Close Menu
    What's Hot

    उत्तराखंड में 2027 का चुनावी शंखनाद! 6 नवंबर को अमित शाह के दौरे से गरमाया माहौल

    November 5, 2026

    उत्तराखंड के सरकारी कर्मचारियों की हुई बल्ले-बल्ले! धामी सरकार ने दिया बोनस का तोहफा

    November 3, 2026

    पंजाब की राजनीति में बड़ा उलटफेर! AAP के तीन विधायक बीजेपी में शामिल, दिल्ली में थामा कमल का दामन

    November 2, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • उत्तराखंड में 2027 का चुनावी शंखनाद! 6 नवंबर को अमित शाह के दौरे से गरमाया माहौल
    • उत्तराखंड के सरकारी कर्मचारियों की हुई बल्ले-बल्ले! धामी सरकार ने दिया बोनस का तोहफा
    • पंजाब की राजनीति में बड़ा उलटफेर! AAP के तीन विधायक बीजेपी में शामिल, दिल्ली में थामा कमल का दामन
    • देवभूमि व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष गुरमीत सिंह का जन्मदिन के अवसर पर, विधायक शिव अरोरा और USTV RUDRAPUR के संपादक अजय चड्ढा ने दी शुभकामनाएं
    • पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी से मिले विधायक शिव अरोरा, लिया आशीर्वाद
    • देहरादून में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, दो आरोपियों के पैर में लगी गोली
    • लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा की तैयारियों को लेकर विधायक शिव अरोरा ने की बैठक
    • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का उत्तराखंड दौरा स्थगित
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Uttarakhand Satya News PaperUttarakhand Satya News Paper
    • होम
    • देश

      SBI में डेटा लीक से हड़कंप! 3,897 ग्राहकों की निजी जानकारी डार्क वेब पर उजागर, जानें बैंक ने क्या कहा

      October 21, 2026

      26 से 30 सितंबर तक लगातार 5 दिन बैंक बंद! SBI ने ग्राहकों को दी जरूरी सलाह

      September 21, 2026

      अजीत डोभाल और CDS जनरल सुब्रमणि पहुंचेंगे उत्तराखंड , गढ़वाल राइफल्स के कार्यक्रम में होंगे शामिल

      September 18, 2026

      UPI Payment पर MDR चार्ज की खबर से मचा हड़कंप! ₹2,000 से ऊपर पेमेंट पर 0.40% शुल्क? जानिए पूरा सच

      September 16, 2026

      हल्द्वानी के ‘शुद्धिकरण’ मामले में बेंगलुरु पुलिस ने दर्ज की जीरो FIR, BJP नेताओं पर लगे गंभीर आरोप

      September 5, 2026
    • उत्तराखंड

      उत्तराखंड में 2027 का चुनावी शंखनाद! 6 नवंबर को अमित शाह के दौरे से गरमाया माहौल

      November 5, 2026

      उत्तराखंड के सरकारी कर्मचारियों की हुई बल्ले-बल्ले! धामी सरकार ने दिया बोनस का तोहफा

      November 3, 2026

      देवभूमि व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष गुरमीत सिंह का जन्मदिन के अवसर पर, विधायक शिव अरोरा और USTV RUDRAPUR के संपादक अजय चड्ढा ने दी शुभकामनाएं

      November 2, 2026

      पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी से मिले विधायक शिव अरोरा, लिया आशीर्वाद

      November 2, 2026

      देहरादून में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, दो आरोपियों के पैर में लगी गोली

      November 1, 2026
    • मेरा शहर
      • हल्द्वानी
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • ऋषिकेश
      • अल्मोड़ा
      • चंपावत
      • चमोली
      • नैनीताल
      • रामनगर
      • किच्छा
      • टिहरी गढ़वाल
      • पौड़ी गढ़वाल
      • श्रीनगर
      • पिथौरागढ़
      • बागेश्वर
      • रुद्रप्रयाग
    • श्रेणियाँ
      • क्राइम
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म-कर्म
      • लेख
    • वीडियो गैलरी
    • ई-पेपर
    • विज्ञापन
    • संपर्क
    Uttarakhand Satya News PaperUttarakhand Satya News Paper
    Home » रूद्रपुर में धूमधाम से मनाया गया 79वां स्वतंत्रता दिवस
    ऊधम सिंह नगर

    रूद्रपुर में धूमधाम से मनाया गया 79वां स्वतंत्रता दिवस

    उत्तराखंड सत्यBy उत्तराखंड सत्यAugust 17, 2025No Comments4 Mins Read
    WhatsApp Telegram Facebook Twitter LinkedIn Email
    Share
    WhatsApp Telegram Facebook Twitter LinkedIn Email

