Close Menu
    What's Hot

    महापौर विकास शर्मा ने नामित पार्षदों का किया स्वागत

    July 25, 2026

    रूद्रपुर मेडिकल कालेज को एनएमसी की हरी झण्डी का इंतजार!

    July 25, 2026

    सीएसआर की बड़ी पहल, छह गांवों की बदलेगी तस्वीर

    July 25, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • महापौर विकास शर्मा ने नामित पार्षदों का किया स्वागत
    • रूद्रपुर मेडिकल कालेज को एनएमसी की हरी झण्डी का इंतजार!
    • सीएसआर की बड़ी पहल, छह गांवों की बदलेगी तस्वीर
    • रूद्रपुर को जल्द मिलेगी हाईटैक डिजिटल लाइब्रेरी की सौगात
    • श्रमिक कल्याण को नई धार
    • हल्द्वानी में हाईकोर्ट का रास्ता साफ, सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद वर्षों पुरानी बहस समाप्त
    • पंजाबी महासभा ने किया प्रभारी मंत्री प्रदीप बत्र का नागरिक अभिनंदन
    • अमरनाथ यात्रा: आस्था, प्रकृति और राष्ट्रभाव का अद्भुत संगम
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Uttarakhand Satya News PaperUttarakhand Satya News Paper
    • होम
    • देश

      अमरनाथ यात्रा: आस्था, प्रकृति और राष्ट्रभाव का अद्भुत संगम

      July 18, 2026

      बाबा बर्बानी के दरबार का रास्ता तैयार

      June 27, 2026

      बाबा बर्फानी के भक्तों की सुरक्षा में अभेद्य कवच,यात्रा से पहले धरती से आसमान तक निगरानी

      June 7, 2026

      चार राज्यों में भाजपा के नए सेनापति तैनात

      May 31, 2026

      पंकज जैन बने दिगम्बर जैन धर्म संरक्षिणी महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष

      May 31, 2026
    • उत्तराखंड

      श्रमिक कल्याण को नई धार

      July 25, 2026

      हल्द्वानी में हाईकोर्ट का रास्ता साफ, सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद वर्षों पुरानी बहस समाप्त

      July 18, 2026

      पंजाबी महासभा ने किया प्रभारी मंत्री प्रदीप बत्र का नागरिक अभिनंदन

      July 18, 2026

      अमरनाथ यात्रा: आस्था, प्रकृति और राष्ट्रभाव का अद्भुत संगम

      July 18, 2026

      उत्तराखंड की मतदाता सूची में 19 लाख सवाल

      July 18, 2026
    • मेरा शहर
      • हल्द्वानी
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • ऋषिकेश
      • अल्मोड़ा
      • चंपावत
      • चमोली
      • नैनीताल
      • रामनगर
      • किच्छा
      • टिहरी गढ़वाल
      • पौड़ी गढ़वाल
      • श्रीनगर
      • पिथौरागढ़
      • बागेश्वर
      • रुद्रप्रयाग
    • श्रेणियाँ
      • क्राइम
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म-कर्म
      • लेख
    • वीडियो गैलरी
    • ई-पेपर
    • विज्ञापन
    • संपर्क
    Uttarakhand Satya News PaperUttarakhand Satya News Paper
    Home » रूद्रपुर को जल्द मिलेगी हाईटैक डिजिटल लाइब्रेरी की सौगात
    रुद्रपुर

    रूद्रपुर को जल्द मिलेगी हाईटैक डिजिटल लाइब्रेरी की सौगात

    उत्तराखंड सत्यBy उत्तराखंड सत्यJuly 25, 2026No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Telegram Facebook Twitter LinkedIn Email
    Share
    WhatsApp Telegram Facebook Twitter LinkedIn Email

