Close Menu
    What's Hot

    साक्षरता में उत्तराखंड की बड़ी छलांग

    June 20, 2026

    एडवेंचर टूरिज्म का नया केंद्र बनेगा उत्तराखंड

    June 20, 2026

    चुनावी मोड में कांग्रेस,विधाानसभा वार बनेगा जीत का रोडमैप

    June 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • साक्षरता में उत्तराखंड की बड़ी छलांग
    • एडवेंचर टूरिज्म का नया केंद्र बनेगा उत्तराखंड
    • चुनावी मोड में कांग्रेस,विधाानसभा वार बनेगा जीत का रोडमैप
    • भीषण गर्मी से राहत के लिए पर्यावरण मित्रों को बांटे ग्लूकोज पैकेट और कैप
    • बाबा बर्फानी के भक्तों की सुरक्षा में अभेद्य कवच,यात्रा से पहले धरती से आसमान तक निगरानी
    • उत्तराखंड में ‘अग्निवीर’ पर सियासी अग्निपरीक्षा
    • चुनावी साल में धामी ने खोला दायित्वों का पिटारा
    • 20 सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति के उपाध्यक्ष रामपाल सिंह ने पदभार ग्रहण किया
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Uttarakhand Satya News PaperUttarakhand Satya News Paper
    • होम
    • देश

      बाबा बर्फानी के भक्तों की सुरक्षा में अभेद्य कवच,यात्रा से पहले धरती से आसमान तक निगरानी

      June 7, 2026

      चार राज्यों में भाजपा के नए सेनापति तैनात

      May 31, 2026

      पंकज जैन बने दिगम्बर जैन धर्म संरक्षिणी महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष

      May 31, 2026

      अभेद्य सुरक्षा चक्र में होंगे बाबा बर्फानी के दर्शन, रूद्रपुर से 4 जुलाई को रवाना होगा जत्था

      May 24, 2026

      भाजपा नेता डॉ. राकेश मिश्रा ने मुख्यमंत्री योगी से की मुलाकात

      May 17, 2026
    • उत्तराखंड

      साक्षरता में उत्तराखंड की बड़ी छलांग

      June 20, 2026

      एडवेंचर टूरिज्म का नया केंद्र बनेगा उत्तराखंड

      June 20, 2026

      चुनावी मोड में कांग्रेस,विधाानसभा वार बनेगा जीत का रोडमैप

      June 20, 2026

      उत्तराखंड में ‘अग्निवीर’ पर सियासी अग्निपरीक्षा

      June 7, 2026

      चुनावी साल में धामी ने खोला दायित्वों का पिटारा

      June 7, 2026
    • मेरा शहर
      • हल्द्वानी
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • ऋषिकेश
      • अल्मोड़ा
      • चंपावत
      • चमोली
      • नैनीताल
      • रामनगर
      • किच्छा
      • टिहरी गढ़वाल
      • पौड़ी गढ़वाल
      • श्रीनगर
      • पिथौरागढ़
      • बागेश्वर
      • रुद्रप्रयाग
    • श्रेणियाँ
      • क्राइम
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म-कर्म
      • लेख
    • वीडियो गैलरी
    • ई-पेपर
    • विज्ञापन
    • संपर्क
    Uttarakhand Satya News PaperUttarakhand Satya News Paper
    Home » मोदी के दौरे से उत्तराखंड में जगी नई उम्मीद
    उत्तराखंड

    मोदी के दौरे से उत्तराखंड में जगी नई उम्मीद

    उत्तराखंड सत्यBy उत्तराखंड सत्यSeptember 13, 2025No Comments4 Mins Read
    WhatsApp Telegram Facebook Twitter LinkedIn Email
    Share
    WhatsApp Telegram Facebook Twitter LinkedIn Email

