Close Menu
    What's Hot

    संगम तट पर गूंजा सेवा का संकल्प, दंडी स्वामियों के पूजन संग पं. गणेश प्रसाद मिश्र सेवा न्यास ने बांटे कंबल और वस्त्र

    January 27, 2026

    रुद्रपुर की नियति बदल देगा ‘मिनी बाईपास’

    January 24, 2026

    राजनीति के ‘महाबली’ की आँखों में पिता की बेबसी

    January 24, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • संगम तट पर गूंजा सेवा का संकल्प, दंडी स्वामियों के पूजन संग पं. गणेश प्रसाद मिश्र सेवा न्यास ने बांटे कंबल और वस्त्र
    • रुद्रपुर की नियति बदल देगा ‘मिनी बाईपास’
    • राजनीति के ‘महाबली’ की आँखों में पिता की बेबसी
    • गदरपुर का ‘विधायक आवास’ बना सत्ता संघर्ष का केंद्र
    • सहानुभूति की ‘सियासत’ में आत्मघाती षडयंत्र
    • नितिन नबीन के नेतृत्व में भाजपा परिवार को मिलेगी नई ऊर्जाः डॉ. राकेश मिश्र
    • डा. राकेश मिश्र ने मुख्यमंत्री योगी से की भेंट
    • प्रयागराज में 12 जनवरी को लगेगा 47वां स्वास्थ्य शिविर
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Uttarakhand Satya News PaperUttarakhand Satya News Paper
    • होम
    • देश

      नितिन नबीन के नेतृत्व में भाजपा परिवार को मिलेगी नई ऊर्जाः डॉ. राकेश मिश्र

      January 21, 2026

      डा. राकेश मिश्र ने मुख्यमंत्री योगी से की भेंट

      January 10, 2026

      प्रयागराज में 12 जनवरी को लगेगा 47वां स्वास्थ्य शिविर

      January 10, 2026

      माघ मेला प्रयागराज : आस्था, सेवा और सनातन परंपरा का विराट संगम

      January 3, 2026

      भारत के लिए सबसे बड़ा खतरा धर्मांतरणः डॉ उपाध्याय

      December 29, 2025
    • उत्तराखंड

      राजनीति के ‘महाबली’ की आँखों में पिता की बेबसी

      January 24, 2026

      गदरपुर का ‘विधायक आवास’ बना सत्ता संघर्ष का केंद्र

      January 24, 2026

      सहानुभूति की ‘सियासत’ में आत्मघाती षडयंत्र

      January 24, 2026

      2027 से पहले बढ़ती चुनौतियाँ भाजपा के लिए अग्निपरीक्षा

      January 10, 2026

      अंकिता प्रकरण पर धामी का ‘पॉलिटिकल मास्टरस्ट्रोक’

      January 10, 2026
    • मेरा शहर
      • हल्द्वानी
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • ऋषिकेश
      • अल्मोड़ा
      • चंपावत
      • चमोली
      • नैनीताल
      • रामनगर
      • किच्छा
      • टिहरी गढ़वाल
      • पौड़ी गढ़वाल
      • श्रीनगर
      • पिथौरागढ़
      • बागेश्वर
      • रुद्रप्रयाग
    • श्रेणियाँ
      • क्राइम
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म-कर्म
      • लेख
    • वीडियो गैलरी
    • ई-पेपर
    • विज्ञापन
    • संपर्क
    Uttarakhand Satya News PaperUttarakhand Satya News Paper
    Home » देश को नये युग की ओर ले जा रहे मोदीः गणेश जोशी
    उत्तराखंड

    देश को नये युग की ओर ले जा रहे मोदीः गणेश जोशी

    उत्तराखंड सत्यBy उत्तराखंड सत्यJune 14, 2025No Comments7 Mins Read
    WhatsApp Telegram Facebook Twitter LinkedIn Email
    Share
    WhatsApp Telegram Facebook Twitter LinkedIn Email

    -प्रभारी मंत्री गणेश जोशी ने नगर निगम में स्वच्छता ऐप का किया शुभारम्भ
    – उजाड़े गये कई दुकानदारों को आवंटन पत्र भी सौंपे

    रूद्रपुर। प्रदेश कृषि एवं सैनिक कल्याण मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री गणेश जोशी ने नगर निगम सभागार में केन्द्र की मोदी सरकार के 11 साल पूरे होने पर आयोजित कार्यक्रम में मोदी सरकार की उपलब्धियों को साझा किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी देश को नये युग की ओर ले जाने का काम कर रहे हैं। इस मौके पर उन्होंने स्वच्छता ऐप का औपचारिक रूप से शुभारम्भ भी किया। साथ ही कैबिनेट मंत्री ने जी 20 सम्मेलन के दौरान नैनीताल हाईवे से उजाड़े गये कई दुकानदारों को आवंटन पत्र भी सौंपे और कई जनकल्याणकारी योजनाओं का शुभारंभ भी किया।

