Close Menu
    What's Hot

    महिला आरक्षण पर ‘सियासी दंगल’

    April 26, 2026

    उत्तराखंड में ‘धामी मैजिक’ पर हाईकमान की मुहर

    April 26, 2026

    – सीएम की घोषणाओं को पूरा करने के लिए सड़कों पर उतरे महापौर

    April 26, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • महिला आरक्षण पर ‘सियासी दंगल’
    • उत्तराखंड में ‘धामी मैजिक’ पर हाईकमान की मुहर
    • – सीएम की घोषणाओं को पूरा करने के लिए सड़कों पर उतरे महापौर
    • भ्व्य आतिथ्य के बीच रायपुर पहुंचे बॉक्सिंग फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. राकेश मिश्र
    • मोदी-धामी की जुगलबंदीः देवभूमि के दिल में उतरी ‘डबल इंजन’ की धमक
    • संसद में मोदी सरकार ने रचा नया इतिहास
    • कुमाऊं के विकास को लगेंगे ‘पंख: पंतनगर से हेली सेवा का आगाज
    • ताबड़तोड़ शिलान्यास कर महापौर ने दी लाखों के विकास कार्यों की सौगात
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Uttarakhand Satya News PaperUttarakhand Satya News Paper
    • होम
    • देश

      भ्व्य आतिथ्य के बीच रायपुर पहुंचे बॉक्सिंग फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. राकेश मिश्र

      April 26, 2026

      संसद में मोदी सरकार ने रचा नया इतिहास

      April 18, 2026

      अमरनाथ यात्रा तीन जुलाई से, श्रद्धालुओं की सुरक्षा के होंगे पुख्ता इंतजाम

      April 18, 2026

      भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में पांच राज्यों के लिए बनी महा रणनीति

      March 19, 2026

      नितिन नबीन के नेतृत्व में भाजपा परिवार को मिलेगी नई ऊर्जाः डॉ. राकेश मिश्र

      January 21, 2026
    • उत्तराखंड

      महिला आरक्षण पर ‘सियासी दंगल’

      April 26, 2026

      उत्तराखंड में ‘धामी मैजिक’ पर हाईकमान की मुहर

      April 26, 2026

      मोदी-धामी की जुगलबंदीः देवभूमि के दिल में उतरी ‘डबल इंजन’ की धमक

      April 18, 2026

      ‘मिशन 2027’ के लिए धामी सरकार का रिपोर्ट कार्ड तैयार

      April 11, 2026

      पंचायतों के सशक्तिकरण को करोड़ों की संजीवनी

      April 4, 2026
    • मेरा शहर
      • हल्द्वानी
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • ऋषिकेश
      • अल्मोड़ा
      • चंपावत
      • चमोली
      • नैनीताल
      • रामनगर
      • किच्छा
      • टिहरी गढ़वाल
      • पौड़ी गढ़वाल
      • श्रीनगर
      • पिथौरागढ़
      • बागेश्वर
      • रुद्रप्रयाग
    • श्रेणियाँ
      • क्राइम
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म-कर्म
      • लेख
    • वीडियो गैलरी
    • ई-पेपर
    • विज्ञापन
    • संपर्क
    Uttarakhand Satya News PaperUttarakhand Satya News Paper
    Home » उत्तराखंड में ‘धामी मैजिक’ पर हाईकमान की मुहर
    उत्तराखंड

    उत्तराखंड में ‘धामी मैजिक’ पर हाईकमान की मुहर

    उत्तराखंड सत्यBy उत्तराखंड सत्यApril 26, 2026No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Telegram Facebook Twitter LinkedIn Email
    Share
    WhatsApp Telegram Facebook Twitter LinkedIn Email

    युवा नेतृत्व और विकास के भरोसे 2027 के चुनावी रण में कूदेगी भाजपा,धामी की कार्यशैली और फैसलों पर हाईकमान को भरोसा
    उत्तराखण्ड सत्य,देहरादून

