रुद्रपुर। ऊधमसिंहनगर पुलिस विभाग में लंबे समय तक अपनी सेवाएं देने वाले 5 पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के सेवानिवृत्त होने पर भावभीना विदाई समारोह आयोजित किया गया। समारोह में पुलिस अधीक्षक अपराध/यातायात श्रीमती अनुषा बडोला की गरिमामयी उपस्थिति रही।
इस दौरान सेवानिवृत्त होने वाले पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पुष्पगुच्छ, शॉल, प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। पुलिस विभाग की ओर से उनके लंबे सेवाकाल के दौरान निभाई गई कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन और समर्पण को याद किया गया।
समारोह के दौरान पुलिस अधिकारियों ने सेवानिवृत्त कर्मचारियों के सेवाकाल की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। वहीं सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों एवं उनके परिजनों को उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और सुखमय जीवन की शुभकामनाएं दी गईं।
पुलिस विभाग के इस सम्मान समारोह में सेवा के लंबे सफर को याद करते हुए सेवानिवृत्त कर्मियों को सम्मानपूर्वक विदाई दी गई।


