Close Menu
    What's Hot

    रेशमबाड़ी प्रकरण का फरार आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

    November 28, 2026

    नई नगर आयुक्त नूपुर वर्मा ने संभाला कार्यभार

    November 28, 2026

    रुद्रपुर में अपराधियों हौंसले बुलंद, दो सप्ताह में दो हत्याएं

    November 28, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • रेशमबाड़ी प्रकरण का फरार आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली
    • नई नगर आयुक्त नूपुर वर्मा ने संभाला कार्यभार
    • रुद्रपुर में अपराधियों हौंसले बुलंद, दो सप्ताह में दो हत्याएं
    • दस साल के विकास का हिसाब, चुनावी रण में भाजपा का नया दांव
    • नवागत नगर आयुक्त नूपुर वर्मा ने संभाला रुद्रपुर नगर निगम का कार्यभार, महापौर विकास शर्मा ने किया स्वागत
    • तेजतर्रार IPS मणिकांत मिश्रा की ऊधम सिंह नगर में फिर हुई वापसी, USTV Rudrapur के संपादक एवं उप-संपादक ने शॉल ओढ़ाकर किया सम्मानित
    • रेशमबाड़ी हत्याकांड से मचा हड़कंप, पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर लगाए गंभीर आरोप
    • किसानों को अब दुर्घटना पर मिलेगी बढ़ी हुई सहायता, 366 नए संपर्क मार्ग भी बनेंगे
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Uttarakhand Satya News PaperUttarakhand Satya News Paper
    • होम
    • देश

      SBI में डेटा लीक से हड़कंप! 3,897 ग्राहकों की निजी जानकारी डार्क वेब पर उजागर, जानें बैंक ने क्या कहा

      October 21, 2026

      26 से 30 सितंबर तक लगातार 5 दिन बैंक बंद! SBI ने ग्राहकों को दी जरूरी सलाह

      September 21, 2026

      अजीत डोभाल और CDS जनरल सुब्रमणि पहुंचेंगे उत्तराखंड , गढ़वाल राइफल्स के कार्यक्रम में होंगे शामिल

      September 18, 2026

      UPI Payment पर MDR चार्ज की खबर से मचा हड़कंप! ₹2,000 से ऊपर पेमेंट पर 0.40% शुल्क? जानिए पूरा सच

      September 16, 2026

      हल्द्वानी के ‘शुद्धिकरण’ मामले में बेंगलुरु पुलिस ने दर्ज की जीरो FIR, BJP नेताओं पर लगे गंभीर आरोप

      September 5, 2026
    • उत्तराखंड

      दस साल के विकास का हिसाब, चुनावी रण में भाजपा का नया दांव

      November 28, 2026

      नवागत नगर आयुक्त नूपुर वर्मा ने संभाला रुद्रपुर नगर निगम का कार्यभार, महापौर विकास शर्मा ने किया स्वागत

      November 27, 2026

      तेजतर्रार IPS मणिकांत मिश्रा की ऊधम सिंह नगर में फिर हुई वापसी, USTV Rudrapur के संपादक एवं उप-संपादक ने शॉल ओढ़ाकर किया सम्मानित

      November 27, 2026

      रेशमबाड़ी हत्याकांड से मचा हड़कंप, पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर लगाए गंभीर आरोप

      November 27, 2026

      चुनावी मोड में उत्तराखंड की सियासत

      November 21, 2026
    • मेरा शहर
      • हल्द्वानी
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • ऋषिकेश
      • अल्मोड़ा
      • चंपावत
      • चमोली
      • नैनीताल
      • रामनगर
      • किच्छा
      • टिहरी गढ़वाल
      • पौड़ी गढ़वाल
      • श्रीनगर
      • पिथौरागढ़
      • बागेश्वर
      • रुद्रप्रयाग
    • श्रेणियाँ
      • क्राइम
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म-कर्म
      • लेख
    • वीडियो गैलरी
    • ई-पेपर
    • विज्ञापन
    • संपर्क
    Uttarakhand Satya News PaperUttarakhand Satya News Paper
    Home » रुद्रपुर में अपराधियों हौंसले बुलंद, दो सप्ताह में दो हत्याएं
    ऊधम सिंह नगर

    रुद्रपुर में अपराधियों हौंसले बुलंद, दो सप्ताह में दो हत्याएं

    उत्तराखंड सत्यBy उत्तराखंड सत्यNovember 28, 2026No Comments4 Mins Read
    WhatsApp Telegram Facebook Twitter LinkedIn Email
    Share
    WhatsApp Telegram Facebook Twitter LinkedIn Email

