Close Menu
    What's Hot

    नवाचार की नई उड़ानः एआई की ताकत से भविष्य गढ़ेगा उत्तराखंड

    August 1, 2026

    ढाई साल बाद भी नहीं हो सका व्यापार मंडल की नगर इकाई का शपथ ग्रहण

    August 1, 2026

    भव्य आयोजनों के बीच मना विधायक शिव का जन्मदिन

    August 1, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • नवाचार की नई उड़ानः एआई की ताकत से भविष्य गढ़ेगा उत्तराखंड
    • ढाई साल बाद भी नहीं हो सका व्यापार मंडल की नगर इकाई का शपथ ग्रहण
    • भव्य आयोजनों के बीच मना विधायक शिव का जन्मदिन
    • मिशन 2027ः दलित वोटों पर भाजपा का बड़ा दांव
    • नामित पार्षदों ने ली शपथ, रुद्रपुर को नंबर वन शहर बनाने का लिया संकल्प
    • महापौर विकास शर्मा ने नामित पार्षदों का किया स्वागत
    • रूद्रपुर मेडिकल कालेज को एनएमसी की हरी झण्डी का इंतजार!
    • सीएसआर की बड़ी पहल, छह गांवों की बदलेगी तस्वीर
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Uttarakhand Satya News PaperUttarakhand Satya News Paper
    • होम
    • देश

      अमरनाथ यात्रा: आस्था, प्रकृति और राष्ट्रभाव का अद्भुत संगम

      July 18, 2026

      बाबा बर्बानी के दरबार का रास्ता तैयार

      June 27, 2026

      बाबा बर्फानी के भक्तों की सुरक्षा में अभेद्य कवच,यात्रा से पहले धरती से आसमान तक निगरानी

      June 7, 2026

      चार राज्यों में भाजपा के नए सेनापति तैनात

      May 31, 2026

      पंकज जैन बने दिगम्बर जैन धर्म संरक्षिणी महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष

      May 31, 2026
    • उत्तराखंड

      नवाचार की नई उड़ानः एआई की ताकत से भविष्य गढ़ेगा उत्तराखंड

      August 1, 2026

      मिशन 2027ः दलित वोटों पर भाजपा का बड़ा दांव

      August 1, 2026

      श्रमिक कल्याण को नई धार

      July 25, 2026

      हल्द्वानी में हाईकोर्ट का रास्ता साफ, सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद वर्षों पुरानी बहस समाप्त

      July 18, 2026

      पंजाबी महासभा ने किया प्रभारी मंत्री प्रदीप बत्र का नागरिक अभिनंदन

      July 18, 2026
    • मेरा शहर
      • हल्द्वानी
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • ऋषिकेश
      • अल्मोड़ा
      • चंपावत
      • चमोली
      • नैनीताल
      • रामनगर
      • किच्छा
      • टिहरी गढ़वाल
      • पौड़ी गढ़वाल
      • श्रीनगर
      • पिथौरागढ़
      • बागेश्वर
      • रुद्रप्रयाग
    • श्रेणियाँ
      • क्राइम
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म-कर्म
      • लेख
    • वीडियो गैलरी
    • ई-पेपर
    • विज्ञापन
    • संपर्क
    Uttarakhand Satya News PaperUttarakhand Satya News Paper
    Home » फेम इंडिया की ‘सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026’ रैंकिंग में जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया को में देशभर में टॉप फाइव में मिला स्थान
    उत्तराखंड

    फेम इंडिया की ‘सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026’ रैंकिंग में जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया को में देशभर में टॉप फाइव में मिला स्थान

    उत्तराखंड सत्यBy उत्तराखंड सत्यJune 7, 2026Updated:June 7, 2026No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Telegram Facebook Twitter LinkedIn Email
    Share
    WhatsApp Telegram Facebook Twitter LinkedIn Email

    रूद्रपुर। जनपद के लिए अत्यंत हर्ष, गौरव एवं सम्मान का विषय है कि प्रतिष्ठित राष्ट्रीय पत्रिका फेम इंडिया द्वारा प्रकाशित विशेषांक “सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026” में जनपद के जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया को “जिम्मेदार” श्रेणी में प्रथम व देशभर में टॉप फाइव में स्थान प्रदान किया गया है। यह उपलब्धि उनकी उत्कृष्ट प्रशासनिक क्षमता, जनकल्याण के प्रति प्रतिबद्धता, संवेदनशील कार्यशैली तथा सुशासन के क्षेत्र में किए गए उल्लेखनीय कार्यों का राष्ट्रीय स्तर पर मिला सम्मान है। देशभर के 50 सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारियों में चयनित होकर “जिम्मेदार” श्रेणी में प्रथम वह देशभर में टॉप फाइव स्थान प्राप्त करना जनपद के लिए विशेष गौरव का विषय है।

    फेम इंडिया द्वारा प्रकाशित इस विशेषांक में देशभर के प्रशासनिक अधिकारियों एवं जिलाधिकारियों के कार्यों का व्यापक एवं बहुआयामी मूल्यांकन कर विभिन्न श्रेणियों में 50 सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारियों का चयन किया गया। पत्रिका के अनुसार देश के लगभग 800 जिलों एवं हजारों प्रशासनिक अधिकारियों में से चयनित अधिकारियों का आकलन प्रशासनिक दक्षता, नेतृत्व क्षमता, जवाबदेही, दूरदर्शिता, नवाचार, त्वरित निर्णय क्षमता, संकट प्रबंधन कौशल, जनसंपर्क, जनहित के प्रति संवेदनशीलता, विकासोन्मुख सोच तथा सुशासन जैसे विभिन्न मानकों के आधार पर किया गया।

