Close Menu
    What's Hot

    साक्षरता में उत्तराखंड की बड़ी छलांग

    June 20, 2026

    एडवेंचर टूरिज्म का नया केंद्र बनेगा उत्तराखंड

    June 20, 2026

    चुनावी मोड में कांग्रेस,विधाानसभा वार बनेगा जीत का रोडमैप

    June 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • साक्षरता में उत्तराखंड की बड़ी छलांग
    • एडवेंचर टूरिज्म का नया केंद्र बनेगा उत्तराखंड
    • चुनावी मोड में कांग्रेस,विधाानसभा वार बनेगा जीत का रोडमैप
    • भीषण गर्मी से राहत के लिए पर्यावरण मित्रों को बांटे ग्लूकोज पैकेट और कैप
    • बाबा बर्फानी के भक्तों की सुरक्षा में अभेद्य कवच,यात्रा से पहले धरती से आसमान तक निगरानी
    • उत्तराखंड में ‘अग्निवीर’ पर सियासी अग्निपरीक्षा
    • चुनावी साल में धामी ने खोला दायित्वों का पिटारा
    • 20 सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति के उपाध्यक्ष रामपाल सिंह ने पदभार ग्रहण किया
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Uttarakhand Satya News PaperUttarakhand Satya News Paper
    • होम
    • देश

      बाबा बर्फानी के भक्तों की सुरक्षा में अभेद्य कवच,यात्रा से पहले धरती से आसमान तक निगरानी

      June 7, 2026

      चार राज्यों में भाजपा के नए सेनापति तैनात

      May 31, 2026

      पंकज जैन बने दिगम्बर जैन धर्म संरक्षिणी महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष

      May 31, 2026

      अभेद्य सुरक्षा चक्र में होंगे बाबा बर्फानी के दर्शन, रूद्रपुर से 4 जुलाई को रवाना होगा जत्था

      May 24, 2026

      भाजपा नेता डॉ. राकेश मिश्रा ने मुख्यमंत्री योगी से की मुलाकात

      May 17, 2026
    • उत्तराखंड

      साक्षरता में उत्तराखंड की बड़ी छलांग

      June 20, 2026

      एडवेंचर टूरिज्म का नया केंद्र बनेगा उत्तराखंड

      June 20, 2026

      चुनावी मोड में कांग्रेस,विधाानसभा वार बनेगा जीत का रोडमैप

      June 20, 2026

      उत्तराखंड में ‘अग्निवीर’ पर सियासी अग्निपरीक्षा

      June 7, 2026

      चुनावी साल में धामी ने खोला दायित्वों का पिटारा

      June 7, 2026
    • मेरा शहर
      • हल्द्वानी
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • ऋषिकेश
      • अल्मोड़ा
      • चंपावत
      • चमोली
      • नैनीताल
      • रामनगर
      • किच्छा
      • टिहरी गढ़वाल
      • पौड़ी गढ़वाल
      • श्रीनगर
      • पिथौरागढ़
      • बागेश्वर
      • रुद्रप्रयाग
    • श्रेणियाँ
      • क्राइम
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म-कर्म
      • लेख
    • वीडियो गैलरी
    • ई-पेपर
    • विज्ञापन
    • संपर्क
    Uttarakhand Satya News PaperUttarakhand Satya News Paper
    Home » सनातन की आड़ में ठगी पर धामी का प्रहार
    उत्तराखंड

    सनातन की आड़ में ठगी पर धामी का प्रहार

    उत्तराखंड सत्यBy उत्तराखंड सत्यAugust 30, 2025No Comments5 Mins Read
    WhatsApp Telegram Facebook Twitter LinkedIn Email
    Share
    WhatsApp Telegram Facebook Twitter LinkedIn Email

    देवभूमि की पवित्रता को बचाने के लिए चल रहा ऑपरेशन कालनेमि,अब तक तीन सौ से अधिाक गिरफ्तार
    उत्तराखण्ड सत्य,देहरादून