    उत्तराखण्ड सत्य,रूद्रपुर

    राष्ट्रीय पर्व 79वां स्वतंत्रता दिवस शुक्रवार को जिलेभर में हर्षाेल्लास और देशभक्ति के जज्बे के साथ मनाया गया। कलेक्ट्रेट परिसर में जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने ध्वजारोहण कर स्वतंत्रता की शपथ दिलाई, वहीं विकास भवन में मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) दिवेश शाशनी ने ध्वजारोहण किया और नशामुक्ति का संकल्प भी दिलाया।कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित मुख्य समारोह में जिलाधिकारी ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और उनके परिजनों को फूलमाला और अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया। सम्मान पाने वालों में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी दर्शन सिंह, वीर नारी बूथा देवी, प्रीत कौर, अमरजीत सिंह, चन्द्रा सिंह, अमनजीत सिंह, रम्भा सिंह, विजय नाथ, शांति देवी, जीतेश राय, दलबीर सिंह, सोहरन सिंह, आनंद मणि, भगवान सिंह और हरविंदर सिंह शामिल रहे।समारोह को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी भदौरिया ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं और कहा कि हमें अपने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की परिकल्पनाओं को साकार करना है। उन्होंने युवाओं से लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़ने, समाज में रोल मॉडल बनने और देश की प्रगति में सक्रिय भागीदारी निभाने का आ“वान किया।मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शाशनी ने कहा कि आज हम जिस स्वतंत्रता का आनंद ले रहे हैं, वह हमारे वीर सेनानियों के बलिदान की देन है। उन्होंने अधिकारियों से ईमानदारी और सादगी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने, गरीब तबके तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने और उन्हें विकास की मुख्यधारा से जोड़ने की अपील की।इस अवसर पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी दर्शन सिंह और जिला पर्यटन विकास अधिकारी लता बिष्ट ने भी अपने विचार साझा किए। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी उमाशंकर ने देशभक्ति गीत प्रस्तुत कर माहौल को भावुक बना दिया।कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों-कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया, जिनमें जिला पर्यटन अधिकारी लता बिष्ट, एसीएमओ डॉ- हरेन्द्र मलिक, डॉ- संजीव सरना, एएनएम सीमा, सहायक अध्यापक अमरजीत बजाज, अपर संख्याधिकारी प्रीति चौपड़ा, अन्वेषक पूजा नयाल, सहायक अध्यापक बृजेश गुप्ता, सहायक कृषि अधिकारी यशपाल सिंह राणा और उप परियोजना निदेशक राजेन्द्र शामिल रहे।क्रॉस कंट्री रेस में ओपन पुरुष वर्ग में सौरभ रावत प्रथम, सोलित कुमार द्वितीय और पुष्कर चन्द्र तृतीय रहे। ओपन महिला वर्ग में अजरा बी पाशा प्रथम, दीपा द्वितीय और गुंजन तृतीय रहीं, जबकि अराध्या चौहान को सांत्वना पुरस्कार मिला।समारोह में अपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय, कौस्तुभ मिश्र, सीटीओ डॉ- पंकज कुमार शुक्ल, एसडीएम मनीष बिष्ट, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ- के-के- अग्रवाल, जिला विकास अधिकारी सुशील मोहन डोभाल, मुख्य कृषि अधिकारी डॉ- अभय सक्सेना, मुख्य उद्यान अधिकारी एस-के- शर्मा, जिला क्रीड़ा अधिकारी जानकी कार्की, सहायक निर्वाचन अधिकारी राजेन्द्र सिंह अधिकारी, अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत श्री भट्टð सहित अनेक स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजन, अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। उधर नगर निगम सभागार में भी स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भव्य समारोह का आयोजन किया गया। देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत इस कार्यक्रम में नगर निगम परिसर देश प्रेम के रंग में रंगा नजर आया। मुख्य अतिथि के रूप में महापौर विकास शर्मा तथा नगर आयुक्त नरेश दुर्गापाल ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रध्वज को सलामी दी और अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रमों की शुरूआत महापौर विकास शर्मा ने गांधी पार्क में प्रभात फेरी एवं तिरंगा यात्र के शुभारम्भ के साथ की। तिरंगा यात्र गांधी पार्क से खाटू श्याम मंदिर तक निकाली गई। जिसमें सैकड़ों की संख्या में स्कूली बच्चों, स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। यात्र के दौरान भारत माता के जयघोष से वातावरण गूंज उठा। तिरंगा यात्र के उपरांत महापौर और नगर आयुक्त ने कल्याणी व्यू स्थित नगर निगम शहीद स्मारक पर पहुंचकर शहीदों को पुष्प अर्पित किए तथा उनके बलिदान को नमन किया। इसके बाद गांधी पार्क स्थित स्वतंत्रता सेनानियों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया गया। इसके पश्चात नगर निगम सभागार में आयोजित मुख्य समारोह में महापौर विकास शर्मा ने नगर आयुक्त के साथ संयुक्त रूप से ध्वजारोहण किया। इसके उपरांत स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए, जिनमें देश के वीर शहीदों के बलिदान, आजादी के संघर्ष और राष्ट्रप्रेम की भावना को प्रभावशाली ढंग से दर्शाया गया। कार्यक्रमों की प्रस्तुति ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। स्वतंत्रता दिवस समारोह में नगर निगम में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पर्यावरण मित्रें और अन्य कर्मचारियों को महापौर एवं नगर आयुक्त द्वारा सम्मानित किया गया। सभी को स्मृति चिन्ह एवं प्रमाण पत्र भेंट किए गए। महापौर द्वारा समस्त पर्यावरण मित्रें को 5 लाख रुपये का बीमा बॉन्ड भी प्रदान किया गया, जिससे उन्हें सामाजिक सुरक्षा का लाभ प्राप्त होगा। इसके साथ ही ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के अंतर्गत आयोजित चित्रकला एवं निबंध प्रतियोगिता के विजेता बच्चों को भी इस अवसर पर प्रमाण पत्र एवं पुरस्कार प्रदान किए गए। बच्चों की रचनात्मकता और देशभक्ति की भावना को देखते हुए महापौर एवं नगर आयुक्त ने उनकी प्रशंसा की।