    कार्यक्रम में मौजूद लोगों को सम्बोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीते 11 साल देश के इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में दर्ज किए जाएंगे। यह कार्यकाल आत्मनिर्भर और विकसित भारत के निर्माण की नींव साबित हुआ है।उन्होंने कहा कि मोदी सरकार की योजनाएं सीधे आम लोगों के जीवन से जुड़ी हैं। आयुष्मान भारत योजना से अब गरीबों को मुफ्त इलाज मिल रहा है। पहले योजनाओं का लाभ गरीबों तक नहीं पहुंचता था, अब सरकारी सहायता सीधे खातों में पहुंच रही है। उन्होंने बताया कि 27 करोड़ से अधिक लोग गरीबी रेखा से बाहर निकल चुके हैं।मोदी है तो मुमकिन है अब नारा नहीं, हकीकत है। प्रभारी मंत्री ने कहा कि पहले देश में भ्रष्टाचार, घोटाले और तुष्टीकरण की चर्चा होती थी, अब नवाचार और विकास की बात होती है। बीते 11 वर्षों में मोदी सरकार ने जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने, तीन तलाक खत्म करने, जीएसटी लागू करने और वक्फ कानून में बदलाव जैसे साहसिक फैसले लिए हैं। मोदी सरकार के कार्यों की बदौलत अब शासन सेवा का माध्यम बन गया है। आज की राजनीति प्रदर्शन की संस्कृति पर आधारित हो गई है। विदेश नीति में भारत की सांस्कृतिक पहचान दिख रही है। रक्षा निर्यात 30 गुना बढ़ा है और भ्रष्टाचार पर लगातार प्रहार हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि महिलाओं की भागीदारी को केंद्र में रखा गया है। सरकारी योजनाओं की निगरानी हो रही है, पारदर्शिता के लिए ई-नीलामी को बढ़ावा दिया गया है। आम जनजीवन में बड़ा बदलाव आया है।

    प्रभारी मंत्री ने कहा कि मोदी सरकार ने आतंकवाद पर कड़ा रुख अपनाते हुए पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों पर सीधा हमला किया। दुनिया को यह दिखा दिया कि भारत अब किसी भी उकसावे का करारा जवाब देगा। आज भारत दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था की ओर अग्रसर है। डिजिटल लेनदेन में भारत सबसे आगे है, सरकार ने 44 लाख करोड़ रुपए डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के जरिए सीधे लोगों के खातों में भेजे। नारी सशक्तिकरण के क्षेत्र में मोदी सरकार ने ऐतिहासिक कदम उठाए। 33» आरक्षण, तीन तलाक पर रोक, महिला पायलटों की संख्या में इजाफा, लखपति दीदी योजना और मुद्रा योजना के तहत करोड़ों महिलाओं को आर्थिक संबल मिला है। वहीं, युवाओं के लिए नई शिक्षा नीति, स्टार्टअप इंडिया, कौशल विकास योजना जैसे कार्यक्रमों ने उन्हें नए अवसर दिए हैं। आज भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा स्टार्टअप इकोसिस्टम बन गया है। पिछले 11 सालों में किसानों के हितों के लिए कई ऐतिहासिक कदम उठाये गये हैं। जिसके चलते आज किसानों का उत्पादन कई गुना बढ़ गया हैं। प्रधानमंत्री जितनी चिंता सीमा पर तैनात जवान की करते हैं उतनी चिंता किसान की भी करते हैं। भारत को नये युग की ओर ले जाने का काम प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कर रहे हैं।

