Close Menu
    What's Hot

    साक्षरता में उत्तराखंड की बड़ी छलांग

    June 20, 2026

    एडवेंचर टूरिज्म का नया केंद्र बनेगा उत्तराखंड

    June 20, 2026

    चुनावी मोड में कांग्रेस,विधाानसभा वार बनेगा जीत का रोडमैप

    June 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • साक्षरता में उत्तराखंड की बड़ी छलांग
    • एडवेंचर टूरिज्म का नया केंद्र बनेगा उत्तराखंड
    • चुनावी मोड में कांग्रेस,विधाानसभा वार बनेगा जीत का रोडमैप
    • भीषण गर्मी से राहत के लिए पर्यावरण मित्रों को बांटे ग्लूकोज पैकेट और कैप
    • बाबा बर्फानी के भक्तों की सुरक्षा में अभेद्य कवच,यात्रा से पहले धरती से आसमान तक निगरानी
    • उत्तराखंड में ‘अग्निवीर’ पर सियासी अग्निपरीक्षा
    • चुनावी साल में धामी ने खोला दायित्वों का पिटारा
    • 20 सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति के उपाध्यक्ष रामपाल सिंह ने पदभार ग्रहण किया
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Uttarakhand Satya News PaperUttarakhand Satya News Paper
    • होम
    • देश

      बाबा बर्फानी के भक्तों की सुरक्षा में अभेद्य कवच,यात्रा से पहले धरती से आसमान तक निगरानी

      June 7, 2026

      चार राज्यों में भाजपा के नए सेनापति तैनात

      May 31, 2026

      पंकज जैन बने दिगम्बर जैन धर्म संरक्षिणी महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष

      May 31, 2026

      अभेद्य सुरक्षा चक्र में होंगे बाबा बर्फानी के दर्शन, रूद्रपुर से 4 जुलाई को रवाना होगा जत्था

      May 24, 2026

      भाजपा नेता डॉ. राकेश मिश्रा ने मुख्यमंत्री योगी से की मुलाकात

      May 17, 2026
    • उत्तराखंड

      साक्षरता में उत्तराखंड की बड़ी छलांग

      June 20, 2026

      एडवेंचर टूरिज्म का नया केंद्र बनेगा उत्तराखंड

      June 20, 2026

      चुनावी मोड में कांग्रेस,विधाानसभा वार बनेगा जीत का रोडमैप

      June 20, 2026

      उत्तराखंड में ‘अग्निवीर’ पर सियासी अग्निपरीक्षा

      June 7, 2026

      चुनावी साल में धामी ने खोला दायित्वों का पिटारा

      June 7, 2026
    • मेरा शहर
      • हल्द्वानी
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • ऋषिकेश
      • अल्मोड़ा
      • चंपावत
      • चमोली
      • नैनीताल
      • रामनगर
      • किच्छा
      • टिहरी गढ़वाल
      • पौड़ी गढ़वाल
      • श्रीनगर
      • पिथौरागढ़
      • बागेश्वर
      • रुद्रप्रयाग
    • श्रेणियाँ
      • क्राइम
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म-कर्म
      • लेख
    • वीडियो गैलरी
    • ई-पेपर
    • विज्ञापन
    • संपर्क
    Uttarakhand Satya News PaperUttarakhand Satya News Paper
    Home » तीन माह में धरातल पर उतरने लगे वायदेः महापौर
    उत्तराखंड

    तीन माह में धरातल पर उतरने लगे वायदेः महापौर

    उत्तराखंड सत्यBy उत्तराखंड सत्यMay 10, 2025No Comments6 Mins Read
    WhatsApp Telegram Facebook Twitter LinkedIn Email
    Share
    WhatsApp Telegram Facebook Twitter LinkedIn Email

    – आवास विकास में नगर निगम का जोनल कार्यालय खुला
    – छह वार्डों को मिली सौगात, अब कई काम होंगे आसान

    रूद्रपुर।महापौर विकास शर्मा ने शुक्रवार को आवास विकास में नगर निगम के जोनल कार्यालय का फीता काटकर विधिवत उदघाटन किया। नगर निगम के 6 वार्डों के लिए खोले गये इस जोनल कार्यालय में नगर निगम से सम्बंधित दस सेवाओं की शुरूआत की गयी। कई लोगों को नगर निगम से सम्बंधित प्रमाण पत्र भी वितरित किये गये। साथ ही महिला स्वयं सहायता समूहों को पार्कों के सौंदर्यीकरण की जिम्मेवारी भी सौंपी गयी।

