रूद्रपुर। छह साल बाद हुए नगर निकाय चुनाव में भाजपा ने जिले में पहले से अधिक सीटें जीतकर परचम लहराया है। साल 2018 में हुए निकाय चुनाव में जिले में भाजपा के खाते में 17 में से पांच निकाय थे। इनमें रूद्रपुर नगरनिगम और काशीपुर में भाजपा के मेयर थे। नगर पंचायत दिनेशपुर, शक्तिफार्म गूलरभोज की सीट पर भी भाजपा के चेयरमैन थे। नगर पालिका खटीमा, सितारगंज गदरपुर भाजपा में कब्जे में नही थे। इस बार रूद्रपुर काशीपुर के अलावा खटीमा सितारगंज, गदरपुर में भी भाजपा ने परचम लहराया है। दिनेशपुर और नानकमत्ता में पहले ही भाजपा के प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं। नगर पंचायत सुल्तानपुर पट्टी और लालपुर और नगला में भी भाजपा ने जीत दर्ज की है। कांग्रेस के खाते में सिर्फ बाजपुर पालिका सीट आई हैं नगरपालिका जसपुर, महुआखेड़ा, नगर पंचायत महुआडाबरा, शक्तिगढ़, केलाखेडा और गूलरभोज में निर्दलीयों ने बाजी मारी है। इस बार भाजपा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दस निकायों में कब्जा जमाया है। जिससे कार्यकर्ताओ मे भारी उत्साह है।
Trending
- संगम तट पर गूंजा सेवा का संकल्प, दंडी स्वामियों के पूजन संग पं. गणेश प्रसाद मिश्र सेवा न्यास ने बांटे कंबल और वस्त्र
- रुद्रपुर की नियति बदल देगा ‘मिनी बाईपास’
- राजनीति के ‘महाबली’ की आँखों में पिता की बेबसी
- गदरपुर का ‘विधायक आवास’ बना सत्ता संघर्ष का केंद्र
- सहानुभूति की ‘सियासत’ में आत्मघाती षडयंत्र
- नितिन नबीन के नेतृत्व में भाजपा परिवार को मिलेगी नई ऊर्जाः डॉ. राकेश मिश्र
- डा. राकेश मिश्र ने मुख्यमंत्री योगी से की भेंट
- प्रयागराज में 12 जनवरी को लगेगा 47वां स्वास्थ्य शिविर