    कार्यक्रम में महापौर विकास शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने देश में राजनीतिक संस्कृति बदली, उन्होंने सरकार को जवाबदेह बनाया। देश में 11 साल पहले, तुष्टिकरण व समाज को खंडित करके अपनी कुर्सी को सुरक्षित रखना राजनीतिक संस्कृति का तरीका बन गया था। लेकिन 2014 के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली जिम्मेदार व जवाबदेह सरकार आई है, जिसने रिपोर्ट कार्ड की राजनीति शुरू की। मोदी सरकार ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास’ के मंत्र को लेकर आगे बढ़ रही हैं। मोदी सरकार जनता के नेतृत्व वाली सरकार है। पिछले 11 सालों ने वास्तव में विकसित और आत्मनिर्भर भारत की मजबूत नींव रखी है। महापौर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में उत्तराखण्ड भी तेजी से विकास के पथ पर अग्रसर हैं। प्रधानमंत्री मोदी का उत्तराखण्ड से विशेषव लगाव रहा है। जिसका लाभ उत्तराखण्ड को लगातार मिल रहा है। महापौर विकास शर्मा ने कहा कि नगर निगम ने आज स्वच्छता ऐप की औपचारिक लॉचिंग की है। रूद्रपुर को स्मार्ट सिटी बनाने की दिशा में यह एक बड़ा कदम है। उन्होंने कहा कि इस ऐप के जरिये रूद्रपुर को स्वच्छ, स्वस्थ और सुंदर बनाने में मदद मिलेगी। इस ऐप के जरिये शहर के किसी भी कोने में सफाई की शिकायत पर 24 घंटे के भीतर एक्शन होगा। उन्होंने कहा कि रूद्रपुर को स्मार्ट सिटी बनाने का जो सपना है इसे पूरा करने के लिए हरसंभव प्रयास किये जा रहे हैं। शहर में स्मार्ट वेडिंग जोन का सपना पूरा हो चुका है। इसमें जी 20 सम्मेलन के दौरान उजाड़े गये कुछ और दुकानदारों को आज चाबियां सौंप दी गयी है । शीघ्र ही नगर निगम कुछ और वेंडिंग जोन बनाने की तैयारी कर रहा है। जहां पर बचे हुए व्यापारियों को दुकानें आवंटित की जायेंगी।

    कार्यक्रम को जिलाध्यक्ष कमल जिंदल, विधायक शिव अरोरा, दर्जा मंत्री उत्तम दत्ता सहित अन्य वक्ताओं ने भी सम्बोधित किया। इससे पूर्व कार्यक्रम में पहुंचने पर मुख्य अतिथि गणेश जोशी सहित अन्य अतिथियों का जोरदार स्वागत किया और उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट किये। प्रभारी मंत्री ने 11 साल बेमिसाल थीम पर आधारित प्रदर्शनी का शुभारम्भ करने के साथ ही कई लोगों को सम्मानित भी किया।

    कार्यक्रम का संचालन संजीव भदौरिया ने किया। इस अवसर पर जिलाधिकारी नितिन भदौरिया,सीडीओ मनीष कुमार, पूर्व मेयर रामपाल सिंह, प्रकाश हरबोला पूर्व मण्डी समिति अध्यक्ष के के दास,वेद ठुकराल, हिमांशु शुक्ला, पारस चुघ, राजन राठौर, नगर आयुक्त नरेश दुर्गापाल, उपनगर आयुक्त शिप्रा जोशी पाण्डे, सहायक नगर आयुक्त राजूू नबियाल, स्वास्थ्य अधिकारी डा. पियूष रंजन, विवेक सक्सेना,सुनील ठुकराल, हरजीत राठी, विजय तोमर, राजेश जग्गा, राजेश कामरा सहित तमाम लोग मौज्ूद थे।

    स्वच्छता ऐप की हुई लॉंचिंग
    रूद्रपुर। नगर निगम में आयोजित कार्यक्रम के दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने नगर निगम के स्वच्छता को औपचारिक रूप से लॉंच किया। ऐप के जरिये शहर में किसी भी स्थान पर सफाई की समस्या की शिकायत की जा सकेगी। शिकायत का निस्तारण 24 घंटे के भीतर किया जायेगा। इस ऐप को गूगल प्ले स्टोर से मोबाइल फोन पर डाउनलोड किया जा सकता है। प्रभारी मंत्री ने ऐप को स्वच्छता की ओर बढ़ा कदम बताया। इस दौरान स्वच्छता में उत्कृष्ट कार्य करने वाले सफाई नायकों को प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। साथ ही पर्यावरण मित्रों को सेफ्टी किट भी वितरित की गयी।

    उजाड़े गये कई दुकानदारों को मिले आवंटन पत्र
    रूद्रपुर। नगर निगम में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रभारी मंत्री गणेश जोशी ने राम मनोहर लोहिया मार्केट से उजाड़े गये कई दुकानदारों को आवंटन पत्र विरित किये गये। इस दोरान नगर निगम की ओर से 79 दुकानदारों को आवंटन पत्र जारी किये गये। प्रभारी मंत्री ने गुरविंदर सिंह, प्रशांत, लीलाधर जोशी, प्रदीप अग्रवाल, पुष्पादेवी, नरेश कुमार, शैलेन्द्र कुमार, श्याम सुंदर, हरजीत सिंह सहित कई व्यापारियों को आवंटन पत्र वितरित किये।

