Close Menu
    What's Hot

    मुखर्जीनगर में 400 श्रमिकों को विधायक शिव अरोरा ने बांटी लेबर किट, बोले—हर पात्र श्रमिक तक पहुंचे योजनाओं का लाभ

    September 24, 2026

    26 से 30 सितंबर तक लगातार 5 दिन बैंक बंद! SBI ने ग्राहकों को दी जरूरी सलाह

    September 21, 2026

    ‘सेवा संकल्प’ के बहाने 2027 की सियासी जमीन पर दस्तक

    September 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मुखर्जीनगर में 400 श्रमिकों को विधायक शिव अरोरा ने बांटी लेबर किट, बोले—हर पात्र श्रमिक तक पहुंचे योजनाओं का लाभ
    • 26 से 30 सितंबर तक लगातार 5 दिन बैंक बंद! SBI ने ग्राहकों को दी जरूरी सलाह
    • ‘सेवा संकल्प’ के बहाने 2027 की सियासी जमीन पर दस्तक
    • किच्छा नगर पालिका चुनाव में दो दिग्गज नेताओं की प्रतिष्ठा दांव पर
    • सेवा के रंग में रंगा सीएम धामी का जन्मदिन
    • जन्मदिन पर युवाओं से मांगे तीन संकल्प
    • किशाऊ परियोजना पर छह राज्यों की सहमति के मायने
    • अधिवक्ता पार्किंग में 25 लाख से बनेगा टिन शेड, विधायक शिव अरोड़ा ने किया शिलान्यास
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Uttarakhand Satya News PaperUttarakhand Satya News Paper
    • होम
    • देश

      26 से 30 सितंबर तक लगातार 5 दिन बैंक बंद! SBI ने ग्राहकों को दी जरूरी सलाह

      September 21, 2026

      अजीत डोभाल और CDS जनरल सुब्रमणि पहुंचेंगे उत्तराखंड , गढ़वाल राइफल्स के कार्यक्रम में होंगे शामिल

      September 18, 2026

      UPI Payment पर MDR चार्ज की खबर से मचा हड़कंप! ₹2,000 से ऊपर पेमेंट पर 0.40% शुल्क? जानिए पूरा सच

      September 16, 2026

      हल्द्वानी के ‘शुद्धिकरण’ मामले में बेंगलुरु पुलिस ने दर्ज की जीरो FIR, BJP नेताओं पर लगे गंभीर आरोप

      September 5, 2026

      नेपाल में भीषण बाढ़ से भारी तबाही: 95 की मौत, करीब 500 लापता; 133 भारतीय नागरिक भी शामिल

      August 27, 2026
    • उत्तराखंड

      मुखर्जीनगर में 400 श्रमिकों को विधायक शिव अरोरा ने बांटी लेबर किट, बोले—हर पात्र श्रमिक तक पहुंचे योजनाओं का लाभ

      September 24, 2026

      26 से 30 सितंबर तक लगातार 5 दिन बैंक बंद! SBI ने ग्राहकों को दी जरूरी सलाह

      September 21, 2026

      ‘सेवा संकल्प’ के बहाने 2027 की सियासी जमीन पर दस्तक

      September 19, 2026

      जन्मदिन पर युवाओं से मांगे तीन संकल्प

      September 19, 2026

      किशाऊ परियोजना पर छह राज्यों की सहमति के मायने

      September 19, 2026
    • मेरा शहर
      • हल्द्वानी
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • ऋषिकेश
      • अल्मोड़ा
      • चंपावत
      • चमोली
      • नैनीताल
      • रामनगर
      • किच्छा
      • टिहरी गढ़वाल
      • पौड़ी गढ़वाल
      • श्रीनगर
      • पिथौरागढ़
      • बागेश्वर
      • रुद्रप्रयाग
    • श्रेणियाँ
      • क्राइम
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म-कर्म
      • लेख
    • वीडियो गैलरी
    • ई-पेपर
    • विज्ञापन
    • संपर्क
    Uttarakhand Satya News PaperUttarakhand Satya News Paper
    Home » श्री अन्न स्वास्थ्य के लिए वरदानःराज्यपाल
    ऊधम सिंह नगर