    आवास विकास में नगर निगम का जोनल कार्यालय जनता को समर्पित करते हुए महापौर विकास शर्मा ने कहा कि शहर में कुछ और जोनल कार्यालय खोले जाने हैं। आवास विकास में खेाले गये जोनल कार्यालय में इस क्षेत्र से छह वार्डों की जनता अपने काम करवा सकेगी। फिलहाल जोनल कार्यालय में नगर निगम से सम्बधित 10 सेवाओं को शुरू किया गया है। बाद में इसमें और सेवाएं भी जोड़ी जायेंगी। जोनल कार्यालय में कर्मचारियों की परमानेंट ड्यूटी लगा दी गयी है। जिन कामों के लिए लोगों को नगर निगम जाना पड़ता था उन्हें अब नगर निगम नहीं जाना पड़ेगा। जोनल कार्यालय में सीएससी सेंटर भी शुरू किया गया है। सरकार की जो भी योजनाए हैं उनका लाभ भी जोनल कार्यालय के माध्यम से दिलाया जायेगा। इसके अलावा आधार कार्ड सेंटर भी खोला गया है। अब इस क्षेत्र के लोगों को आधार कार्ड अपडेट कराने के लिए इधर उधर नहीं भटकना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि जल्द ही जोनल कार्यालय में निःशुल्क स्वास्थ्य सेवएं भी दी जायेंगी। इसके लिए मेडिकल कालेज के प्राचार्य से बात हो चुकी है। मेडिकल कालेज की टीम यहां पर लोगों को निःशुल्क चेक अप और चिकित्सकीय परामर्श की सुविधा देगी।

    महापौर ने कहा कि जोनल कार्यालय बहुआयामी कार्यालय होगा। जोनल कार्यालय की सुविधा देने वाला रूद्रपुर नगर निगम उत्तराखण्ड का पहला नगर निगम है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मार्ग दर्शन और उनकी सोच के अनुरूप ही जोनल कार्यालय की सुविधा जनता के लिए शुरू की गयी है। महापौर ने कहा कि उनके कार्यकाल को अभी महज तीन माह हुए हैं। इन तीन माह में नगर निगम के अधिकारियों कर्मचारियों की टीम के साथ शहर के विकास के लिए दिन रात काम किया है। तीन महीनों में वेंडिग जोन सुचारू हो चुका है। दशकों से बदहाल गांधी पार्क के सौंदर्यीकरण के लिए पांच करोड़ की डीपीआर तैयार हो चुकी है। इसमें सुबह शाम वॉक के लिए सिंथेटिक ट्रैक के साथ बच्चों के खेल कूद के लिए भी जरूरी इंतजाम किये जा रहे हैं। शहर के मुख्य बाजार को अतिक्रमण मुक्त करने की कवायद शुरू हो चुकी है। बाजार को ठेलीमुक्त और फुटपाथों को खाली कराया जा रहा है, यह नगर निगम का ऐतिहासिक कदम है। जल्द ही वार्डों में विकास कार्य शुरू होने जा रहे हैं। नगर निगम ने पूरी पारदर्शिता के साथ व्यापारियों को वेंडिंग जोन में दुकानों का आवंटन किया है। शहर में जलभराव की गंभीर समस्या से निपटने के लिए 710 करोड़ की डीपीआर तैयार हो चुकी है जिस पर जल्द ही काम शुरू होगा। ट्रांजिट कैम्प में भी पार्क विकसित करने के साथ ही विकास की कई योजनाओं को धरातल पर उतारने की तैयारी है। साथ ही शहर में कुछ नये वेंडिंग जोन भी बनाये जा रहे हैं।

    महापौर ने कहा कि नगर निगम के केवल सड़क नाली बनाने तक ही सीमित नहीं रहेगा। धामी सरकार की विकास योजनाओं को धरातल पर उतारने के लिए भी नगर निगम लगातार जुटा है। प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मार्गदर्शन में शहर को विकास की नई उंचाईयों तक जाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी जायेगी। उन्होंने कहा कि शहर में जो भी लोग वास्तव में योजनाओं के लिए पात्र हैं उन्हें योजनाओं का लाभ दिलाना नगर निगम की प्राथमिकता है। लेकिन शहर में तमाम ऐसे लोग हैं जो सम्पन्न परिवारों के हैं, परंतु गरीबी रेखा से नीचे का कार्ड लेकर योजनाओं का लाभ उठा रहे हैं। ऐसे लोगों का सर्वे किया जा रहा है, अपात्र लोगों के राशन कार्ड निरस्त किये जायेंगे और जो वास्तव में पात्र हैं उन्हें राशन कार्ड देकर योजनाओं का लाभ दिलाया जायेगा।

    महापौर ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की जीरो टॉलरेंस की नीति को नगर निगम में पूरी तरह लागू किया जा रहा है। नगर निगम ने सख्त फैसला लेते हुए ऐसे लोगों को सबक सिखाने का काम किया है जो सड़क पर ठेलियां लगाकर गरीब ठेली वालों से हजारों रूपये किराया वसूल रहे थे। नगर निगम अब गरीब ठेली वालों को दुकानदार बनाने जा रहा है। उन्हें अब नई पहचान मिलने जा रही है, जिससे उनमें उम्मीद की नई किरण जगी है। महापौर ने कहा कि तीन महीनों में ट्रिपल इंजन की सरकार ने शहर में विकास के नये आयाम स्थपित किये है। चुनाव से पहले जो घोषणाएं की थी उन्हें एक एक करके धरातल पर उतारने का काम लगातार किया जा रहा है। महापौर ने कहा कि जनता ने समय सेवा के लिए दिया है उसे बर्बाद नहीं किया जायेगा। उन्होंने कहा कि वह कोई गलत काम नहीं करेंगे और न ही किसी को करने देंगे। शीघ्र ही सीनियर सिटीजन की एक टीम बनायी जायेगी और शहर के विकास के लिए उनके अनुभवों का लाभ भी लिया जायेगा। महापौर ने कहा कि सभी मिल जुलकर प्रयास करेंगे तो नगर निगम रूद्रपुर उत्तराखण्ड का नंबर वन नगर निगम बनेगा।