    महिला स्वयं सहायता समूहों को मिली सौगात
    रूद्रपुर। नगर निगम में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रभारी मंत्री गणेश जोशी ने महिला स्वयं सहायता समूहों द्वारा लगाये गये स्टॉलों का निरीक्षण कर स्वयं सहायता समूहों द्वारा किये जा रहे काम की सराहना की। कार्यक्रम में महापौर विकास शर्मा के प्रयासों से महिला स्वयं सहायता समूहों को स्कूल ड्रेस बनाने का आर्डर भी मिला। निजी संस्थान की ओर से कई स्कूलों की ड्रेसें बनाने का आर्डर दिया गया। इसके साथ ही नगर निगम की ओर से प्रभारी मंत्री ने ड्रेसों की सिलाई करने के लिए नगर आजीविका केन्द्र में कार्यरत महिला स्वयं सहायता समूह को 4 सिलाई मशीनें, 3 पीको मशीनें और एक इंटर लॉक मशीन भी वितरित की। इसके अलावा नगर निगम के प्रशिक्षण केन्द्र में जूट से वस्तुओं का निर्माण करने एवं ऐपण कला का प्रशिक्षण लेने वाली 40 महिलाओं को प्रमाण पत्र भी दिये गये।

    Related

    Share. WhatsApp Telegram Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email
    उत्तराखंड सत्य
    • Website

    Related Posts

    रुद्रपुर की नियति बदल देगा ‘मिनी बाईपास’

    January 24, 2026

    राजनीति के ‘महाबली’ की आँखों में पिता की बेबसी

    January 24, 2026

    गदरपुर का ‘विधायक आवास’ बना सत्ता संघर्ष का केंद्र

    January 24, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Don't Miss
    उत्तर प्रदेश

    संगम तट पर गूंजा सेवा का संकल्प, दंडी स्वामियों के पूजन संग पं. गणेश प्रसाद मिश्र सेवा न्यास ने बांटे कंबल और वस्त्र

    By उत्तराखंड सत्यJanuary 27, 20260

    सनातन की तपस्वी परंपरा का वंदन; त्रिवेणी की रेती पर उमड़ा श्रद्धा और सेवा का…

    रुद्रपुर की नियति बदल देगा ‘मिनी बाईपास’

    January 24, 2026

    राजनीति के ‘महाबली’ की आँखों में पिता की बेबसी

    January 24, 2026

    गदरपुर का ‘विधायक आवास’ बना सत्ता संघर्ष का केंद्र

    January 24, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    Our Picks

    संगम तट पर गूंजा सेवा का संकल्प, दंडी स्वामियों के पूजन संग पं. गणेश प्रसाद मिश्र सेवा न्यास ने बांटे कंबल और वस्त्र

    January 27, 2026

    रुद्रपुर की नियति बदल देगा ‘मिनी बाईपास’

    January 24, 2026

    राजनीति के ‘महाबली’ की आँखों में पिता की बेबसी

    January 24, 2026

    गदरपुर का ‘विधायक आवास’ बना सत्ता संघर्ष का केंद्र

    January 24, 2026

    Subscribe to Updates

    Get the latest Updated on your email

    About Us

    '‘‘उत्तराखंड सत्य’’ की निष्ठाओं का निर्विवाद सफर ‘‘आपके बीच’’

    'उत्तराखंड सत्य' उत्तराखंड समाचारों का डिजिटल माध्यम है।
    अपने विचार या समाचार प्रसारित करने के लिए हमसे संपर्क करें।

    मोबाइल नं. : 9837637707, 05944-247707
    ईमेल: uttrakhandsatyardr@gmail.com

    पता :शॉप नं.35, सिटी स्कवायर मॉल काशीपुर बाईपास, रोड रुद्रपुर, जिला- उधम सिंह नगर - उत्तराखंड

    Our Picks

    संगम तट पर गूंजा सेवा का संकल्प, दंडी स्वामियों के पूजन संग पं. गणेश प्रसाद मिश्र सेवा न्यास ने बांटे कंबल और वस्त्र

    January 27, 2026

    रुद्रपुर की नियति बदल देगा ‘मिनी बाईपास’

    January 24, 2026

    राजनीति के ‘महाबली’ की आँखों में पिता की बेबसी

    January 24, 2026
    Categories
    • उत्तराखंड
    • क्राइम
    • देश
    • मनोरंजन
    • मेरा शहर
    • लेख
    • शिक्षा
    Facebook Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 uttarakhandsatya.com, Uttarakhand.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.