    मूल्यांकन प्रक्रिया में फील्ड रिपोर्ट, मीडिया विश्लेषण, विशेषज्ञों की राय, जन प्रतिक्रिया तथा उपलब्ध प्रशासनिक उपलब्धियों का भी समावेश किया गया। इन्हीं मानकों के आधार पर जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया को “जिम्मेदार” श्रेणी में प्रथम वह देशभर में टॉप फाइव स्थान प्रदान किया गया है। यह सम्मान उनकी जनकेंद्रित प्रशासनिक कार्यशैली, जवाबदेह शासन व्यवस्था तथा जनसमस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी समाधान के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को राष्ट्रीय स्तर पर मिली स्वीकृति का प्रतीक है।
    नितिन सिंह भदौरिया के नेतृत्व में जनपद में विभिन्न विकासपरक एवं जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया गया है। शिकायतों के त्वरित निस्तारण, पारदर्शी प्रशासन, नवाचार आधारित कार्यप्रणाली, जनभागीदारी को बढ़ावा देने तथा शासन की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए किए गए प्रयासों को व्यापक सराहना प्राप्त हुई है।
    .
    नितिन सिंह भदौरिया के नेतृत्व में जनपद ने विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां भी अर्जित की हैं। पीएम जनमन योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए जनपद को भारत के माननीय राष्ट्रपति द्वारा “बेस्ट परफॉर्मिंग डिस्ट्रिक्ट” सम्मान से नवाजा जा चुका है। इसके अतिरिक्त उत्कृष्ट कार्यों के लिए जनपद को दो सिल्वर मेडल भी प्राप्त हुए हैं। शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण, आधारभूत संरचना तथा समग्र विकास के क्षेत्र में प्राप्त ये उपलब्धियां प्रशासन की प्रभावी कार्यशैली, सुशासन और जनकल्याण के प्रति प्रतिबद्धता को रेखांकित करती हैं।

    जिलाधिकारी को प्राप्त यह राष्ट्रीय उपलब्धि न केवल उनके व्यक्तिगत नेतृत्व और प्रशासनिक दक्षता का सम्मान है, बल्कि जनपद की समूची प्रशासनिक टीम एवं नागरिकों के लिए भी गर्व का विषय है। फेम इंडिया द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर प्रदान की गई यह उपलब्धि जनपद में सुशासन, पारदर्शिता एवं जनकल्याण के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासों की प्रभावी पहचान के रूप में देखी जा रही है।

     

    Related

    Share. WhatsApp Telegram Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email
    उत्तराखंड सत्य
    • Website

    Related Posts

    नवाचार की नई उड़ानः एआई की ताकत से भविष्य गढ़ेगा उत्तराखंड

    August 1, 2026

    भव्य आयोजनों के बीच मना विधायक शिव का जन्मदिन

    August 1, 2026

    मिशन 2027ः दलित वोटों पर भाजपा का बड़ा दांव

    August 1, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Don't Miss
    उत्तराखंड

    नवाचार की नई उड़ानः एआई की ताकत से भविष्य गढ़ेगा उत्तराखंड

    By उत्तराखंड सत्यAugust 1, 20260

    स्टार्टअप, शोध और ग्रामीण प्रतिभाओं को जोड़ने की रणनीति, तकनीक आधारित विकास मॉडल की ओर…

    ढाई साल बाद भी नहीं हो सका व्यापार मंडल की नगर इकाई का शपथ ग्रहण

    August 1, 2026

    भव्य आयोजनों के बीच मना विधायक शिव का जन्मदिन

    August 1, 2026

    मिशन 2027ः दलित वोटों पर भाजपा का बड़ा दांव

    August 1, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    Our Picks

    नवाचार की नई उड़ानः एआई की ताकत से भविष्य गढ़ेगा उत्तराखंड

    August 1, 2026

    ढाई साल बाद भी नहीं हो सका व्यापार मंडल की नगर इकाई का शपथ ग्रहण

    August 1, 2026

    भव्य आयोजनों के बीच मना विधायक शिव का जन्मदिन

    August 1, 2026

    मिशन 2027ः दलित वोटों पर भाजपा का बड़ा दांव

    August 1, 2026

    Subscribe to Updates

    Get the latest Updated on your email

    About Us

    '‘‘उत्तराखंड सत्य’’ की निष्ठाओं का निर्विवाद सफर ‘‘आपके बीच’’

    'उत्तराखंड सत्य' उत्तराखंड समाचारों का डिजिटल माध्यम है।
    अपने विचार या समाचार प्रसारित करने के लिए हमसे संपर्क करें।

    मोबाइल नं. : 9837637707, 05944-247707
    ईमेल: uttrakhandsatyardr@gmail.com

    पता :शॉप नं.35, सिटी स्कवायर मॉल काशीपुर बाईपास, रोड रुद्रपुर, जिला- उधम सिंह नगर - उत्तराखंड

    Our Picks

    नवाचार की नई उड़ानः एआई की ताकत से भविष्य गढ़ेगा उत्तराखंड

    August 1, 2026

    ढाई साल बाद भी नहीं हो सका व्यापार मंडल की नगर इकाई का शपथ ग्रहण

    August 1, 2026

    भव्य आयोजनों के बीच मना विधायक शिव का जन्मदिन

    August 1, 2026
    Categories
    • उत्तराखंड
    • क्राइम
    • देश
    • मनोरंजन
    • मेरा शहर
    • लेख
    • शिक्षा
    Facebook Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 uttarakhandsatya.com, Uttarakhand.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.