Close Menu
    What's Hot

    साक्षरता में उत्तराखंड की बड़ी छलांग

    June 20, 2026

    एडवेंचर टूरिज्म का नया केंद्र बनेगा उत्तराखंड

    June 20, 2026

    चुनावी मोड में कांग्रेस,विधाानसभा वार बनेगा जीत का रोडमैप

    June 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • साक्षरता में उत्तराखंड की बड़ी छलांग
    • एडवेंचर टूरिज्म का नया केंद्र बनेगा उत्तराखंड
    • चुनावी मोड में कांग्रेस,विधाानसभा वार बनेगा जीत का रोडमैप
    • भीषण गर्मी से राहत के लिए पर्यावरण मित्रों को बांटे ग्लूकोज पैकेट और कैप
    • बाबा बर्फानी के भक्तों की सुरक्षा में अभेद्य कवच,यात्रा से पहले धरती से आसमान तक निगरानी
    • उत्तराखंड में ‘अग्निवीर’ पर सियासी अग्निपरीक्षा
    • चुनावी साल में धामी ने खोला दायित्वों का पिटारा
    • 20 सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति के उपाध्यक्ष रामपाल सिंह ने पदभार ग्रहण किया
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Uttarakhand Satya News PaperUttarakhand Satya News Paper
    • होम
    • देश

      बाबा बर्फानी के भक्तों की सुरक्षा में अभेद्य कवच,यात्रा से पहले धरती से आसमान तक निगरानी

      June 7, 2026

      चार राज्यों में भाजपा के नए सेनापति तैनात

      May 31, 2026

      पंकज जैन बने दिगम्बर जैन धर्म संरक्षिणी महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष

      May 31, 2026

      अभेद्य सुरक्षा चक्र में होंगे बाबा बर्फानी के दर्शन, रूद्रपुर से 4 जुलाई को रवाना होगा जत्था

      May 24, 2026

      भाजपा नेता डॉ. राकेश मिश्रा ने मुख्यमंत्री योगी से की मुलाकात

      May 17, 2026
    • उत्तराखंड

      साक्षरता में उत्तराखंड की बड़ी छलांग

      June 20, 2026

      एडवेंचर टूरिज्म का नया केंद्र बनेगा उत्तराखंड

      June 20, 2026

      चुनावी मोड में कांग्रेस,विधाानसभा वार बनेगा जीत का रोडमैप

      June 20, 2026

      उत्तराखंड में ‘अग्निवीर’ पर सियासी अग्निपरीक्षा

      June 7, 2026

      चुनावी साल में धामी ने खोला दायित्वों का पिटारा

      June 7, 2026
    • मेरा शहर
      • हल्द्वानी
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • ऋषिकेश
      • अल्मोड़ा
      • चंपावत
      • चमोली
      • नैनीताल
      • रामनगर
      • किच्छा
      • टिहरी गढ़वाल
      • पौड़ी गढ़वाल
      • श्रीनगर
      • पिथौरागढ़
      • बागेश्वर
      • रुद्रप्रयाग
    • श्रेणियाँ
      • क्राइम
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म-कर्म
      • लेख
    • वीडियो गैलरी
    • ई-पेपर
    • विज्ञापन
    • संपर्क
    Uttarakhand Satya News PaperUttarakhand Satya News Paper
    Home » रूद्रपुर के विकास के लिए सरकार से मिलेगा पूरा सहयोगःजोशी
    उत्तराखंड

    रूद्रपुर के विकास के लिए सरकार से मिलेगा पूरा सहयोगःजोशी

    उत्तराखंड सत्यBy उत्तराखंड सत्यApril 26, 2025No Comments5 Mins Read
    WhatsApp Telegram Facebook Twitter LinkedIn Email
    Share
    WhatsApp Telegram Facebook Twitter LinkedIn Email

    कैबिनेट मंत्री ने नगर निगम के विशेष फॉगिंग अभियान को दिखाई हरी झण्डी , वेंडिंग जोन में डस्टविन और ड्रेस भी वितरित