    आपदा प्रबंधन में मोदी.धामी की मजबूत केमिस्ट्री ने दी राहत की नई किरण

    उत्तराखण्ड सत्य,देहरादून

    देवभूमि उत्तराखंड को प्रकृति की विभीषिका का सामना हर वर्ष करना पड़ता है। बाढ़, भूस्खलन, बादल फटने जैसी आपदाएं राज्य के विकास को रोके हुए हैं और जनजीवन पर गहरे असर डालती रही हैं। लेकिन इन कठिन हालातों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के बीच मजबूत केमिस्ट्री ने एक नई उम्मीद की किरण जगा दी है। यह यात्र न केवल संवेदनशील नेतृत्व की गहराई का परिचायक बनी, बल्कि एक सुनियोजित आपदा प्रबंधन के मॉडल की आधारशिला भी साबित हुई। प्रधानमंत्री ने अपने दौरे में उत्तराखण्ड को 12 हजार करोड़ का आर्थिक पैकेज देने की घोषणा के साथ ही सर्वे पूरा होने के बाद और मदद देने का आश्वासन भी दिया है। प्रधानमंत्री मोदी का उत्तराखंड से विशेष भावनात्मक नाता रहा है। उन्होंने हर सार्वजनिक मंच से देवभूमि के प्रति अपने अपार स्नेह की अभिव्यक्ति की है। विशेष रूप से केदारनाथ आपदा के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने व्यक्तिगत रूप से राहत एवं बचाव कार्यों का समन्वय संभाला था। उस अनुभव ने उन्हें प्रदेश की विसंगतियों और जरूरतों से बेहद करीब से परिचित किया। इस बार के दौरे में भी प्रधानमंत्री मोदी ने प्रभावित परिवारों से संवाद कर उनके दुःख दर्द को समझने के साथ उन्हें हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया। देहरादून एयरपोर्ट पर प्रधानमंत्री मोदी ने प्रत्यक्ष तौर पर आपदा पीड़ितों की पीड़ा सुनी। उन्होंने प्रभावित परिवारों से कहा कि केन्द्र व राज्य सरकार हर स्तर पर उनके साथ है। प्रधानमंत्री ने स्पष्ट किया कि पुनर्वास कार्य में यदि कोई नियम बाधा बनते हैं तो उसे संशोधित किया जाएगा ताकि राहत कार्य में कोई रुकावट न आए। धराली, थराली व अन्य प्रभावित क्षेत्रें में पीएम मोदी ने राहत और बचाव अभियानों की गहन समीक्षा की। उन्होंने एनडीआरएफ, एसडीआरएफ तथा राज्य सरकार के विभिन्न विभागों के समन्वित प्रयासों की सराहना की और राहत कार्य में जुटे कर्मियों से सीधे संवाद कर उनके अनुभव साझा किए। प्रभावित परिवारों से मिलकर उन्होंने उन्हें संबल देने के साथ समुचित मदद का आश्वासन भी दिया। प्रधानमंत्री मोदी ने आपदा प्रभावित क्षेत्रों में मौजूद टीमों से विस्तार से चर्चा की। जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर आपदा प्रबंधन की स्थिति की समीक्षा के दौरान उन्होंने राज्यपाल ले. ज. गुरमीत सिंह, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, केन्द्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा, सांसदों व वरिष्ठ अधिकारियों के साथ गहन विचार.विमर्श कर भविष्य की रणनीति पर भी सहमति बनाई। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि जब नेतृत्व में दूरदर्शिता और मजबूती साथ हो तो बड़ी चुनौतियां भी छोटी लगने लगती हैं। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन में राज्य सरकार ने आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में महत्वपूर्ण सुधार किए हैं। त्वरित प्रतिक्रिया समय की व्यवस्था ने राहत कार्य को एक नया आयाम दिया है। हर जिले में प्रभावित परिवारों के लिए त्वरित सहायता, भोजन, आवास व आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित की गई हैं। इस व्यापक तैयारी के चलते आज उत्तराखंड का आपदा प्रबंधन मॉडल पूरे देश में सराहा जा रहा है। प्रधानमंत्री मोदी के दृढ़ नेतृत्व और मुख्यमंत्री धामी के कुशल प्रशासन ने मिलकर आपदा पीड़ितों के लिए राहत कार्यों को सुचारु रूप से संचालित किया। विशेष रूप से एनडीआरएफ की टीम, हेलीकॉप्टर, अत्याधुनिक उपकरणों का प्रयोग कर प्रभावित क्षेत्रें में तत्काल सहायता उपलब्ध कराई गई। प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संवाद में स्पष्ट किया कि राज्य सरकार को आवश्यक संसाधन और सहायता देने में केंद्र सरकार संपूर्ण सहयोग कर रही है।बहरहाल प्रधानमंत्री मोदी व मुख्यमंत्री धामी के बीच विश्वास और सहयोग की मजबूत केमिस्ट्री ने उत्तराखंड के आपदा प्रबंधन में एक मिसाल कायम की है। इससे प्रभावित जनों को संबल मिला है और प्रदेश की तस्वीर उज्ज्वल होने की राह पर अग्रसर हो गई है। प्रधानमंत्री के दौरे से राहत की एक बड़ी उम्मीद जगी है, यह उम्मीद भविष्य में आपदा प्रबंधन की रणनीतियों को और अधिक प्रभावी बनाने का संकेत भी बनकर उभरी है।

