- नवाचार की नई उड़ानः एआई की ताकत से भविष्य गढ़ेगा उत्तराखंड
- ढाई साल बाद भी नहीं हो सका व्यापार मंडल की नगर इकाई का शपथ ग्रहण
- भव्य आयोजनों के बीच मना विधायक शिव का जन्मदिन
- मिशन 2027ः दलित वोटों पर भाजपा का बड़ा दांव
- नामित पार्षदों ने ली शपथ, रुद्रपुर को नंबर वन शहर बनाने का लिया संकल्प
- महापौर विकास शर्मा ने नामित पार्षदों का किया स्वागत
- रूद्रपुर मेडिकल कालेज को एनएमसी की हरी झण्डी का इंतजार!
- सीएसआर की बड़ी पहल, छह गांवों की बदलेगी तस्वीर
Author: उत्तराखंड सत्य
सशक्त एवं विकसित उत्तराखंड के संकल्प को धारातल पर आकार देने लक्ष्य उत्तराखण्ड सत्य,देहरादून पुष्कर सिंह धामी सरकार का बजट विकास की नई उम्मीदें लेकर आया है। बजट में सशक्त एवं विकसित उत्तराखंड के संकल्प को धरातल पर आकार देने को गरीब, युवा, अन्नदाता और नारी यानी ज्ञान के चार प्रमुख स्तंभ के साथ ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ओर से प्रदेश के विकास के लिए दिए गए मंत्र के आधार पर आगे बढ़ने का संकल्प लिया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व वाली सरकार ने इस बजट के जरिये बुनियादी ढांचे, नवाचार और समावेशी विकास को प्राथमिकता दी…
सफाई सड़क और नाली तक ही सीमित नहीं रहेगा नगर निगम रूद्रपुर को उत्तराखण्ड का नंबर वन शहर बनाने के होंगे प्रयास रूद्रपुर। नगर निगम बोर्ड की पहली बैठक में शहर के सौंदर्यीकरण एवं विकास से जुड़े तमाम मुद्दों पर व्यापक चर्चा के बाद दर्जनों प्रस्ताव पारित किये गये। बैठक में प्रत्येक वार्ड से पांच प्रस्ताव मांगे गये इनमें से कई प्रस्ताव पारित किये गये जबकि कुछ प्रस्तावों को आगामी बैठक में पारित करने का निर्णय लिया गया। इस दौरान महापौर विकास शर्मा ने कहा कि रूद्रपुर को उत्तराखण्ड का नंबर वन नगर निगम बनाने के लिए मिलजुलकर प्रयास किये…
स्वच्छता को लेकर मेयर ने ली समीक्षा बैठक उत्तराखण्ड सत्य,रूद्रपुर। महापौर विकास शर्मा ने कहा कि शहर की स्वच्छता में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी। स्वच्छता में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों और सुपरवाईजरों को नगर निगम की ओर से सम्मानित किया जायेगा। महापौर विकास शर्मा सोमवार को नगर निगम के पर्यावरण पर्यवेक्षकों, सुपरवाईजरों एवं स्वच्छता अभियान से जुड़े महिला स्वयं सहायता समूहों की बेठक ले रहे थे। इस दौरान उन्होंने शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए पर्यावरण पर्यवेक्षकों एवं स्वच्छता अभियान से जुड़े महिला स्वयं सहायता समूहों के कार्यों की समीक्षा की और…
उत्तराखण्ड सत्य,किच्छा स्मार्ट मीटर के विरोध में विधायक तिलकराज बेहड़ के आह्वान पर सोमवार को भारी जन सैलाब इंदिरा गांधी मैदान में उमड़ा। यहां विधायक ने स्मार्ट मीटर को गरीबों का खून चूसने वाला बताया। कहा कि वे किसी कीमत पर गरीबों के घरों पर मीटर नहीं लगने देंगे। इसके बाद स्मार्ट मीटर की शव यात्रा निकाली गई। शहर के प्रमुख मार्गों से यात्रा श्मशान घाट पहुंची और वहां पर स्मार्ट मीटर का प्रतीकात्मक संस्कार किया गया। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार समस्त कांग्रेस के कार्यकर्ता इंदिरा गांधी खेल मैदान में एकत्रित हुए। जहां पर प्रतीकात्मक अडानी स्मार्ट प्रीपेड मीटर…
बेटी के नाम की गयी डेढ़ लाख की एफडी, पत्नी को मिलेगी नगर निगम में नौकरी रूद्रपुर। नगर निकाय चुनाव के दौरान ड्यूटी से घर लौट रहे नगर निगम कर्मी सागर नेगी की सड़क हादसे में हुई मौत के बाद नगर निगम ने पीड़ित परिवार की मदद के लिए हाथ बढ़ाते हुए राहत पहुंचायी है। महापोर विकास शर्मा ने अपने कार्यालय में पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता के रूप में 1 लाख 56 हजार की एफडी भेंट की। साथ ही मृतक की पत्नी को नगर निगम में नौकरी देने का भी आश्वासन दिया। बता दें किशनपुर हल्द्वानी निवासी सागर नेगी…
