Close Menu
    What's Hot

    महापौर विकास शर्मा ने नामित पार्षदों का किया स्वागत

    July 25, 2026

    रूद्रपुर मेडिकल कालेज को एनएमसी की हरी झण्डी का इंतजार!

    July 25, 2026

    सीएसआर की बड़ी पहल, छह गांवों की बदलेगी तस्वीर

    July 25, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • महापौर विकास शर्मा ने नामित पार्षदों का किया स्वागत
    • रूद्रपुर मेडिकल कालेज को एनएमसी की हरी झण्डी का इंतजार!
    • सीएसआर की बड़ी पहल, छह गांवों की बदलेगी तस्वीर
    • रूद्रपुर को जल्द मिलेगी हाईटैक डिजिटल लाइब्रेरी की सौगात
    • श्रमिक कल्याण को नई धार
    • हल्द्वानी में हाईकोर्ट का रास्ता साफ, सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद वर्षों पुरानी बहस समाप्त
    • पंजाबी महासभा ने किया प्रभारी मंत्री प्रदीप बत्र का नागरिक अभिनंदन
    • अमरनाथ यात्रा: आस्था, प्रकृति और राष्ट्रभाव का अद्भुत संगम
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Uttarakhand Satya News PaperUttarakhand Satya News Paper
    • होम
    • देश

      अमरनाथ यात्रा: आस्था, प्रकृति और राष्ट्रभाव का अद्भुत संगम

      July 18, 2026

      बाबा बर्बानी के दरबार का रास्ता तैयार

      June 27, 2026

      बाबा बर्फानी के भक्तों की सुरक्षा में अभेद्य कवच,यात्रा से पहले धरती से आसमान तक निगरानी

      June 7, 2026

      चार राज्यों में भाजपा के नए सेनापति तैनात

      May 31, 2026

      पंकज जैन बने दिगम्बर जैन धर्म संरक्षिणी महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष

      May 31, 2026
    • उत्तराखंड

      श्रमिक कल्याण को नई धार

      July 25, 2026

      हल्द्वानी में हाईकोर्ट का रास्ता साफ, सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद वर्षों पुरानी बहस समाप्त

      July 18, 2026

      पंजाबी महासभा ने किया प्रभारी मंत्री प्रदीप बत्र का नागरिक अभिनंदन

      July 18, 2026

      अमरनाथ यात्रा: आस्था, प्रकृति और राष्ट्रभाव का अद्भुत संगम

      July 18, 2026

      उत्तराखंड की मतदाता सूची में 19 लाख सवाल

      July 18, 2026
    • मेरा शहर
      • हल्द्वानी
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • ऋषिकेश
      • अल्मोड़ा
      • चंपावत
      • चमोली
      • नैनीताल
      • रामनगर
      • किच्छा
      • टिहरी गढ़वाल
      • पौड़ी गढ़वाल
      • श्रीनगर
      • पिथौरागढ़
      • बागेश्वर
      • रुद्रप्रयाग
    • श्रेणियाँ
      • क्राइम
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म-कर्म
      • लेख
    • वीडियो गैलरी
    • ई-पेपर
    • विज्ञापन
    • संपर्क
    Uttarakhand Satya News PaperUttarakhand Satya News Paper
    Home » रूद्रपुर मेडिकल कालेज को एनएमसी की हरी झण्डी का इंतजार!
    ऊधम सिंह नगर

    रूद्रपुर मेडिकल कालेज को एनएमसी की हरी झण्डी का इंतजार!

    उत्तराखंड सत्यBy उत्तराखंड सत्यJuly 25, 2026No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Telegram Facebook Twitter LinkedIn Email
    Share
    WhatsApp Telegram Facebook Twitter LinkedIn Email

    एनएमसी की आपत्तियां दूर करने की चुनौती, 27 जुलाई से पहले मानकों की पूर्ति पर टिकी कॉलेज की मंजूरी

