Close Menu
    What's Hot

    साक्षरता में उत्तराखंड की बड़ी छलांग

    June 20, 2026

    एडवेंचर टूरिज्म का नया केंद्र बनेगा उत्तराखंड

    June 20, 2026

    चुनावी मोड में कांग्रेस,विधाानसभा वार बनेगा जीत का रोडमैप

    June 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • साक्षरता में उत्तराखंड की बड़ी छलांग
    • एडवेंचर टूरिज्म का नया केंद्र बनेगा उत्तराखंड
    • चुनावी मोड में कांग्रेस,विधाानसभा वार बनेगा जीत का रोडमैप
    • भीषण गर्मी से राहत के लिए पर्यावरण मित्रों को बांटे ग्लूकोज पैकेट और कैप
    • बाबा बर्फानी के भक्तों की सुरक्षा में अभेद्य कवच,यात्रा से पहले धरती से आसमान तक निगरानी
    • उत्तराखंड में ‘अग्निवीर’ पर सियासी अग्निपरीक्षा
    • चुनावी साल में धामी ने खोला दायित्वों का पिटारा
    • 20 सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति के उपाध्यक्ष रामपाल सिंह ने पदभार ग्रहण किया
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Uttarakhand Satya News PaperUttarakhand Satya News Paper
    • होम
    • देश

      बाबा बर्फानी के भक्तों की सुरक्षा में अभेद्य कवच,यात्रा से पहले धरती से आसमान तक निगरानी

      June 7, 2026

      चार राज्यों में भाजपा के नए सेनापति तैनात

      May 31, 2026

      पंकज जैन बने दिगम्बर जैन धर्म संरक्षिणी महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष

      May 31, 2026

      अभेद्य सुरक्षा चक्र में होंगे बाबा बर्फानी के दर्शन, रूद्रपुर से 4 जुलाई को रवाना होगा जत्था

      May 24, 2026

      भाजपा नेता डॉ. राकेश मिश्रा ने मुख्यमंत्री योगी से की मुलाकात

      May 17, 2026
    • उत्तराखंड

      साक्षरता में उत्तराखंड की बड़ी छलांग

      June 20, 2026

      एडवेंचर टूरिज्म का नया केंद्र बनेगा उत्तराखंड

      June 20, 2026

      चुनावी मोड में कांग्रेस,विधाानसभा वार बनेगा जीत का रोडमैप

      June 20, 2026

      उत्तराखंड में ‘अग्निवीर’ पर सियासी अग्निपरीक्षा

      June 7, 2026

      चुनावी साल में धामी ने खोला दायित्वों का पिटारा

      June 7, 2026
    • मेरा शहर
      • हल्द्वानी
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • ऋषिकेश
      • अल्मोड़ा
      • चंपावत
      • चमोली
      • नैनीताल
      • रामनगर
      • किच्छा
      • टिहरी गढ़वाल
      • पौड़ी गढ़वाल
      • श्रीनगर
      • पिथौरागढ़
      • बागेश्वर
      • रुद्रप्रयाग
    • श्रेणियाँ
      • क्राइम
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म-कर्म
      • लेख
    • वीडियो गैलरी
    • ई-पेपर
    • विज्ञापन
    • संपर्क
    Uttarakhand Satya News PaperUttarakhand Satya News Paper
    Home » रूद्रपुर में 14 फरवरी से शुरू होगा ‘विकास’ का उत्सव
    रुद्रपुर

    रूद्रपुर में 14 फरवरी से शुरू होगा ‘विकास’ का उत्सव

    उत्तराखंड सत्यBy उत्तराखंड सत्यFebruary 7, 2026No Comments5 Mins Read
    WhatsApp Telegram Facebook Twitter LinkedIn Email
    Share
    WhatsApp Telegram Facebook Twitter LinkedIn Email

    सीएम पुष्कर सिंह धामी देंगे करोड़ों की सौगात, 14 से 23 फरवरी तक गांधी पार्क में आयोजित होगा सरस मेला
    उत्तरराखण्ड सत्य,रुद्रपुर