    उत्तराखंड को देवभूमि कहा जाता है। यहाँ की पहचान उसकी सांस्कृतिक आस्था, आध्यात्मिक परंपरा और सनातन संस्कृति से है। यही वह धरोहर है, जिसने इस राज्य को देश और दुनिया में विशिष्ट स्थान दिलाया है। लेकिन समय-समय पर ऐसे तत्व सामने आते रहे हैं, जो अपनी पहचान छिपाकर इसी आस्था की आड़ में ठगी, छल और आपराधिक गतिविधियों को अंजाम देने लगे थे। यह प्रवृत्ति न केवल धार्मिक भावनाओं के साथ िखलवाड़ थी, बल्कि देवभूमि की मूल आत्मा पर भी चोट थी। ऐसे माहौल में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जिस साहस और दृढ़ता के साथ ‘ऑपरेशन कालनेमि’ की शुरुआत की, वह सरकार की प्राथमिकताओं और दृष्टिकोण को स्पष्ट करता है। अभियान की शुरुआत से ही प्रशासन और पुलिस को सख्त निर्देश दिए गए कि पहचान छिपाकर अपराध करने वालों और साधु-संत का वेश धारण कर जनता को भ्रमित करने वालों के िखलाफ कोई ढिलाई न बरती जाए। नतीजा यह हुआ कि कुछ ही समय में पूरे प्रदेश में इस ऑपरेशन का असर दिखाई देने लगा। अब तक करीब चार हजार लोगों का सत्यापन किया जा चुका है और इनमें से तीन सौ से अधिक गिरफ्तारियां हो चुकी हैं। आँकड़े खुद बताते हैं कि कार्रवाई केवल औपचारिकता नहीं, बल्कि वास्तविक स्तर पर हो रही है। हरिद्वार जैसे धार्मिक नगर में अकेले 2301 लोगों का सत्यापन और 162 गिरफ्तारियां हुई हैं, जबकि राजधानी देहरादून में 865 सत्यापन के बाद 113 गिरफ्तारी दर्ज की गई है। उधम सिंह नगर जिले में भी 167 लोगों की जाँच कर 17 को गिरफ्तार किया गया। यह आँकड़े दर्शाते हैं कि सरकार उन जिलों को विशेष रूप से प्राथमिकता दे रही है, जहाँ बाहरी गतिविधियों की शिकायतें लगातार मिल रही थीं। इस अभियान का एक और महत्वपूर्ण पहलू है उसका प्रतीकात्मक नामकरण। रामायण और महाभारत में वर्णित कालनेमि असुरता और छल का प्रतीक माना जाता है। रामायण में कालनेमि ने साधु का वेश धारण कर हनुमानजी को भ्रमित करने का प्रयास किया था ताकि वे संजीवनी बूटी लाने में असफल हो जाएँ। लेकिन हनुमान ने उसकी असलियत भांपकर उसका वध कर दिया। महाभारत काल में यही कालनेमि कंस के रूप में जन्मा और भगवान श्रीकृष्ण के हाथों मारा गया। मुख्यमंत्री धामी ने इस संदर्भ को जोड़ते हुए कहा था कि जैसे कालनेमि ने साधु का रूप धरकर छल किया था, वैसे ही आज भी कई लोग संत और साधु की आड़ लेकर समाज में भ्रम फैलाने और अपराध करने का काम कर रहे हैं। इसीलिए इस अभियान का नाम ‘ऑपरेशन कालनेमि’ रखा गया, ताकि इसका संदेश केवल कार्रवाई तक सीमित न रहकर सांस्कृतिक चेतना तक पहुँचे। धामी सरकार का यह कदम केवल कानून-व्यवस्था की कार्रवाई भर नहीं है, बल्कि यह देवभूमि की पहचान को सुरक्षित रखने का संकल्प भी है। उत्तराखंड जैसे छोटे लेकिन संवेदनशील राज्य में जहां हर साल लाखों की संख्या में तीर्थयात्री और श्रद्धालु आते हैं, वहाँ धार्मिक भावनाओं के नाम पर ठगी या छल करना सीधी चुनौती है। यही कारण है कि मुख्यमंत्री धामी ने स्पष्ट शब्दों में चेतावनी दी है कि देवभूमि की पवित्रता के साथ िखलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। उनकी यह घोषणा जनता में भरोसा जगाती है कि राज्य सरकार धर्म और आस्था से जुड़ी हर चुनौती का डटकर सामना करेगी। देहरादून में हाल ही में पकड़ा गया बांग्लादेशी नागरिक भी इस बात का उदाहरण है कि किस प्रकार बाहरी तत्व फर्जी पहचान बनाकर प्रदेश में घुसपैठ कर रहे हैं। यदि समय रहते ऐसे मामलों पर अंकुश न लगाया जाता तो यह प्रवृत्ति प्रदेश की सुरक्षा और सामाजिक ताने-बाने के लिए गंभीर खतरा बन सकती थी। ऑपरेशन कालनेमि ने इस खतरे को समय रहते पहचान लिया है और उस पर प्रभावी कार्रवाई की है। हालांकि, समीक्षात्मक दृष्टि से देखें तो यह अभियान तभी स्थायी परिणाम देगा, जब इसे निरंतरता और दीर्घकालिक रणनीति से जोड़ा जाएगा। केवल गिरफ्तारियां और सत्यापन ही काफी नहीं होंगे। आवश्यक है कि सरकार एक स्थायी निगरानी तंत्र विकसित करे, जिसमें सीमावर्ती इलाकों से लेकर धार्मिक स्थलों तक हर स्तर पर प्रभावी पहचान सत्यापन की व्यवस्था हो। इसके साथ ही स्थानीय जनता को भी जागरूक किया जाए कि वे साधु-संत के वेश में आए अजनबियों की बिना सोचे-समझे पूजा न करें, बल्कि उनकी पहचान और पृष्ठभूमि को परखें। फिर भी, यह कहना गलत नहीं होगा कि मुख्यमंत्री धामी ने ऑपरेशन कालनेमि के जरिए न केवल असामाजिक तत्वों पर शिकंजा कसा है, बल्कि एक बड़ा राजनीतिक और सांस्कृतिक संदेश भी दिया है। यह संदेश है कि उत्तराखंड अपनी सनातन संस्कृति, अपनी आध्यात्मिक पवित्रता और अपनी पहचान के साथ कोई समझौता नहीं करेगा। आज जब देवभूमि उत्तराखंड देश-दुनिया से लाखों श्रद्धालुओं और पर्यटकों का स्वागत कर रही है, ऐसे समय में यह आश्वस्त करने वाला कदम है कि यहाँ की धरती केवल धर्म और आस्था का केंद्र बनी रहेगी, न कि छल और ठगी का अîóा। आने वाले समय में यह अभियान प्रदेश की सांस्कृतिक सुरक्षा और प्रशासनिक सख्ती का ऐसा उदाहरण बन सकता है, जिसे अन्य राज्य भी अपनाने की कोशिश करेंगे।