    शराब के नशे में हिंसक घटनाएं और भीड़ का कानून हाथ में लेना बना चिंता का विषय- शहर की सुरक्षा व्यवस्था पर उठ रहे सवाल

    रुद्रपुर। शहर में अपराध की घटनाएं एक बार फिर कानून व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर रही हैं। महज 13 दिन के भीतर हत्या की दो घटनाओं ने लोगों को झकझोर दिया है। मामूली विवादों में चाकू से गोदकर हत्या, शराब के नशे में हिंसक झड़प और आरोपियों के िखलाफ कार्रवाई के बावजूद अपराध की घटनाओं का सामने आना शहर में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता बढ़ा रहा है। हालात ऐसे हैं कि छोटी-छोटी बातों पर विवाद हिंसक रूप ले रहे हैं और लोगों की जान तक जा रही है। नवंबर महीने में शहर में सामने आई हत्या की घटनाओं ने अपराधियों के बढ़ते दुस्साहस की तस्वीर सामने रखी है। 10 नवंबर को ट्रांजिट कैंप क्षेत्र में 20 वर्षीय युवक अभय उर्फ लल्लू की हत्या की गई। इसके बाद 13 दिन के भीतर रेशमबाड़ी क्षेत्र में सिक्योरिटी गार्ड अनुराग की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। दोनों घटनाओं में विवाद के बाद हिंसा का भयावह रूप सामने आया। यह घटनाएं केवल आपराधिक वारदात नहीं, बल्कि शहर में बढ़ती हिंसक प्रवृत्ति और कानून व्यवस्था की चुनौती को भी उजागर करती हैं। रेशमबाड़ी में हुई घटना के अनुसार, शराब पीकर हुड़दंग मचा रहे युवकों को रोकने पर विवाद बढ़ गया। सिक्योरिटी गार्ड अनुराग ने युवकों को रोकने का प्रयास किया, लेकिन आरोपियों ने उन पर चाकू से वार कर दिया। बीच-बचाव करने पहुंचे उनके भाई सहित अन्य लोगों को भी चाकू मारकर घायल कर दिया गया। गंभीर रूप से घायल अनुराग को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव की स्थिति पैदा हो गई और लोगों में आक्रोश देखने को मिला। इससे पहले ट्रांजिट कैंप में युवक अभय की हत्या ने भी शहर को दहला दिया था। मामूली विवाद के बाद युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। लगातार सामने आ रही ऐसी घटनाएं इस सवाल को और गंभीर बना रही हैं कि आिखर छोटी-छोटी बातों पर हिंसा और हत्या तक पहुंचने की प्रवृत्ति क्यों बढ़ रही है। पुलिस ने दोनों मामलों में कार्रवाई करते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी की है, लेकिन घटनाओं की पुनरावृत्ति ने अपराध नियंत्रण की रणनीति और पुलिस की सक्रियता को लेकर बहस छेड़ दी है। अपराध होने के बाद गिरफ्तारी और कार्रवाई जरूरी है, मगर शहर में ऐसी घटनाओं को होने से रोकना उससे भी बड़ी चुनौती है। पुलिस की गश्त, संवेदनशील इलाकों में निगरानी, नशे में हुड़दंग करने वालों पर कार्रवाई और अपराधियों में कानून का भय कायम करना अब प्राथमिकता बनना चाहिए। शहर में बढ़ती हिंसक घटनाओं के बीच लोगों की अपेक्षा है कि पुलिस केवल घटना के बाद कार्रवाई तक सीमित न रहे, बल्कि अपराध की संभावनाओं को रोकने के लिए प्रभावी व्यवस्था विकसित करे। खासकर ऐसे इलाकों में जहां शराब पीकर विवाद, मारपीट और आपराधिक गतिविधियों की शिकायतें सामने आती रहती हैं, वहां नियमित निगरानी और पुलिस की मौजूदगी जरूरी है। रुद्रपुर औद्योगिक और व्यापारिक शहर है। यहां बड़ी संख्या में श्रमिक, व्यापारी और विभिन्न क्षेत्रें से आए लोग रहते हैं। ऐसे शहर में कानून व्यवस्था का मजबूत होना केवल पुलिस प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि शहर के सुरक्षित और व्यवस्थित भविष्य की बुनियादी जरूरत भी है। लगातार हो रही हत्या की घटनाएं यह संकेत दे रही हैं कि अपराध नियंत्रण के साथ-साथ सामाजिक स्तर पर भी हिंसा और नशे की प्रवृत्ति पर गंभीरता से ध्यान देने की आवश्यकता है।