    उत्तराखंड की राजनीति में नेतृत्व को लेकर चल रही तमाम अटकलों पर विराम लगाते हुए भारतीय जनता पार्टी ने स्पष्ट कर दिया है कि आगामी विधानसभा चुनाव मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के चेहरे पर ही लड़ा जाएगा। भाजपा के राष्ट्रीय स्तर से आए इस भरोसे ने न केवल धामी की कार्यशैली को प्रमाणित किया है, बल्कि यह भी संकेत दे दिया है कि पार्टी अब ‘युवा नेतृत्व और कड़े फैसलों’ की रणनीति के साथ आगे बढ़ेगी। मुख्यमंत्री के रूप में पुष्कर सिंह धामी का अब तक का कार्य काल केवल प्रशासनिक सुधारों तक सीमित नहीं रहा है, बल्कि उन्होंने अपनी कार्यशैली से यह सिद्ध किया है कि जटिल भौगोलिक परिस्थितियों वाले इस राज्य में विकास और संस्कृति का समन्वय कैसे किया जाता है। पुष्कर सिंह धामी के कार्यकाल का सबसे सशक्त पक्ष उनका त्वरित निर्णय लेने का कौशल रहा है। समान नागरिक संहिता को लागू करने की दिशा में ऐतिहासिक कदम उठाना हो या देश का सबसे कठोर नकल विरोधी कानून बनाना, धामी ने यह स्पष्ट कर दिया कि वे लीक से हटकर चलने वाले मुख्यमंत्री हैं। उनके कार्यकाल में केदारखंड के साथ- साथ मानसखंड मंदिर माला मिशन के माध्यम से कुमाऊं मंडल में पर्यटन और धार्मिक चेतना को जो विस्तार मिला है, उसने राज्य की आर्थिकी को नई दिशा दी है। इसके अतिरिक्त, भ्रष्टाचार के िखलाफ ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति अपनाते हुए उन्होंने युवाओं में व्यवस्था के प्रति विश्वास जगाया है। बुनियादी ढांचे के विकास में ऑल वेदर रोड और ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन जैसे प्रोजेक्ट्स में केंद्र के साथ समन्वय बिठाकर उन्होंने राज्य को कनेक्टिविटी के नए युग में प्रवेश कराया है। राजनीतिक विशेषज्ञों की मानें तो धामी को दोबारा चेहरा बनाने से भाजपा को कई स्तरों पर लाभ मिलना तय है। सबसे बड़ा लाभ ‘स्थिरता’ का संदेश देना है। उत्तराखंड जैसे राज्य में, जहाँ मुख्यमंत्री बदलने का एक पुराना इतिहास रहा है, वहां धामी पर निरंतर भरोसा जताना संगठन की एकजुटता को दर्शाता है। इससे कार्यकर्ताओं में भ्रम की स्थिति समाप्त होती है और वे एक ही नेतृत्व के झंडे तले चुनावी मोड में आ सकते हैं। दूसरा महत्वपूर्ण पहलू धामी की ‘युवा और ऊर्जावान’ छवि है, जो प्रदेश के बड़े युवा मतदाता वर्ग को सीधे तौर पर जोड़ती है। साथ ही, उनकी सौम्य लेकिन निर्णय में कठोर रहने वाली छवि विपक्षी खेमे के लिए एक बड़ी चुनौती पेश करती है। पार्टी को विश्वास है कि मोदी के मार्गदर्शन और धामी के क्रियान्वयन की यह ‘डबल इंजन’ जोड़ी आगामी चुनावों में सत्ता विरोधी लहर को मात देने में सक्षम होगी।

