुरू की गई। मामले में डेरे के सेवादार जसवीर सिंह द्वारा नानकमत्ता थाना पुलिस को तहरीर देते हुए हत्याकांड में बाबा अनूप सिंह, गुरुद्वारे प्रबंध कमेटी श्री नानकमत्ता साहिब के पूर्व अध्यक्ष हरबंस सिंह चूघ और तराई महासभा के प्रीतम सिंह पर षडयंत्र का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज करवाया। मामले की जांच के दौरान जनपद पुलिस ने दोनों शूटर की पहचान सरबजीत सिंह निवासी तरन तारन पंजाब और अमरजीत सिंह निवासी बिलासपुर के रूप की। 8 अप्रैल 2024 को शूटर अमरजीत उर्फ बिट्ट को एसटीएफ ने मुठभेड़ में मार गिराया। दूसरा आरोपी फरार चल रहा था। जांच के दौरान पुलिस के षडयंत्र में कई नाम प्रकाश में आए। जिसमें 9 आरोपियों को पुलिस टीम गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। मुख्य आरोपी सरबजीत सिंह फरार चल रहा था। काफी प्रयास के बाद भी जब आरोपी गिरफ्तार नहीं हुआ तो आरोपी पर दो लाख रुपए का इनाम रखा गया। इसी बीच आरोपी की लोकेशन तरन तारन में मिली। जिसके बाद एसएसपी के निर्देश पर दो टीमों को पंजाब रवाना किया गया। नानकमत्ता डेरा प्रमुख हत्याकांड की जांच के दौरान पुलिस टीम को अहम सुराग हाथ लगे थे। जांच के दौरान पुलिस को जानकारी मिली थी कि तरसेम सिंह हत्याकांड के लिए 10 लाख रुपए की डील हुई थी। जिसमें हत्या से पूर्व शूटरों को डेढ़ लाख रुपए जबकि हत्याकांड के बाद पांच लाख रुपए दिए गए। पुलिस टीम ने शूटरों को पैसे और अन्य सहायता करने के मामले में 4 अप्रैल को दिलबाग सिंह निवासी ग्राम कबीर पुर थाना निगोही जिला शाह जहांपुर, अमनदीप सिंह उर्फ काला निवासी बरा जगत थाना अमरिया जिला पीलीभीत, हरमिंदर ऊर्फ पिंदी निवासी रणधीर पुर थाना तिलहर जिला शाहजहांपुर, बलकार सिंह निवासी ग्राम बाधे कंजा थाना करेली जिला पीलीभीत को गिरफ्तार किया। 28 मार्च 2024 की सुबह बाबा तरसेम सिंह हत्याकांड को अंजाम देने के बाद गठित 11 टीमों ने पांच और आरोपियों को गिरफ्तार किया। जिसमें आरोपियों पर शूटरों को एकत्रित करने, हथियार उपलब्ध कराने के साथ ही अन्य संसाधन जुटाने के आरोप लगे। इसके बाद बाबा तरसेम सिंह हत्याकांड के मुख्य शूटर सरबजीत सिंह को पंजाब से गिरफ्तार किया गया। आरोपी को पंजाब से उत्तराखंड लाते समय पुलिस की जीप पलट गई। जिसके बाद आरोपी ने पुलिस की पिस्टल छीनकर भागने की कोशिश की। इस दौरान पुलिस से उसकी मुठभेड़ हुई। जिसमें मुख्य आरोपी के पैर में गोली लगी। घायल सरबजीत सिंह को लेकर पुलिस काशीपुर के राजकीय चिकित्सालयपहुंची जहां उसका उपचार किया गया।

    Related

    Share. WhatsApp Telegram Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email
    उत्तराखंड सत्य
    • Website

    Related Posts

    भीषण गर्मी से राहत के लिए पर्यावरण मित्रों को बांटे ग्लूकोज पैकेट और कैप

    June 20, 2026

    20 सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति के उपाध्यक्ष रामपाल सिंह ने पदभार ग्रहण किया

    June 7, 2026

    आदि कैलाश यात्रियों का त्रिशूल चौक पर भव्य स्वागत

    June 7, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Don't Miss
    उत्तराखंड

    साक्षरता में उत्तराखंड की बड़ी छलांग

    By उत्तराखंड सत्यJune 20, 20260

    दो वर्षों में 14-9 प्रतिशत बढ़ी साक्षरता दर, अब 98-7 प्रतिशत आबादी साक्षर,धामी कैबिनेट का…

    एडवेंचर टूरिज्म का नया केंद्र बनेगा उत्तराखंड

    June 20, 2026

    चुनावी मोड में कांग्रेस,विधाानसभा वार बनेगा जीत का रोडमैप

    June 20, 2026

    भीषण गर्मी से राहत के लिए पर्यावरण मित्रों को बांटे ग्लूकोज पैकेट और कैप

    June 20, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    Our Picks

    साक्षरता में उत्तराखंड की बड़ी छलांग

    June 20, 2026

    एडवेंचर टूरिज्म का नया केंद्र बनेगा उत्तराखंड

    June 20, 2026

    चुनावी मोड में कांग्रेस,विधाानसभा वार बनेगा जीत का रोडमैप

    June 20, 2026

    भीषण गर्मी से राहत के लिए पर्यावरण मित्रों को बांटे ग्लूकोज पैकेट और कैप

    June 20, 2026

    Subscribe to Updates

    Get the latest Updated on your email

    About Us

    '‘‘उत्तराखंड सत्य’’ की निष्ठाओं का निर्विवाद सफर ‘‘आपके बीच’’

    'उत्तराखंड सत्य' उत्तराखंड समाचारों का डिजिटल माध्यम है।
    अपने विचार या समाचार प्रसारित करने के लिए हमसे संपर्क करें।

    मोबाइल नं. : 9837637707, 05944-247707
    ईमेल: uttrakhandsatyardr@gmail.com

    पता :शॉप नं.35, सिटी स्कवायर मॉल काशीपुर बाईपास, रोड रुद्रपुर, जिला- उधम सिंह नगर - उत्तराखंड

    Our Picks

    साक्षरता में उत्तराखंड की बड़ी छलांग

    June 20, 2026

    एडवेंचर टूरिज्म का नया केंद्र बनेगा उत्तराखंड

    June 20, 2026

    चुनावी मोड में कांग्रेस,विधाानसभा वार बनेगा जीत का रोडमैप

    June 20, 2026
    Categories
    • उत्तराखंड
    • क्राइम
    • देश
    • मनोरंजन
    • मेरा शहर
    • लेख
    • शिक्षा
    Facebook Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 uttarakhandsatya.com, Uttarakhand.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.