    उत्तराखण्ड सत्य,रूद्रपुर

    लंबे समय से बहुप्रतीक्षित रुद्रपुर मेडिकल कॉलेज अब अपने सबसे महत्वपूर्ण पड़ाव पर पहुंच गया है। भवन निर्माण लगभग अंतिम चरण में है, लेकिन राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (एनएमसी) की ओर से इंगित की गई कमियों के कारण कॉलेज को फिलहाल अंतिम स्वीकृति नहीं मिल सकी है। अब प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग और जनप्रतिनिधियों के सामने सबसे बड़ी चुनौती 27 जुलाई से पहले सभी मानकों की पूर्ति कर दोबारा आवेदन प्रस्तुत करने की है। यदि यह प्रयास सफल रहा तो वर्ष 2026 से मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस की पढ़ाई शुरू होने का रास्ता साफ हो सकता है। इसी कड़ी में विधायक शिव अरोरा ने मंगलवार को जिला प्रशासन, मेडिकल कॉलेज प्रशासन तथा कार्यदायी संस्था पेयजल निगम के अधिकारियों के साथ मेडिकल कॉलेज परिसर का निरीक्षण कर निर्माण कार्यों और व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को एनएमसी द्वारा निर्धारित सभी मानकों के अनुरूप कमियों को तय समय सीमा से पहले दूर करने के निर्देश दिए। हाल ही में राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग की निरीक्षण टीम ने मेडिकल कॉलेज का दौरा किया था। निरीक्षण के दौरान फैकल्टी, आवश्यक संसाधनों और कुछ निर्माण कार्यों में कमियां सामने आने पर आयोग ने तत्काल स्वीकृति देने के बजाय सुधार का अवसर दिया। आयोग ने 27 जुलाई तक सभी कमियां दूर कर पुनः आवेदन करने के निर्देश दिए हैं। यही समय सीमा अब मेडिकल कॉलेज के भविष्य के लिए निर्णायक मानी जा रही है। निरीक्षण के दौरान विधायक शिव अरोरा ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशन और निरंतर निगरानी के कारण मेडिकल कॉलेज का निर्माण तेजी से अंतिम चरण में पहुंचा है। उन्होंने बताया कि मेडिकल कॉलेज को समय पर शुरू कराने के लिए मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री डॉ- सुबोध उनियाल को पत्र भेजकर पूरी स्थिति से अवगत कराया गया है। स्वास्थ्य मंत्री से दूरभाष पर वार्ता कर एनएमसी की सभी आपत्तियों को तत्काल दूर कराने का अनुरोध भी किया गया है। विधायक ने बताया कि स्वास्थ्य सचिव विनय शंकर पांडेय ने भी आवश्यक फैकल्टी, उपकरण और अन्य संसाधनों की उपलब्धता शीघ्र सुनिश्चित करने का भरोसा दिया है, ताकि समय रहते दोबारा आवेदन किया जा सके। रुद्रपुर मेडिकल कॉलेज केवल एमबीबीएस की पढ़ाई तक सीमित परियोजना नहीं है, बल्कि यह पूरे कुमाऊं क्षेत्र की स्वास्थ्य सेवाओं के लिए महत्वपूर्ण संस्थान बनने जा रहा है। इसके शुरू होने से स्थानीय स्तर पर विशेषज्ञ चिकित्सकों की उपलब्धता बढ़ेगी, मरीजों को बड़े शहरों की ओर कम जाना पड़ेगा और चिकित्सा शिक्षा के नए अवसर भी उपलब्ध होंगे। निर्माण एजेंसी और मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने निर्धारित समय से पहले सभी कमियां दूर करने का भरोसा जताया है। हालांकि विशेषज्ञों का मानना है कि केवल भवन तैयार होना पर्याप्त नहीं होगा। एनएमसी के मानकों के अनुरूप योग्य फैकल्टी, प्रयोगशालाएं, पुस्तकालय, अस्पताल की कार्यक्षमता और अन्य शैक्षणिक संसाधनों की उपलब्धता भी समान रूप से महत्वपूर्ण होगी। इसलिए आगामी कुछ दिन मेडिकल कॉलेज की मंजूरी और वर्ष 2026 से एमबीबीएस कक्षाएं शुरू होने की संभावनाओं के लिए बेहद अहम साबित होंगे। निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शाशनी, मेडिकल कॉलेज की प्राचार्य डॉ- ऊषा रावत, पेयजल निगम के अधिशासी अभियंता नवीन नवानी, पार्षद निमित्त शर्मा, मंडल अध्यक्ष धीरज गुप्ता, के-पी- राठी, राधेश्याम शर्मा, मयंक कक्कड़ सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

    Related

    Share. WhatsApp Telegram Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email
    उत्तराखंड सत्य
    • Website

    Related Posts

    महापौर विकास शर्मा ने नामित पार्षदों का किया स्वागत

    July 25, 2026

    सीएसआर की बड़ी पहल, छह गांवों की बदलेगी तस्वीर

    July 25, 2026

    रूद्रपुर को जल्द मिलेगी हाईटैक डिजिटल लाइब्रेरी की सौगात

    July 25, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Don't Miss
    रुद्रपुर

    महापौर विकास शर्मा ने नामित पार्षदों का किया स्वागत

    By उत्तराखंड सत्यJuly 25, 20260

    – जनसेवा और शहर के विकास में निभाएंगे अहम भूमिका रुद्रपुर। नगर निगम रुद्रपुर के…

    रूद्रपुर मेडिकल कालेज को एनएमसी की हरी झण्डी का इंतजार!

    July 25, 2026

    सीएसआर की बड़ी पहल, छह गांवों की बदलेगी तस्वीर

    July 25, 2026

    रूद्रपुर को जल्द मिलेगी हाईटैक डिजिटल लाइब्रेरी की सौगात

    July 25, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    Our Picks

    महापौर विकास शर्मा ने नामित पार्षदों का किया स्वागत

    July 25, 2026

    रूद्रपुर मेडिकल कालेज को एनएमसी की हरी झण्डी का इंतजार!

    July 25, 2026

    सीएसआर की बड़ी पहल, छह गांवों की बदलेगी तस्वीर

    July 25, 2026

    रूद्रपुर को जल्द मिलेगी हाईटैक डिजिटल लाइब्रेरी की सौगात

    July 25, 2026

    Subscribe to Updates

    Get the latest Updated on your email

    About Us

    '‘‘उत्तराखंड सत्य’’ की निष्ठाओं का निर्विवाद सफर ‘‘आपके बीच’’

    'उत्तराखंड सत्य' उत्तराखंड समाचारों का डिजिटल माध्यम है।
    अपने विचार या समाचार प्रसारित करने के लिए हमसे संपर्क करें।

    मोबाइल नं. : 9837637707, 05944-247707
    ईमेल: uttrakhandsatyardr@gmail.com

    पता :शॉप नं.35, सिटी स्कवायर मॉल काशीपुर बाईपास, रोड रुद्रपुर, जिला- उधम सिंह नगर - उत्तराखंड

    Our Picks

    महापौर विकास शर्मा ने नामित पार्षदों का किया स्वागत

    July 25, 2026

    रूद्रपुर मेडिकल कालेज को एनएमसी की हरी झण्डी का इंतजार!

    July 25, 2026

    सीएसआर की बड़ी पहल, छह गांवों की बदलेगी तस्वीर

    July 25, 2026
    Categories
    • उत्तराखंड
    • क्राइम
    • देश
    • मनोरंजन
    • मेरा शहर
    • लेख
    • शिक्षा
    Facebook Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 uttarakhandsatya.com, Uttarakhand.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.