    उत्तराखण्ड सत्य, रूद्रपुर

    प्रदेश के कैबिनेट मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री गणेश जोशी ने गुरूवार को नगर निगम की ओर से शहर के सभी वार्डों में चलाये जा रहे विशेष फागिंग अभियान में शामिल कर्मचारियों और वाहनों को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। इसके साथ ही उन्होंने नगर निगम में यूसीसी के अंतर्गत विवाह का पंजीकरण कराने वाले दो लोगों को प्रमाण पत्र भी वितरित किये। इसके पश्चात वेडिंग जोन में दुकानदारों को डस्टविन ड्रेस और आवंटन पत्र भी वितरित किये।नगर निगम सभागार में आयोजित कार्यक्रम में सर्वप्रथम पहलगाम आतंकी हमले में मारे गये लोगों की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि रूद्रपुर नगर निगम विकास के नये आयाम स्थापित कर रहा है। किच्छा रोड पर कचरे के पहाड़ को स्वयं उन्होंने अपनी आंखों से देखा था, आज वहां पर सुंदर पार्क नजर आ रहा है। नगर निगम ने कचरे के कलंक को हटाकर 50 करोड़ रूपये की बेशकीमती जमीन को बचाने का काम किया है। कचरा निस्तारण का यह उदाहरण पूरे प्रदेश की निकायों के लिए अनुकरणीय है। उन्होंने कहा कि अपने संसाधनों से नगर निगम ने शहर को विकसित करने के लिए जो प्रयास किये हैं वह बेहद सराहनीय है। उन्होंने कहा कि टीम वर्क से ही विकास की गाड़ी तेजी से चलती है। प्रदेश के कप्तान पुष्कर सिंह धामी टीम वर्क के रूप में काम करके प्रदेश को निरंतर आगे ले जा रहे हैं। जनभावनाओं के अनुरूप आज प्रदेश का तेजी से विकास हो रहा है। सीएम धामी अपने ऐतिहासिक फैसलों के लिए आज पूरे देश में अलग पहचान बना चुके हैं। कल काशीपुर में एक कार्यक्रम में सीएम ने जो घोषणा की उसका शासनादेश मात्र दो घंटे के अंदर जारी हो गया। यह अपने आप में एक बड़ा उदाहरण है। प्रभारी मंत्री ने कहा कि आज भीषण गर्मी को देखते हुए नगर निगम ने शहरवासियों को मच्छरों के प्रकोप से निजात दिलाने के लिए जो महा अभियान शुरू किया है यह सराहनीय प्रयास हैं, इससे जाहिर हो रहा है कि नगर निगम को जनता के स्वास्थ्य की चिंता है। उन्होंने मेयर और नगर आयुक्त को भरोसा दिलाते हुए कहा कि रूद्रपुर नगर निगम से जो भी प्रस्ताव शासन के पास आयेंगे उनमें कोई रूकावट नहीं आने दी जायेगी। उसमें पूरा सहयोग किया जायेगा। रूद्रपुर को स्मार्ट सिटी बनाने में जहां भी उनकी आवश्यकता होगी वह हमेशा तत्पर रहेंगे। इस अवसर पर महापौर विकास शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मार्गदर्शन में रूद्रपुर के विकास के लिए निरंतर सेवाभाव के साथ प्रयास किये जा रहे हैं। प्रभारी मंत्री गणेश जोशी का भी सहयोग इस शहर को समय समय पर मिलता रहा है और उम्मीद है कि आगे भी उनका आशीर्वाद मिलता रहेगा। उन्होंने प्रभारी मंत्री के समक्ष नगर निगम क्षेत्र से सम्बंधित कुछ मांगें रखते हुए इन्हें जिला योजना में शामिल करने का अनुरोध भी किया। महापौर ने कहा हमारा प्रयास है कि रूद्रपुर एक मॉडल शहर के रूप में विकसित हो। यह शहर सुंदर होने के साथ साथ स्वच्छ भी हो। उन्होंने कहा शहरवासियों को मच्छरों के प्रकोप से बचाने के लिए नगर निगम ने शहर के सभी 40 वार्डों में आज से विशेष फागिंग अभियान की शुरूआत की है, इसमें नगर निगम के कई वाहनों के साथ ही कर्मचारी पैदल भी घर घर फागिंग अभियान चलायेंगे। सभी वार्डों के लिए अलग अलग रोस्टर तैयार किया गया है। अगले एक माह तक यह अभियान निरंता जारी रहेगा। निगम ने मलेरिया विभाग से सामंजस्य बनाकर फागिंग के कैमिकल को प्रभारी बनाया है तो कि मच्छरों का सफाया हो सके। नगर आयुक्त नरेश दुर्गापाल ने कार्यक्रम में नगर निगम की उपलब्धियां बताने के साथ ही आगामी योजनाओं को भी प्रभारी मंत्री के समक्ष रखा। उन्होंने कहा कि रूद्रपुर को पालिका से निगम बने हुए अभी कुछ साल ही हुए हैं, अभी यहां बहुत कुछ करना बाकी है, इसके लिए उन्होंने शासन से मदद की अपेक्षा भी की। कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री ने यूसीसी के अंतर्गत सबसे पहले विवाह पंजीकरण कराने वाले सुरेश चन्द्र और दीप पाण्डे को प्रमाण पत्र भी प्रदान किये। इसके पश्चात फािंगंग अभियान में शामिल वाहनों और कर्मचारियों को नगर निगम गेट से हरी झण्डी दिखाकर वार्डों के लिए रवाना किया गया। इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री अमित नारंग,धीरेन्द्र मिश्रा, राकेश सिंह, मण्डल अध्यक्ष, धीरेश गुप्ता, सुनील ठुकराल, पार्षद प्रमोद शर्मा, चिराग कालड़ा, इन्द्रजीत सिंह, पारस चुघ, हरजीत राठी, राजन राठौर, राजेश जग्गा,विजय तोमर, शिव कुमार समेत तमाम लोग मौजूद थे।

