Close Menu
    What's Hot

    उत्तराखंड के सरकारी कर्मचारियों की हुई बल्ले-बल्ले! धामी सरकार ने दिया बोनस का तोहफा

    November 3, 2026

    पंजाब की राजनीति में बड़ा उलटफेर! AAP के तीन विधायक बीजेपी में शामिल, दिल्ली में थामा कमल का दामन

    November 2, 2026

    देवभूमि व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष गुरमीत सिंह का जन्मदिन के अवसर पर, विधायक शिव अरोरा और USTV RUDRAPUR के संपादक अजय चड्ढा ने दी शुभकामनाएं

    November 2, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • उत्तराखंड के सरकारी कर्मचारियों की हुई बल्ले-बल्ले! धामी सरकार ने दिया बोनस का तोहफा
    • पंजाब की राजनीति में बड़ा उलटफेर! AAP के तीन विधायक बीजेपी में शामिल, दिल्ली में थामा कमल का दामन
    • देवभूमि व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष गुरमीत सिंह का जन्मदिन के अवसर पर, विधायक शिव अरोरा और USTV RUDRAPUR के संपादक अजय चड्ढा ने दी शुभकामनाएं
    • पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी से मिले विधायक शिव अरोरा, लिया आशीर्वाद
    • देहरादून में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, दो आरोपियों के पैर में लगी गोली
    • लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा की तैयारियों को लेकर विधायक शिव अरोरा ने की बैठक
    • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का उत्तराखंड दौरा स्थगित
    • रुद्रपुर विधायक शिव अरोरा के आवास पहुंचे दिल्ली के विधायक तरविंदर सिंह मारवाह, समसामयिक राजनीतिक मुद्दों पर हुई चर्चा
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Uttarakhand Satya News PaperUttarakhand Satya News Paper
    • होम
    • देश

      SBI में डेटा लीक से हड़कंप! 3,897 ग्राहकों की निजी जानकारी डार्क वेब पर उजागर, जानें बैंक ने क्या कहा

      October 21, 2026

      26 से 30 सितंबर तक लगातार 5 दिन बैंक बंद! SBI ने ग्राहकों को दी जरूरी सलाह

      September 21, 2026

      अजीत डोभाल और CDS जनरल सुब्रमणि पहुंचेंगे उत्तराखंड , गढ़वाल राइफल्स के कार्यक्रम में होंगे शामिल

      September 18, 2026

      UPI Payment पर MDR चार्ज की खबर से मचा हड़कंप! ₹2,000 से ऊपर पेमेंट पर 0.40% शुल्क? जानिए पूरा सच

      September 16, 2026

      हल्द्वानी के ‘शुद्धिकरण’ मामले में बेंगलुरु पुलिस ने दर्ज की जीरो FIR, BJP नेताओं पर लगे गंभीर आरोप

      September 5, 2026
    • उत्तराखंड

      उत्तराखंड के सरकारी कर्मचारियों की हुई बल्ले-बल्ले! धामी सरकार ने दिया बोनस का तोहफा

      November 3, 2026

      देवभूमि व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष गुरमीत सिंह का जन्मदिन के अवसर पर, विधायक शिव अरोरा और USTV RUDRAPUR के संपादक अजय चड्ढा ने दी शुभकामनाएं

      November 2, 2026

      पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी से मिले विधायक शिव अरोरा, लिया आशीर्वाद

      November 2, 2026

      देहरादून में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, दो आरोपियों के पैर में लगी गोली

      November 1, 2026

      लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा की तैयारियों को लेकर विधायक शिव अरोरा ने की बैठक

      October 31, 2026
    • मेरा शहर
      • हल्द्वानी
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • ऋषिकेश
      • अल्मोड़ा
      • चंपावत
      • चमोली
      • नैनीताल
      • रामनगर
      • किच्छा
      • टिहरी गढ़वाल
      • पौड़ी गढ़वाल
      • श्रीनगर
      • पिथौरागढ़
      • बागेश्वर
      • रुद्रप्रयाग
    • श्रेणियाँ
      • क्राइम
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म-कर्म
      • लेख
    • वीडियो गैलरी
    • ई-पेपर
    • विज्ञापन
    • संपर्क
    Uttarakhand Satya News PaperUttarakhand Satya News Paper
    Home » रुद्रपुर नगर निगम ने स्वच्छता सर्वेक्षण में मारी लंबी छलांग
    उत्तराखंड

    रुद्रपुर नगर निगम ने स्वच्छता सर्वेक्षण में मारी लंबी छलांग

    उत्तराखंड सत्यBy उत्तराखंड सत्यJuly 19, 2025No Comments4 Mins Read
    WhatsApp Telegram Facebook Twitter LinkedIn Email
    Share
    WhatsApp Telegram Facebook Twitter LinkedIn Email

