Close Menu
    What's Hot

    बदरीनाथ-केदार धाम में गैर-सनातनी प्रवेश पर छिड़ी नई बहस

    March 22, 2026

    धामी मंत्रिमंडल विस्तारः सियासी अस्थिरता की परंपरा ध्वस्त

    March 22, 2026

    धामी कैबिनेट के नए सारथियों का सियासी सफ़र

    March 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • बदरीनाथ-केदार धाम में गैर-सनातनी प्रवेश पर छिड़ी नई बहस
    • धामी मंत्रिमंडल विस्तारः सियासी अस्थिरता की परंपरा ध्वस्त
    • धामी कैबिनेट के नए सारथियों का सियासी सफ़र
    • जल्द मिलेगी बाईपास चौड़ीकरण की सौगात,बजट की बाधाएं हुई दूर
    • भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में पांच राज्यों के लिए बनी महा रणनीति
    • शिक्षा की आड़ में ‘कमीशन’ का सिंडिकेट
    • उत्तराखण्ड में तेज हुई चुनावी हलचल
    • एआई और वैज्ञानिक विश्लेषण से थमेगी सड़कों पर रफ्तार की जंग
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Uttarakhand Satya News PaperUttarakhand Satya News Paper
    • होम
    • देश

      भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में पांच राज्यों के लिए बनी महा रणनीति

      March 19, 2026

      नितिन नबीन के नेतृत्व में भाजपा परिवार को मिलेगी नई ऊर्जाः डॉ. राकेश मिश्र

      January 21, 2026

      डा. राकेश मिश्र ने मुख्यमंत्री योगी से की भेंट

      January 10, 2026

      प्रयागराज में 12 जनवरी को लगेगा 47वां स्वास्थ्य शिविर

      January 10, 2026

      माघ मेला प्रयागराज : आस्था, सेवा और सनातन परंपरा का विराट संगम

      January 3, 2026
    • उत्तराखंड

      बदरीनाथ-केदार धाम में गैर-सनातनी प्रवेश पर छिड़ी नई बहस

      March 22, 2026

      धामी मंत्रिमंडल विस्तारः सियासी अस्थिरता की परंपरा ध्वस्त

      March 22, 2026

      धामी कैबिनेट के नए सारथियों का सियासी सफ़र

      March 22, 2026

      उत्तराखण्ड में तेज हुई चुनावी हलचल

      March 14, 2026

      उत्तराखंड के विकास का नया रोडमैप

      March 2, 2026
    • मेरा शहर
      • हल्द्वानी
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • ऋषिकेश
      • अल्मोड़ा
      • चंपावत
      • चमोली
      • नैनीताल
      • रामनगर
      • किच्छा
      • टिहरी गढ़वाल
      • पौड़ी गढ़वाल
      • श्रीनगर
      • पिथौरागढ़
      • बागेश्वर
      • रुद्रप्रयाग
    • श्रेणियाँ
      • क्राइम
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म-कर्म
      • लेख
    • वीडियो गैलरी
    • ई-पेपर
    • विज्ञापन
    • संपर्क
    Uttarakhand Satya News PaperUttarakhand Satya News Paper
    Home » धामी कैबिनेट के नए सारथियों का सियासी सफ़र
    उत्तराखंड

    धामी कैबिनेट के नए सारथियों का सियासी सफ़र

    उत्तराखंड सत्यBy उत्तराखंड सत्यMarch 22, 2026No Comments4 Mins Read
    WhatsApp Telegram Facebook Twitter LinkedIn Email
    Share
    WhatsApp Telegram Facebook Twitter LinkedIn Email

    उत्तराखण्ड सत्य,देहरादून

    उत्तराखंड में 2027 के विधान सभा चुनाव की बिसात बिछ चुकी है। भाजपा द्वारा सत्ता की हैट्रिक लगाने के संकल्प के बीच, चुनाव से ठीक 9 महीने पहले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपनी कैबिनेट का विस्तार कर पांच नए चेहरों को शामिल किया है। शुक्रवार 20 मार्च को राजभवन में शपथ लेने वाले इन पांच मंत्रियों खजान दास, भरत चौधरी, राम सिंह कैड़ा, मदन कौशिक और प्रदीप बत्रा का चयन केवल क्षेत्रीय संतुलन तक सीमित नहीं है, बल्कि यह उनके लंबे राजनीतिक संघर्ष, अटूट जनाधार और संगठनात्मक अनुभव का प्रतिफल है। आइए जानते हैं धामी सरकार के इन पांच नए सारथियों का सियासी सफरनामाः

