Close Menu
    What's Hot

    नवाचार की नई उड़ानः एआई की ताकत से भविष्य गढ़ेगा उत्तराखंड

    August 1, 2026

    ढाई साल बाद भी नहीं हो सका व्यापार मंडल की नगर इकाई का शपथ ग्रहण

    August 1, 2026

    भव्य आयोजनों के बीच मना विधायक शिव का जन्मदिन

    August 1, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • नवाचार की नई उड़ानः एआई की ताकत से भविष्य गढ़ेगा उत्तराखंड
    • ढाई साल बाद भी नहीं हो सका व्यापार मंडल की नगर इकाई का शपथ ग्रहण
    • भव्य आयोजनों के बीच मना विधायक शिव का जन्मदिन
    • मिशन 2027ः दलित वोटों पर भाजपा का बड़ा दांव
    • नामित पार्षदों ने ली शपथ, रुद्रपुर को नंबर वन शहर बनाने का लिया संकल्प
    • महापौर विकास शर्मा ने नामित पार्षदों का किया स्वागत
    • रूद्रपुर मेडिकल कालेज को एनएमसी की हरी झण्डी का इंतजार!
    • सीएसआर की बड़ी पहल, छह गांवों की बदलेगी तस्वीर
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Uttarakhand Satya News PaperUttarakhand Satya News Paper
    • होम
    • देश

      अमरनाथ यात्रा: आस्था, प्रकृति और राष्ट्रभाव का अद्भुत संगम

      July 18, 2026

      बाबा बर्बानी के दरबार का रास्ता तैयार

      June 27, 2026

      बाबा बर्फानी के भक्तों की सुरक्षा में अभेद्य कवच,यात्रा से पहले धरती से आसमान तक निगरानी

      June 7, 2026

      चार राज्यों में भाजपा के नए सेनापति तैनात

      May 31, 2026

      पंकज जैन बने दिगम्बर जैन धर्म संरक्षिणी महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष

      May 31, 2026
    • उत्तराखंड

      नवाचार की नई उड़ानः एआई की ताकत से भविष्य गढ़ेगा उत्तराखंड

      August 1, 2026

      मिशन 2027ः दलित वोटों पर भाजपा का बड़ा दांव

      August 1, 2026

      श्रमिक कल्याण को नई धार

      July 25, 2026

      हल्द्वानी में हाईकोर्ट का रास्ता साफ, सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद वर्षों पुरानी बहस समाप्त

      July 18, 2026

      पंजाबी महासभा ने किया प्रभारी मंत्री प्रदीप बत्र का नागरिक अभिनंदन

      July 18, 2026
    • मेरा शहर
      • हल्द्वानी
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • ऋषिकेश
      • अल्मोड़ा
      • चंपावत
      • चमोली
      • नैनीताल
      • रामनगर
      • किच्छा
      • टिहरी गढ़वाल
      • पौड़ी गढ़वाल
      • श्रीनगर
      • पिथौरागढ़
      • बागेश्वर
      • रुद्रप्रयाग
    • श्रेणियाँ
      • क्राइम
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म-कर्म
      • लेख
    • वीडियो गैलरी
    • ई-पेपर
    • विज्ञापन
    • संपर्क
    Uttarakhand Satya News PaperUttarakhand Satya News Paper
    Home » महापौर और एमएनए का जोरदार अभिनंदन
    ऊधम सिंह नगर

    महापौर और एमएनए का जोरदार अभिनंदन

    उत्तराखंड सत्यBy उत्तराखंड सत्यOctober 4, 2025No Comments5 Mins Read
    WhatsApp Telegram Facebook Twitter LinkedIn Email
    Share
    WhatsApp Telegram Facebook Twitter LinkedIn Email

    – ‘अटल निर्मल नगर पुरस्कार’ मिलने पर नगर निगम में मना जश्न

    रूद्रपुर। नगर निगम रूद्रपुर को स्वच्छता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों के लिए ‘अटल निर्मल नगर पुरस्कार’ प्राप्त होने पर शुक्रवार को नगर निगम में नगर निगम कर्मचारियों, पर्यावरण मित्रों, पार्षदों और नगर निगम से जुड़े ठेकेदारों ने खुशियां मनाते हुए इस बड़ी उपलब्धि के लिए महापौर विकास शर्मा और नगर आयुक्त नरेश दुर्गापाल का जोरदार अभिनंदन करते हुए उन्हें सम्मानित किया। महापौर ने इस उपलब्धि का श्रेय नगर निगम से जुड़े सभी कर्मचारियों और पार्षदों को देते हुए सभी का आभार व्यक्त किया।