    गिरफ्तारी के बाद भी क्यों नहीं थम रहा अपराध का भय?
    दो हत्याओं के मामलों में पुलिस की कार्रवाई और आरोपियों की गिरफ्तारी के बावजूद शहर में अपराध की घटनाओं को लेकर चिंता बनी हुई है। सवाल यह है कि क्या अपराधियों में कानून का भय पर्याप्त है? क्या संवेदनशील क्षेत्रें में पुलिस गश्त और निगरानी प्रभावी है? शराब के नशे में हुड़दंग और मामूली विवादों को हिंसा में बदलने से रोकने के लिए क्या पर्याप्त कदम उठाए जा रहे हैं? अपराध होने के बाद पुलिस की कार्रवाई व्यवस्था का आवश्यक हिस्सा है, लेकिन अपराध से पहले रोकथाम ही कानून व्यवस्था की असली परीक्षा है। शहरवासियों की अपेक्षा है कि पुलिस अपराधियों के िखलाफ सख्ती के साथ-साथ ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए ठोस रणनीति बनाए, जिससे आम नागरिक बिना भय के जीवन जी सकें।

    Share. WhatsApp Telegram Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email
    उत्तराखंड सत्य
    • Website

    Related Posts

    रेशमबाड़ी प्रकरण का फरार आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

    November 28, 2026

    नई नगर आयुक्त नूपुर वर्मा ने संभाला कार्यभार

    November 28, 2026

    नवागत नगर आयुक्त नूपुर वर्मा ने संभाला रुद्रपुर नगर निगम का कार्यभार, महापौर विकास शर्मा ने किया स्वागत

    November 27, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Don't Miss
    ऊधम सिंह नगर

    रेशमबाड़ी प्रकरण का फरार आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

    By उत्तराखंड सत्यNovember 28, 20260

    एसएसपी मणिकांत मिश्रा के निर्देशन में रुद्रपुर पुलिस की कार्रवाई, आरोपी के कब्जे से तमंचा…

    नई नगर आयुक्त नूपुर वर्मा ने संभाला कार्यभार

    November 28, 2026

    रुद्रपुर में अपराधियों हौंसले बुलंद, दो सप्ताह में दो हत्याएं

    November 28, 2026

    दस साल के विकास का हिसाब, चुनावी रण में भाजपा का नया दांव

    November 28, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    Our Picks

    रेशमबाड़ी प्रकरण का फरार आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

    November 28, 2026

    नई नगर आयुक्त नूपुर वर्मा ने संभाला कार्यभार

    November 28, 2026

    रुद्रपुर में अपराधियों हौंसले बुलंद, दो सप्ताह में दो हत्याएं

    November 28, 2026

    दस साल के विकास का हिसाब, चुनावी रण में भाजपा का नया दांव

    November 28, 2026

    Subscribe to Updates

    Get the latest Updated on your email

    About Us

    '‘‘उत्तराखंड सत्य’’ की निष्ठाओं का निर्विवाद सफर ‘‘आपके बीच’’

    'उत्तराखंड सत्य' उत्तराखंड समाचारों का डिजिटल माध्यम है।
    अपने विचार या समाचार प्रसारित करने के लिए हमसे संपर्क करें।

    मोबाइल नं. : 9837637707, 05944-247707
    ईमेल: uttrakhandsatyardr@gmail.com

    पता :शॉप नं.35, सिटी स्कवायर मॉल काशीपुर बाईपास, रोड रुद्रपुर, जिला- उधम सिंह नगर - उत्तराखंड

    Our Picks

    रेशमबाड़ी प्रकरण का फरार आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

    November 28, 2026

    नई नगर आयुक्त नूपुर वर्मा ने संभाला कार्यभार

    November 28, 2026

    रुद्रपुर में अपराधियों हौंसले बुलंद, दो सप्ताह में दो हत्याएं

    November 28, 2026
    Categories
    • उत्तराखंड
    • क्राइम
    • देश
    • मनोरंजन
    • मेरा शहर
    • लेख
    • शिक्षा
    Facebook Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 uttarakhandsatya.com, Uttarakhand. Design By: HaldwaniCity.com

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.