Close Menu
    What's Hot

    ‘सेवा संकल्प’ के बहाने 2027 की सियासी जमीन पर दस्तक

    September 19, 2026

    किच्छा नगर पालिका चुनाव में दो दिग्गज नेताओं की प्रतिष्ठा दांव पर

    September 19, 2026

    सेवा के रंग में रंगा सीएम धामी का जन्मदिन

    September 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • ‘सेवा संकल्प’ के बहाने 2027 की सियासी जमीन पर दस्तक
    • किच्छा नगर पालिका चुनाव में दो दिग्गज नेताओं की प्रतिष्ठा दांव पर
    • सेवा के रंग में रंगा सीएम धामी का जन्मदिन
    • जन्मदिन पर युवाओं से मांगे तीन संकल्प
    • किशाऊ परियोजना पर छह राज्यों की सहमति के मायने
    • अधिवक्ता पार्किंग में 25 लाख से बनेगा टिन शेड, विधायक शिव अरोड़ा ने किया शिलान्यास
    • राजकुमार ठुकराल का EXCLUSIVE इंटरव्यू | राजकुमार ठुकराल ने खोले कई राज! खुलकर बोले पूर्व विधायक | USTV rudrapur
    • अजीत डोभाल और CDS जनरल सुब्रमणि पहुंचेंगे उत्तराखंड , गढ़वाल राइफल्स के कार्यक्रम में होंगे शामिल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Uttarakhand Satya News PaperUttarakhand Satya News Paper
    • होम
    • देश

      अजीत डोभाल और CDS जनरल सुब्रमणि पहुंचेंगे उत्तराखंड , गढ़वाल राइफल्स के कार्यक्रम में होंगे शामिल

      September 18, 2026

      UPI Payment पर MDR चार्ज की खबर से मचा हड़कंप! ₹2,000 से ऊपर पेमेंट पर 0.40% शुल्क? जानिए पूरा सच

      September 16, 2026

      हल्द्वानी के ‘शुद्धिकरण’ मामले में बेंगलुरु पुलिस ने दर्ज की जीरो FIR, BJP नेताओं पर लगे गंभीर आरोप

      September 5, 2026

      नेपाल में भीषण बाढ़ से भारी तबाही: 95 की मौत, करीब 500 लापता; 133 भारतीय नागरिक भी शामिल

      August 27, 2026

      अमरनाथ यात्रा: आस्था, प्रकृति और राष्ट्रभाव का अद्भुत संगम

      July 18, 2026
    • उत्तराखंड

      ‘सेवा संकल्प’ के बहाने 2027 की सियासी जमीन पर दस्तक

      September 19, 2026

      जन्मदिन पर युवाओं से मांगे तीन संकल्प

      September 19, 2026

      किशाऊ परियोजना पर छह राज्यों की सहमति के मायने

      September 19, 2026

      अधिवक्ता पार्किंग में 25 लाख से बनेगा टिन शेड, विधायक शिव अरोड़ा ने किया शिलान्यास

      September 18, 2026

      राजकुमार ठुकराल का EXCLUSIVE इंटरव्यू | राजकुमार ठुकराल ने खोले कई राज! खुलकर बोले पूर्व विधायक | USTV rudrapur

      September 18, 2026
    • मेरा शहर
      • हल्द्वानी
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • ऋषिकेश
      • अल्मोड़ा
      • चंपावत
      • चमोली
      • नैनीताल
      • रामनगर
      • किच्छा
      • टिहरी गढ़वाल
      • पौड़ी गढ़वाल
      • श्रीनगर
      • पिथौरागढ़
      • बागेश्वर
      • रुद्रप्रयाग
    • श्रेणियाँ
      • क्राइम
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म-कर्म
      • लेख
    • वीडियो गैलरी
    • ई-पेपर
    • विज्ञापन
    • संपर्क
    Uttarakhand Satya News PaperUttarakhand Satya News Paper
    Home » कांग्रेस में गुटबाजी होगी खत्म!
    उत्तराखंड

    कांग्रेस में गुटबाजी होगी खत्म!

