नई दिल्ली। नैनीताल उधम सिंह नगर के सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री अजय भट्ट ने नई दिल्ली में भाजपा के नवनियुक्त राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन से शिष्टाचार भेंट कर उन्हें इस महत्वपूर्ण संगठनात्मक दायित्व के लिए हार्दिक शुभकामनाएँ एवं बधाई दीं। इस अवसर पर अजय भट्ट ने कहा कि नितिन नबीन की संगठन के प्रति सतत निष्ठा, गहरा जमीनी अनुभव, ऊर्जावान युवा नेतृत्व और कर्मठ कार्यशैली उन्हें भाजपा के एक मजबूत स्तंभ के रूप में स्थापित करती है। उन्होंने विश्वास जताया कि उनके कुशल एवं दूरदर्शी नेतृत्व में पार्टी संगठन को नई ऊर्जा, अनुशासन और सुदृढ़ संरचना प्राप्त होगी। अजय भट्ट ने कहा कि नितिन नबीन का संगठनात्मक कौशल और कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ता के लिए प्रेरणास्रोत है। उनके नेतृत्व में न केवल संगठन की मजबूती बढ़ेगी, बल्कि कार्यकर्ताओं का मनोबल, समर्पण और सक्रियता भी और अधिक सशक्त होगी।
Trending
- संगम तट पर गूंजा सेवा का संकल्प, दंडी स्वामियों के पूजन संग पं. गणेश प्रसाद मिश्र सेवा न्यास ने बांटे कंबल और वस्त्र
- रुद्रपुर की नियति बदल देगा ‘मिनी बाईपास’
- राजनीति के ‘महाबली’ की आँखों में पिता की बेबसी
- गदरपुर का ‘विधायक आवास’ बना सत्ता संघर्ष का केंद्र
- सहानुभूति की ‘सियासत’ में आत्मघाती षडयंत्र
- नितिन नबीन के नेतृत्व में भाजपा परिवार को मिलेगी नई ऊर्जाः डॉ. राकेश मिश्र
- डा. राकेश मिश्र ने मुख्यमंत्री योगी से की भेंट
- प्रयागराज में 12 जनवरी को लगेगा 47वां स्वास्थ्य शिविर

