Close Menu
    What's Hot

    ‘सेवा संकल्प’ के बहाने 2027 की सियासी जमीन पर दस्तक

    September 19, 2026

    किच्छा नगर पालिका चुनाव में दो दिग्गज नेताओं की प्रतिष्ठा दांव पर

    September 19, 2026

    सेवा के रंग में रंगा सीएम धामी का जन्मदिन

    September 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • ‘सेवा संकल्प’ के बहाने 2027 की सियासी जमीन पर दस्तक
    • किच्छा नगर पालिका चुनाव में दो दिग्गज नेताओं की प्रतिष्ठा दांव पर
    • सेवा के रंग में रंगा सीएम धामी का जन्मदिन
    • जन्मदिन पर युवाओं से मांगे तीन संकल्प
    • किशाऊ परियोजना पर छह राज्यों की सहमति के मायने
    • अधिवक्ता पार्किंग में 25 लाख से बनेगा टिन शेड, विधायक शिव अरोड़ा ने किया शिलान्यास
    • राजकुमार ठुकराल का EXCLUSIVE इंटरव्यू | राजकुमार ठुकराल ने खोले कई राज! खुलकर बोले पूर्व विधायक | USTV rudrapur
    • अजीत डोभाल और CDS जनरल सुब्रमणि पहुंचेंगे उत्तराखंड , गढ़वाल राइफल्स के कार्यक्रम में होंगे शामिल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Uttarakhand Satya News PaperUttarakhand Satya News Paper
    • होम
    • देश

      अजीत डोभाल और CDS जनरल सुब्रमणि पहुंचेंगे उत्तराखंड , गढ़वाल राइफल्स के कार्यक्रम में होंगे शामिल

      September 18, 2026

      UPI Payment पर MDR चार्ज की खबर से मचा हड़कंप! ₹2,000 से ऊपर पेमेंट पर 0.40% शुल्क? जानिए पूरा सच

      September 16, 2026

      हल्द्वानी के ‘शुद्धिकरण’ मामले में बेंगलुरु पुलिस ने दर्ज की जीरो FIR, BJP नेताओं पर लगे गंभीर आरोप

      September 5, 2026

      नेपाल में भीषण बाढ़ से भारी तबाही: 95 की मौत, करीब 500 लापता; 133 भारतीय नागरिक भी शामिल

      August 27, 2026

      अमरनाथ यात्रा: आस्था, प्रकृति और राष्ट्रभाव का अद्भुत संगम

      July 18, 2026
    • उत्तराखंड

      ‘सेवा संकल्प’ के बहाने 2027 की सियासी जमीन पर दस्तक

      September 19, 2026

      जन्मदिन पर युवाओं से मांगे तीन संकल्प

      September 19, 2026

      किशाऊ परियोजना पर छह राज्यों की सहमति के मायने

      September 19, 2026

      अधिवक्ता पार्किंग में 25 लाख से बनेगा टिन शेड, विधायक शिव अरोड़ा ने किया शिलान्यास

      September 18, 2026

      राजकुमार ठुकराल का EXCLUSIVE इंटरव्यू | राजकुमार ठुकराल ने खोले कई राज! खुलकर बोले पूर्व विधायक | USTV rudrapur

      September 18, 2026
    • मेरा शहर
      • हल्द्वानी
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • ऋषिकेश
      • अल्मोड़ा
      • चंपावत
      • चमोली
      • नैनीताल
      • रामनगर
      • किच्छा
      • टिहरी गढ़वाल
      • पौड़ी गढ़वाल
      • श्रीनगर
      • पिथौरागढ़
      • बागेश्वर
      • रुद्रप्रयाग
    • श्रेणियाँ
      • क्राइम
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म-कर्म
      • लेख
    • वीडियो गैलरी
    • ई-पेपर
    • विज्ञापन
    • संपर्क
    Uttarakhand Satya News PaperUttarakhand Satya News Paper
    Home » मिशन 2027ः दलित वोटों पर भाजपा का बड़ा दांव
    उत्तराखंड

