Close Menu
    What's Hot

    बदरीनाथ-केदार धाम में गैर-सनातनी प्रवेश पर छिड़ी नई बहस

    March 22, 2026

    धामी मंत्रिमंडल विस्तारः सियासी अस्थिरता की परंपरा ध्वस्त

    March 22, 2026

    धामी कैबिनेट के नए सारथियों का सियासी सफ़र

    March 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • बदरीनाथ-केदार धाम में गैर-सनातनी प्रवेश पर छिड़ी नई बहस
    • धामी मंत्रिमंडल विस्तारः सियासी अस्थिरता की परंपरा ध्वस्त
    • धामी कैबिनेट के नए सारथियों का सियासी सफ़र
    • जल्द मिलेगी बाईपास चौड़ीकरण की सौगात,बजट की बाधाएं हुई दूर
    • भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में पांच राज्यों के लिए बनी महा रणनीति
    • शिक्षा की आड़ में ‘कमीशन’ का सिंडिकेट
    • उत्तराखण्ड में तेज हुई चुनावी हलचल
    • एआई और वैज्ञानिक विश्लेषण से थमेगी सड़कों पर रफ्तार की जंग
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Uttarakhand Satya News PaperUttarakhand Satya News Paper
    • होम
    • देश

      भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में पांच राज्यों के लिए बनी महा रणनीति

      March 19, 2026

      नितिन नबीन के नेतृत्व में भाजपा परिवार को मिलेगी नई ऊर्जाः डॉ. राकेश मिश्र

      January 21, 2026

      डा. राकेश मिश्र ने मुख्यमंत्री योगी से की भेंट

      January 10, 2026

      प्रयागराज में 12 जनवरी को लगेगा 47वां स्वास्थ्य शिविर

      January 10, 2026

      माघ मेला प्रयागराज : आस्था, सेवा और सनातन परंपरा का विराट संगम

      January 3, 2026
    • उत्तराखंड

      बदरीनाथ-केदार धाम में गैर-सनातनी प्रवेश पर छिड़ी नई बहस

      March 22, 2026

      धामी मंत्रिमंडल विस्तारः सियासी अस्थिरता की परंपरा ध्वस्त

      March 22, 2026

      धामी कैबिनेट के नए सारथियों का सियासी सफ़र

      March 22, 2026

      उत्तराखण्ड में तेज हुई चुनावी हलचल

      March 14, 2026

      उत्तराखंड के विकास का नया रोडमैप

      March 2, 2026
    • मेरा शहर
      • हल्द्वानी
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • ऋषिकेश
      • अल्मोड़ा
      • चंपावत
      • चमोली
      • नैनीताल
      • रामनगर
      • किच्छा
      • टिहरी गढ़वाल
      • पौड़ी गढ़वाल
      • श्रीनगर
      • पिथौरागढ़
      • बागेश्वर
      • रुद्रप्रयाग
    • श्रेणियाँ
      • क्राइम
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म-कर्म
      • लेख
    • वीडियो गैलरी
    • ई-पेपर
    • विज्ञापन
    • संपर्क
    Uttarakhand Satya News PaperUttarakhand Satya News Paper
    Home » सीएम धामी ने रुद्रपुर में निकाला ऐतिहासिक रोड शो, उमड़ा जनसैलाब
    उत्तराखंड

    सीएम धामी ने रुद्रपुर में निकाला ऐतिहासिक रोड शो, उमड़ा जनसैलाब

    उत्तराखंड सत्यBy उत्तराखंड सत्यJanuary 17, 2025Updated:January 17, 2025No Comments5 Mins Read
    WhatsApp Telegram Facebook Twitter LinkedIn Email
    Share
    WhatsApp Telegram Facebook Twitter LinkedIn Email

    भाजपा करती है विकास की बात करती है और भाजपा भ्रम फैलाने की सियासत करती है: धामी

    रुद्रपुर। मुख्यमंत्राी पुष्कर सिंह धामी ने बृहस्पतिवार को भाजपा मेयर प्रत्याशी विकास शर्मा एवं पार्षद प्रत्याशियों के समर्थन मे ऐतिहासिक रोड शो निकाला। रोड शो में भारी जनसैलाब उमड़ पड़ा। करीब दो घंटे चले रोड शो से सीएम धामी ने कार्यकर्ताओं में जोश भर दिया। रोड शो के दौरान पूरा शहर भाजपा मय नजर आया। रोड शो के दौरान मुख्यमंत्री ने रुद्रपुर वासियों से ट्रिपल इंजन की सरकार बनाने के लिए भाजपा के पक्ष में मतदान का आहवान किया। उन्होंने कहा कि भाजपा विकास करती है, जबकि कांग्रेस भ्रम और तुष्टीकरण की बात करती है। कांग्रेस से सावधान रहने की जरूरत है।