    Share. WhatsApp Telegram Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email
    उत्तराखंड सत्य
    • Website

    Related Posts

    एसआईआर के बाद रुद्रपुर बनी प्रदेश की सबसे बड़ी मतदाता वाली विधानसभा

    October 10, 2026

    बेहड़ की रणनीति के आगे बेदम हुए शुक्ला!

    October 10, 2026

    सड़क चौड़ीकरण की जद में आए मंदिरों का होगा भव्य पुनर्निर्माणः विकास शर्मा

    October 10, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Don't Miss
    उत्तराखंड

    उत्तराखंड में 2027 का चुनावी शंखनाद! 6 नवंबर को अमित शाह के दौरे से गरमाया माहौल

    By उत्तराखंड सत्यNovember 5, 20260

    2027 के रण का पहला बड़ा संकेत! 6 नवंबर को क्या होने वाला है बड़ा…

    उत्तराखंड के सरकारी कर्मचारियों की हुई बल्ले-बल्ले! धामी सरकार ने दिया बोनस का तोहफा

    November 3, 2026

    पंजाब की राजनीति में बड़ा उलटफेर! AAP के तीन विधायक बीजेपी में शामिल, दिल्ली में थामा कमल का दामन

    November 2, 2026

    देवभूमि व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष गुरमीत सिंह का जन्मदिन के अवसर पर, विधायक शिव अरोरा और USTV RUDRAPUR के संपादक अजय चड्ढा ने दी शुभकामनाएं

    November 2, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    Our Picks

    उत्तराखंड में 2027 का चुनावी शंखनाद! 6 नवंबर को अमित शाह के दौरे से गरमाया माहौल

    November 5, 2026

    उत्तराखंड के सरकारी कर्मचारियों की हुई बल्ले-बल्ले! धामी सरकार ने दिया बोनस का तोहफा

    November 3, 2026

    पंजाब की राजनीति में बड़ा उलटफेर! AAP के तीन विधायक बीजेपी में शामिल, दिल्ली में थामा कमल का दामन

    November 2, 2026

    देवभूमि व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष गुरमीत सिंह का जन्मदिन के अवसर पर, विधायक शिव अरोरा और USTV RUDRAPUR के संपादक अजय चड्ढा ने दी शुभकामनाएं

    November 2, 2026

    Subscribe to Updates

    Get the latest Updated on your email

    About Us

    '‘‘उत्तराखंड सत्य’’ की निष्ठाओं का निर्विवाद सफर ‘‘आपके बीच’’

    'उत्तराखंड सत्य' उत्तराखंड समाचारों का डिजिटल माध्यम है।
    अपने विचार या समाचार प्रसारित करने के लिए हमसे संपर्क करें।

    मोबाइल नं. : 9837637707, 05944-247707
    ईमेल: uttrakhandsatyardr@gmail.com

    पता :शॉप नं.35, सिटी स्कवायर मॉल काशीपुर बाईपास, रोड रुद्रपुर, जिला- उधम सिंह नगर - उत्तराखंड

    Our Picks

    उत्तराखंड में 2027 का चुनावी शंखनाद! 6 नवंबर को अमित शाह के दौरे से गरमाया माहौल

    November 5, 2026

    उत्तराखंड के सरकारी कर्मचारियों की हुई बल्ले-बल्ले! धामी सरकार ने दिया बोनस का तोहफा

    November 3, 2026

    पंजाब की राजनीति में बड़ा उलटफेर! AAP के तीन विधायक बीजेपी में शामिल, दिल्ली में थामा कमल का दामन

    November 2, 2026
    Categories
    • उत्तराखंड
    • क्राइम
    • देश
    • मनोरंजन
    • मेरा शहर
    • लेख
    • शिक्षा
    Facebook Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 uttarakhandsatya.com, Uttarakhand. Design By: HaldwaniCity.com

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.