    ►श्री पुरानी तहसील भवन में बनेगी वातानुकूलित हाईटेक डिजिटल लाइब्रेरी

    उत्तराखण्ड सत्य,रुद्रपुर।
    प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं और विद्यार्थियों के लिए रुद्रपुर जल्द ही आधुनिक डिजिटल लाइब्रेरी की नई पहचान बनने जा रहा है। नगर निगम और जिला प्रशासन की संयुक्त पहल पर पुरानी तहसील भवन में अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस डिजिटल लाइब्रेरी स्थापित करने की तैयारी शुरू हो गई है। गुरुवार को महापौर विकास शर्मा और मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शासनी ने अधिकारियों के साथ प्रस्तावित स्थल का निरीक्षण कर परियोजना को शीघ्र धरातल पर उतारने की दिशा में आवश्यक तैयारियों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान भवन की संरचना, उपलब्ध स्थान और आवश्यक संसाधनों का आकलन किया गया। अधिकारियों ने भवन को आधुनिक डिजिटल लाइब्रेरी के अनुरूप विकसित करने के लिए आवश्यक बदलावों तथा सुविधाओं पर भी विस्तृत चर्चा की। अब परियोजना की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार कर निर्माण कार्य शुरू करने की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी। महापौर विकास शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में युवाओं को गुणवत्तापूर्ण शैक्षणिक संसाधन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से यह महत्वपूर्ण पहल की जा रही है। उन्होंने बताया कि जिलाधिकारी नितिन भदौरिया से सरकारी भवन उपलब्ध कराने के लिए अनुरोध किया गया था, जिस पर सहमति मिल चुकी है। उन्होंने कहा कि प्रस्तावित लाइब्रेरी केवल पुस्तकालय नहीं होगी, बल्कि इसे प्रतियोगी परीक्षाओं, उच्च शिक्षा और कौशल विकास का आधुनिक अध्ययन केंद्र बनाया जाएगा। डिजिटल लाइब्रेरी में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समृद्ध बुक बैंक, हाई-स्पीड इंटरनेट, कंप्यूटर लैब, ई-लर्निंग संसाधन, वातानुकूलित अध्ययन कक्ष और डिजिटल स्टडी सामग्री उपलब्ध होगी। साथ ही समय-समय पर करियर काउंसलिंग, विशेषज्ञ व्याख्यान, प्रशिक्षण कार्यक्रम और स्किल डेवलपमेंट गतिविधियां भी संचालित की जाएंगी, ताकि युवाओं को बड़े शहरों जैसी सुविधाएं अपने ही शहर में मिल सकें। मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शासनी ने कहा कि जिला प्रशासन युवाओं के लिए बेहतर शैक्षणिक वातावरण विकसित करने के उद्देश्य से जनपद में लाइब्रेरी नेटवर्क तैयार कर रहा है। रुद्रपुर की डिजिटल लाइब्रेरी इस दिशा में महत्वपूर्ण कदम होगी। उन्होंने बताया कि परियोजना को शीघ्र अंतिम रूप देकर निर्माण कार्य प्रारंभ कराया जाएगा। यह परियोजना साकार होने के बाद रुद्रपुर के हजारों विद्यार्थियों और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं को आधुनिक अध्ययन वातावरण उपलब्ध होगा। साथ ही शहर को शिक्षा और करियर निर्माण के क्षेत्र में नई पहचान मिलने की उम्मीद है।

    Related

    Share. WhatsApp Telegram Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email
    उत्तराखंड सत्य
    • Website

    Related Posts

    महापौर विकास शर्मा ने नामित पार्षदों का किया स्वागत

    July 25, 2026

    रूद्रपुर मेडिकल कालेज को एनएमसी की हरी झण्डी का इंतजार!

    July 25, 2026

    सीएसआर की बड़ी पहल, छह गांवों की बदलेगी तस्वीर

    July 25, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Don't Miss
    रुद्रपुर

    महापौर विकास शर्मा ने नामित पार्षदों का किया स्वागत

    By उत्तराखंड सत्यJuly 25, 20260

    – जनसेवा और शहर के विकास में निभाएंगे अहम भूमिका रुद्रपुर। नगर निगम रुद्रपुर के…

    रूद्रपुर मेडिकल कालेज को एनएमसी की हरी झण्डी का इंतजार!

    July 25, 2026

    सीएसआर की बड़ी पहल, छह गांवों की बदलेगी तस्वीर

    July 25, 2026

    रूद्रपुर को जल्द मिलेगी हाईटैक डिजिटल लाइब्रेरी की सौगात

    July 25, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    Our Picks

    महापौर विकास शर्मा ने नामित पार्षदों का किया स्वागत

    July 25, 2026

    रूद्रपुर मेडिकल कालेज को एनएमसी की हरी झण्डी का इंतजार!

    July 25, 2026

    सीएसआर की बड़ी पहल, छह गांवों की बदलेगी तस्वीर

    July 25, 2026

    रूद्रपुर को जल्द मिलेगी हाईटैक डिजिटल लाइब्रेरी की सौगात

    July 25, 2026

    Subscribe to Updates

    Get the latest Updated on your email

    About Us

    '‘‘उत्तराखंड सत्य’’ की निष्ठाओं का निर्विवाद सफर ‘‘आपके बीच’’

    'उत्तराखंड सत्य' उत्तराखंड समाचारों का डिजिटल माध्यम है।
    अपने विचार या समाचार प्रसारित करने के लिए हमसे संपर्क करें।

    मोबाइल नं. : 9837637707, 05944-247707
    ईमेल: uttrakhandsatyardr@gmail.com

    पता :शॉप नं.35, सिटी स्कवायर मॉल काशीपुर बाईपास, रोड रुद्रपुर, जिला- उधम सिंह नगर - उत्तराखंड

    Our Picks

    महापौर विकास शर्मा ने नामित पार्षदों का किया स्वागत

    July 25, 2026

    रूद्रपुर मेडिकल कालेज को एनएमसी की हरी झण्डी का इंतजार!

    July 25, 2026

    सीएसआर की बड़ी पहल, छह गांवों की बदलेगी तस्वीर

    July 25, 2026
    Categories
    • उत्तराखंड
    • क्राइम
    • देश
    • मनोरंजन
    • मेरा शहर
    • लेख
    • शिक्षा
    Facebook Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 uttarakhandsatya.com, Uttarakhand.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.