Close Menu
    What's Hot

    बदरीनाथ-केदार धाम में गैर-सनातनी प्रवेश पर छिड़ी नई बहस

    March 22, 2026

    धामी मंत्रिमंडल विस्तारः सियासी अस्थिरता की परंपरा ध्वस्त

    March 22, 2026

    धामी कैबिनेट के नए सारथियों का सियासी सफ़र

    March 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • बदरीनाथ-केदार धाम में गैर-सनातनी प्रवेश पर छिड़ी नई बहस
    • धामी मंत्रिमंडल विस्तारः सियासी अस्थिरता की परंपरा ध्वस्त
    • धामी कैबिनेट के नए सारथियों का सियासी सफ़र
    • जल्द मिलेगी बाईपास चौड़ीकरण की सौगात,बजट की बाधाएं हुई दूर
    • भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में पांच राज्यों के लिए बनी महा रणनीति
    • शिक्षा की आड़ में ‘कमीशन’ का सिंडिकेट
    • उत्तराखण्ड में तेज हुई चुनावी हलचल
    • एआई और वैज्ञानिक विश्लेषण से थमेगी सड़कों पर रफ्तार की जंग
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Uttarakhand Satya News PaperUttarakhand Satya News Paper
    • होम
    • देश

      भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में पांच राज्यों के लिए बनी महा रणनीति

      March 19, 2026

      नितिन नबीन के नेतृत्व में भाजपा परिवार को मिलेगी नई ऊर्जाः डॉ. राकेश मिश्र

      January 21, 2026

      डा. राकेश मिश्र ने मुख्यमंत्री योगी से की भेंट

      January 10, 2026

      प्रयागराज में 12 जनवरी को लगेगा 47वां स्वास्थ्य शिविर

      January 10, 2026

      माघ मेला प्रयागराज : आस्था, सेवा और सनातन परंपरा का विराट संगम

      January 3, 2026
    • उत्तराखंड

      बदरीनाथ-केदार धाम में गैर-सनातनी प्रवेश पर छिड़ी नई बहस

      March 22, 2026

      धामी मंत्रिमंडल विस्तारः सियासी अस्थिरता की परंपरा ध्वस्त

      March 22, 2026

      धामी कैबिनेट के नए सारथियों का सियासी सफ़र

      March 22, 2026

      उत्तराखण्ड में तेज हुई चुनावी हलचल

      March 14, 2026

      उत्तराखंड के विकास का नया रोडमैप

      March 2, 2026
    • मेरा शहर
      • हल्द्वानी
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • ऋषिकेश
      • अल्मोड़ा
      • चंपावत
      • चमोली
      • नैनीताल
      • रामनगर
      • किच्छा
      • टिहरी गढ़वाल
      • पौड़ी गढ़वाल
      • श्रीनगर
      • पिथौरागढ़
      • बागेश्वर
      • रुद्रप्रयाग
    • श्रेणियाँ
      • क्राइम
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म-कर्म
      • लेख
    • वीडियो गैलरी
    • ई-पेपर
    • विज्ञापन
    • संपर्क
    Uttarakhand Satya News PaperUttarakhand Satya News Paper
    Home » भाजपा ने युवा मोर्चा में भरी नई ऊर्जा
    उत्तराखंड

    भाजपा ने युवा मोर्चा में भरी नई ऊर्जा

    उत्तराखंड सत्यBy उत्तराखंड सत्यOctober 11, 2025No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Telegram Facebook Twitter LinkedIn Email
    Share
    WhatsApp Telegram Facebook Twitter LinkedIn Email

    विपुल मैंदोली प्रदेश अध्यक्ष, दीपेंद्र कोश्यारी और मुलायम सिंह को मिली महामंत्री की जिम्मेदारी

