Close Menu
    What's Hot

    त्रिशूल चौक की भव्यता देखकर अभिभूत हुए स्वामी यतीन्द्रानंद गिरि

    May 24, 2026

    पशुपालकों की मनमानी से सड़कों पर ‘मौत’ बनकर दौड़ रहे हैं आवारा पशु

    May 24, 2026

    अभेद्य सुरक्षा चक्र में होंगे बाबा बर्फानी के दर्शन, रूद्रपुर से 4 जुलाई को रवाना होगा जत्था

    May 24, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • त्रिशूल चौक की भव्यता देखकर अभिभूत हुए स्वामी यतीन्द्रानंद गिरि
    • पशुपालकों की मनमानी से सड़कों पर ‘मौत’ बनकर दौड़ रहे हैं आवारा पशु
    • अभेद्य सुरक्षा चक्र में होंगे बाबा बर्फानी के दर्शन, रूद्रपुर से 4 जुलाई को रवाना होगा जत्था
    • नॉन-परफॉर्मिंग’ विधायकों पर मंडराया संकट
    • भाजपा प्रशिक्षण वर्ग में संगठन और विचारधारा पर मंथन
    • एक दशक का संकल्प विश्वास और सत्य का सफर
    • ऊर्जा संकट से मुकाबले की तैयारी में उत्तराखंड
    • नए कीर्तिमान की ओर चारधाम यात्रा
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Uttarakhand Satya News PaperUttarakhand Satya News Paper
    • होम
    • देश

      अभेद्य सुरक्षा चक्र में होंगे बाबा बर्फानी के दर्शन, रूद्रपुर से 4 जुलाई को रवाना होगा जत्था

      May 24, 2026

      भाजपा नेता डॉ. राकेश मिश्रा ने मुख्यमंत्री योगी से की मुलाकात

      May 17, 2026

      प्रधानमंत्री की मौजूदगी में भाजपा ने मनाया विजय उत्सव

      May 5, 2026

      भ्व्य आतिथ्य के बीच रायपुर पहुंचे बॉक्सिंग फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. राकेश मिश्र

      April 26, 2026

      संसद में मोदी सरकार ने रचा नया इतिहास

      April 18, 2026
    • उत्तराखंड

      अभेद्य सुरक्षा चक्र में होंगे बाबा बर्फानी के दर्शन, रूद्रपुर से 4 जुलाई को रवाना होगा जत्था

      May 24, 2026

      नॉन-परफॉर्मिंग’ विधायकों पर मंडराया संकट

      May 24, 2026

      ऊर्जा संकट से मुकाबले की तैयारी में उत्तराखंड

      May 17, 2026

      नए कीर्तिमान की ओर चारधाम यात्रा

      May 17, 2026

      श्रमिकों की वेतन वृद्धि धामी का ‘मास्टरस्ट्रोक’

      May 2, 2026
    • मेरा शहर
      • हल्द्वानी
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • ऋषिकेश
      • अल्मोड़ा
      • चंपावत
      • चमोली
      • नैनीताल
      • रामनगर
      • किच्छा
      • टिहरी गढ़वाल
      • पौड़ी गढ़वाल
      • श्रीनगर
      • पिथौरागढ़
      • बागेश्वर
      • रुद्रप्रयाग
    • श्रेणियाँ
      • क्राइम
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म-कर्म
      • लेख
    • वीडियो गैलरी
    • ई-पेपर
    • विज्ञापन
    • संपर्क
    Uttarakhand Satya News PaperUttarakhand Satya News Paper
    Home » त्रिशूल चौक की भव्यता देखकर अभिभूत हुए स्वामी यतीन्द्रानंद गिरि
    रुद्रपुर

    त्रिशूल चौक की भव्यता देखकर अभिभूत हुए स्वामी यतीन्द्रानंद गिरि

    उत्तराखंड सत्यBy उत्तराखंड सत्यMay 24, 2026No Comments4 Mins Read
    WhatsApp Telegram Facebook Twitter LinkedIn Email
    Share
    WhatsApp Telegram Facebook Twitter LinkedIn Email

