Close Menu
    What's Hot

    उत्तराखंड में 2027 का चुनावी शंखनाद! 6 नवंबर को अमित शाह के दौरे से गरमाया माहौल

    November 5, 2026

    उत्तराखंड के सरकारी कर्मचारियों की हुई बल्ले-बल्ले! धामी सरकार ने दिया बोनस का तोहफा

    November 3, 2026

    पंजाब की राजनीति में बड़ा उलटफेर! AAP के तीन विधायक बीजेपी में शामिल, दिल्ली में थामा कमल का दामन

    November 2, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • उत्तराखंड में 2027 का चुनावी शंखनाद! 6 नवंबर को अमित शाह के दौरे से गरमाया माहौल
    • उत्तराखंड के सरकारी कर्मचारियों की हुई बल्ले-बल्ले! धामी सरकार ने दिया बोनस का तोहफा
    • पंजाब की राजनीति में बड़ा उलटफेर! AAP के तीन विधायक बीजेपी में शामिल, दिल्ली में थामा कमल का दामन
    • देवभूमि व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष गुरमीत सिंह का जन्मदिन के अवसर पर, विधायक शिव अरोरा और USTV RUDRAPUR के संपादक अजय चड्ढा ने दी शुभकामनाएं
    • पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी से मिले विधायक शिव अरोरा, लिया आशीर्वाद
    • देहरादून में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, दो आरोपियों के पैर में लगी गोली
    • लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा की तैयारियों को लेकर विधायक शिव अरोरा ने की बैठक
    • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का उत्तराखंड दौरा स्थगित
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Uttarakhand Satya News PaperUttarakhand Satya News Paper
    • होम
    • देश

      SBI में डेटा लीक से हड़कंप! 3,897 ग्राहकों की निजी जानकारी डार्क वेब पर उजागर, जानें बैंक ने क्या कहा

      October 21, 2026

      26 से 30 सितंबर तक लगातार 5 दिन बैंक बंद! SBI ने ग्राहकों को दी जरूरी सलाह

      September 21, 2026

      अजीत डोभाल और CDS जनरल सुब्रमणि पहुंचेंगे उत्तराखंड , गढ़वाल राइफल्स के कार्यक्रम में होंगे शामिल

      September 18, 2026

      UPI Payment पर MDR चार्ज की खबर से मचा हड़कंप! ₹2,000 से ऊपर पेमेंट पर 0.40% शुल्क? जानिए पूरा सच

      September 16, 2026

      हल्द्वानी के ‘शुद्धिकरण’ मामले में बेंगलुरु पुलिस ने दर्ज की जीरो FIR, BJP नेताओं पर लगे गंभीर आरोप

      September 5, 2026
    • उत्तराखंड

      उत्तराखंड में 2027 का चुनावी शंखनाद! 6 नवंबर को अमित शाह के दौरे से गरमाया माहौल

      November 5, 2026

      उत्तराखंड के सरकारी कर्मचारियों की हुई बल्ले-बल्ले! धामी सरकार ने दिया बोनस का तोहफा

      November 3, 2026

      देवभूमि व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष गुरमीत सिंह का जन्मदिन के अवसर पर, विधायक शिव अरोरा और USTV RUDRAPUR के संपादक अजय चड्ढा ने दी शुभकामनाएं

      November 2, 2026

      पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी से मिले विधायक शिव अरोरा, लिया आशीर्वाद

      November 2, 2026

      देहरादून में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, दो आरोपियों के पैर में लगी गोली

      November 1, 2026
    • मेरा शहर
      • हल्द्वानी
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • ऋषिकेश
      • अल्मोड़ा
      • चंपावत
      • चमोली
      • नैनीताल
      • रामनगर
      • किच्छा
      • टिहरी गढ़वाल
      • पौड़ी गढ़वाल
      • श्रीनगर
      • पिथौरागढ़
      • बागेश्वर
      • रुद्रप्रयाग
    • श्रेणियाँ
      • क्राइम
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म-कर्म
      • लेख
    • वीडियो गैलरी
    • ई-पेपर
    • विज्ञापन
    • संपर्क
    Uttarakhand Satya News PaperUttarakhand Satya News Paper
    Home » वेंडिंग जोन में कार्ट के लिए बुकिंग शुरू
    ऊधम सिंह नगर

    वेंडिंग जोन में कार्ट के लिए बुकिंग शुरू

    उत्तराखंड सत्यBy उत्तराखंड सत्यFebruary 25, 2025No Comments4 Mins Read
    WhatsApp Telegram Facebook Twitter LinkedIn Email
    Share
    WhatsApp Telegram Facebook Twitter LinkedIn Email

    व्यापारियों की सहमति से तय हुआ मूल्य, जल्द ही मुख्यमंत्री सौंपेंगे दुकानों की चाबी