रूद्रपुर।वार्ड नंबर 16 बिगवाड़ा में भाजपा के वरिष्ठ नेता स्वर्गीय वीरेंद्र सिंह सामंती की याद में बनाये जा रहे स्मृति द्वार और शमशान घाट के सौंदर्यीकरण कार्यों का महापौर विकास शर्मा ने नगर आयुक्त नरेश दुर्गापाल एवं पार्षद प्रमोद शर्मा के साथ निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्यों को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश भी दिये। इस अवसर पर महापौर विकास शर्मा ने कहा कि दिवंगत विरेन्द्र सिंह सामंती भाजपा के समर्पित और निष्ठावान कार्यकर्ता थे, उनकी स्मृति में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्मृति द्वार बनाये जाने की घोषणा की थी। सीएम धामी की घोषणा के अनुरूप स्मृति द्वार…
उत्तराखण्ड सत्य,देहरादून प्रधानमंत्राी नरेंद्र मोदी आगामी 27 फरवरी को शीतकालीन यात्रा पर उत्तरकाशी जिले के हर्षिल- मुखवा क्षेत्रा के भ्रमण पर आ सकते हैं। प्रधानमंत्राी की प्रस्तावित यात्रा को लेकर शासन -प्रशासन के स्तर पर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। इसी सिलसिले में मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी ने अधिकारियों की बैठक लेकर प्रस्तावित कार्यक्रम की रूपरेखा एवं तैयारियों की समीक्षा की।मुख्य सचिव ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि इस कार्यक्रम को लेकर संबंधित विभाग अपनी तैयारियों को समय रहते पूरा करें और सौंपी गई जिम्मेदारियों को त्राुटिरहित ढ़ंग से संपादित कर सभी व्यवस्थाओं को चाक-चौबंद कर लें। मुख्य…
उत्तराखण्ड सत्य,हल्द्वानी राष्ट्रीय खेलों के सफल आयोजन के लिए सीएम धामी की मंच पर जमकर तारीफ हुयी। केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अपने सम्बोधन में सीएम धामी को देवभूमि को खेल भूमि बनाने का श्रेय दिया। उन्होंने कहा कि सीएम धामी के नेतृत्व में न सिर्फ राष्ट्रीय खेल सफलता पूर्वक संपन्न हुए हैं बल्कि राज्य के हरजिले में खेल इंफ्रास्ट्रक्चर भी मजबूत हुआ है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड जैसे पहाड़ी राज्य के लिए इतना बड़ा आयोजन आसान नहीं था, लेकिन सीएम धामी के कुशल नेतृत्व में यह आयोजन न सिर्फ सफल रहा बल्कि यहां की शानदार व्यवस्थाओं की चर्चा…
राष्ट्रीय खेलों का भव्य समारोह में हुआ समापन, गृह मंत्री समेत कई हस्तियां पहुंची उत्तराखण्ड सत्य,हल्द्वानी 38वें राष्ट्रीय खेलों के समापन समारोह में केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सर्वश्रेष्ठ टीमों को मंच पर सम्मानित किया। साथ ही खेलों के आयोजन में अहम भूमिका निभाने वाले कई लोगों को भी सम्मानित किया। केन्द्रीय मंत्री ने सफल आयोजन के लिए सीएम धामी की जमकर तारीफ भी की। इस अवसर पर गृहमंत्री अमित शाह ने उत्तराखंड के सभी देवी-देवताओं को प्रणाम करते हुए अपना संबोधन शुरू किया। अमित शाह ने उत्तराखंड के सभी खिलाड़ियों को बधाई दी। 38वें राष्ट्रीय खेलों के समापन…
चार स्थानों पर खुलेंगे जोनल कार्यालय, महापौर ने चिन्हित किये स्थान रूद्रपुर। नगर निगम के चार जोनल कार्यालय खोलने की कवायद शुरू हो गयी है। शनिवार को महापौर विकास शर्मा ने भ्रमण कर जोनल कार्यालयों के लिए लिए स्थान चिन्हित किये। अलग-अलग वार्डो में खुल रहे इन कार्यालयों में नगर निगम से सम्बंधित रूटीन के कार्याें के लिए कर्मचारी तैनात किये जायेंगे साथ ही खुद मेयर भी माह में एक दिन इन कार्यालयों में बैठकर लोगोे की शिकायतें सुनेंगे। महापौर विकास शर्मा ने शनिवार को विभिन्न वार्डों का स्थलीय निरीक्षण कर निगम की ओर से चल रहे विकास कार्यों का…