    श्री अन्न स्वास्थ्य के लिए वरदानःराज्यपाल

    उत्तराखंड सत्यBy उत्तराखंड सत्यAugust 23, 2025No Comments7 Mins Read
    WhatsApp Telegram Facebook Twitter LinkedIn Email
    Share
    WhatsApp Telegram Facebook Twitter LinkedIn Email

    उत्तराखण्ड सत्य,पंतनगर

    महामहिम राज्यपाल ले0जन0 (सेनि0) गुरमीत सिंह ने अपने एक दिवसीय जनपद भ्रमण के दौरान प0 गोविन्द वल्लभ पंत कृषि एवं प्रोद्योगिकी विश्व विद्यालय पंतनगर के आयोजित श्री अन्न महोत्सव कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि के रूप में प्रतिभाग किया। महामहिम ने दीप प्रज्जवलित कर श्री अन्न महोत्सव का शुभारम्भ किया। महामहिम को कुलपति श्री चौहान ने अंगवस्त्र व स्मृति चिन्ह भेंट किया। महामहिम ने प्रगतिशील किसानों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया व किसानों को पशुचिकित्सा प्राथमिक उपचार किट वितरित किए तथा मिलेट्स का लोगो एवं पुस्तिकाओं का विमोचन किया। इससे पूर्व महामहिम राज्यपाल ने श्री अन्न महोत्सव में लगे स्टालों का निरीक्षण किया व गांधी हॉल जीर्णाेद्धार कार्य का लोकार्पण किया। महामहिम राज्यपाल ने श्री अन्न महोत्सव के शुभारम्भ के शुभ अवसर पर अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा कि जब हम देवभूमि उत्तराखंड की पावन धरती पर फ्श्रीअन्न महोत्सवय् के उद्घाटन के लिए एकत्र हुए हैं, मेरा हृदय अत्यंत प्रसन्नचित और कृतज्ञ है। उन्होंने कार्यक्रम के आयोजकों, उत्तराखण्ड के इस प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय परिवार और सभी उपस्थित महानुभावों को शुभकामनाएं दीं। श्री सिंह ने कहा कि आज का यह महोत्सव केवल कृषि का उत्सव नहीं है, यह हमारे आहार, स्वास्थ्य, संस्कृति और जीवन दर्शन का उत्सव है। मैं आपसे यह कहना चाहता हूँ कि स्वास्थ्य केवल व्यक्तिगत आवश्यकता नहीं है, बल्कि यह राष्ट्र निर्माण का आधार है। फ्स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मन और स्वस्थ मन में ही स्वस्थ राष्ट्र की परिकल्पना संभव है।य् उन्होंने कहा कि आजकल स्वास्थ्य हर व्यक्ति के लिए एक प्रमुख मुद्दा है, हर व्यक्ति स्वस्थ्य एवं फिट रहना चाहता है, इसके लिए कोई जिम जा रहा है, कोई सुबह की सैर करता है कोई योग करता है। सभी लोग पहले के मुकाबले अधिक जागरूक हो गए है। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि हमारा खान-पान हमारे स्वस्थ्य पर कितना असर ड़ालता है निःसंदेह 100 प्रतिशत। महामहिम ने कहा कि भारतीय संस्कृति में भोजन को केवल पेट भरने का साधन नहीं माना गया, बल्कि इसे यज्ञ का अंश समझा गया है। हमारे ऋषियों ने हजारों वर्ष पूर्व आहार और स्वास्थ्य का जो संबंध बताया, वही आज आधुनिक विज्ञान प्रमाणित कर रहा है।