    महापौर विकास शर्मा के सफलतम एक वर्ष का कार्यकाल पूरा होने के उपलक्ष्य में शहर एक ऐसे ऐतिहासिक आयोजन का साक्षी बनने जा रहा है, जो विकास और संस्कृति का अनूठा संगम होगा। नगर निगम के तत्वाधान में आगामी 14 फरवरी से 23 फरवरी तक गांधी पार्क में 10 दिवसीय भव्य ‘सरस मेले’ का आयोजन किया जाएगा। इस गौरवशाली उत्सव का विधिवत शुभारंभ प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी करेंगे। मुख्यमंत्री का यह दौरा रुद्रपुर के विकास के लिए मील का पत्थर साबित होगा, क्योंकि इस अवसर पर वे शहरवासियों को करोड़ों रुपये की विकास योजनाओं की सौगात देते हुए विभिन्न महत्वपूर्ण परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण भी करेंगे। मुख्यमंत्री के आगमन और मेले की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए महापौर विकास शर्मा की अध्यक्षता में नगर निगम प्रशासन, भाजपा कार्यकर्ताओं और शहर के विभिन्न सामाजिक व धार्मिक संगठनों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें इस आयोजन को दिव्य और भव्य बनाने की विस्तृत कार्ययोजना तैयार की गई। बैठक को संबोधित करते हुए महापौर विकास शर्मा ने कहा कि नगर निगम बोर्ड का यह एक साल का कार्यकाल जन-सेवा और पारदर्शिता का प्रतीक रहा है, जिसे उत्सव के रूप में मनाने के लिए सरस मेले का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि 14 फरवरी को मुख्यमंत्री का आगमन रुद्रपुर के इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज होगा और उनका भव्य स्वागत किया जाएगा। यह मेला न केवल मनोरंजन का साधन होगा, बल्कि विकास की नई गाथा भी लिखेगा। महापौर ने विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि सरस मेले में विभिन्न सरकारी और निजी विभागों के लगभग 150 स्टॉल लगाए जाएंगे, जो शासन की जनहितकारी योजनाओं और स्थानीय उत्पादों को प्रदर्शित करेंगे। इस मेले को उत्तराखंड और भारत की विविध संस्कृति से जोड़ने के लिए प्रतिदिन अलग-अलग समाजों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी जाएंगी। इसमें पर्वतीय समाज, पूर्वांचल समाज, बंगाली समाज और पंजाबी समाज की समृद्ध संस्कृति, लोकगीत और परंपराओं की अनूठी झलक देखने को मिलेगी। धार्मिक दृष्टि से भी यह मेला अत्यंत महत्वपूर्ण और यादगार होने वाला है क्योंकि 15 फरवरी को महाशिवरात्रि है। जिसके चलते विशाल शिव जागरण का आयोजन सुनिश्चित किया गया है। इस जागरण में देश के विख्यात भजन सम्राट अपनी प्रस्तुतियां देंगे और मनमोहक झांकियां आकर्षण का केंद्र रहेंगी। इसके साथ ही मेले के दौरान रामलीला मंचन, हास्य कवि सम्मेलन और स्कूली बच्चों के द्वारा तैयार किए गए रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे, जो हर आयु वर्ग के लोगों को जोड़ेंगे। इस आयोजन को ऐतिहासिक बनाने के लिए बैठक में मौजूद अधिकारियों और कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। बैठक में सभी ने एक स्वर में रुद्रपुर के इस गौरवशाली उत्सव को सफल बनाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर आईएएस अधिकारी हिमांशु जोशी, पीडी डीआरडीए आसित आनंद, नगर आयुक्त श्रीमती शिप्रा जोशी पांडे और सहायक नगर आयुक्त श्रीमती राजू नबियाल के अलावा सामाजिक और धार्मिक संगठनों की ओर से अमरनाथ जी सेवा मंडल के संस्थापक सुनील ठुकराल, अध्यक्ष अजय चîक्का, अमित अरोड़ा ‘बॉबी’, जगदीश बटला, बंगाली कल्याण समिति के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप अधिकारी, सदस्य अमित वैध, अशोक विश्वास ,देवभूमि व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष गुरमीत सिंह, संघ जिला व्यवस्था प्रमुख राजकुमार खनिजों, प्रदेश उपाध्यक्ष नरेंद्र अरोरा सहित पूर्वांचल महासभा से जेबी सिंह, दुर्गेश मौर्य और हिमांशु शुक्ला ने भी महत्वपूर्ण सुझाव साझा किए। इसके अतिरिक्त भाजपा मंडलअध्यक्ष सुनील ठुकराल, महामंत्री पारस चुघ, उमेद सिंह और अंकित ढींगरा सहित नगर निगम की टीम और शहर के गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