    प्रदेश में प्रथम और राष्ट्रीय स्तर पर 68वीं रैंक, सर्वेक्षण में शामिल हुए थे देश भर के 4367 शहर

    उत्तराखण्ड सत्य,रुद्रपुर

    स्वच्छ भारत मिशन के तहत हुए स्वच्छता सर्वेक्षण में रुद्रपुर नगर निगम ने ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। नगर निगम ने राष्ट्रीय स्तर पर 68वीं रैंक प्राप्त करते हुए अपने प्रदर्शन में जबरदस्त सुधार किया है। इसके साथ ही प्रदेश भर के नगर निगमों में रुद्रपुर ने पहला और शहरों में दूसरा स्थान प्राप्त किया है, जो नगर निगम प्रशासन, सफाई कर्मियों एवं आम नागरिकों की संयुक्त मेहनत का प्रतिफल माना जा रहा है। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025 में देश भर के कुल 4367 शहरों को शामिल किया गया था। इस सर्वेक्षण में उत्तराखण्ड के कुल 107 शहर शामिल हुए। नेशनल रैकिंग में नगर निगम रूद्रपुर ने इस बार शानदार प्रदर्शन करते हुए 9596 अंकों के साथ 68वीं रैंक हासिल की है। जबकि प्रदेश के सभी नगर निगमों में रूद्रपुर ने पहला स्थान और शहरों में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। पिछले वर्ष स्वच्छता सर्वेक्षण में राष्ट्रीय स्तर पर रुद्रपुर नगर निगम की रैंकिंग 417वीं थी। एक वर्ष में नगर निगम ने 349 अंकों की लंबी छलांग लगाई है। जबकि राज्य स्तर पर पिछले वर्ष रूद्रपुर नगर निगम की रैकिंग 8 थी। जो इस बार पहले पायरदान पर है। प्रदेश स्तर पर राज्य के अन्य नगर निगमों की रैिंकंग की बात करें तो पिथौरागढ़ को 5, कोटद्वार को 9, ऋषिकेश को 10, देहरादून को 13, हल्द्वानी को 14, हरिद्वार को 20, काशीपुर को 21, रूड़की को 31, अल्मोड़ा को 36रैंक मिली है। नगर निगम की इस बड़ी उपलब्धि को लेकर महापौर विकास शर्मा और नगर आयुक्त नरेश दुर्गापाल ने नगर निगम के समस्त अधिकारियों, कर्मचारियों, सफाईकर्मियों और शहरवासियों को बधाई दी। पत्रकार वार्ता में महापौर विकास शर्मा ने कहा कि यह उपलब्धि केवल आंकड़ों तक सीमित नहीं, बल्कि शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने की दिशा में एक मील का पत्थर है। उन्होंने कहा कि स्वच्छता रैंकिंग में यह सुधार रुद्रपुर को देश के अग्रणी स्वच्छ शहरों की सूची में स्थान दिलाने की दिशा में एक ठोस कदम है। यह उपलब्धि घर-घर कचरा संग्रहण, नियमित जागरूकता अभियान, तकनीकी उन्नयन, सतत निगरानी और ठोस कचरा प्रबंधन जैसे नवाचारों के माध्यम से संभव हुई है। महापौर विकास शर्मा ने बताया कि नगर निगम का लक्ष्य आगामी वर्षों में रुद्रपुर को देश के शीर्ष स्वच्छ शहरों में शामिल करना है। उन्होंने कहा कि नगर निगम द्वारा चलाए जा रहे स्वच्छता एवं सौंदर्यीकरण कार्यक्रम निरंतर जारी रहेंगे। आने वाले समय में गांधी पार्क सहित शहर के कई प्रमुख उद्यानों का सौंदर्यीकरण प्रस्तावित है। इसके अतिरिक्त कल्याणी नदी और नगर क्षेत्र की अन्य पुरानी नहरों व नालों की सफाई के लिए विशेष कार्य योजना बनाई गई है, जिससे आने वाले स्वच्छता सर्वेक्षण में रुद्रपुर की रैंकिंग में और अधिक सुधार हो सकेगा। महापौर ने स्पष्ट किया कि शहर को स्वच्छ, सुंदर और हरा-भरा बनाना केवल नगर निगम का ही कार्य नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी भी है। उन्होंने सभी नागरिकों से अपील की कि वे अपने-अपने क्षेत्रें में स्वच्छता बनाए रखने में सहयोग दें, ताकि रुद्रपुर आने वाले वर्षों में देश का सबसे स्वच्छ शहर बन सके। नगर आयुक्त नरेश दुर्गापाल ने कहा कि यह सफलता नगर निगम की टीम भावना, सही रणनीति और नागरिकों के सक्रिय सहयोग का परिणाम है। उन्होंने बताया कि नगर निगम रूद्रपुर इससे पहले भी स्वच्छता में कई उपलब्धियां अपने नाम कर चुका है। नगर निगम रूद्रपुर की स्टार टेडिंग 1 है। ओडीएफ प्लसप्लस की उपलब्धि भी नगर निगम हहासिल कर चुका है। इससे पहले सुंदर लाल बहुगुणा पुरस्कार भी नगर निगम को मिला था और अब नगर निगम को स्वच्छता सर्वेक्षण में प्रदेश में पहला और देश भर में 68वां स्थान मिलना नगर निगम की सजगता, सतत प्रयास और जनभागीदारी को स्पष्ट दर्शाता है। उन्होंने शहरवासियों से अपील की कि शहरवासी स्वच्छता के प्रति जागरूक रहें और निगम द्वारा संचालित अभियानों में बढ़-चढ़कर भाग लें।

