Close Menu
    What's Hot

    साक्षरता में उत्तराखंड की बड़ी छलांग

    June 20, 2026

    एडवेंचर टूरिज्म का नया केंद्र बनेगा उत्तराखंड

    June 20, 2026

    चुनावी मोड में कांग्रेस,विधाानसभा वार बनेगा जीत का रोडमैप

    June 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • साक्षरता में उत्तराखंड की बड़ी छलांग
    • एडवेंचर टूरिज्म का नया केंद्र बनेगा उत्तराखंड
    • चुनावी मोड में कांग्रेस,विधाानसभा वार बनेगा जीत का रोडमैप
    • भीषण गर्मी से राहत के लिए पर्यावरण मित्रों को बांटे ग्लूकोज पैकेट और कैप
    • बाबा बर्फानी के भक्तों की सुरक्षा में अभेद्य कवच,यात्रा से पहले धरती से आसमान तक निगरानी
    • उत्तराखंड में ‘अग्निवीर’ पर सियासी अग्निपरीक्षा
    • चुनावी साल में धामी ने खोला दायित्वों का पिटारा
    • 20 सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति के उपाध्यक्ष रामपाल सिंह ने पदभार ग्रहण किया
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Uttarakhand Satya News PaperUttarakhand Satya News Paper
    • होम
    • देश

      बाबा बर्फानी के भक्तों की सुरक्षा में अभेद्य कवच,यात्रा से पहले धरती से आसमान तक निगरानी

      June 7, 2026

      चार राज्यों में भाजपा के नए सेनापति तैनात

      May 31, 2026

      पंकज जैन बने दिगम्बर जैन धर्म संरक्षिणी महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष

      May 31, 2026

      अभेद्य सुरक्षा चक्र में होंगे बाबा बर्फानी के दर्शन, रूद्रपुर से 4 जुलाई को रवाना होगा जत्था

      May 24, 2026

      भाजपा नेता डॉ. राकेश मिश्रा ने मुख्यमंत्री योगी से की मुलाकात

      May 17, 2026
    • उत्तराखंड

      साक्षरता में उत्तराखंड की बड़ी छलांग

      June 20, 2026

      एडवेंचर टूरिज्म का नया केंद्र बनेगा उत्तराखंड

      June 20, 2026

      चुनावी मोड में कांग्रेस,विधाानसभा वार बनेगा जीत का रोडमैप

      June 20, 2026

      उत्तराखंड में ‘अग्निवीर’ पर सियासी अग्निपरीक्षा

      June 7, 2026

      चुनावी साल में धामी ने खोला दायित्वों का पिटारा

      June 7, 2026
    • मेरा शहर
      • हल्द्वानी
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • ऋषिकेश
      • अल्मोड़ा
      • चंपावत
      • चमोली
      • नैनीताल
      • रामनगर
      • किच्छा
      • टिहरी गढ़वाल
      • पौड़ी गढ़वाल
      • श्रीनगर
      • पिथौरागढ़
      • बागेश्वर
      • रुद्रप्रयाग
    • श्रेणियाँ
      • क्राइम
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म-कर्म
      • लेख
    • वीडियो गैलरी
    • ई-पेपर
    • विज्ञापन
    • संपर्क
    Uttarakhand Satya News PaperUttarakhand Satya News Paper
    Home » भाजपा नेत्री की करतूत से देवभूमि शर्मसार
    उत्तर प्रदेश

    भाजपा नेत्री की करतूत से देवभूमि शर्मसार

    उत्तराखंड सत्यBy उत्तराखंड सत्यJune 7, 2025No Comments4 Mins Read
    WhatsApp Telegram Facebook Twitter LinkedIn Email
    Share
    WhatsApp Telegram Facebook Twitter LinkedIn Email

