सीएम धामी ने की सैनिक कल्याण के लिए कई घोषणाएं
उत्तराखण्ड सत्य,हल्द्वानी
राज्य स्थापना की रजत जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में एम-बी-पी-जी- कॉलेज, हल्द्वानी में आयोजित पूर्व सैनिक सम्मेलन देशभक्ति और गौरव के रंगों से सराबोर रहा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए कहा कि उत्तराखंड की धरती केवल देवभूमि नहीं, बल्कि सच्चे अर्थों में वीरभूमि है कृ जहाँ हर परिवार राष्ट्रसेवा से जुड़ा है। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर सैनिक कल्याण विभाग के पुनर्गठन और सुदृढ़ीकरण की घोषणा की। उन्होंने कहा कि विभाग की कार्यप्रणाली को और अधिक पारदर्शी और प्रभावी बनाया जाएगा ताकि योजनाओं का लाभ हर सैनिक परिवार तक सहज रूप से पहुँचे। मुख्यमंत्री ने उपस्थित पूर्व सैनिकों पर पुष्पवर्षा कर राज्य निर्माण और राष्ट्र सेवा में उनके योगदान के लिए उनका अभिनंदन किया। उन्होंने कहा कि सैनिक कभी पूर्व सैनिक नहीं होता, वह सदैव सैनिक ही रहता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार सैनिकों एवं उनके परिवारों के कल्याण के लिए पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि हल्द्वानी, अल्मोड़ा और पौड़ी में जिला सैनिक कल्याण कार्यालयों एवं आवासीय भवनों के पुनर्निर्माण का कार्य किया जाएगा। शहीद सैनिकों की वीर नारियों को आवासीय भवन निर्माण हेतु दी जाने वाली सहायता राशि 2 लाख से बढ़ाकर 5 लाख किए जाने की घोषणा भी मुख्यमंत्री ने की। उन्होंने कहा कि हल्द्वानी में सैनिक परिवारों के बच्चों के लिए 150 सीटों वाले आधुनिक छात्रवास का निर्माण किया जाएगा, जिससे उन्हें गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और सुरक्षित आवासीय सुविधा मिलेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज भारत आत्मनिर्भर रक्षा उत्पादन की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने ऑपरेशन सिंधु मेघ में स्वदेशी ब्रह्मोस और आकाश मिसाइलों की सफलता का जिक्र करते हुए कहा कि यह देश की तकनीकी और सामरिक क्षमता का प्रतीक है। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने नैनीताल जिले की 31 तथा ऊधमसिंह नगर जिले की 13 वीर नारियों को शॉल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने बताया कि छात्रवास निर्माण हेतु 6-4 हेक्टेयर भूमि गन्ना सेंटर के पास चिन्हित की जा चुकी है, जिसका शिलान्यास शीघ्र किया जाएगा। वन मंत्री सुबोध उनियाल, राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्टð, विधायक बंशीधर भगत, रामसिंह कैड़ा, डॉ- मोहन बिष्ट, मेयर गजराज बिष्ट, जिला पंचायत अध्यक्ष दीपा दरम्वाल सहित अनेक जनप्रतिनिधि, वीर नारियाँ, पूर्व सैनिक और अधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
Trending
- संगम तट पर गूंजा सेवा का संकल्प, दंडी स्वामियों के पूजन संग पं. गणेश प्रसाद मिश्र सेवा न्यास ने बांटे कंबल और वस्त्र
- रुद्रपुर की नियति बदल देगा ‘मिनी बाईपास’
- राजनीति के ‘महाबली’ की आँखों में पिता की बेबसी
- गदरपुर का ‘विधायक आवास’ बना सत्ता संघर्ष का केंद्र
- सहानुभूति की ‘सियासत’ में आत्मघाती षडयंत्र
- नितिन नबीन के नेतृत्व में भाजपा परिवार को मिलेगी नई ऊर्जाः डॉ. राकेश मिश्र
- डा. राकेश मिश्र ने मुख्यमंत्री योगी से की भेंट
- प्रयागराज में 12 जनवरी को लगेगा 47वां स्वास्थ्य शिविर