    उल्लेखनीय है कि नगर निगम रूद्रपुर को बीते 1 अक्टूबर को देहरादून में मुख्य सेवक सदन में आयोजित भव्य समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अटल निर्मल नगर पुरस्कार के रूप में 35 लाख की धनराशि का चेक देकर सम्मानित किया था। यह पुरस्कार मुख्यमंत्री से महापौर विकास शर्मा और नगर आयुक्त नरेश दुर्गापाल ने प्राप्त किया। नगर निगम रूद्रपुर को यह पुरस्कार स्वच्छ भारत मिशन के तहत भारत सरकार के आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय द्वारा वर्ष 2024-25 के स्वच्छता सर्वेक्षण में निर्धारित मानकों के आधार पर नगर निगम रूद्रपुर को नगर निगम श्रेणी में प्रथम स्थान प्राप्त होने पर प्रदान किया गया।

    महापौर विकास शर्मा के कार्यभार संभालने के बाद नगर निगम को यह तीसरा बड़ा पुरस्कार मिला है। जिसकी खुशी में शुक्रवार को नगर निगम के पार्षद, कर्मचारी सफाई कर्मचारी और नगर निगम से जुड़े ठेकेदारों ने नगर निगम के सभागार में एकत्र होकर खुशी मनाई और एक दूसरे को बधाई दी। इस उपलब्धि के लिए सभी ने महापौर विकास शर्मा और नगर आयुक्त नरेश दुर्गापाल को फूल मालाओ ंसे लादकर जोरदार स्वागत किया और उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।.

    इस अवसर पर महापौर विकास शर्मा ने इस उपलब्धि का श्रेय पूरे नगर निगम परिवार को दिया। महापौर ने कहा कि उन्हें नगर निगम में जिम्मेदारी संभाले हुए सात माह हो चुके हैं। पहले दिन से ही नगर निगम से जुड़े हर व्यक्ति को परिवार का सदस्य मानकर हम लगातार काम कर रहे हैं। हमारे टीम वर्क का ही परिणाम है कि आज हमारी कोशिशें लगातार रंग ला रही है। हमें लगातार शहर को संवारने और सजाने में सफलता मिल रही है। अम जन अपेक्षाओं पर खरा उतरने की निरंतर कोशिश में लगे हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आशीर्वाद और मार्ग दर्शन भी हमें लगातार मिल रहा हैं। सीएम धामी की भावनायें रूद्रपुर शहर से पहले से ही जुड़ी हुयी हैं। जब भी उनसे मुलाकात होती है तो वह शहर के बारे में जानकारी अवश्य लेते हैं। उनके इसी लगाव के कारण रूद्रपुर नगर निगम से जो भी शासन को प्रस्ताव जा रहे हैं, उन पर प्राथमिकता से काम हो रहा है। हमने नगर निगम की पुरानी बिल्डिंग की जगह नया भवन बनाने का आग्रह भी सीएम धामी से किया था, जिसकी जल्द मंजूरी मिलने जा रही है।

    सफाई व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए हमें 25 वाहन और मिलने जा रहे हैं। सीएम धामी के आशीर्वाद से रूद्रपुर शहर के लिए आठ आयुष्मान आरोग्य मंदिर खुलने जा रहे हैं, जिनमे ंसे पहला केन्द्र सिंह कालोनी में शुरू हो चुका है, जल्द ही शहर के अलग अलग स्थानों पर सात स्वास्थ्य केन्द्र भी स्थापित कर दिये जायेंगे। इससे शहर की चिकित्सा व्यवस्था सुदृढ़ होगी और आम गरीब तबके को इसका भरपूर लाभ मिलेगा। सभी स्वास्थ्य केन्द्रों को इस तरह स्थापित किया जायेगा ताकि इसका प्रत्येक केन्द्र का लाभ करीब 5-6 वार्डों की जनता को मिल सके।

    महापौर ने कहा हम शहर के समग्र विकास के लिए मिलजुलकर प्रयास कर रहे हैं। साथ ही सभी त्यौहारों को भी एक परिवार की तरह एक साथ मिलकर मनाते आ रहे हैं आगामी दिनों में भगवान वाल्मीकि की जयंती को भी हम वृहद स्तर पर मनायेंगे। नगर निगम द्वारा वाल्मीकि जयंती पर निकलने वाली शोभा यात्रा का भव्य स्वागत किया जायेगा। इस अवसर पर नगर निगम परिसर में स्थित भगवान वाल्मीकि मंदिर में भजन कीर्तन का कार्यक्रम होगा साथ ही विशाल भंडारा भी आयोजित किया जायेगा। महापौर ने भविष्य में इस मंदिर को भी भव्य बनाये जाने की घोषणा की।