    Related

    Share. WhatsApp Telegram Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email
    उत्तराखंड सत्य
    • Website

    Related Posts

    साक्षरता में उत्तराखंड की बड़ी छलांग

    June 20, 2026

    एडवेंचर टूरिज्म का नया केंद्र बनेगा उत्तराखंड

    June 20, 2026

    चुनावी मोड में कांग्रेस,विधाानसभा वार बनेगा जीत का रोडमैप

    June 20, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Don't Miss
    उत्तराखंड

    साक्षरता में उत्तराखंड की बड़ी छलांग

    By उत्तराखंड सत्यJune 20, 20260

    दो वर्षों में 14-9 प्रतिशत बढ़ी साक्षरता दर, अब 98-7 प्रतिशत आबादी साक्षर,धामी कैबिनेट का…

    एडवेंचर टूरिज्म का नया केंद्र बनेगा उत्तराखंड

    June 20, 2026

    चुनावी मोड में कांग्रेस,विधाानसभा वार बनेगा जीत का रोडमैप

    June 20, 2026

    भीषण गर्मी से राहत के लिए पर्यावरण मित्रों को बांटे ग्लूकोज पैकेट और कैप

    June 20, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    Our Picks

    साक्षरता में उत्तराखंड की बड़ी छलांग

    June 20, 2026

    एडवेंचर टूरिज्म का नया केंद्र बनेगा उत्तराखंड

    June 20, 2026

    चुनावी मोड में कांग्रेस,विधाानसभा वार बनेगा जीत का रोडमैप

    June 20, 2026

    भीषण गर्मी से राहत के लिए पर्यावरण मित्रों को बांटे ग्लूकोज पैकेट और कैप

    June 20, 2026

    Subscribe to Updates

    Get the latest Updated on your email

    About Us

    '‘‘उत्तराखंड सत्य’’ की निष्ठाओं का निर्विवाद सफर ‘‘आपके बीच’’

    'उत्तराखंड सत्य' उत्तराखंड समाचारों का डिजिटल माध्यम है।
    अपने विचार या समाचार प्रसारित करने के लिए हमसे संपर्क करें।

    मोबाइल नं. : 9837637707, 05944-247707
    ईमेल: uttrakhandsatyardr@gmail.com

    पता :शॉप नं.35, सिटी स्कवायर मॉल काशीपुर बाईपास, रोड रुद्रपुर, जिला- उधम सिंह नगर - उत्तराखंड

    Our Picks

    साक्षरता में उत्तराखंड की बड़ी छलांग

    June 20, 2026

    एडवेंचर टूरिज्म का नया केंद्र बनेगा उत्तराखंड

    June 20, 2026

    चुनावी मोड में कांग्रेस,विधाानसभा वार बनेगा जीत का रोडमैप

    June 20, 2026
    Categories
    • उत्तराखंड
    • क्राइम
    • देश
    • मनोरंजन
    • मेरा शहर
    • लेख
    • शिक्षा
    Facebook Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 uttarakhandsatya.com, Uttarakhand.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.