Close Menu
    What's Hot

    नवाचार की नई उड़ानः एआई की ताकत से भविष्य गढ़ेगा उत्तराखंड

    August 1, 2026

    ढाई साल बाद भी नहीं हो सका व्यापार मंडल की नगर इकाई का शपथ ग्रहण

    August 1, 2026

    भव्य आयोजनों के बीच मना विधायक शिव का जन्मदिन

    August 1, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • नवाचार की नई उड़ानः एआई की ताकत से भविष्य गढ़ेगा उत्तराखंड
    • ढाई साल बाद भी नहीं हो सका व्यापार मंडल की नगर इकाई का शपथ ग्रहण
    • भव्य आयोजनों के बीच मना विधायक शिव का जन्मदिन
    • मिशन 2027ः दलित वोटों पर भाजपा का बड़ा दांव
    • नामित पार्षदों ने ली शपथ, रुद्रपुर को नंबर वन शहर बनाने का लिया संकल्प
    • महापौर विकास शर्मा ने नामित पार्षदों का किया स्वागत
    • रूद्रपुर मेडिकल कालेज को एनएमसी की हरी झण्डी का इंतजार!
    • सीएसआर की बड़ी पहल, छह गांवों की बदलेगी तस्वीर
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Uttarakhand Satya News PaperUttarakhand Satya News Paper
    • होम
    • देश

      अमरनाथ यात्रा: आस्था, प्रकृति और राष्ट्रभाव का अद्भुत संगम

      July 18, 2026

      बाबा बर्बानी के दरबार का रास्ता तैयार

      June 27, 2026

      बाबा बर्फानी के भक्तों की सुरक्षा में अभेद्य कवच,यात्रा से पहले धरती से आसमान तक निगरानी

      June 7, 2026

      चार राज्यों में भाजपा के नए सेनापति तैनात

      May 31, 2026

      पंकज जैन बने दिगम्बर जैन धर्म संरक्षिणी महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष

      May 31, 2026
    • उत्तराखंड

      नवाचार की नई उड़ानः एआई की ताकत से भविष्य गढ़ेगा उत्तराखंड

      August 1, 2026

      मिशन 2027ः दलित वोटों पर भाजपा का बड़ा दांव

      August 1, 2026

      श्रमिक कल्याण को नई धार

      July 25, 2026

      हल्द्वानी में हाईकोर्ट का रास्ता साफ, सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद वर्षों पुरानी बहस समाप्त

      July 18, 2026

      पंजाबी महासभा ने किया प्रभारी मंत्री प्रदीप बत्र का नागरिक अभिनंदन

      July 18, 2026
    • मेरा शहर
      • हल्द्वानी
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • ऋषिकेश
      • अल्मोड़ा
      • चंपावत
      • चमोली
      • नैनीताल
      • रामनगर
      • किच्छा
      • टिहरी गढ़वाल
      • पौड़ी गढ़वाल
      • श्रीनगर
      • पिथौरागढ़
      • बागेश्वर
      • रुद्रप्रयाग
    • श्रेणियाँ
      • क्राइम
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म-कर्म
      • लेख
    • वीडियो गैलरी
    • ई-पेपर
    • विज्ञापन
    • संपर्क
    Uttarakhand Satya News PaperUttarakhand Satya News Paper
    Home » आपदा से जख्मी उत्तराखंड: बनेगी नई पुनर्वास नीति
    उत्तराखंड

    आपदा से जख्मी उत्तराखंड: बनेगी नई पुनर्वास नीति

    उत्तराखंड सत्यBy उत्तराखंड सत्यAugust 30, 2025Updated:August 30, 2025No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Telegram Facebook Twitter LinkedIn Email
    Share
    WhatsApp Telegram Facebook Twitter LinkedIn Email

    धराली, थराली और पौड़ी के जख्मों से लिया सबक, धामी सरकार संवेदनशील व व्यावहारिक नीति पर कर रही मंथन
    उत्तराखण्ड सत्य,देहरादून

