नई दिल्ली। दिल्ली बॉक्सिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष डा. राकेश मिश्र एएसबीसी एशियाई अंडर-22 और युवा मुक्केबाजी चैंपियनशिप 2025 के खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए 22 मई को कोलंबो (श्रीलंका) जायेंगे। जानकारी देते हुए डा. राकेश मिश्र ने बताया कि यह टूर्नामेंट कोलंबो के सुगाथादासा इंडोर स्टेडियम में आयोजित किया जा रहा है। 22-23 मई को फाइनल मुक़ाबले में भारत के 19 बाक्सर (6 पुरूष और 13 महिला) पहुंच गये हैं। जिनका हौंसला बढ़ाने के लिए दिल्ली बॉक्सिंग एसोसिएशन की टीम 22 मई को कोलंबो पहुंचेगी। डा. राकेश मिश्र ने कहा मुझे विश्वास है कि यह टूर्नामेंट हमारे खिलाड़ियों के लिए एक बड़ा अवसर होगा तथा भारत की विजय पताका फहराएगा ।
Trending
- ‘सेवा संकल्प’ के बहाने 2027 की सियासी जमीन पर दस्तक
- किच्छा नगर पालिका चुनाव में दो दिग्गज नेताओं की प्रतिष्ठा दांव पर
- सेवा के रंग में रंगा सीएम धामी का जन्मदिन
- जन्मदिन पर युवाओं से मांगे तीन संकल्प
- किशाऊ परियोजना पर छह राज्यों की सहमति के मायने
- अधिवक्ता पार्किंग में 25 लाख से बनेगा टिन शेड, विधायक शिव अरोड़ा ने किया शिलान्यास
- राजकुमार ठुकराल का EXCLUSIVE इंटरव्यू | राजकुमार ठुकराल ने खोले कई राज! खुलकर बोले पूर्व विधायक | USTV rudrapur
- अजीत डोभाल और CDS जनरल सुब्रमणि पहुंचेंगे उत्तराखंड , गढ़वाल राइफल्स के कार्यक्रम में होंगे शामिल

