- प्रधानमंत्री की मौजूदगी में भाजपा ने मनाया विजय उत्सव
- विकास शर्मा के बढ़ते राजनीतिक कद से सियासत में नई हलचल
- जिस्मफरोशी का नया गढ़ बन रहा रुद्रपुर?
- श्रमिकों की वेतन वृद्धि धामी का ‘मास्टरस्ट्रोक’
- बड़ी परियोजनाओं की स्वीकृति पर महापौर ने मुख्यमंत्री का जताया आभार
- महिला आरक्षण पर ‘सियासी दंगल’
- उत्तराखंड में ‘धामी मैजिक’ पर हाईकमान की मुहर
- – सीएम की घोषणाओं को पूरा करने के लिए सड़कों पर उतरे महापौर
Author: उत्तराखंड सत्य
शीर्ष नेताओं ने दिया एकजुटता का संदेश, हरीश रावत बोले-‘हम कसम राम की खाते हैं, अब कभी आपस में लड़ेंगे नहीं और विरोधियों को छोड़ेंगे नहीं’ उत्तराखण्ड सत्य,देहरादून पिछले कई चुनावों की हार से सबक लेकर उत्तराखण्ड कांग्रेस 2027 के लिए नई और सटीक रणनीति पर काम शुरू कर रही है। हर चुनाव में कांग्रेस को गुटबाजी से नुकसान उठाना पड़ा है, इसी के चलते अब शीर्ष नेताओं ने कार्यकर्ताओं को एकजुटता का संदेश दिया है। गुजरात के अहमदाबाद में कांग्रेस के दो दिवसीय अधिवेशन में भाग लेने के लिए उत्तराखंड कांग्रेस से करीब 27 एआईसीसी मेंबर शामिल हुए। बैठक…
उत्तराखण्ड सत्य,देहरादून उत्तराखंड की धामी सरकार ने बड़ा और अहम फैसला लिया है। धामी सरकार उत्तराखंड में 4 जिलों के 17 स्थानों के नाम बदलने का निर्णय लिया है। प्रदेश में कई जगहों के उर्दू नामों को बदलकर हिन्दू नाम रखने का फैसला लिया गया है। जिसमें हरिद्वार, देहरादून, नैनीताल और रुद्रपुर जनपद शामिल हैं। जिसे धामी सरकार ने जनभावनाओं के अनुरूप नाम परिवर्तित किए जाने का फैसला बताया है। आइए हम आपको विस्तार से बताते हैं कि पहले इन जगहों के क्या नाम थे, अब इनका नाम बदलकर क्या रखा गया है। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश के…
नियमों की उड़ रही धज्जियां,अभिभावकों की जेब पर पड़ रहा अतिरक्त बोझ उत्तराखण्ड सत्य,रूद्रपुर शिक्षा को गुणवत्तापूर्ण बनाने के लिए एक ओर मोदी सरकार ने देश में नई शिक्षा नीति और राइट टू एजुकेशन एक्ट जैसे कदम उठाए गए हैं, लेकिन जनपद के निजी स्कूलों की हकीकत कुछ और ही बयां करती है। यहां अभिभावकों के लिए अपने बच्चों को निजी स्कूलों में पढ़ाना किसी जंग से कम नहीं है। नियम-कायदों को ताक पर रखकर स्कूल संचालक अपनी मनमानी पर उतर आए हैं और अभिभावक मजबूरी में चुपचाप यह सब सहते जा रहे हैं। स्कूलों में फीस वृद्धि और टीसी…
उत्तराखण्ड सत्य,रूद्रपुर नानकमत्ता गुरुद्वारे प्रमुख तरसेम सिंह हत्याकांड को अंजाम देने वाला मुख्य आरोपी पिछले करीब एक साल से पुलिस को चकमा दे रहा था आखिरकार कप्तान मणिकांत मिश्रा के निर्देश पर गठित टीम ने मुख्य आरोपी को पंजाब में दबोच लिया। पकड़े गये बदमाश ने गिरफ्तारी के बाद भी पुलिस की चंगुल से भागने का दुस्साहस किया लेकिन पुलिस की गिरफ्त से भागने की कोशिश बदमाश को भारी पड़ गयी और मुठभेड़ में पुलिस की गोली लगने से बदमाश घायल हो गया। बता दें 28 मार्च 2024 की सुबह अज्ञात दो बाइक सवार शूटरों ने नानकमत्ता गुरुद्वारे के कारसेवा…
उत्तराखण्ड सत्य,देहरादून उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और हरिद्वार लोकसभा सीट से बीजेपी सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने संसद में अपनी ही सरकार की पोल खोल दी। बजट सत्र के दौरान जहां सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने उत्तराखंड में एवलांच और आपदा प्रबंधन से जुड़े मुद्दे को उठाया वहीं उत्तराखंड में लगातार हो रहे अवैध खनन पर अपनी चिंता जाहिर की। सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने न सिर्फ अवैध खनन पर अपनी चिंता जाहिर, बल्कि उत्तराखंड में किस तरह से प्रशासन की मिली भगत से अवैध खनन कर नदियों का सीना चीरा जा रहा है, उसका भी जिक्र किया। त्रिवेंद्र सिंह…