    अनुभव का स्तंभः मदन कौशिक

    उत्तराखंड की राजनीति के मंझे हुए िखलाड़ी मदन कौशिक का कैबिनेट में लौटना सरकार के लिए अनुभव की पूंजी जैसा है। हरिद्वार से कई बार विधायक रहे मदन कौशिक पूर्ववर्ती त्रिवेंद्र सरकार में कैबिनेट मंत्री और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा चुके हैं। उनकी प्रशासनिक समझ और चुनावी बिसात बिछाने की कला उन्हें पार्टी के वरिष्ठतम नेताओं की श्रेणी में खड़ा करती है। धर्मनगरी और आसपास के मैदानी क्षेत्रें में उनका मजबूत प्रभाव आगामी चुनावों में भाजपा के लिए निर्णायक साबित हो सकता है।

    दलित राजनीति का बड़ा चेहराः खजान दास

    देहरादून की राजपुर रोड सीट से विधायक खजान दास भाजपा में अनुसूचित जाति वर्ग के सबसे कद्दावर नेताओं में शुमार हैं। पूर्व में शिक्षा मंत्री रह चुके खजान दास ने अपना सफर बूथ स्तर के कार्यकर्ता के रूप में शुरू किया था। वंचित वर्गों के अधिकारों के लिए उनकी निरंतर सक्रियता और राजधानी की शहरी समस्याओं पर उनकी पकड़ ने उन्हें जनता के बीच बेहद लोकप्रिय बनाया है। कैबिनेट में उनकी मौजूदगी से भाजपा ने दलित समीकरणों को मजबूती प्रदान की है।

    युवा जोश और साफ छविः भरत चौधरी

    छात्र राजनीति की नर्सरी से निकलकर विधानसभा तक पहुंचे भरत चौधरी का ग्राफ बेहद प्रभावशाली रहा है। रुद्रप्रयाग के विधायक के रूप में उन्होंने शिक्षा, स्वास्थ्य और पलायन जैसे पहाड़ी क्षेत्रें के मूल मुद्दों पर मुखरता से काम किया है। युवा मोर्चा से लेकर जिला संगठन तक विभिन्न पदों पर रहे भरत चौधरी की साफ-सुथरी कार्यशैली और सौम्य व्यवहार ने उन्हें मुख्यमंत्री और केंद्रीय नेतृत्व का भरोसेमंद बनाया है।

    गांव-देहात की आवाजः राम सिंह कैड़ा

    एक साधारण किसान परिवार से आने वाले राम सिंह कैड़ा का संघर्ष पंचायत से लेकर विधानसभा तक की कहानी है। भीमताल विधायक कैड़ा की पहचान जल, जंगल और जमीन से जुड़े मुद्दों के प्रखर पैरोकार के रूप में है। ग्रामीण परिवेश में उनकी गहरी पैठ और किसानों के बीच उनकी पकड़ को देखते हुए उन्हें कैबिनेट में शामिल किया गया है। उनकी एंट्री को सरकार द्वारा ग्रामीण और काश्तकार वर्ग को साधने की रणनीति के तौर पर देखा जा रहा है।

    शहरी विकास के रणनीतिकारः प्रदीप बत्रा

    रुड़की से विधायक प्रदीप बत्रा स्थानीय राजनीति और नगर निकाय के अनुभवों से तपकर निकले हैं। पहले नगर पालिका अध्यक्ष और फिर लगातार विधायक के रूप में उन्होंने रुड़की के शहरी बुनियादी ढांचे और व्यापारिक हितों के लिए प्रभावी कार्य किया है। उनकी मिलनसार कार्यशैली और क्षेत्र के हर वर्ग में व्यक्तिगत पकड़ उन्हें एक बेहद प्रभावी जनप्रतिनिधि बनाती है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश से सटे इस महत्वपूर्ण क्षेत्र में उनका प्रभाव पार्टी के लिए बड़ी ताकत है।