    शिवरात्रि पर श्री अमरनाथ सेवा मण्डल सजाएगा भगवान शिव का भव्य दरबार
    रुद्रपुर। देवभूमि की पावन धरा पर महाशिवरात्रि के पावन पर्व को ऐतिहासिक बनाने के लिए श्री अमरनाथ जी सेवा मण्डल ने कमर कस ली है। विगत वर्षों की गौरवशाली परंपरा को जीवंत रखते हुए, मण्डल इस वर्ष भी श्रद्धा और भक्ति के अनूठे संगम के रूप में ‘भव्य शिव जागरण’ और ‘विशाल सेवा शिविर’ का आयोजन करने जा रहा है। कार्यक्रम को दिव्य स्वरूप देने के लिए मण्डल के पदाधिकारियों ने अभी से तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है, जिससे पूरे क्षेत्र में शिवभक्तों के बीच भारी उत्साह का माहौल है। श्री अमरनाथ जी सेवा मण्डल के अध्यक्ष अजय चîक्का ने तैयारियों की जानकारी साझा करते हुए बताया कि मण्डल का संकल्प सदैव शिवभक्तों और कांवड़ियों की निस्वार्थ सेवा रहा है। उन्होंने कहा कि विगत कई वर्षों की भांति इस वर्ष भी महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर शिव जागरण के साथ-साथ दूर-दराज से आने वाले कांवड़ियों के लिए विशाल भंडारे और सेवा शिविर का भव्य आयोजन किया जाएगा। इस सेवा शिविर में कांवड़ियों के विश्राम के लिए आरामदायक व्यवस्था, पौष्टिक भोजन और आपातकालीन चिकित्सा सहायता की उत्तम व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी, ताकि भोले के भक्तों को अपनी यात्रा के दौरान किसी भी कठिनाई का सामना न करना पड़े। अजय चîक्का ने आगे बताया कि शिव जागरण कार्यक्रम को यादगार बनाने के लिए इस वर्ष भी देश के विख्यात भजन गायकों और कलाकारों को आमंत्रित किया जा रहा है, जो अपनी सुरीली आवाज में शिव स्तुति और भजनों की अमृत वर्षा करेंगे। भक्ति संध्या का मुख्य आकर्षण भगवान शिव के विभिन्न स्वरूपों और पौराणिक कथाओं को जीवंत करती आकर्षक झांकियां होंगी, जिन्हें विशेष रूप से तैयार किया जा रहा है। श्रद्धा, आस्था और सेवा के इस महाकुंभ को सफल बनाने के लिए मण्डल के सभी सदस्य दिन-रात जुटे हुए हैं।

    Related

    Share. WhatsApp Telegram Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email
    उत्तराखंड सत्य
    • Website

    Related Posts

    भीषण गर्मी से राहत के लिए पर्यावरण मित्रों को बांटे ग्लूकोज पैकेट और कैप

    June 20, 2026

    आदि कैलाश यात्रियों का त्रिशूल चौक पर भव्य स्वागत

    June 7, 2026

    रुद्रपुर को मिली पशु शव दाह गृह की सौगात, 1.45 करोड़ की योजना स्वीकृत

    May 31, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Don't Miss
    उत्तराखंड

    साक्षरता में उत्तराखंड की बड़ी छलांग

    By उत्तराखंड सत्यJune 20, 20260

    दो वर्षों में 14-9 प्रतिशत बढ़ी साक्षरता दर, अब 98-7 प्रतिशत आबादी साक्षर,धामी कैबिनेट का…

    एडवेंचर टूरिज्म का नया केंद्र बनेगा उत्तराखंड

    June 20, 2026

    चुनावी मोड में कांग्रेस,विधाानसभा वार बनेगा जीत का रोडमैप

    June 20, 2026

    भीषण गर्मी से राहत के लिए पर्यावरण मित्रों को बांटे ग्लूकोज पैकेट और कैप

    June 20, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    Our Picks

    साक्षरता में उत्तराखंड की बड़ी छलांग

    June 20, 2026

    एडवेंचर टूरिज्म का नया केंद्र बनेगा उत्तराखंड

    June 20, 2026

    चुनावी मोड में कांग्रेस,विधाानसभा वार बनेगा जीत का रोडमैप

    June 20, 2026

    भीषण गर्मी से राहत के लिए पर्यावरण मित्रों को बांटे ग्लूकोज पैकेट और कैप

    June 20, 2026

    Subscribe to Updates

    Get the latest Updated on your email

    About Us

    '‘‘उत्तराखंड सत्य’’ की निष्ठाओं का निर्विवाद सफर ‘‘आपके बीच’’

    'उत्तराखंड सत्य' उत्तराखंड समाचारों का डिजिटल माध्यम है।
    अपने विचार या समाचार प्रसारित करने के लिए हमसे संपर्क करें।

    मोबाइल नं. : 9837637707, 05944-247707
    ईमेल: uttrakhandsatyardr@gmail.com

    पता :शॉप नं.35, सिटी स्कवायर मॉल काशीपुर बाईपास, रोड रुद्रपुर, जिला- उधम सिंह नगर - उत्तराखंड

    Our Picks

    साक्षरता में उत्तराखंड की बड़ी छलांग

    June 20, 2026

    एडवेंचर टूरिज्म का नया केंद्र बनेगा उत्तराखंड

    June 20, 2026

    चुनावी मोड में कांग्रेस,विधाानसभा वार बनेगा जीत का रोडमैप

    June 20, 2026
    Categories
    • उत्तराखंड
    • क्राइम
    • देश
    • मनोरंजन
    • मेरा शहर
    • लेख
    • शिक्षा
    Facebook Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 uttarakhandsatya.com, Uttarakhand.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.