    सीएम धामी का रोड शो गल्ला मण्डी स्थित खाटू श्याम मंदिर से शुरू हुआ। रोड शो के लिए कार्यकर्ता दोपहर से ही बड़ी संख्या में यहां जुटने शुरू हो गये थे। दोपहर बाद मुख्यमंत्री के पहुंचने तक हजारों की भीड़ रोड शो के लिए जुट गयी। यहां पर सीएम धामी का छोलिया नृत्य, भांगड़ा, और बंगाली समाज के परंपरागत गीत संगीत के साथ जोरदार स्वागत किया गया। रोड शो गल्ला मण्डी से शुरू होकर मुख्य बाजार, बाटा चौक, अग्रसेन चौक, डीडी चौक, झील, शिवनगर होता हुआ ट्रांजिट कैम्प फुटबाल मैदान पहुंचा। इस दौरान जगह जगह पुष्प वर्षा के साथ सीएम धामी का स्वागत किया गया। शहर के सभी वार्डों से भाजपा प्रत्याशियों ने जगह जगह सीएम धामी का पुष्प वर्षाे से स्वागत किया गया। इस दौरान सम्मान स्वरूप सीएम धामी को गदा भी भेंट की गयी। सीएम धामी के साथ वाहन पर सांसद अजय भट्ट, मेयर प्रत्याशी विकास शर्मा, विधायक शिव अरोरा, पूर्व विधायक राजेश शुक्ला, राज्य मंत्री विनय रोहिल्ला,दर्जा मंत्री उत्तम दत्ता भी सवार थे। सीएम धामी ने भी लोगों पर पुष्प वर्षा कर उनका अभिवादन स्वीकार किया और हाथ जोड़कर सभी से भाजपा के पक्ष में वोट की अपील की।


    रोड शो के दौरान सीएम धामी ने कहा कि पूरे प्रदेश में भाजपा की लहर है। कार्यकर्ताओं में भारी जोश देखने को मिल रहा है, यह इस बात का संकेत है कि एक बार फिर निकाय चुनाव में कमल खिलने जा रहा है। उन्होंने कहा कि आगामी 25 नवंबर को भाजपा की जीत के साथ नया सवेरा होगा। उन्होंने कहा कि रूद्रपुर में भाजपा का मेयर बनने से विकास की रफ्तार और तेज होगी। रुद्रपुर के विकास में कोई कमी नहीं आने दी जायेगी। सीएम धामी ने कहा कि भाजपा हमेशा विकास की पक्षधर रही है। जिस तरह से प्रधानमंत्री का लगाव उत्तराखण्ड से है उसी तरह मेरा भी गृह जनपद होने के कारण जिला मुख्यालय रुद्रपुर से विशेष लगाव है। इस बार रुद्रपुर की जनता को हमने विकास शर्मा के रूप में युवा कर्मठ संघर्षशील प्रत्याशी दिया है। विकास शर्मा जनता की उम्मीदों पर पूरी तरह खरे उतरेंगे। कांग्रेस पर निशाना साधते हुए सीएम धामी ने कहा कि कांग्रेस हमेशा चुनाव में भ्रम फैलाने का काम करती है। कांग्रेस की भ्रम की राजनीति को जनता अच्छी तरह जानती है। उन्होंने कहा कि नजूल जो कि यहां का चालीस साल पुराना मुद्दा था इसका समाधान हमारी सरकार ने ही निकाला है। आज इस मुद्दे पर भी कांग्रेस ओछी राजनीति कर रही है।

    सीएम धामी ने कहा कि हमें पूरा विश्वास है कि बार पूरे प्रदेश की जनता डबल इंजन की सरकार को ट्रिपल इंजन की सरकार बनाएगी। सीएम धामी ने उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि समाज के प्रत्येक वर्ग के उत्थान हेतु हमारी सरकार संकल्पित होकर कार्य कर रही है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सबका साथ सबका विकास के सिद्धांत पर चलते हुए भारत को समृद्धि की उंचाईयों तक पहुंचाया है। उत्तराखण्ड सरकार भी प्रदेश को विकास की नई उंचाईयों तक ले जाने के लिए प्रयास कर रही है। सरकार योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए काम कर रही है। हर क्षेत्र में विकास की गंगा बहाई जा रही है। विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक व्यक्ति को देने का प्रयास किया जा रहा है। सरकार की योजनाओं से आज प्रदेश में लोगों का जीवन स्तर सुधरा है। रोजगार के नये अवसर लगातार सृजित किये जा रहे हैं। युवाओं को रोजगार देने में हम अग्रणी राज्य के रूप में उभरे हैं। हमारी सरकार ने राज्य में अनेक ऐतिहासिक निर्णय लिये हैं, जिन्हें पूर्व की सरकारों ने ठण्डे बस्ते में डाल रखा था। इसी माह हम समान नागरिक संहिता को लागू करने जा रहे हैं। हमारी प्राथमिकता केवल घोषणाएं करना नहीं बल्कि घोषणाओं को धरातल पर उतारना है। इसके लिए केन्द्र और प्रदेश में भाजपा की सरकार के बाद नगर निगमों और निकायों में भी भाजपा की सरकार बनना जरूरी है। इस बार के चुनाव में एक ओर भाजपा की सरकार है जो संकल्प को पूरा करती है और अपना रिपोर्ट कार्ड भी जनता के सामने रखती है, दूसरी ओर कांग्रेस है जो हमेशा कागजों पर योजनाएं बनाकर जनता की गाढ़ी कमाई से अपनी तिजोरियां भरने का काम करती आयी है। सीएम धामी ने कहा कि ट्रिपल इंजन की सरकार बनाओ मैं वादा करता हूं कि विकास में कोई कमी नहीं आने दूंगा।