    जोनल कार्यालय के शुभारम्भ अवसर पर कई लोगों को नगर निगम से सम्बंधित प्रमाण पत्र भी बांटे गये। इसके अलावा महिला स्वयं सहायता समूहों को पार्कों के सौंदर्यीकरण की जिम्मेदारी देते हुए उन्हें अनुमति पत्र भी वितरित किये गये। जोनल कार्यालय खोले जाने पर क्षेत्रवासियों ने महापौर का फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया और उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।

    कार्यक्रम में नगर आयुक्त नरेश दुर्गापाल, सहायक नगर आयुक्त शिप्रा जोशी पाण्डे, सहायक नगर आयुक्त श्रीमती राजू नबियाल, राधेश शर्मा, एलएम उप्रेती, धीरेन्द्र मिश्रा,राकेश सिंह, हरजीत राठी, पार्षद सौरभ बेहड़, राजेश जग्गा,विष्णु,बीनू, मानवेंद्र, पवन राणा, इंद्रजीत सिंह,राजकुमार खनिजों, चंदन सक्सेना, पारस चुघ गोविंद शर्मा, प्रेम सिंह, नरेश उप्रेती, मानस जायसवाल, मनोज मदान, राजेश कामरा, प्रमोद मित्तल, मनीष मित्तल, गौरव कुशवाहा, विक्की सैनी आदि सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

    Related

    Share. WhatsApp Telegram Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email
    उत्तराखंड सत्य
    • Website

    Related Posts

    साक्षरता में उत्तराखंड की बड़ी छलांग

    June 20, 2026

    एडवेंचर टूरिज्म का नया केंद्र बनेगा उत्तराखंड

    June 20, 2026

    चुनावी मोड में कांग्रेस,विधाानसभा वार बनेगा जीत का रोडमैप

    June 20, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Don't Miss
    उत्तराखंड

    साक्षरता में उत्तराखंड की बड़ी छलांग

    By उत्तराखंड सत्यJune 20, 20260

    दो वर्षों में 14-9 प्रतिशत बढ़ी साक्षरता दर, अब 98-7 प्रतिशत आबादी साक्षर,धामी कैबिनेट का…

    एडवेंचर टूरिज्म का नया केंद्र बनेगा उत्तराखंड

    June 20, 2026

    चुनावी मोड में कांग्रेस,विधाानसभा वार बनेगा जीत का रोडमैप

    June 20, 2026

    भीषण गर्मी से राहत के लिए पर्यावरण मित्रों को बांटे ग्लूकोज पैकेट और कैप

    June 20, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    Our Picks

    साक्षरता में उत्तराखंड की बड़ी छलांग

    June 20, 2026

    एडवेंचर टूरिज्म का नया केंद्र बनेगा उत्तराखंड

    June 20, 2026

    चुनावी मोड में कांग्रेस,विधाानसभा वार बनेगा जीत का रोडमैप

    June 20, 2026

    भीषण गर्मी से राहत के लिए पर्यावरण मित्रों को बांटे ग्लूकोज पैकेट और कैप

    June 20, 2026

    Subscribe to Updates

    Get the latest Updated on your email

    About Us

    '‘‘उत्तराखंड सत्य’’ की निष्ठाओं का निर्विवाद सफर ‘‘आपके बीच’’

    'उत्तराखंड सत्य' उत्तराखंड समाचारों का डिजिटल माध्यम है।
    अपने विचार या समाचार प्रसारित करने के लिए हमसे संपर्क करें।

    मोबाइल नं. : 9837637707, 05944-247707
    ईमेल: uttrakhandsatyardr@gmail.com

    पता :शॉप नं.35, सिटी स्कवायर मॉल काशीपुर बाईपास, रोड रुद्रपुर, जिला- उधम सिंह नगर - उत्तराखंड

    Our Picks

    साक्षरता में उत्तराखंड की बड़ी छलांग

    June 20, 2026

    एडवेंचर टूरिज्म का नया केंद्र बनेगा उत्तराखंड

    June 20, 2026

    चुनावी मोड में कांग्रेस,विधाानसभा वार बनेगा जीत का रोडमैप

    June 20, 2026
    Categories
    • उत्तराखंड
    • क्राइम
    • देश
    • मनोरंजन
    • मेरा शहर
    • लेख
    • शिक्षा
    Facebook Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 uttarakhandsatya.com, Uttarakhand.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.