    उत्तराखण्ड सत्य,देहरादून

    उत्तराखंड भाजपा ने अपने युवा मोर्चा में नई ऊर्जा का संचार करते हुए संगठन के शीर्ष पदों पर नए चेहरों को मौका दिया है। प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्टð के निर्देश पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष और दो महामंत्रियों की घोषणा की गई है। ऋषिकेश के विपुल मैंदोली को प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है, जबकि दीपेंद्र कोश्यारी (नैनीताल) और मुलायम सिंह रावत (टिहरी गढ़वाल) को प्रदेश महामंत्री नियुक्त किया गया है। विपुल मैंदोली लंबे समय से युवा मोर्चा की गतिविधियों में सक्रिय रहे हैं। भाजपा की सांगठनिक पंक्तियों में उन्हें एक संवेदनशील, ऊर्जावान और जुझारू कार्यकर्ता के रूप में पहचाना जाता है। स्थानीय स्तर पर उनकी पकड़ और युवाओं के बीच प्रभाव को देखते हुए पार्टी नेतृत्व ने उन्हें प्रदेश अध्यक्ष बनाकर संगठन की अगली पंक्ति में खड़ा किया है। राजनीतिक पर्यवेक्षकों का मानना है कि मैंदोली की नियुक्ति भाजपा की उस रणनीति का हिस्सा है, जिसके तहत पार्टी 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले युवाओं में जोश और सहभागिता बढ़ाना चाहती है। भाजयुमो के नए महामंत्री दीपेंद्र कोश्यारी, उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी के भतीजे हैं। दीपेंद्र का राजनीतिक संस्कार बचपन से ही भाजपा और आरएसएस के वातावरण में ढला है। संगठनात्मक अनुशासन और राजनीतिक वंश परंपरा के संगम के रूप में उनकी नियुक्ति को देखा जा रहा है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि दीपेंद्र की मौजूदगी न केवल युवा मोर्चा को संगठनात्मक मजबूती देगी, बल्कि कोश्यारी परिवार की सक्रियता को भी एक नया मंच मिलेगी। तीसरे महामंत्री मुलायम सिंह रावत टिहरी गढ़वाल से हैं और लंबे समय से भाजपा के युवा मोर्चा से जुड़े हुए हैं। वे संगठन के विभिन्न कार्यक्रमों में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। पार्टी ने उनके अनुभव और समर्पण को देखते हुए उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी है। यह कदम टिहरी और गढ़वाल अंचल में संगठन को और सशक्त बनाने की दिशा में माना जा रहा है। गौरतलब है कि भाजपा ने 15 सितंबर को ही अपनी 42 सदस्यीय प्रदेश कार्यकारिणी टीम की घोषणा की थी। उस टीम में दीप्ति रावत, कुंदन परिहार और तरुण बंसल को प्रदेश महामंत्री, जबकि आठ-आठ नेताओं को उपाध्यक्ष और मंत्री पद की जिम्मेदारी दी गई थी। प्रदेश कोषाध्यक्ष के रूप में पुनीत मित्तल और मीडिया प्रभारी के रूप में मनवीर सिंह चौहान को तीसरी बार मौका दिया गया था। महिला मोर्चा की कमान रुचि भट्टð को सौंपी गई थी। अब युवा मोर्चा के शीर्ष पदों की घोषणा के साथ यह स्पष्ट हो गया है कि भाजपा संगठनात्मक पुनर्संरचना की प्रक्रिया को अंतिम रूप दे चुकी है।

    Related

    Share. WhatsApp Telegram Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email
    उत्तराखंड सत्य
    • Website

    Related Posts

    बदरीनाथ-केदार धाम में गैर-सनातनी प्रवेश पर छिड़ी नई बहस

    March 22, 2026

    धामी मंत्रिमंडल विस्तारः सियासी अस्थिरता की परंपरा ध्वस्त

    March 22, 2026

    धामी कैबिनेट के नए सारथियों का सियासी सफ़र

    March 22, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Don't Miss
    उत्तराखंड

    बदरीनाथ-केदार धाम में गैर-सनातनी प्रवेश पर छिड़ी नई बहस

    By उत्तराखंड सत्यMarch 22, 20260

    बीकेटीसी ने अनुच्छेद-26 को बनाया अपनी ढाल, मुख्यमंत्री ने दी व्यापक विचार-विमर्श की सलाह उत्तराखण्ड…

    धामी मंत्रिमंडल विस्तारः सियासी अस्थिरता की परंपरा ध्वस्त

    March 22, 2026

    धामी कैबिनेट के नए सारथियों का सियासी सफ़र

    March 22, 2026

    जल्द मिलेगी बाईपास चौड़ीकरण की सौगात,बजट की बाधाएं हुई दूर

    March 22, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    Our Picks

    बदरीनाथ-केदार धाम में गैर-सनातनी प्रवेश पर छिड़ी नई बहस

    March 22, 2026

    धामी मंत्रिमंडल विस्तारः सियासी अस्थिरता की परंपरा ध्वस्त

    March 22, 2026

    धामी कैबिनेट के नए सारथियों का सियासी सफ़र

    March 22, 2026

    जल्द मिलेगी बाईपास चौड़ीकरण की सौगात,बजट की बाधाएं हुई दूर

    March 22, 2026

    Subscribe to Updates

    Get the latest Updated on your email

    About Us

    '‘‘उत्तराखंड सत्य’’ की निष्ठाओं का निर्विवाद सफर ‘‘आपके बीच’’

    'उत्तराखंड सत्य' उत्तराखंड समाचारों का डिजिटल माध्यम है।
    अपने विचार या समाचार प्रसारित करने के लिए हमसे संपर्क करें।

    मोबाइल नं. : 9837637707, 05944-247707
    ईमेल: uttrakhandsatyardr@gmail.com

    पता :शॉप नं.35, सिटी स्कवायर मॉल काशीपुर बाईपास, रोड रुद्रपुर, जिला- उधम सिंह नगर - उत्तराखंड

    Our Picks

    बदरीनाथ-केदार धाम में गैर-सनातनी प्रवेश पर छिड़ी नई बहस

    March 22, 2026

    धामी मंत्रिमंडल विस्तारः सियासी अस्थिरता की परंपरा ध्वस्त

    March 22, 2026

    धामी कैबिनेट के नए सारथियों का सियासी सफ़र

    March 22, 2026
    Categories
    • उत्तराखंड
    • क्राइम
    • देश
    • मनोरंजन
    • मेरा शहर
    • लेख
    • शिक्षा
    Facebook Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 uttarakhandsatya.com, Uttarakhand.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.