    – महापौर विकास शर्मा की सराहना, बोले रूद्रपुर बन रहा उत्तराखण्ड का गौरव

    रूद्रपुर । पूज्य महामंडलेश्वर यतींद्रानंद गिरि जी महाराज ने शुक्रवार को रूद्रपुर पहुंचकर शहर के चर्चित त्रिशूल चौक का अवलोकन किया और वहां स्थापित भव्य त्रिशूल की भव्यता की मुक्तकंठ से सराहना की। उन्होंने त्रिशूल स्थापना को सनातन संस्कृति और धार्मिक आस्था से जुड़ा ऐतिहासिक कार्य बताते हुए महापौर विकास शर्मा की जमकर प्रशंसा की।

    महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानंद गिरि हरिद्वार से बरेली जाते समय कुछ समय के लिए रूद्रपुर के त्रिशूल चौक पर रुके। उनके आगमन पर महापौर विकास शर्मा के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने फूल मालाओं से उनका भव्य स्वागत किया तथा आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान स्वामी जी ने चौक पर स्थापित विशाल त्रिशूल का अवलोकन कर उसकी कलात्मकता और आध्यात्मिक महत्व की सराहना की।

    स्वामी यतीन्द्रानंद गिरि ने कहा कि जब से विकास शर्मा रूद्रपुर के महापौर बने हैं तब से शहर का स्वरूप लगातार बदल रहा है। उन्होंने कहा कि रूद्रपुर का नाम स्वयं भगवान रूद्र यानी भगवान शिव से जुड़ा हुआ है और ऐसे में भगवान शिव के त्रिशूल की स्थापना इस नगर की धार्मिक पहचान को और अधिक सशक्त बनाती है। उन्होंने कहा कि इस भव्य त्रिशूल ने केवल रूद्रपुर ही नहीं बल्कि पूरे कुमाऊं क्षेत्र के प्रवेश द्वार की शोभा बढ़ाने का कार्य किया है।

    उन्होंने कहा कि कुमाऊं देवभूमि का महत्वपूर्ण क्षेत्र है और यहां आने वाले श्रद्धालुओं तथा पर्यटकों का मुख्य मार्ग रूद्रपुर से होकर गुजरता है। ऐसे में त्रिशूल चौक आने वाले लोगों के लिए आकर्षण का प्रमुख केंद्र बन गया है। स्वामी जी ने कहा कि उत्तराखण्ड सरकार को मानस खंड यात्रा का प्रवेश द्वार रूद्रपुर को घोषित करने पर भी विचार करना चाहिए, जिससे धार्मिक पर्यटन को नई दिशा मिलेगी।

    महामंडलेश्वर ने कहा कि जिस प्रकार रूद्रपुर में अतिक्रमण हटाने, सौंदर्यीकरण और विकास कार्यों को गति दी जा रही है वह सराहनीय है। उन्होंने कहा कि यह शहर भविष्य में उत्तराखण्ड का गौरव बनकर उभरे, यही उनकी शुभकामना है। उन्होंने प्रदेश सरकार की भी प्रशंसा करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सनातन संस्कृति और धार्मिक विरासत के संरक्षण के लिए लगातार कार्य कर रहे हैं तथा हर अच्छे कार्य में उनका सहयोग मिल रहा है।

    इस दौरान स्वामी यतीन्द्रानंद गिरि ने कहा कि भारत सरकार को वैश्विक कूटनीति के माध्यम से कैलाश पर्वत को पुनः भारत में लाने के प्रयास करने चाहिए, क्योंकि कैलाश सनातन संस्कृति और आस्था का प्रमुख केंद्र है।

    महापौर विकास शर्मा ने कहा कि पूज्य स्वामी यतीन्द्रानंद गिरि का रूद्रपुर आगमन शहर के लिए गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि स्वामी जी के आशीर्वाद से उन्हें और अधिक ऊर्जा एवं प्रेरणा मिली है। महापौर ने कहा कि त्रिशूल चौक लगातार प्रसिद्धि प्राप्त कर रहा है और यह लोगों के आकर्षण का केंद्र बन चुका है। कुमाऊं की ओर जाने वाले पर्यटक यहां रुककर त्रिशूल चौक की भव्यता का आनंद ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह उनका सौभाग्य है कि उन्हें शहर में इस प्रकार का धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व का कार्य कराने का अवसर मिला। आने वाले समय में भी शहर के सौंदर्यीकरण और धार्मिक पहचान को मजबूत करने के लिए लगातार कार्य किए जाएंगे।

    इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष सुनील ठुकराल, पार्षद चिराग कालरा, पार्षद गिरीश पाल, पार्षद पवन राणा, पार्षद शुभम दास पार्षद प्रतिनिधि मानवेंद्र राय, भाजपा जिला मीडिया प्रभारी विजय तोमर, आशीष यादव आकाश यादव, किशन सुखीजा, भाजयुमो जिला अध्यक्ष बिट्टू चौहान, भाजयुमो नगर अध्यक्ष अशोक नेगी, शिवम गुप्ता, छात्र नेता चंदन भट्ट, छात्र संघ उपाध्यक्ष चेतन भट्ट, अशोक विश्वास, ओबीसी आयोग सदस्य कमलेश, नरेश उप्रेती, मोर सिंह यादव, हरेंद्र शर्मा, शिवांश अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद रहे ।।

    Related

    Share. WhatsApp Telegram Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email
    उत्तराखंड सत्य
    • Website

    Related Posts

    पशुपालकों की मनमानी से सड़कों पर ‘मौत’ बनकर दौड़ रहे हैं आवारा पशु

    May 24, 2026

    एक दशक का संकल्प विश्वास और सत्य का सफर

    May 17, 2026

    विकास शर्मा के बढ़ते राजनीतिक कद से सियासत में नई हलचल

    May 2, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Don't Miss
    रुद्रपुर

    त्रिशूल चौक की भव्यता देखकर अभिभूत हुए स्वामी यतीन्द्रानंद गिरि

    By उत्तराखंड सत्यMay 24, 20260

    – महापौर विकास शर्मा की सराहना, बोले रूद्रपुर बन रहा उत्तराखण्ड का गौरव रूद्रपुर ।…

    पशुपालकों की मनमानी से सड़कों पर ‘मौत’ बनकर दौड़ रहे हैं आवारा पशु

    May 24, 2026

    अभेद्य सुरक्षा चक्र में होंगे बाबा बर्फानी के दर्शन, रूद्रपुर से 4 जुलाई को रवाना होगा जत्था

    May 24, 2026

    नॉन-परफॉर्मिंग’ विधायकों पर मंडराया संकट

    May 24, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    Our Picks

    त्रिशूल चौक की भव्यता देखकर अभिभूत हुए स्वामी यतीन्द्रानंद गिरि

    May 24, 2026

    पशुपालकों की मनमानी से सड़कों पर ‘मौत’ बनकर दौड़ रहे हैं आवारा पशु

    May 24, 2026

    अभेद्य सुरक्षा चक्र में होंगे बाबा बर्फानी के दर्शन, रूद्रपुर से 4 जुलाई को रवाना होगा जत्था

    May 24, 2026

    नॉन-परफॉर्मिंग’ विधायकों पर मंडराया संकट

    May 24, 2026

    Subscribe to Updates

    Get the latest Updated on your email

    About Us

    '‘‘उत्तराखंड सत्य’’ की निष्ठाओं का निर्विवाद सफर ‘‘आपके बीच’’

    'उत्तराखंड सत्य' उत्तराखंड समाचारों का डिजिटल माध्यम है।
    अपने विचार या समाचार प्रसारित करने के लिए हमसे संपर्क करें।

    मोबाइल नं. : 9837637707, 05944-247707
    ईमेल: uttrakhandsatyardr@gmail.com

    पता :शॉप नं.35, सिटी स्कवायर मॉल काशीपुर बाईपास, रोड रुद्रपुर, जिला- उधम सिंह नगर - उत्तराखंड

    Our Picks

    त्रिशूल चौक की भव्यता देखकर अभिभूत हुए स्वामी यतीन्द्रानंद गिरि

    May 24, 2026

    पशुपालकों की मनमानी से सड़कों पर ‘मौत’ बनकर दौड़ रहे हैं आवारा पशु

    May 24, 2026

    अभेद्य सुरक्षा चक्र में होंगे बाबा बर्फानी के दर्शन, रूद्रपुर से 4 जुलाई को रवाना होगा जत्था

    May 24, 2026
    Categories
    • उत्तराखंड
    • क्राइम
    • देश
    • मनोरंजन
    • मेरा शहर
    • लेख
    • शिक्षा
    Facebook Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 uttarakhandsatya.com, Uttarakhand.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.