    मिशन 2027ः दलित वोटों पर भाजपा का बड़ा दांव

    उत्तराखंड सत्यBy उत्तराखंड सत्यAugust 1, 2026No Comments4 Mins Read
    WhatsApp Telegram Facebook Twitter LinkedIn Email
    Share
    WhatsApp Telegram Facebook Twitter LinkedIn Email
    • संत रविदास के बहाने चुनावी समरसता की सियासत
    • 650वीं जयंती अभियान से भाजपा का दलित वोट बैंक पर फोकस,
    • 107 रविदास मंदिरों को बनाया जाएगा अभियान का केंद्र
    • बूथ स्तर तक सामाजिक संवाद और कलश यात्रओं की तैयारी

    देहरादून। उत्तराखंड में 2027 के विधानसभा चुनाव भले अभी दूर हों, लेकिन राजनीतिक दलों ने सामाजिक समीकरणों की बिसात बिछानी शुरू कर दी है। इसी क्रम में भारतीय जनता पार्टी ने संत गुरु रविदास की 650वीं जयंती को केंद्र में रखकर ‘समरसता संकल्प अभियान’ शुरू किया है। पार्टी इसे सामाजिक समरसता, समानता और सांस्कृतिक जागरण का अभियान बता रही है, जबकि विपक्ष इसे दलित वोट बैंक तक पहुंच बनाने की सुनियोजित चुनावी रणनीति करार दे रहा है। राजनीतिक विश्लेषकों की नजर में यह अभियान केवल धार्मिक आयोजनों तक सीमित नहीं है, बल्कि आगामी विधानसभा चुनाव से पहले प्रदेश के करीब 17 प्रतिशत दलित मतदाताओं के बीच अपनी राजनीतिक पकड़ को और मजबूत करने की एक व्यापक कवायद भी है। अभियान की शुरुआत 29 जुलाई को गुरु पर्व के अवसर पर दीप प्रज्ज्वलन के साथ की गई है और यह आगामी वर्ष 20 फरवरी 2027 तक चरणबद्ध तरीके से चलेगा। उत्तराखंड में संत रविदास के 107 मंदिरों को इस अभियान का केंद्र बनाया गया है। वाराणसी स्थित श्री गुरु रविदास जन्मस्थली, सीर गोवर्धनपुर से पवित्र मिट्टी और कलश प्रदेश में पहुंचेंगे, जिनके स्वागत के साथ कलश यात्रएं, सामाजिक संवाद, संगोष्ठियां और विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन आयोजनों के माध्यम से भाजपा सामाजिक समरसता का संदेश देने के साथ-साथ बूथ स्तर तक अपने संगठनात्मक नेटवर्क को भी मजबूत करने की तैयारी में है। राजनीतिक दृष्टि से देखा जाए तो यह अभियान ऐसे समय शुरू हुआ है जब उत्तराखंड की अनेक विधानसभा सीटों पर दलित मतदाता चुनावी परिणामों को प्रभावित करने की स्थिति में हैं। हरिद्वार के अलावा देहरादून का पछवादून क्षेत्र, डोईवाला, ऋषिकेश, ऊधम सिंह नगर और नैनीताल जिले की कई सीटों पर दलित मतदाताओं की भूमिका निर्णायक मानी जाती है। यही कारण है कि भाजपा सामाजिक अभियानों के माध्यम से अपने जनाधार का विस्तार करने में जुटी है, जबकि कांग्रेस, बसपा और भीम आर्मी जैसे दल भी इसी सामाजिक आधार को अपने पक्ष में बनाए रखने की चुनौती का सामना कर रहे हैं। हालांकि उत्तराखंड की सामाजिक और राजनीतिक परिस्थितियां अन्य राज्यों से कुछ अलग हैं। यहां दलित समाज केवल राष्ट्रीय संतों और प्रतीकों से ही नहीं, बल्कि जयानंद भारती, हरि प्रसाद टम्टा और खुशी राम आर्य जैसे स्थानीय समाज सुधारकों और नेताओं से भी गहरा जुड़ाव रखता है। ऐसे में सबसे बड़ा राजनीतिक प्रश्न यही होगा कि क्या राष्ट्रीय स्तर पर चलाया जा रहा यह समरसता अभियान प्रदेश के स्थानीय सामाजिक नेतृत्व और पहचान पर प्रभाव छोड़ पाएगा, या फिर उत्तराखंड की राजनीति स्थानीय सामाजिक समीकरणों के इर्द-गिर्द ही आगे बढ़ती रहेगी। फिलहाल इतना स्पष्ट है कि 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारी सामाजिक अभियानों के जरिए शुरू हो चुकी है। आने वाले महीनों में दलित समाज को लेकर राजनीतिक दलों की सक्रियता और तेज होने की संभावना है। ऐसे में उत्तराखंड की चुनावी राजनीति में दलित मतदाता एक बार फिर सबसे महत्वपूर्ण और निर्णायक भूमिका निभाते दिखाई दे सकते हैं।

