महिलाओं के लिए परफेक्ट फैशन डेस्टिनेशन, किफायती दामों पर डिजाइनर कलेक्शन उपलब्ध
रूद्रपुर। शहरवासियों को एक नया फैशन डेस्टिनेशन मिल गया है। जगतपुरा स्थित रविदास मंदिर के पास ‘फैन्सी फाईण्ड्स’ नाम से आधुनिक शोरूम का शुभारम्भ हुआ। वरिष्ठ पत्रकार अजय चड्डा की पुत्री अंशिका चड्डा द्वारा स्थापित इस प्रतिष्ठान का उद्घाटन नारायण अस्पताल की डायरेक्टर एवं जानी-मानी चिकित्सक डॉ. सोनिया अदलखा ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर उन्होंने अंशिका को शुभकामनाएँ दीं और प्रतिष्ठान की सफलता की कामना की। डॉ. सोनिया अदलखा ने कहा कि रूद्रपुर जैसे तेजी से बढ़ते शहर में महिलाओं के लिए फैशन का ऐसा केंद्र खुलना अत्यंत सराहनीय है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यह शोरूम महिलाओं की बदलती जरूरतों और आधुनिक ट्रेंड्स को पूरा करेगा। उन्होंने कहा कि ‘फैन्सी फाईण्ड्स’ के शुभारम्भ ने रूद्रपुर के फैशन जगत में एक नई शुरुआत की है। उम्मीद है कि यह प्रतिष्ठान शहर की महिलाओं के लिए स्टाइल और आकर्षण का नया केंद्र बनेगा प्रतिष्ठान की स्वामिनी अंशिका चड्डा ने बताया कि ‘फैन्सी फाईण्ड्स’ में महिलाओं को एक ही छत के नीचे फैशन की संपूर्ण रेंज उपलब्ध कराई गई है। यहाँ पार्टीवियर सूट, स्टाइलिश कोट सेट, टॉप्स, जींस-कुर्ती कॉम्बो के साथ-साथ ट्रेंडी फैंसी ज्वेलरी की बड़ी रेंज भी आकर्षण का केंद्र है। उन्होंने कहा कि इस शोरूम का उद्देश्य महिलाओं को बाजार से कम दामों पर बेहतर विकल्प उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि अब महिलाओं को कपड़े और ज्वेलरी के लिए अलग-अलग प्रतिष्ठानों में भटकने की आवश्यकता नहीं होगी। हमारे शोरूम में त्योहारी सीजन को देखते हुए विशेष ऑफर भी उपलब्ध कराए जा रहे हैं। महिलाओं से मेरा आग्रह है कि वे इसका लाभ अवश्य उठाएँ। उद्घाटन अवसर पर शहर की नामचीन हस्तियाँ और प्रतिष्ठित परिवारों की महिलाओं ने बड़ी संख्या में शिरकत की। इनमें डॉ. अनु नामग्याल, सोनिया अरोड़ा, मोना, आशु जुनेजा, दिव्या जुनेजा, सोनल सुखीजा, मिनी अरोड़ा, नेहा गाबा, महक, दीपिका भल्ला, नम्रता, शिखा आनंद, चारु चîóा, मोनिका चîóा, रिंकी चîóा, पूजा बत्र, राखी, शिखा नारंग, रोशनी, रितिका जुनेजा, रितिका भाटिया, निक्की भाटिया, रीता गुंबर, शीतल अरोड़ा, चांदनी लूथरा, आशा राठौर, शिखा हुड़िया प्रमुख रहीं। वहीं, नारायण हॉस्पिटल के एमडी डॉ. प्रदीप अदलखा, देवभूमि व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष गुरमीत सिंह,राजकुमार खनिजो, अमित अरोड़ा, मनीष चुघ, विशाल सहित अनेक गणमान्य जन मौजूद रहे औरअंशिका को शुभकामनाएँ दीं।

 
									 
					