    उत्तराखण्ड सत्य, हरिद्वार

    भाजपा नेत्री की करतूत से देवभूमि को एक बार फिर शर्मशार होना पड़ा है। इस चर्चित नेत्री ने सिर मां-बेटी के रिश्ते को कलंकित किया बल्कि मानवता शर्मशार कर दिया। अपनी ही बेटी को दंरिदों को सौंपने वाली इस महिला नेत्री और उसके दोस्तों को फिलहाल पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन इस मामले ने देवभूमि के साथ साथ तीर्थ नगरी हरिद्वार को भी कलंकित कर दिया है। बता दें भाजपा महिला मोर्चा की पदाधिकारी रह चुकी एक महिला पति से विवाद के बाद अलग रह रही थी। बेटे को पति के पास छोड़कर बेटी को वह अपने साथ ले गई थी। इसके बाद प्रेमी सुमित पटवाल के साथ रहने लगी। जब बेटी पिता के पास आई। उसे गुमसुम व हताश देखकर पिता ने बातचीत की तो उसने आपबीती बताई। तब पिता बेटी को लेकर रानीपुर कोतवाली पहुंचे। बेटी ने जब हकीकत बताई तो पुलिस भी दंग रह गयी। उसने बताया कि जनवरी माह में मां उसे घुमाने के बहाने अपने प्रेमी सुमित पटवाल व उसके दोस्त शुभम के साथ भेल स्टेडियम की तरफ गई। जहां शराब पीकर दोनों ने मां की सहमति पर नाबालिग बेटी को डरा-धमकाकर जबरन सामूहिक दुष्कर्म किया। इसके अलावा आगरा, वृंदावन व हरिद्वार के होटल में भी उससे सामूहिक दुष्कर्म किया गया। किसी को कुछ बताने पर बेटी व पिता की हत्या करने की धमकी दी गई। मेडिकल रिपोर्ट में भी यौन शोषण की पुष्टि हुई है। पुलिस ने इस मामले में रेप पीड़िता की मां और उसके दोनों साथियों को गिरफ्तार कर लिया है। नाबालिग बेटी का यौन उत्पीड़न करवाने के आरोप में फंसी महिला नेत्री को भाजपा ने भी पार्टी से बाहर निकाल दिया है। इस मामले ने समूची देवभूमि को एक बार फिर न सिर्फ शर्मसार किया है बल्कि मां जैसे पवित्र रिश्ते को भी कलंकित कर दिया है। 13 वर्षीय नाबालिग बेटी से सामूहिक दुष्कर्म कराने के मामले में फंसी भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व पदाधिकारी शुरू से ही चर्चाओं में रही है। जिस वक्त पीड़िता ने पुलिस के सामने दिए बयानों में दरिंदगी की कहानी बयां तो पुलिस अफसर भी हैरत में पड़ गए।आिखर एक मां अपनी ही बेटी के साथ ऐसा कैसे करवा सकती है। पीड़िता ने बयानों में ये तक बताया है कि कार में जब उससे दरिंदगी हुई तो वह रोते हुए चिल्लाती रही, मगर मां ने उसे यह कहकर चुप कर दिया कि यह सामान्य बात है। ये सब तो करना ही पड़ेगा। पुलिस की जांच में ये भी बात सामने आई है कि महिला नाबालिग बेटी को गलत रास्ते पर धकेलने की कोशिश में थी। भाजपा में कुछ साल पहले एक सामान्य कार्यकर्ता के तौर पर शामिल हुई महिला शुरुआत से ही चर्चाओं में रही है। पहले छात्र राजनीति में जुड़ी रही और फिर भाजपा से जुड़ गई। कुछ ही सालों के अंदर महिला मोर्चा में अहम पद पर आसीन हो गई। फरवरी 2023 में उसे एक महत्वपूर्ण पद की भी जिम्मेदारी दे दी गई। सूत्र बताते हैं कि कई गलत कार्यों की शिकायतों के चलते उसे अगस्त 2024 में पद से मुक्त कर दिया गया था। अभी भी वह लगातार पार्टी में सक्रिय थी और मंचों पर भाषण देने में भी भूमिका निभा रही थी। मंचों पर बेटियों की सुरक्षा और उन्हें आगे बढ़ाने के तमाम भाषण देने वाली नेत्री खुद ही बेटी के यौन उत्पीड़न में फंस गई। पुलिस के अनुसार पीड़िता से पूछताछ और बयान दर्ज करने की प्रक्रिया करीब पांच घंटे तक चली। इन पांच घंटों के दौरान सिलसिलेवार बच्ची ने अपने साथ हुई दरिंदगी की बात बताई। सबसे बड़ी चौंकाने वाली बात ये रही कि जनवरी में रात के समय मां उसे घुमाने के बहाने अपने दोस्तों के साथ कार में लेकर गई। जहां पहुंचते ही उसने कार में पीछे की तरफ उसे दोनों दोस्तों को सौंप दिया। बच्ची रोती-बिलखती रही और उसने मां के सामने भी ऐसा न करने की गुहार की। मगर मां ने साफ कह दिया कि ये सब करना ही पड़ेगा। कुछ ही समय में अच्छे पद पार्टी में मिलने और फिर इसके बाद लग्जरी गाड़ियां महिला के पास आ गईं। उसे लग्जरी गाड़ियों में घूमते देख खुद पार्टी के कार्यकर्ता भी हैरान थे। अब सामूहिक दुष्कर्म में फंसने के बाद महिला के बारे में तरह-तरह की चर्चाएं चल रहीं हैं।