श्री सिंह ने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड योग और आयुर्वेद की जननी है। यहाँ से दुनिया ने संतुलित जीवन का संदेश पाया है। योग शरीर और मन को शुद्ध करता है, आयुर्वेद रोगों से रक्षा करता है और श्रीअन्न शरीर को पोषण देता है। स्वास्थ्य के महत्व के बारे में चरक संहिता में कहा गया है-फ्धर्मार्थकाममोक्षाणां आरोग्यं मूलमुत्तमम्। आरोग्यं हीनता सर्वंनास्ति सुखमनुत्तममश् अर्थात-धर्म, अर्थ, काम और मोक्ष इन चार पुरुषार्थों का मूल स्वास्थ्य है। स्वास्थ्य के बिना जीवन में कोई भी सुख या लक्ष्य प्राप्त नहीं किया जा सकता। इसलिए यदि हमें फ्फिट इंडियाय् और फ्फिट उत्तराखंडय् का सपना साकार करना है, तो योग, आयुर्वेद, श्रीअन्न और संतुलित जीवनशैली को अपनाना होगा। महामहिम राज्यपाल ने कहा कि हम सभी जानते हैं कि स्वस्थ सैनिक ही सशक्त राष्ट्र के प्रहरी होते हैं। यह अत्यंत हर्ष का विषय है कि पंतनगर विश्वविद्यालय ने भारतीय सेना के साथ मिलकर सैनिकों के भोजन में श्रीअन्न शामिल करने का समझौता किया है। यह कदम हमारे सैनिकों की सेहत और उनके मनोबल को बढ़ाने वाला है। उन्होंने कहा कि मुझे इस बात की प्रसन्नता है कि पंतनगर विश्वविद्यालय ने श्रीअन्न की कई किस्में विकसित की हैं जो आज भी किसानों के बीच लोकप्रिय हैं। हाल ही में जनरल बिपिन रावत पर्वतीय शोध निदेशालय की स्थापना हुई है, जिसका उद्देश्य पर्वतीय क्षेत्रें में श्रीअन्न उत्पादन और शोध को बढ़ावा देना है। यह एक अत्यंत सराहनीय कदम है। मुझे उम्मीद है कि ऐसा होने से श्रीअन्न का क्षेत्रफल भी बढ़ेगा, उत्पादन भी बढ़ेगा एवं किसानों की आमदनी में भी उत्तरोत्तर वृद्धि होगी। उन्होंने कहा कि श्रीअन्न के विकास एवं उनके व्यंजनों के विकास हेतु इस विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों द्वारा किए जा रहे प्रयोगों का सीधा लाभ किसानों, सैनिकों एवं आमजनों को मिलेगा, मैं इस क्षेत्र से जुड़े सभी वैज्ञानिकों एवं कार्मिकों का दिल की गहराईयों से धन्यवाद देना चाहता हूं, मुझे पूर्ण विश्वास है कि उनके यह प्रयास प्रदेश एवं देश के लिए अत्यधिक उपयोगी सिद्ध होगें। श्री सिंह ने कहा कि मुझे यह जानकर गर्व है कि उत्तराखंड सरकार श्रीअन्न उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए कई योजनाएँ चला रही है। किसानों को प्रशिक्षण, बीज उपलब्धता, बाजार सुविधा और उत्पादों का ब्रांडिंग उपलब्ध कराया जा रहा है। श्रीअन्न हर भारतीय की थाली का हिस्सा हो, इसके लिए केंद्र सरकार श्रीअन्न आधारित उत्पादों के प्रचार-प्रसार, निर्यात और किसानों को आर्थिक प्रोत्साहन देने की दिशा में बड़े कदम उठा रही है। उन्होंने कहा कि हमारे देश के किसानों का भारत की अर्थव्यवस्था में बहुत बड़ा योगदान है। यह प्रसन्नता का विषय है कि भारत के किसानों की मेहनत रंग ला रही है। पिछले वर्ष हमारे देश के किसानों ने अनाज उत्पादन में पिछले सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। आज जब किसानों