    उत्तराखंड एक बार फिर प्राकृतिक आपदाओं के गहरे जख्म झेल रहा है। कभी बादल फटने की विभीषिका, कभी भूस्खलन तो कभी नदियों का प्रचंड उफान। पहाड़ों की ये त्रसदियां हर बार सैकड़ों परिवारों को बेघर करती हैं और जीवनयापन की जड़ों को हिला देती हैं। हाल ही में उत्तरकाशी के धराली और स्यानाचट्टðी, चमोली के थराली और पौड़ी के कुछ गांवों में आई आपदाओं ने जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया। इन हालातों ने सरकार को एक बार फिर यह सोचने पर मजबूर किया है कि मौजूदा राहत और पुनर्वास मानक अब इन आपदाओं से जूझने के लिए नाकाफी हैं। धराली का बड़ा हिस्सा इस बार खीरगंगा की बाढ़ की भेंट चढ़ गया। घर, दुकानें, खेत और बुनियादी ढांचाकृसब कुछ मलबे में तब्दील हो गया। थराली में भूस्खलन और मलबे ने ग्रामीणों की रोजी-रोटी पर गहरी चोट की है। वहीं पौड़ी जनपद के कई गांवों में भूस्खलन ने लोगों को घर छोड़ने पर मजबूर कर दिया है। पीड़ित परिवार अब राहत शिविरों और रिश्तेदारों के घरों में दिन काट रहे हैं। आपदा प्रबंधन से जुड़े विशेषज्ञों का कहना है कि इस बार के नुकसान ने स्पष्ट कर दिया है कि केंद्र और राज्य की मौजूदा राहत व पुनर्वास व्यवस्था बेहद अपर्याप्त है। इससे पहले जोशीमठ भूधंसाव के वक्त भी राज्य सरकार को एक अलग राहत व पुनर्वास पैकेज बनाना पड़ा था। लेकिन हर आपदा के बाद अलग पैकेज बनाना लंबी प्रक्रिया है, जिससे पीड़ितों तक मदद पहुंचने में देरी होती है। धामी सरकार का मानना है कि पूरे राज्य के लिए एक समान पुनर्वास नीति बनाई जानी चाहिए, ताकि आपदा प्रभावितों को तत्काल और पर्याप्त सहायता मिल सके। नई नीति बनने के बाद पीड़ितों को राष्ट्रीय व राज्य आपदा मोचन निधि के तय मानकों से अधिक मदद उपलब्ध कराई जा सकेगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अफसरों को निर्देश दिए हैं कि आपदा के प्रति संवेदनशीलता और व्यावहारिकता को आधार मानकर नीति तैयार की जाए। धामी का कहना है कि हमारी सरकार की कोशिश है कि आपदा प्रभावितों को अधिक से अधिक सहायता मुहैया कराई जाए। नई नीति उन्हें न सिर्फ तत्काल राहत देगी, बल्कि उन्हें दोबारा मुख्यधारा से जुड़ने में मददगार साबित होगी। उत्तराखंड में आपदाओं का इतिहास बताता है कि चाहे 2013 की केदारनाथ त्रसदी हो, 2021 का जोशीमठ भूधंसाव या हालिया धराली-थराली की तबाहीकृहर बार सरकार को अस्थायी पैकेज बनाना पड़ा। विशेषज्ञों का मानना है कि एक स्थायी और संवेदनशील नीति न सिर्फ राहत वितरण को सरल बनाएगी बल्कि आपदाओं से विस्थापित परिवारों के पुनर्वास में पारदर्शिता और गति भी लाएगी।

    Related

    Share. WhatsApp Telegram Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email
    उत्तराखंड सत्य
    • Website

    Related Posts

    नवाचार की नई उड़ानः एआई की ताकत से भविष्य गढ़ेगा उत्तराखंड

    August 1, 2026

    मिशन 2027ः दलित वोटों पर भाजपा का बड़ा दांव

    August 1, 2026

    श्रमिक कल्याण को नई धार

    July 25, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Don't Miss
    उत्तराखंड

    नवाचार की नई उड़ानः एआई की ताकत से भविष्य गढ़ेगा उत्तराखंड

    By उत्तराखंड सत्यAugust 1, 20260

    स्टार्टअप, शोध और ग्रामीण प्रतिभाओं को जोड़ने की रणनीति, तकनीक आधारित विकास मॉडल की ओर…

    ढाई साल बाद भी नहीं हो सका व्यापार मंडल की नगर इकाई का शपथ ग्रहण

    August 1, 2026

    भव्य आयोजनों के बीच मना विधायक शिव का जन्मदिन

    August 1, 2026

    मिशन 2027ः दलित वोटों पर भाजपा का बड़ा दांव

    August 1, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    Our Picks

    नवाचार की नई उड़ानः एआई की ताकत से भविष्य गढ़ेगा उत्तराखंड

    August 1, 2026

    ढाई साल बाद भी नहीं हो सका व्यापार मंडल की नगर इकाई का शपथ ग्रहण

    August 1, 2026

    भव्य आयोजनों के बीच मना विधायक शिव का जन्मदिन

    August 1, 2026

    मिशन 2027ः दलित वोटों पर भाजपा का बड़ा दांव

    August 1, 2026

    Subscribe to Updates

    Get the latest Updated on your email

    About Us

    '‘‘उत्तराखंड सत्य’’ की निष्ठाओं का निर्विवाद सफर ‘‘आपके बीच’’

    'उत्तराखंड सत्य' उत्तराखंड समाचारों का डिजिटल माध्यम है।
    अपने विचार या समाचार प्रसारित करने के लिए हमसे संपर्क करें।

    मोबाइल नं. : 9837637707, 05944-247707
    ईमेल: uttrakhandsatyardr@gmail.com

    पता :शॉप नं.35, सिटी स्कवायर मॉल काशीपुर बाईपास, रोड रुद्रपुर, जिला- उधम सिंह नगर - उत्तराखंड

    Our Picks

    नवाचार की नई उड़ानः एआई की ताकत से भविष्य गढ़ेगा उत्तराखंड

    August 1, 2026

    ढाई साल बाद भी नहीं हो सका व्यापार मंडल की नगर इकाई का शपथ ग्रहण

    August 1, 2026

    भव्य आयोजनों के बीच मना विधायक शिव का जन्मदिन

    August 1, 2026
    Categories
    • उत्तराखंड
    • क्राइम
    • देश
    • मनोरंजन
    • मेरा शहर
    • लेख
    • शिक्षा
    Facebook Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 uttarakhandsatya.com, Uttarakhand.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.