    Related

    Share. WhatsApp Telegram Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email
    उत्तराखंड सत्य
    • Website

    Related Posts

    साक्षरता में उत्तराखंड की बड़ी छलांग

    June 20, 2026

    एडवेंचर टूरिज्म का नया केंद्र बनेगा उत्तराखंड

    June 20, 2026

    चुनावी मोड में कांग्रेस,विधाानसभा वार बनेगा जीत का रोडमैप

    June 20, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Don't Miss
    उत्तराखंड

    साक्षरता में उत्तराखंड की बड़ी छलांग

    By उत्तराखंड सत्यJune 20, 20260

    दो वर्षों में 14-9 प्रतिशत बढ़ी साक्षरता दर, अब 98-7 प्रतिशत आबादी साक्षर,धामी कैबिनेट का…

    एडवेंचर टूरिज्म का नया केंद्र बनेगा उत्तराखंड

    June 20, 2026

    चुनावी मोड में कांग्रेस,विधाानसभा वार बनेगा जीत का रोडमैप

    June 20, 2026

    भीषण गर्मी से राहत के लिए पर्यावरण मित्रों को बांटे ग्लूकोज पैकेट और कैप

    June 20, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    Our Picks

    साक्षरता में उत्तराखंड की बड़ी छलांग

    June 20, 2026

    एडवेंचर टूरिज्म का नया केंद्र बनेगा उत्तराखंड

    June 20, 2026

    चुनावी मोड में कांग्रेस,विधाानसभा वार बनेगा जीत का रोडमैप

    June 20, 2026

    भीषण गर्मी से राहत के लिए पर्यावरण मित्रों को बांटे ग्लूकोज पैकेट और कैप

    June 20, 2026

    Subscribe to Updates

    Get the latest Updated on your email

    About Us

    '‘‘उत्तराखंड सत्य’’ की निष्ठाओं का निर्विवाद सफर ‘‘आपके बीच’’

    'उत्तराखंड सत्य' उत्तराखंड समाचारों का डिजिटल माध्यम है।
    अपने विचार या समाचार प्रसारित करने के लिए हमसे संपर्क करें।

    मोबाइल नं. : 9837637707, 05944-247707
    ईमेल: uttrakhandsatyardr@gmail.com

    पता :शॉप नं.35, सिटी स्कवायर मॉल काशीपुर बाईपास, रोड रुद्रपुर, जिला- उधम सिंह नगर - उत्तराखंड

    Our Picks

    साक्षरता में उत्तराखंड की बड़ी छलांग

    June 20, 2026

    एडवेंचर टूरिज्म का नया केंद्र बनेगा उत्तराखंड

    June 20, 2026

    चुनावी मोड में कांग्रेस,विधाानसभा वार बनेगा जीत का रोडमैप

    June 20, 2026
    Categories
    • उत्तराखंड
    • क्राइम
    • देश
    • मनोरंजन
    • मेरा शहर
    • लेख
    • शिक्षा
    Facebook Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 uttarakhandsatya.com, Uttarakhand.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.