    उत्तराखंड सत्यBy उत्तराखंड सत्यApril 12, 2025No Comments4 Mins Read
    WhatsApp Telegram Facebook Twitter LinkedIn Email
    Share
    WhatsApp Telegram Facebook Twitter LinkedIn Email

    शीर्ष नेताओं ने दिया एकजुटता का संदेश, हरीश रावत बोले-‘हम कसम राम की खाते हैं, अब कभी आपस में लड़ेंगे नहीं और विरोधियों को छोड़ेंगे नहीं’

    उत्तराखण्ड सत्य,देहरादून

    पिछले कई चुनावों की हार से सबक लेकर उत्तराखण्ड कांग्रेस 2027 के लिए नई और सटीक रणनीति पर काम शुरू कर रही है। हर चुनाव में कांग्रेस को गुटबाजी से नुकसान उठाना पड़ा है, इसी के चलते अब शीर्ष नेताओं ने कार्यकर्ताओं को एकजुटता का संदेश दिया है। गुजरात के अहमदाबाद में कांग्रेस के दो दिवसीय अधिवेशन में भाग लेने के लिए उत्तराखंड कांग्रेस से करीब 27 एआईसीसी मेंबर शामिल हुए। बैठक के बाद उत्तराखंड कांग्रेस के दिग्गज नेताओं ने एक साथ फोटो िखंचवाकर विश्वसनीयता दर्शायी और एकजुटता का संदेश देने का काम किया। उत्तराखंड कांग्रेस के नेताओं ने कांग्रेस अधिवेशन की फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की है। फोटो में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत,पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, एआईसीसी के राष्ट्रीय सचिव काजी निजामुद्दीन मुस्कुराते हुए एक साथ नजर आ रहे हैं। ऐसी तस्वीर सामने आने के बाद लग रहा है कि उत्तराखंड कांग्रेस में सब कुछ ठीक-ठाक होने जा रहा है। कांग्रेस संगठन में आपसी गुटबाजी खत्म होने के आसार दिख रहे हैं। इस तस्वीर को लेकर लोग तरह-तरह के कमेंट भी कर रहे हैं। करन माहरा ने इस फोटो को अपने सोशल मीडिया अकाउंट से शेयर किया है जिसको लेकर लोग तरह तरह के कमेंट भी कर रहे हैं। हरीश सिंह लिखते हैं कि ‘हम कसम राम की खाते हैं, हम अब कभी आपस में लड़ेंगे नहीं और विरोधियों को छोड़ेंगे नहीं’ ।हालांकि अधिवेशन के बाद उत्तराखंड कांग्रेस में चल रही आपसी गुटबाजी समाप्त होगी या नहीं यह तो आने वाला समय बताएगा लेकिन बीजेपी ने अधिवेशन से उत्तराखंड कांग्रेस के बड़े नेताओं की एक साथ आई तस्वीरों पर निशाना साधा है। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता कमलेश रमन ने कहा कि उत्तराखंड कांग्रेस के नेताओं की कम से कम एक ऐसी तस्वीर तो नजर आई, जिसमें सभी दिग्गज नेता एक साथ दिखाई दे रहे हैं लेकिन सवाल यह उठता है कि जिस तरह उत्तराखंड की राजनीति में कांग्रेस के नेताओं में आपस में ही एक दूसरे से आगे निकलने की होड़ मची हुई है क्या उस प्रवृत्ति को कांग्रेस के नेता अहमदाबाद छोड़कर आएंगे। सच्चाई यह है कि उत्तराखंड कांग्रेस के नेता अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़के और राहुल गांधी को एकजुटता का मात्र दिखावा करते हुए नजर आ रहे हैं। कांग्रेस पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता शीशपाल बिष्ट का कहना है कि कांग्रेस हमेशा अपनी एकजुटता प्रदर्शित करती रहती है। उन्होंने पार्टी में गुटबाजी से इनकार करते हुए कहा कि हाल ही में हुई पॉलिटिकल अफेयर कमेटी की बैठक में राज्य के वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।उन्होंने कहा कि पार्टी की ओर से किए गए धरने प्रदर्शनों में भी पार्टी के सभी वरिष्ठ नेता एकजुट होकर शामिल होते रहे हैं। लेकिन भाजपा के नेताओं की एक साथ फोटो कभी नजर नहीं आती है। उन्होंने कहा कि जब भी कांग्रेस पार्टी को भाजपा एकजुट नजर आती है। तभी भाजपा में बौखलाहट शुरू हो जाती है।