    इस अवसरपर नगर आयुक्त नरेश दुर्गापाल ने कहा कि नगर निगम को प्राप्त हुआ यह पुरस्कार सभी के सतत प्रयासों का परिणाम है। उन्होंने कहा कि जब से मेयर के रूप में महापौर विकास शर्मा और नये बोर्ड ने कार्यभार संभाला है तब से नगर निगम में सब कुछ शुभ हो रहा है। एक के बाद एक नगर निगम को पुरस्कार मिले हैं साथ ही नगर निगम ने शहर के विकास में भी कई उपलब्धियां भी हासिल की है। नगर आयुक्त ने कहा कि सभी के प्रयासों से ही ही श्हर को स्वच्छ और सुंदर बना सकते हैं। उन्होंने कहा कि पुरस्कार मिलने के बाद अब हम सबकी जिम्मेवारी और बढ़ गयी है, हमने इस जिम्मेदारी को बेहतर ढंग से निभाना है और शहरवासियों की अपेक्षाओं पर खरा उतरना है। उन्होंने कहा कि शहर की समस्याओं के साथ साथ कर्मचारियों की समस्याओं का भी हम पूरा ध्यान रख रहे हैं। महापौर जी के सामने कर्मचारियों से जुड़ी जो भी समस्याएं रखी गयी है, उनका समाधान हुआ है आगे भी जो समस्याएं आयेंगी उन्हें भी निस्तारित किया जायेगा।

    इस अवसर पर भाजपा मण्डल अध्यक्ष सुनील ठुकराल, पार्षद संघ के अध्यक्ष राजेश जग्गा, नगर निगम के स्वास्थ्य अधिकारी रणदीप, राधेश शर्मा, पार्षद पवन राणा,चिराग कालड़ा, कैलाश राठौर, महेन्द्री शर्मा,एमपी मौर्या, मुकेश रस्तौगी सचिन गुम्बर, सफाई कर्मचारी संघ के अध्यक्ष सोनू मुल्मानी, अंकित आदिवासी, सुनील, मुकेश चौधरी, अनिल तने, संदीप आजाद, सूरज आजाद, सुरेन्द्र, रितिक, मुकेश चौहान, जिया लाल, सुनील रोहतगी, ठेकेदार अंकुश उपाध्याय, शेखर जुयाल, गौरव जुयाल, भोला सुखीजा, अरशद खान आदि सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे

    Related

    Share. WhatsApp Telegram Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email
    उत्तराखंड सत्य
    • Website

    Related Posts

    ढाई साल बाद भी नहीं हो सका व्यापार मंडल की नगर इकाई का शपथ ग्रहण

    August 1, 2026

    भव्य आयोजनों के बीच मना विधायक शिव का जन्मदिन

    August 1, 2026

    नामित पार्षदों ने ली शपथ, रुद्रपुर को नंबर वन शहर बनाने का लिया संकल्प

    August 1, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Don't Miss
    उत्तराखंड

    नवाचार की नई उड़ानः एआई की ताकत से भविष्य गढ़ेगा उत्तराखंड

    By उत्तराखंड सत्यAugust 1, 20260

    स्टार्टअप, शोध और ग्रामीण प्रतिभाओं को जोड़ने की रणनीति, तकनीक आधारित विकास मॉडल की ओर…

    ढाई साल बाद भी नहीं हो सका व्यापार मंडल की नगर इकाई का शपथ ग्रहण

    August 1, 2026

    भव्य आयोजनों के बीच मना विधायक शिव का जन्मदिन

    August 1, 2026

    मिशन 2027ः दलित वोटों पर भाजपा का बड़ा दांव

    August 1, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    Our Picks

    नवाचार की नई उड़ानः एआई की ताकत से भविष्य गढ़ेगा उत्तराखंड

    August 1, 2026

    ढाई साल बाद भी नहीं हो सका व्यापार मंडल की नगर इकाई का शपथ ग्रहण

    August 1, 2026

    भव्य आयोजनों के बीच मना विधायक शिव का जन्मदिन

    August 1, 2026

    मिशन 2027ः दलित वोटों पर भाजपा का बड़ा दांव

    August 1, 2026

    Subscribe to Updates

    Get the latest Updated on your email

    About Us

    '‘‘उत्तराखंड सत्य’’ की निष्ठाओं का निर्विवाद सफर ‘‘आपके बीच’’

    'उत्तराखंड सत्य' उत्तराखंड समाचारों का डिजिटल माध्यम है।
    अपने विचार या समाचार प्रसारित करने के लिए हमसे संपर्क करें।

    मोबाइल नं. : 9837637707, 05944-247707
    ईमेल: uttrakhandsatyardr@gmail.com

    पता :शॉप नं.35, सिटी स्कवायर मॉल काशीपुर बाईपास, रोड रुद्रपुर, जिला- उधम सिंह नगर - उत्तराखंड

    Our Picks

    नवाचार की नई उड़ानः एआई की ताकत से भविष्य गढ़ेगा उत्तराखंड

    August 1, 2026

    ढाई साल बाद भी नहीं हो सका व्यापार मंडल की नगर इकाई का शपथ ग्रहण

    August 1, 2026

    भव्य आयोजनों के बीच मना विधायक शिव का जन्मदिन

    August 1, 2026
    Categories
    • उत्तराखंड
    • क्राइम
    • देश
    • मनोरंजन
    • मेरा शहर
    • लेख
    • शिक्षा
    Facebook Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 uttarakhandsatya.com, Uttarakhand.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.