    रोड शो भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल, पुष्कर सिंह काला, दीपक मेहरा पूर्व मेयर रामपाल सिंह तरूण दत्ता, भारत भूषण चुघ, अमित नारंग क के दास, ललित मिगलानी हिमांशु शुक्ला, गजेन्द्र प्रजापति, सुनील ठुकराल, धर्म सिंह कोली, अनिल चौहान, धीरेन्द्र मिश्रा, उपेन्द्र चौध्री, प्रीत ग्रोवर, सुरेश कोली, , प्रमोद शर्मा सहित हजारों भाजपाई शामिल थे।

    Related

    Share. WhatsApp Telegram Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email
    उत्तराखंड सत्य
    • Website

    Related Posts

    बदरीनाथ-केदार धाम में गैर-सनातनी प्रवेश पर छिड़ी नई बहस

    March 22, 2026

    धामी मंत्रिमंडल विस्तारः सियासी अस्थिरता की परंपरा ध्वस्त

    March 22, 2026

    धामी कैबिनेट के नए सारथियों का सियासी सफ़र

    March 22, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Don't Miss
    उत्तराखंड

    बदरीनाथ-केदार धाम में गैर-सनातनी प्रवेश पर छिड़ी नई बहस

    By उत्तराखंड सत्यMarch 22, 20260

    बीकेटीसी ने अनुच्छेद-26 को बनाया अपनी ढाल, मुख्यमंत्री ने दी व्यापक विचार-विमर्श की सलाह उत्तराखण्ड…

    धामी मंत्रिमंडल विस्तारः सियासी अस्थिरता की परंपरा ध्वस्त

    March 22, 2026

    धामी कैबिनेट के नए सारथियों का सियासी सफ़र

    March 22, 2026

    जल्द मिलेगी बाईपास चौड़ीकरण की सौगात,बजट की बाधाएं हुई दूर

    March 22, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    Our Picks

    बदरीनाथ-केदार धाम में गैर-सनातनी प्रवेश पर छिड़ी नई बहस

    March 22, 2026

    धामी मंत्रिमंडल विस्तारः सियासी अस्थिरता की परंपरा ध्वस्त

    March 22, 2026

    धामी कैबिनेट के नए सारथियों का सियासी सफ़र

    March 22, 2026

    जल्द मिलेगी बाईपास चौड़ीकरण की सौगात,बजट की बाधाएं हुई दूर

    March 22, 2026

    Subscribe to Updates

    Get the latest Updated on your email

    About Us

    '‘‘उत्तराखंड सत्य’’ की निष्ठाओं का निर्विवाद सफर ‘‘आपके बीच’’

    'उत्तराखंड सत्य' उत्तराखंड समाचारों का डिजिटल माध्यम है।
    अपने विचार या समाचार प्रसारित करने के लिए हमसे संपर्क करें।

    मोबाइल नं. : 9837637707, 05944-247707
    ईमेल: uttrakhandsatyardr@gmail.com

    पता :शॉप नं.35, सिटी स्कवायर मॉल काशीपुर बाईपास, रोड रुद्रपुर, जिला- उधम सिंह नगर - उत्तराखंड

    Our Picks

    बदरीनाथ-केदार धाम में गैर-सनातनी प्रवेश पर छिड़ी नई बहस

    March 22, 2026

    धामी मंत्रिमंडल विस्तारः सियासी अस्थिरता की परंपरा ध्वस्त

    March 22, 2026

    धामी कैबिनेट के नए सारथियों का सियासी सफ़र

    March 22, 2026
    Categories
    • उत्तराखंड
    • क्राइम
    • देश
    • मनोरंजन
    • मेरा शहर
    • लेख
    • शिक्षा
    Facebook Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 uttarakhandsatya.com, Uttarakhand.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.