    कई चुनावों में कांग्रेस की गुटबाजी रही है हार का कारण
    पिछले कई चुनावों में कांग्रेस की गुटबाजी हार का कारण रही है। 2012 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी प्रदेश की सत्ता में आई थी लेकिन 2016 में कांग्रेस में बड़ा विभाजन हुआ और 9 बागी विधायक भाजपा में शामिल हो गए उसके बाद तीन और नेता पार्टी छोड़ गए। 2017 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी को मात्र 11 सीटों पर संतोष करना पड़ा और पार्टी को हार का सामना करना पड़ा। 2018 के निकाय चुनाव में कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ा था। 2019 में लोकसभा चुनाव हुए उसमें भी कांग्रेस पार्टी प्रदेश की पांचों सीटें हार गई। 2022 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने पिछले प्रदर्शन में सुधार किया और 19 विधानसभा सीटें जीती। 2024 में कांग्रेस पार्टी ने मंगलौर और बदरीनाथ उपचुनाव जीता। 2024 में केदारनाथ उपचुनाव में भले ही कांग्रेस को हार मिली- लेकिन उसके वोट बैंक में इजाफा हुआ इसी तरह 2025 के निकाय चुनाव में कांग्रेस 10 नगर निकायों में अपना परचम नहीं लहरा सकी। लेकिन ज्यादातर नगर पालिका और नगर पंचायतों में 33 सीटों पर अपना कब्जा जमाते हुए बड़ी जीत हासिल की। कांग्रेस को चुनावों में कहीं न कहीं गुटबाजी के चलते बड़ा नुकसान उठाना पड़ा है। गुटबाजी के चलते ही कार्यकर्ता अकसर बिखरे हुए और कई धड़ों में नजर आते हैं। इसका कारण यह है कि गुटबाजी शीर्ष स्तर से होती है। इसी लिए इस बार कांग्रेस के शीर्ष नेता ही गुटबाजी को खत्म करने की पहल कर रहे हैं। अगर शीर्ष स्तर से गुटबाजी खत्म हुई तो आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस कोई नया चमत्कार करने की स्थिति में हो सकती है।

    Related

    Share. WhatsApp Telegram Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email
    उत्तराखंड सत्य
    • Website

    Related Posts

    ‘सेवा संकल्प’ के बहाने 2027 की सियासी जमीन पर दस्तक

    September 19, 2026

    जन्मदिन पर युवाओं से मांगे तीन संकल्प

    September 19, 2026

    किशाऊ परियोजना पर छह राज्यों की सहमति के मायने

    September 19, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Don't Miss
    उत्तराखंड

    ‘सेवा संकल्प’ के बहाने 2027 की सियासी जमीन पर दस्तक

    By उत्तराखंड सत्यSeptember 19, 20260

    मोदी के जन्मदिन से महीने भर का ‘सेवा संकल्प’, लेकिन उत्तराखंड में इसके मायने सिर्फ…

    किच्छा नगर पालिका चुनाव में दो दिग्गज नेताओं की प्रतिष्ठा दांव पर

    September 19, 2026

    सेवा के रंग में रंगा सीएम धामी का जन्मदिन

    September 19, 2026

    जन्मदिन पर युवाओं से मांगे तीन संकल्प

    September 19, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    Our Picks

    ‘सेवा संकल्प’ के बहाने 2027 की सियासी जमीन पर दस्तक

    September 19, 2026

    किच्छा नगर पालिका चुनाव में दो दिग्गज नेताओं की प्रतिष्ठा दांव पर

    September 19, 2026

    सेवा के रंग में रंगा सीएम धामी का जन्मदिन

    September 19, 2026

    जन्मदिन पर युवाओं से मांगे तीन संकल्प

    September 19, 2026

    Subscribe to Updates

    Get the latest Updated on your email

    About Us

    '‘‘उत्तराखंड सत्य’’ की निष्ठाओं का निर्विवाद सफर ‘‘आपके बीच’’

    'उत्तराखंड सत्य' उत्तराखंड समाचारों का डिजिटल माध्यम है।
    अपने विचार या समाचार प्रसारित करने के लिए हमसे संपर्क करें।

    मोबाइल नं. : 9837637707, 05944-247707
    ईमेल: uttrakhandsatyardr@gmail.com

    पता :शॉप नं.35, सिटी स्कवायर मॉल काशीपुर बाईपास, रोड रुद्रपुर, जिला- उधम सिंह नगर - उत्तराखंड

    Our Picks

    ‘सेवा संकल्प’ के बहाने 2027 की सियासी जमीन पर दस्तक

    September 19, 2026

    किच्छा नगर पालिका चुनाव में दो दिग्गज नेताओं की प्रतिष्ठा दांव पर

    September 19, 2026

    सेवा के रंग में रंगा सीएम धामी का जन्मदिन

    September 19, 2026
    Categories
    • उत्तराखंड
    • क्राइम
    • देश
    • मनोरंजन
    • मेरा शहर
    • लेख
    • शिक्षा
    Facebook Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 uttarakhandsatya.com, Uttarakhand.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.