    मेयर और नगर आयुक्त की पीठ थपथपा गये प्रभारी मंत्री
    रूद्रपुर। विकास शर्मा के महापौर बनने के बाद पहली बार नगर निगम पहुंचे प्रभारी मंत्री गणेश जोशी ने निगम सभागार में आयेाजित कार्यक्रम में मेयर विकास शर्मा और नगर आयुक्त नरेश दुर्गापाल की जमकर तारीफ की। उन्होंने मंच से विकास शर्मा को युवा और कर्मठ बताया तो वहीं नगर आयुक्त नरेश दुर्गापाल को अनुभवी अधिकारी बताते हुए उनके कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि रूद्रपुर को युवा और कर्मठ मेयर मिलने के साथ ही सुलझे हुए और अनुभवी नगर आयुक्त मिले हैं। प्रभारी मंत्री ने कूड़े का पहाड़ हटाकर 50 करोड़ की जमीन को बचाने के लिए मेयर ओर एमएनए की सराहना की साथ ही नगर निगम द्वारा बनाये गये वेंडिंग जोन को भी पूरे प्रदेश के लिए मॉडल बताया। उन्होंने कहा कि ऐसा वेंडिंग जोन प्रदेश में पहली बार बना है, अन्य निकायों को भी इससे सीख लेनी चाहिए। उन्होंने गौशाला निर्माण, सीबीजी प्लांट सहित अन्य महत्वपूर्ण योजनाओं का भी जिक्र करते हुए मेयर और एमएनए को शाबासी दी।

    Related

    Share. WhatsApp Telegram Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email
    उत्तराखंड सत्य
    • Website

    Related Posts

    साक्षरता में उत्तराखंड की बड़ी छलांग

    June 20, 2026

    एडवेंचर टूरिज्म का नया केंद्र बनेगा उत्तराखंड

    June 20, 2026

    चुनावी मोड में कांग्रेस,विधाानसभा वार बनेगा जीत का रोडमैप

    June 20, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Don't Miss
    उत्तराखंड

    साक्षरता में उत्तराखंड की बड़ी छलांग

    By उत्तराखंड सत्यJune 20, 20260

    दो वर्षों में 14-9 प्रतिशत बढ़ी साक्षरता दर, अब 98-7 प्रतिशत आबादी साक्षर,धामी कैबिनेट का…

    एडवेंचर टूरिज्म का नया केंद्र बनेगा उत्तराखंड

    June 20, 2026

    चुनावी मोड में कांग्रेस,विधाानसभा वार बनेगा जीत का रोडमैप

    June 20, 2026

    भीषण गर्मी से राहत के लिए पर्यावरण मित्रों को बांटे ग्लूकोज पैकेट और कैप

    June 20, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    Our Picks

    साक्षरता में उत्तराखंड की बड़ी छलांग

    June 20, 2026

    एडवेंचर टूरिज्म का नया केंद्र बनेगा उत्तराखंड

    June 20, 2026

    चुनावी मोड में कांग्रेस,विधाानसभा वार बनेगा जीत का रोडमैप

    June 20, 2026

    भीषण गर्मी से राहत के लिए पर्यावरण मित्रों को बांटे ग्लूकोज पैकेट और कैप

    June 20, 2026

    Subscribe to Updates

    Get the latest Updated on your email

    About Us

    '‘‘उत्तराखंड सत्य’’ की निष्ठाओं का निर्विवाद सफर ‘‘आपके बीच’’

    'उत्तराखंड सत्य' उत्तराखंड समाचारों का डिजिटल माध्यम है।
    अपने विचार या समाचार प्रसारित करने के लिए हमसे संपर्क करें।

    मोबाइल नं. : 9837637707, 05944-247707
    ईमेल: uttrakhandsatyardr@gmail.com

    पता :शॉप नं.35, सिटी स्कवायर मॉल काशीपुर बाईपास, रोड रुद्रपुर, जिला- उधम सिंह नगर - उत्तराखंड

    Our Picks

    साक्षरता में उत्तराखंड की बड़ी छलांग

    June 20, 2026

    एडवेंचर टूरिज्म का नया केंद्र बनेगा उत्तराखंड

    June 20, 2026

    चुनावी मोड में कांग्रेस,विधाानसभा वार बनेगा जीत का रोडमैप

    June 20, 2026
    Categories
    • उत्तराखंड
    • क्राइम
    • देश
    • मनोरंजन
    • मेरा शहर
    • लेख
    • शिक्षा
    Facebook Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 uttarakhandsatya.com, Uttarakhand.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.