    रूद्रपुर। नवनिर्मित वेंडिंग जोन में कार्ट के मूल्य को लेकर नगर निगम और लघु व्यापारियों के बीच सहमति बन गयी है। व्यापारी कार्ट का मूल्य कम करने की मांग लम्बे समय से कर रहे थे। व्यापारियों की बैठक में महापौर विकास शर्मा ने कार्ट के मूल्य की घोषणा की जिस पर सभी व्यापारियों ने सहमति जताई और महापौर का आभार व्यक्त किया। महापौर और मुख्य नगर आयुक्त ने व्यापारियों को नवनिर्मित वेंडिंग जोन का मुआयना भी कराया।

    नगर निगम सभागार में आयोजित महापौर विकास शर्मा ने वेंडिंग जोन में कार्ट के मूल्य निर्धारण को लेकर लघु व्यापारियों की बैठक ली। इस दौरान विकास शर्मा ने बताया कि नगर निगम की ओर से बनाई गयी कार्ट में प्रति कार्ट 1 लाख 99 हजार की लागत आयी है। व्यापारी लगातार कार्ट का मूल्य कम करने की मांग कर रहे थे जिसे देखते हुए नगर निगम ने कार्ट का मूल्य मात्र 1 लाख 44 हजार 214 रूपये निर्धारित किया है। इसके अलावा कार्ट में दी जाने वाली सुविधाओं के लिए प्रतिमाह 1000 रूपये किराया निर्धारित किया गया है।

    व्यापारियों के आग्रह पर महापौर विकास शर्मा ने कार्ट का मासिक किराया कम करते हुए 700 रूपये करने की घोषणा की। साथ ही व्यापारियों ने कार्ट के मूल्य का भुगतान किश्त में भुगतान करने का विकल्प देने का भी अनुरोध किया। जिस पर महापौर ने कहा कि जो व्यापारी सक्षम हैं वह 50 प्रतिशत की धनराशि भुगतान कर सकते हैं जो सक्षम नहीं हैं वह 30 प्रतिशत की धनराशि का भुगतान कर सकते हैं। जो व्यापारी 30 प्रतिशत भी भुगतान करने की स्थिति में नही हैं उनके लिए बड़ौदा बैंक से आसान किश्तों पर लोन की व्यवस्था भी की की गयी है।

    महापौर ने कहा कि व्यापारियों को इसके बाद भी जो दिक्कतें आयेंगी। उनका भी समाधान प्राथमिकता से किया जायेगा। उन्होंने कहा कि व्यापारियों को कोई दिक्कत नहीं आने दी जायेगी। शीघ्र ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का रूद्रपुर में कार्यक्रम प्रस्तावित है जिसमें मुख्यमंत्री के हाथों व्यापारियों को दुकानों की चाबियां सौंपी जायेंगी। उन्होनंे कहा कि दुकानों का आवंटन पूरी पारदर्शिता से होगा। किसी भी व्यापारी का उत्पीड़न नहीं होने दिया जायेगा। महापौर ने कहा कि नगर निगम की ओर से वेंडिंग जोन के लिए शहर में अन्य स्थान भी चिन्हित किये गये हैं जिन व्यापारियों को इस वेंडिंग दुकानें नहीं मिल पायेंगी उन्हें अगले वेंडिंग जोन में स्थान उपलब्ध कराया जायेगा। श्री शर्मा ने कहा कि रूद्रपुर शहर को स्मार्ट सिटी बनाने के लिए प्रयास किये जा रहे हैं, इन्ही प्रयासों के तहत वेंडिंग जोन व्यवस्थित किये जा रहे जा रहे हैं। आने वाले दिनों में शहर को ठेली मुक्त किया जायेगा। इससे जहां शहर को जाम से मुक्ति मिलेगी वहीं ठेली व्यापारियों को आये दिन होने वाले उत्पीड़न से भी निजात मिलेगी।

    बैठक में मुख्य नगर आयुक्त नरेश दुर्गापाल ने कहा कि वेंडिंग जोन में 70 दुकानों का निर्माण किया गया है। व्यापारी वेंडिंग जोन में दुकानों की कीमत कम करने की मांग कर रहे थे, जिसका समाधान महापौर विकास शर्मा ने कर दिया है, लागत से भी कम कीमत पर व्यापारियों को दुकानें आवंटित की जा रही है। नवनिर्मित वेंडिंग जोन में व्यापारियों की हर जरूरी सुविधा का पूरा ध्यान रखा गया है, पानी बिजली सड़क के साथ ही अन्य सुविधाएं भी दी जा रही है। भविष्य में भी व्यापारियों को जो दिक्कतें होंगी उनका समाधान किया जायेगा। उन्होंने कहा कि जिन भी दुकानदारों को दुकानें आवंटित की जा रही हैं उन्हें अपनी ठेलियां नगर निगम में जमा करनी होगी। ऐसा इसलिए किया जा रहा है ताकि भविष्य में सड़कों पर दुबारा ठेलियां ना लगें।