    सुरक्षा और संस्कृति का पहरा-धामी मॉडल की ताकत
    उत्तराखंड की सुरक्षा और उसकी मूल संस्कृति के संरक्षण को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जो कड़ा रुख अपनाया है, वह उनकी राजनीति का सबसे मजबूत स्तंभ बनकर उभरा है। राष्ट्रीय नेतृत्व ने भी इस बात को रेखांकित किया है कि उत्तराखंड की विशिष्ट पहचान और उसकी सीमाओं की सुरक्षा के साथ कोई समझौता नहीं किया जाएगा। धामी सरकार द्वारा चलाए गए अतिक्रमण विरोधी अभियान और ‘लैंड जिहाद’ जैसे विषयों पर की गई कार्रवाई ने प्रदेश के भीतर सांस्कृतिक राष्ट्रवाद की भावना को प्रबल किया है। यह केवल एक प्रशासनिक कदम नहीं, बल्कि एक दीर्घकालिक राजनीतिक संदेश है कि देवभूमि की डेमोग्राफी और इसके पारंपरिक स्वरूप को सहेजने के लिए सरकार किसी भी हद तक जा सकती है। इसी सुरक्षात्मक और राष्ट्रवादी सोच ने धामी को दिल्ली के गलियारों में ‘भरोसेमंद और दूरदर्शी’ चेहरे के रूप में स्थापित किया है, जो आने वाले समय में भाजपा के चुनावी एजेंडे की मुख्य धुरी होगा।

    Related

    Share. WhatsApp Telegram Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email
    उत्तराखंड सत्य
    • Website

    Related Posts

    महिला आरक्षण पर ‘सियासी दंगल’

    April 26, 2026

    मोदी-धामी की जुगलबंदीः देवभूमि के दिल में उतरी ‘डबल इंजन’ की धमक

    April 18, 2026

    ‘मिशन 2027’ के लिए धामी सरकार का रिपोर्ट कार्ड तैयार

    April 11, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Don't Miss
    उत्तराखंड

    महिला आरक्षण पर ‘सियासी दंगल’

    By उत्तराखंड सत्यApril 26, 20260

    कांग्रेस का आरोपः आरक्षण नहीं, यह प्रपंच है, भाजपा का पलटवारः परिवारवाद की रक्षा में…

    उत्तराखंड में ‘धामी मैजिक’ पर हाईकमान की मुहर

    April 26, 2026

    – सीएम की घोषणाओं को पूरा करने के लिए सड़कों पर उतरे महापौर

    April 26, 2026

    भ्व्य आतिथ्य के बीच रायपुर पहुंचे बॉक्सिंग फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. राकेश मिश्र

    April 26, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    Our Picks

    महिला आरक्षण पर ‘सियासी दंगल’

    April 26, 2026

    उत्तराखंड में ‘धामी मैजिक’ पर हाईकमान की मुहर

    April 26, 2026

    – सीएम की घोषणाओं को पूरा करने के लिए सड़कों पर उतरे महापौर

    April 26, 2026

    भ्व्य आतिथ्य के बीच रायपुर पहुंचे बॉक्सिंग फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. राकेश मिश्र

    April 26, 2026

    Subscribe to Updates

    Get the latest Updated on your email

    About Us

    '‘‘उत्तराखंड सत्य’’ की निष्ठाओं का निर्विवाद सफर ‘‘आपके बीच’’

    'उत्तराखंड सत्य' उत्तराखंड समाचारों का डिजिटल माध्यम है।
    अपने विचार या समाचार प्रसारित करने के लिए हमसे संपर्क करें।

    मोबाइल नं. : 9837637707, 05944-247707
    ईमेल: uttrakhandsatyardr@gmail.com

    पता :शॉप नं.35, सिटी स्कवायर मॉल काशीपुर बाईपास, रोड रुद्रपुर, जिला- उधम सिंह नगर - उत्तराखंड

    Our Picks

    महिला आरक्षण पर ‘सियासी दंगल’

    April 26, 2026

    उत्तराखंड में ‘धामी मैजिक’ पर हाईकमान की मुहर

    April 26, 2026

    – सीएम की घोषणाओं को पूरा करने के लिए सड़कों पर उतरे महापौर

    April 26, 2026
    Categories
    • उत्तराखंड
    • क्राइम
    • देश
    • मनोरंजन
    • मेरा शहर
    • लेख
    • शिक्षा
    Facebook Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 uttarakhandsatya.com, Uttarakhand.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.