    Share. WhatsApp Telegram Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email
    उत्तराखंड सत्य
    • Website

    Related Posts

    उत्तराखंड के सरकारी कर्मचारियों की हुई बल्ले-बल्ले! धामी सरकार ने दिया बोनस का तोहफा

    November 3, 2026

    देवभूमि व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष गुरमीत सिंह का जन्मदिन के अवसर पर, विधायक शिव अरोरा और USTV RUDRAPUR के संपादक अजय चड्ढा ने दी शुभकामनाएं

    November 2, 2026

    पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी से मिले विधायक शिव अरोरा, लिया आशीर्वाद

    November 2, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Don't Miss
    उत्तराखंड

    उत्तराखंड के सरकारी कर्मचारियों की हुई बल्ले-बल्ले! धामी सरकार ने दिया बोनस का तोहफा

    By उत्तराखंड सत्यNovember 3, 20260

    देहरादून। उत्तराखंड के सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के…

    पंजाब की राजनीति में बड़ा उलटफेर! AAP के तीन विधायक बीजेपी में शामिल, दिल्ली में थामा कमल का दामन

    November 2, 2026

    देवभूमि व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष गुरमीत सिंह का जन्मदिन के अवसर पर, विधायक शिव अरोरा और USTV RUDRAPUR के संपादक अजय चड्ढा ने दी शुभकामनाएं

    November 2, 2026

    पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी से मिले विधायक शिव अरोरा, लिया आशीर्वाद

    November 2, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    Our Picks

    उत्तराखंड के सरकारी कर्मचारियों की हुई बल्ले-बल्ले! धामी सरकार ने दिया बोनस का तोहफा

    November 3, 2026

    पंजाब की राजनीति में बड़ा उलटफेर! AAP के तीन विधायक बीजेपी में शामिल, दिल्ली में थामा कमल का दामन

    November 2, 2026

    देवभूमि व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष गुरमीत सिंह का जन्मदिन के अवसर पर, विधायक शिव अरोरा और USTV RUDRAPUR के संपादक अजय चड्ढा ने दी शुभकामनाएं

    November 2, 2026

    पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी से मिले विधायक शिव अरोरा, लिया आशीर्वाद

    November 2, 2026

    Subscribe to Updates

    Get the latest Updated on your email

    About Us

    '‘‘उत्तराखंड सत्य’’ की निष्ठाओं का निर्विवाद सफर ‘‘आपके बीच’’

    'उत्तराखंड सत्य' उत्तराखंड समाचारों का डिजिटल माध्यम है।
    अपने विचार या समाचार प्रसारित करने के लिए हमसे संपर्क करें।

    मोबाइल नं. : 9837637707, 05944-247707
    ईमेल: uttrakhandsatyardr@gmail.com

    पता :शॉप नं.35, सिटी स्कवायर मॉल काशीपुर बाईपास, रोड रुद्रपुर, जिला- उधम सिंह नगर - उत्तराखंड

    Our Picks

    उत्तराखंड के सरकारी कर्मचारियों की हुई बल्ले-बल्ले! धामी सरकार ने दिया बोनस का तोहफा

    November 3, 2026

    पंजाब की राजनीति में बड़ा उलटफेर! AAP के तीन विधायक बीजेपी में शामिल, दिल्ली में थामा कमल का दामन

    November 2, 2026

    देवभूमि व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष गुरमीत सिंह का जन्मदिन के अवसर पर, विधायक शिव अरोरा और USTV RUDRAPUR के संपादक अजय चड्ढा ने दी शुभकामनाएं

    November 2, 2026
    Categories
    • उत्तराखंड
    • क्राइम
    • देश
    • मनोरंजन
    • मेरा शहर
    • लेख
    • शिक्षा
    Facebook Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 uttarakhandsatya.com, Uttarakhand. Design By: HaldwaniCity.com

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.