    बैठक में लघु व्यापारी एसोसिएशन के सरपरस्त गुलशन नारंग, अध्यक्ष सुरेश शर्मा, महेन्द्र कुमार, अशोक कुमार, निशांत अरोरा, सुभाष गुप्ता, सुभाष रस्तौगी, प्रहलाद, प्रेम प्रकाश, रमन बाबू, रामपाल, आकश पाल, विरेन्द्र, सुधीर, राजा राम, रस्तौगी, सुभाष रस्तौगी, सुबोध गुप्ता, कंचन कुमार, विशेष गुप्ता, राजेश गोस्वामी, महिपाल, राजू, अशोक कमल विश्वास आदि समेत कई लोग मौजूद थे।

    वेंडिंग जोन में दुकान के लिए सर्वप्रथम सुभाष गुप्ता ने किया भुगतान
    रूद्रपुर। वेंडिंग जोन में दुकानों का मूल्य निर्धारित होने के साथ ही दुकानों के लिए आवेदन भी शुरू हो गये हैं। सोमवार को दुकान के लिए सबसे पहला भुगतान लघु व्यापारी सुभाष गुप्ता ने किया। उन्होनंे वेंडिंग जोन में दुकान की बुकिंग कराते हुए दुकान की मूल्य का 50 प्रतिशत ऑन लाईन माध्यम से भुगतान किया। इसके अलावा राजू, जय प्रकाश, राजपाल एवं वीरेंद्र सिंह ने भी डिजिटल पेमेंट के माध्यम से भुगतान किया।

    Share. WhatsApp Telegram Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email
    उत्तराखंड सत्य
    • Website

    Related Posts

    एसआईआर के बाद रुद्रपुर बनी प्रदेश की सबसे बड़ी मतदाता वाली विधानसभा

    October 10, 2026

    बेहड़ की रणनीति के आगे बेदम हुए शुक्ला!

    October 10, 2026

    सड़क चौड़ीकरण की जद में आए मंदिरों का होगा भव्य पुनर्निर्माणः विकास शर्मा

    October 10, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Don't Miss
    उत्तराखंड

    उत्तराखंड में 2027 का चुनावी शंखनाद! 6 नवंबर को अमित शाह के दौरे से गरमाया माहौल

    By उत्तराखंड सत्यNovember 5, 20260

    2027 के रण का पहला बड़ा संकेत! 6 नवंबर को क्या होने वाला है बड़ा…

    उत्तराखंड के सरकारी कर्मचारियों की हुई बल्ले-बल्ले! धामी सरकार ने दिया बोनस का तोहफा

    November 3, 2026

    पंजाब की राजनीति में बड़ा उलटफेर! AAP के तीन विधायक बीजेपी में शामिल, दिल्ली में थामा कमल का दामन

    November 2, 2026

    देवभूमि व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष गुरमीत सिंह का जन्मदिन के अवसर पर, विधायक शिव अरोरा और USTV RUDRAPUR के संपादक अजय चड्ढा ने दी शुभकामनाएं

    November 2, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    Our Picks

    उत्तराखंड में 2027 का चुनावी शंखनाद! 6 नवंबर को अमित शाह के दौरे से गरमाया माहौल

    November 5, 2026

    उत्तराखंड के सरकारी कर्मचारियों की हुई बल्ले-बल्ले! धामी सरकार ने दिया बोनस का तोहफा

    November 3, 2026

    पंजाब की राजनीति में बड़ा उलटफेर! AAP के तीन विधायक बीजेपी में शामिल, दिल्ली में थामा कमल का दामन

    November 2, 2026

    देवभूमि व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष गुरमीत सिंह का जन्मदिन के अवसर पर, विधायक शिव अरोरा और USTV RUDRAPUR के संपादक अजय चड्ढा ने दी शुभकामनाएं

    November 2, 2026

    Subscribe to Updates

    Get the latest Updated on your email

    About Us

    '‘‘उत्तराखंड सत्य’’ की निष्ठाओं का निर्विवाद सफर ‘‘आपके बीच’’

    'उत्तराखंड सत्य' उत्तराखंड समाचारों का डिजिटल माध्यम है।
    अपने विचार या समाचार प्रसारित करने के लिए हमसे संपर्क करें।

    मोबाइल नं. : 9837637707, 05944-247707
    ईमेल: uttrakhandsatyardr@gmail.com

    पता :शॉप नं.35, सिटी स्कवायर मॉल काशीपुर बाईपास, रोड रुद्रपुर, जिला- उधम सिंह नगर - उत्तराखंड

    Our Picks

    उत्तराखंड में 2027 का चुनावी शंखनाद! 6 नवंबर को अमित शाह के दौरे से गरमाया माहौल

    November 5, 2026

    उत्तराखंड के सरकारी कर्मचारियों की हुई बल्ले-बल्ले! धामी सरकार ने दिया बोनस का तोहफा

    November 3, 2026

    पंजाब की राजनीति में बड़ा उलटफेर! AAP के तीन विधायक बीजेपी में शामिल, दिल्ली में थामा कमल का दामन

    November 2, 2026
    Categories
    • उत्तराखंड
    • क्राइम
    • देश
    • मनोरंजन
    • मेरा शहर
    • लेख
    • शिक्षा
    Facebook Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 uttarakhandsatya.com, Uttarakhand. Design By: HaldwaniCity.com

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.