को बेहतर सुविधाएँ मिलने लगी हैं, तो वो कृषि उत्पादन में रिकार्ड बना रहे हैं। आज भारत दूध, दाल और जूट के उत्पादन में दुनिया में नंबर वन है। चावल, गेहूँ, फल और सब्जियों के उत्पादन में भी दुनिया में दूसरे स्थान पर पहुँच गया है। उन्होंने कहा कि हमारे आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने वर्ष 2023 को फ्अंतर्राष्ट्रीय श्रीअन्न वर्षय् घोषित करवाने में अग्रणी भूमिका निभाई। उन्होंने बार-बार कहा है कि फ्श्रीअन्न केवल अनाज नहीं, बल्कि यह भारत की सॉफ्ट पावर और भविष्य की ऊर्जा है।फ् उन्होंने कहा कि मैं आपके सामने एक चिंता का विषय भी रखना चाहता हूँ। हम सभी को इसे गंभीरता से लेना चाहिए-मोटापा हमारे देश के लिए एक बहुत बड़ी समस्या बनता जा रहा है। विशेषज्ञों का कहना है कि आने वाले वर्षों में, हर तीन में से एक व्यक्ति मोटापे से ग्रस्त होगा। हमें मोटापे से खुद को बचाना होगा। अभी हाल ही में 15 अगस्त 2025 को लालकिले से अपने भाषण में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने स्वास्थ्य पर बल देते हुए मोटापा कम करने और संतुलित जीवनशैली अपनाने की अपील की। प्रधामन्त्री जी ने एक छोटा सा लेकिन महत्वपूर्ण सुझाव दिया कि- फ्हर परिवार यह संकल्प ले कि जब घर में खाना पकाने का तेल आए, तो वह सामान्य से 10 प्रतिशत कम हो, और उसका उपयोग भी 10 प्रतिशत कम हो। ऐसा करके, हम मोटापे के िखलाफ लड़ाई जीतने में अपना योगदान दे सकते हैं। महामहिम ने कहा कि आज जब हम विकसित भारत 2047 का सपना देखते हैं, तो उसमें केवल तकनीक या आर्थिक प्रगति ही नहीं, बल्कि स्वस्थ और सशक्त नागरिक भी आवश्यक हैं। योग, आयुर्वेद, श्रीअन्न और जैविक खेती दृ यही हमारी धरोहर है और यही भविष्य का समाधान है। यह निश्चित है कि भारत का भविष्य तकनीकी शक्ति के साथ-साथ स्वस्थ, सशक्त और संतुलित जीवनशैली से तय होगा। और इस दिशा में श्रीअन्न हमारे लिए वरदान है। उन्होंने कार्यक्रम में पहुँचे सभी आगतुकों से यही आग्रह करते हुए कहा कि अपने भोजन में श्रीअन्न को नियमित रूप से शामिल कीजिए। बच्चों और युवाओं को श्रीअन्न आधारित व्यंजन खाने की आदत डालिए। किसान भाई-बहनों को श्रीअन्न की खेती के लिए प्रेरित कीजिए। उन्होंने वैज्ञानिकों और शिक्षाविदों से भी आग्रह किया कि वे श्रीअन्न पर और शोध करें और इसके नए उत्पाद विकसित करें। महामहिम राज्यपाल ने कहा कि फ्स्वस्थ भारत ही विकसित भारत का आधार है।य् कार्यक्रम में संबोधित करते हुए कुलपति प्रो0 मनमोहन सिंह चौहान ने सभी अतिथियों का स्वागत किया व विश्वविद्यालय की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा,निदेशक शोध डॉ अजीत सिंह नैन, डॉ एएस जीना, डॉ पीके सिंह, डॉ एसके द्विवेदी, कर्नल ढिल्लन, कर्नल अजीत, सीएमओ डॉ केके अग्रवाल, डैम बीएस चलाल सहित अनेक अधिकारी, डीम, डायरेक्टर, किसान, जवान, विद्यार्थी मौजूद थे।