    2027 की तैयारी और विकास की नई गति

    राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि इस मंत्रिमंडल विस्तार के माध्यम से मुख्यमंत्री धामी ने एक परफेक्ट बैलेंस बनाने की कोशिश की है। जहां मदन कौशिक जैसे दिग्गज सरकार को परिपक्व मार्गदर्शन देंगे, वहीं भरत चौधरी और राम सिंह कैड़ा जैसे नेता सरकार की योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का काम करेंगे। 2027 के चुनाव से पहले यह विस्तार भाजपा की उस रणनीति का हिस्सा है, जिसके तहत वह हर क्षेत्र और हर वर्ग को यह संदेश देना चाहती है कि सरकार उनकी अपेक्षाओं के अनुरूप सक्रिय है। अब प्रदेश की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि ये पांचों रणबांकुरे अपने विभागों के माध्यम से उत्तराखंड के विकास को कितनी नई ऊंचाई प्रदान करते हैं।

    Related

    Share. WhatsApp Telegram Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email
    उत्तराखंड सत्य
    • Website

    Related Posts

    बदरीनाथ-केदार धाम में गैर-सनातनी प्रवेश पर छिड़ी नई बहस

    March 22, 2026

    धामी मंत्रिमंडल विस्तारः सियासी अस्थिरता की परंपरा ध्वस्त

    March 22, 2026

    उत्तराखण्ड में तेज हुई चुनावी हलचल

    March 14, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Don't Miss
    उत्तराखंड

    बदरीनाथ-केदार धाम में गैर-सनातनी प्रवेश पर छिड़ी नई बहस

    By उत्तराखंड सत्यMarch 22, 20260

    बीकेटीसी ने अनुच्छेद-26 को बनाया अपनी ढाल, मुख्यमंत्री ने दी व्यापक विचार-विमर्श की सलाह उत्तराखण्ड…

    धामी मंत्रिमंडल विस्तारः सियासी अस्थिरता की परंपरा ध्वस्त

    March 22, 2026

    धामी कैबिनेट के नए सारथियों का सियासी सफ़र

    March 22, 2026

    जल्द मिलेगी बाईपास चौड़ीकरण की सौगात,बजट की बाधाएं हुई दूर

    March 22, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    Our Picks

    बदरीनाथ-केदार धाम में गैर-सनातनी प्रवेश पर छिड़ी नई बहस

    March 22, 2026

    धामी मंत्रिमंडल विस्तारः सियासी अस्थिरता की परंपरा ध्वस्त

    March 22, 2026

    धामी कैबिनेट के नए सारथियों का सियासी सफ़र

    March 22, 2026

    जल्द मिलेगी बाईपास चौड़ीकरण की सौगात,बजट की बाधाएं हुई दूर

    March 22, 2026

    Subscribe to Updates

    Get the latest Updated on your email

    About Us

    '‘‘उत्तराखंड सत्य’’ की निष्ठाओं का निर्विवाद सफर ‘‘आपके बीच’’

    'उत्तराखंड सत्य' उत्तराखंड समाचारों का डिजिटल माध्यम है।
    अपने विचार या समाचार प्रसारित करने के लिए हमसे संपर्क करें।

    मोबाइल नं. : 9837637707, 05944-247707
    ईमेल: uttrakhandsatyardr@gmail.com

    पता :शॉप नं.35, सिटी स्कवायर मॉल काशीपुर बाईपास, रोड रुद्रपुर, जिला- उधम सिंह नगर - उत्तराखंड

    Our Picks

    बदरीनाथ-केदार धाम में गैर-सनातनी प्रवेश पर छिड़ी नई बहस

    March 22, 2026

    धामी मंत्रिमंडल विस्तारः सियासी अस्थिरता की परंपरा ध्वस्त

    March 22, 2026

    धामी कैबिनेट के नए सारथियों का सियासी सफ़र

    March 22, 2026
    Categories
    • उत्तराखंड
    • क्राइम
    • देश
    • मनोरंजन
    • मेरा शहर
    • लेख
    • शिक्षा
    Facebook Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 uttarakhandsatya.com, Uttarakhand.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.