    फरवरी 2027 तक चलेगा चरणबद्ध अभियान
    भाजपा के ऊधम सिंह नगर जिलाध्यक्ष कमल जिंदल के अनुसार, 29 जुलाई से 10 सितंबर तक कलश वंदन अभियान, 29 जुलाई से 31 अगस्त तक जनसंपर्क अभियान तथा 5 अक्टूबर से 5 नवंबर तक सचखंड बल्लां (जालंधर) से वाराणसी तक राष्ट्रीय यात्र आयोजित की जाएगी। उत्तराखंड के 107 रविदास मंदिरों में कलश पूजन, सामाजिक संवाद और सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। उनका कहना है कि अभियान का उद्देश्य संत गुरु रविदास के समरसता, समानता, सामाजिक न्याय और मानवता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना है, जबकि राजनीतिक विश्लेषक इसे सामाजिक संदेश के साथ-साथ चुनावी वर्ष से पहले संगठन विस्तार की रणनीति के रूप में भी देख रहे हैं।

    Related

    Share. WhatsApp Telegram Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email
    उत्तराखंड सत्य
    • Website

    Related Posts

    ‘सेवा संकल्प’ के बहाने 2027 की सियासी जमीन पर दस्तक

    September 19, 2026

    जन्मदिन पर युवाओं से मांगे तीन संकल्प

    September 19, 2026

    किशाऊ परियोजना पर छह राज्यों की सहमति के मायने

    September 19, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Don't Miss
    उत्तराखंड

    ‘सेवा संकल्प’ के बहाने 2027 की सियासी जमीन पर दस्तक

    By उत्तराखंड सत्यSeptember 19, 20260

    मोदी के जन्मदिन से महीने भर का ‘सेवा संकल्प’, लेकिन उत्तराखंड में इसके मायने सिर्फ…

    किच्छा नगर पालिका चुनाव में दो दिग्गज नेताओं की प्रतिष्ठा दांव पर

    September 19, 2026

    सेवा के रंग में रंगा सीएम धामी का जन्मदिन

    September 19, 2026

    जन्मदिन पर युवाओं से मांगे तीन संकल्प

    September 19, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    Our Picks

    ‘सेवा संकल्प’ के बहाने 2027 की सियासी जमीन पर दस्तक

    September 19, 2026

    किच्छा नगर पालिका चुनाव में दो दिग्गज नेताओं की प्रतिष्ठा दांव पर

    September 19, 2026

    सेवा के रंग में रंगा सीएम धामी का जन्मदिन

    September 19, 2026

    जन्मदिन पर युवाओं से मांगे तीन संकल्प

    September 19, 2026

    Subscribe to Updates

    Get the latest Updated on your email

    About Us

    '‘‘उत्तराखंड सत्य’’ की निष्ठाओं का निर्विवाद सफर ‘‘आपके बीच’’

    'उत्तराखंड सत्य' उत्तराखंड समाचारों का डिजिटल माध्यम है।
    अपने विचार या समाचार प्रसारित करने के लिए हमसे संपर्क करें।

    मोबाइल नं. : 9837637707, 05944-247707
    ईमेल: uttrakhandsatyardr@gmail.com

    पता :शॉप नं.35, सिटी स्कवायर मॉल काशीपुर बाईपास, रोड रुद्रपुर, जिला- उधम सिंह नगर - उत्तराखंड

    Our Picks

    ‘सेवा संकल्प’ के बहाने 2027 की सियासी जमीन पर दस्तक

    September 19, 2026

    किच्छा नगर पालिका चुनाव में दो दिग्गज नेताओं की प्रतिष्ठा दांव पर

    September 19, 2026

    सेवा के रंग में रंगा सीएम धामी का जन्मदिन

    September 19, 2026
    Categories
    • उत्तराखंड
    • क्राइम
    • देश
    • मनोरंजन
    • मेरा शहर
    • लेख
    • शिक्षा
    Facebook Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 uttarakhandsatya.com, Uttarakhand.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.