    Related

    Share. WhatsApp Telegram Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email
    उत्तराखंड सत्य
    • Website

    Related Posts

    साक्षरता में उत्तराखंड की बड़ी छलांग

    June 20, 2026

    एडवेंचर टूरिज्म का नया केंद्र बनेगा उत्तराखंड

    June 20, 2026

    चुनावी मोड में कांग्रेस,विधाानसभा वार बनेगा जीत का रोडमैप

    June 20, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Don't Miss
    उत्तराखंड

    साक्षरता में उत्तराखंड की बड़ी छलांग

    By उत्तराखंड सत्यJune 20, 20260

    दो वर्षों में 14-9 प्रतिशत बढ़ी साक्षरता दर, अब 98-7 प्रतिशत आबादी साक्षर,धामी कैबिनेट का…

    एडवेंचर टूरिज्म का नया केंद्र बनेगा उत्तराखंड

    June 20, 2026

    चुनावी मोड में कांग्रेस,विधाानसभा वार बनेगा जीत का रोडमैप

    June 20, 2026

    भीषण गर्मी से राहत के लिए पर्यावरण मित्रों को बांटे ग्लूकोज पैकेट और कैप

    June 20, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    Our Picks

    साक्षरता में उत्तराखंड की बड़ी छलांग

    June 20, 2026

    एडवेंचर टूरिज्म का नया केंद्र बनेगा उत्तराखंड

    June 20, 2026

    चुनावी मोड में कांग्रेस,विधाानसभा वार बनेगा जीत का रोडमैप

    June 20, 2026

    भीषण गर्मी से राहत के लिए पर्यावरण मित्रों को बांटे ग्लूकोज पैकेट और कैप

    June 20, 2026

    Subscribe to Updates

    Get the latest Updated on your email

    About Us

    '‘‘उत्तराखंड सत्य’’ की निष्ठाओं का निर्विवाद सफर ‘‘आपके बीच’’

    'उत्तराखंड सत्य' उत्तराखंड समाचारों का डिजिटल माध्यम है।
    अपने विचार या समाचार प्रसारित करने के लिए हमसे संपर्क करें।

    मोबाइल नं. : 9837637707, 05944-247707
    ईमेल: uttrakhandsatyardr@gmail.com

    पता :शॉप नं.35, सिटी स्कवायर मॉल काशीपुर बाईपास, रोड रुद्रपुर, जिला- उधम सिंह नगर - उत्तराखंड

    Our Picks

    साक्षरता में उत्तराखंड की बड़ी छलांग

    June 20, 2026

    एडवेंचर टूरिज्म का नया केंद्र बनेगा उत्तराखंड

    June 20, 2026

    चुनावी मोड में कांग्रेस,विधाानसभा वार बनेगा जीत का रोडमैप

    June 20, 2026
    Categories
    • उत्तराखंड
    • क्राइम
    • देश
    • मनोरंजन
    • मेरा शहर
    • लेख
    • शिक्षा
    Facebook Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 uttarakhandsatya.com, Uttarakhand.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.