    Related

    Share. WhatsApp Telegram Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email
    उत्तराखंड सत्य
    • Website

    Related Posts

    किच्छा नगर पालिका चुनाव में दो दिग्गज नेताओं की प्रतिष्ठा दांव पर

    September 19, 2026

    सेवा के रंग में रंगा सीएम धामी का जन्मदिन

    September 19, 2026

    अधिवक्ता पार्किंग में 25 लाख से बनेगा टिन शेड, विधायक शिव अरोड़ा ने किया शिलान्यास

    September 18, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Don't Miss
    उत्तराखंड

    मुखर्जीनगर में 400 श्रमिकों को विधायक शिव अरोरा ने बांटी लेबर किट, बोले—हर पात्र श्रमिक तक पहुंचे योजनाओं का लाभ

    By उत्तराखंड सत्यSeptember 24, 20260

    रुद्रपुर। वार्ड नंबर-5 मुखर्जीनगर क्षेत्र में श्रम विभाग के सौजन्य से पंजीकृत श्रम कार्ड धारकों…

    26 से 30 सितंबर तक लगातार 5 दिन बैंक बंद! SBI ने ग्राहकों को दी जरूरी सलाह

    September 21, 2026

    ‘सेवा संकल्प’ के बहाने 2027 की सियासी जमीन पर दस्तक

    September 19, 2026

    किच्छा नगर पालिका चुनाव में दो दिग्गज नेताओं की प्रतिष्ठा दांव पर

    September 19, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    Our Picks

    मुखर्जीनगर में 400 श्रमिकों को विधायक शिव अरोरा ने बांटी लेबर किट, बोले—हर पात्र श्रमिक तक पहुंचे योजनाओं का लाभ

    September 24, 2026

    26 से 30 सितंबर तक लगातार 5 दिन बैंक बंद! SBI ने ग्राहकों को दी जरूरी सलाह

    September 21, 2026

    ‘सेवा संकल्प’ के बहाने 2027 की सियासी जमीन पर दस्तक

    September 19, 2026

    किच्छा नगर पालिका चुनाव में दो दिग्गज नेताओं की प्रतिष्ठा दांव पर

    September 19, 2026

    Subscribe to Updates

    Get the latest Updated on your email

    About Us

    '‘‘उत्तराखंड सत्य’’ की निष्ठाओं का निर्विवाद सफर ‘‘आपके बीच’’

    'उत्तराखंड सत्य' उत्तराखंड समाचारों का डिजिटल माध्यम है।
    अपने विचार या समाचार प्रसारित करने के लिए हमसे संपर्क करें।

    मोबाइल नं. : 9837637707, 05944-247707
    ईमेल: uttrakhandsatyardr@gmail.com

    पता :शॉप नं.35, सिटी स्कवायर मॉल काशीपुर बाईपास, रोड रुद्रपुर, जिला- उधम सिंह नगर - उत्तराखंड

    Our Picks

    मुखर्जीनगर में 400 श्रमिकों को विधायक शिव अरोरा ने बांटी लेबर किट, बोले—हर पात्र श्रमिक तक पहुंचे योजनाओं का लाभ

    September 24, 2026

    26 से 30 सितंबर तक लगातार 5 दिन बैंक बंद! SBI ने ग्राहकों को दी जरूरी सलाह

    September 21, 2026

    ‘सेवा संकल्प’ के बहाने 2027 की सियासी जमीन पर दस्तक

    September 19, 2026
    Categories
    • उत्तराखंड
    • क्राइम
    • देश
    • मनोरंजन
    • मेरा शहर
    • लेख
    • शिक्षा
    Facebook Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 uttarakhandsatya.com, Uttarakhand. Design By: HaldwaniCity.com

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.