उत्तराखण्ड सत्य,देहरादून मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य में संभावित मंत्रिमण्डल विस्तार और फेरबदल को लेकरर लगाई जा रही अटकलों पर विराम लगा दिया है। उन्होंने मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तंभ बताते हुए कहा कि पत्रकारों को अपनी प्रमाणिकता बनाए रखनी चाहिए और बिना किसी आधार की खबरें चलाने से बचना चाहिए। बता दें पिछले करीब एक माह से कैबिनेट विस्तार को लेकर चर्चाएं चल रही हैं। कुछ दिन पहले ही चर्चा थी कि अप्रैल के पहले हफ्ते यानी नवरात्रें में धामी सरकार का कैबिनेट विस्तार हो सकता है। कुछ दिनों पहले उत्तराखंड बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्टð…
रुद्रपुर। दिनेशपुर क्षेत्र में कार से आकर युवक पर फायर झोंकर घायल करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जांच में सामने आया कि आरोपी ने 4 हजार के लेनदेन के फेर में खुन्नस खाकर फायरिंग की थी। कोर्ट ने उसे जेल भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक, मूल थाना केमरी रामपुर हाल दिनेशपुर निवासी महिपाल गंगवार पुत्र नत्थू लाल ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि उनके साथ रामबाग स्थित टाइल्स फैक्ट्री में भांजा अंकित गंगवार भी काम करता है। गुरुवार शाम भांजे अंकित का दोस्त ग्राम अहरो थाना खजूरिया जिला रामपुर निवासी रवि कश्यप…
सीएम के कार्यक्रम की तैयारियों का लिया जायजा रूद्रपुर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 24मार्च को रूद्रपुर में करोड़ों की विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। साथ ही शहर में जोरदार रोड शो भी निकालेंगे। सीएम के कार्यक्रम को लेकर जिला एवं नगर प्रशासन जोर शोर से तैयारी में जुट गया है। शुक्रवार को महापौर विकास शर्मा एवं विधायक शिव अरोरा सहित पार्टी के कई नेताओं ने अधिकारियों के साथ सीएम के कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान सीएम के रोड शो और सभा को लेकर जिम्मेवारियां भी सौंपी गयी। महापौर विकास शर्मा, विधायक शिव…
भाई चमनजीत सिंह जी लाल दिल्ली वालो ने संगत को किया निहाल रुद्रपुर- आदर्श कॉलोनी स्थित कुटिया संत बाबा गोपाल सिंह जी गुरुद्वारे में 53 वा सलाना गुरमत एवं संत समागम में रागी एवं कीर्तनी जत्थों व कथा वाचक ने गुरु की महिमा का गुणगान कर संगत को निहाल कर दिया। संतों ने प्रवचन करते हुए नेकी की राह पर चलने का संदेश दिया । इस दौरान विशाल लंगर का आयोजन भी किया गया। इसमें हजारो श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। गुरुद्वारे की मुख्य सेवादार माता सुषमा रानी की देखरेख में आयोजित संत समागम में भव्य धार्मिक दीवान सजाया गया।…
महापौर की व्यापारियों के साथ बैठक में कई मुद्दों पर बनी सहमति रूद्रपुर। महापोर विकास शर्मा ने शहर के मुख्य बाजार में बिगड़ी व्यवस्थाओं को सुधारने के लिए प्रयास शुरू कर दिये हैं। जल्द ही रूद्रपुर का बाजार अब व्यवस्थित नजर आयेगा। लोगों को जाम से मुक्ति मिलेगी और फुटपाथ खाली होने से व्यापारी और ग्राहक दोनों को राहत मिलेगी। महापौर में शहर के प्रमुख व्यापारियों की बैठक बुलाकर कई मुद्दों पर प्रमुख व्यापारियों से संवाद किया और व्यापारियों के सुझाव भी लिये। बैठक में मुख्य बाजार में जाम, सफाई, पार्किंग जैसी कई समस्याएं छायी रही। जिन पर सर्वसम्मति से…
