Close Menu
    What's Hot

    शिक्षा की आड़ में ‘कमीशन’ का सिंडिकेट

    March 14, 2026

    उत्तराखण्ड में तेज हुई चुनावी हलचल

    March 14, 2026

    एआई और वैज्ञानिक विश्लेषण से थमेगी सड़कों पर रफ्तार की जंग

    March 14, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • शिक्षा की आड़ में ‘कमीशन’ का सिंडिकेट
    • उत्तराखण्ड में तेज हुई चुनावी हलचल
    • एआई और वैज्ञानिक विश्लेषण से थमेगी सड़कों पर रफ्तार की जंग
    • रूद्रपुर में हाईवे चौड़ीकरण के दूसरे चरण की कवायद शुरू
    • उत्तराखंड के विकास का नया रोडमैप
    • विधायक अरविंद पांडेय के ‘तेवर’ पर भाजपा की हाईप्रोफाइल ‘किलेबंदी’
    • भूकंप के मुहाने पर उत्तराखण्डः सख्त नियमों से बनेगा ‘सुरक्षित पहाड़’
    • हिंदुओं की आस्था पर चोट बर्दाश्त नहींः विकास शर्मा
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Uttarakhand Satya News PaperUttarakhand Satya News Paper
    • होम
    • देश

      नितिन नबीन के नेतृत्व में भाजपा परिवार को मिलेगी नई ऊर्जाः डॉ. राकेश मिश्र

      January 21, 2026

      डा. राकेश मिश्र ने मुख्यमंत्री योगी से की भेंट

      January 10, 2026

      प्रयागराज में 12 जनवरी को लगेगा 47वां स्वास्थ्य शिविर

      January 10, 2026

      माघ मेला प्रयागराज : आस्था, सेवा और सनातन परंपरा का विराट संगम

      January 3, 2026

      भारत के लिए सबसे बड़ा खतरा धर्मांतरणः डॉ उपाध्याय

      December 29, 2025
    • उत्तराखंड

      उत्तराखण्ड में तेज हुई चुनावी हलचल

      March 14, 2026

      उत्तराखंड के विकास का नया रोडमैप

      March 2, 2026

      भूकंप के मुहाने पर उत्तराखण्डः सख्त नियमों से बनेगा ‘सुरक्षित पहाड़’

      March 2, 2026

      गैरसैंण की सर्द हवाओं के बीच गरमाएगा बजट सत्र

      February 21, 2026

      आपके घर का ‘एक्स-रे’ करेगा गृह मंत्रालय

      February 21, 2026
    • मेरा शहर
      • हल्द्वानी
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • ऋषिकेश
      • अल्मोड़ा
      • चंपावत
      • चमोली
      • नैनीताल
      • रामनगर
      • किच्छा
      • टिहरी गढ़वाल
      • पौड़ी गढ़वाल
      • श्रीनगर
      • पिथौरागढ़
      • बागेश्वर
      • रुद्रप्रयाग
    • श्रेणियाँ
      • क्राइम
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म-कर्म
      • लेख
    • वीडियो गैलरी
    • ई-पेपर
    • विज्ञापन
    • संपर्क
    Uttarakhand Satya News PaperUttarakhand Satya News Paper
    Home » रूद्रपुर में हाईवे चौड़ीकरण के दूसरे चरण की कवायद शुरू
    ऊधम सिंह नगर

    रूद्रपुर में हाईवे चौड़ीकरण के दूसरे चरण की कवायद शुरू

    उत्तराखंड सत्यBy उत्तराखंड सत्यMarch 14, 2026No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Telegram Facebook Twitter LinkedIn Email
    Share
    WhatsApp Telegram Facebook Twitter LinkedIn Email

    – महापौर विकास शर्मा ने प्रशासनिक अमले के साथ डीडी चौक से अटरिया मोड़ तक किया सर्वे

    रुद्रपुर (उद संवाददाता)। शहर की धड़कन माने जाने वाले नैनीताल हाईवे पर वर्षों से लगने वाले जाम के झाम से जनता को स्थायी मुक्ति दिलाने के लिए नगर निगम और जिला प्रशासन ने अब दूसरे चरण (फेज-2) की कवायद शुरू कर दी है। प्रथम चरण का कार्य अपने अंतिम पड़ाव पर पहुँचने के साथ ही अब डीडी चौक से लेकर अटरिया मोड़ तक सड़क को चौड़ा करने का खाका तैयार कर लिया गया है। शुक्रवार को महापौर विकास शर्मा ने जिला प्रशासन, विकास प्राधिकरण और लोनिवि के आला अधिकारियों के साथ पूरे मार्ग का सघन निरीक्षण किया और निर्माण कार्य की रूपरेखा पर व्यापक मंथन किया और अधिकारियों को कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए।

    गौरतलब है कि करीब तीन माह पूर्व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के विजन के अनुरूप शहर को सुव्यवस्थित करने के लिए हाईवे चौड़ीकरण का कार्य शुरू किया गया था। प्रथम चरण में इंदिरा चौक से डीडी चौक तक का काम अब अपने अंतिम पड़ाव पर है। इस दौरान मार्ग में बाधक बनी पुराने रोडवेज बस अड्डे की जर्जर बिल्डिंग को जमींदोज कर दिया गया है और विद्युत लाइनों की शिफ्टिंग जैसे पेचीदा काम भी लगभग पूरे हो चुके हैं। अब इसी क्रम को आगे बढ़ाते हुए दूसरे चरण में डीडी चौक से अटरिया मोड़ तक की सड़क को विस्तार दिया जाएगा। शुक्रवार को महापौर विकास शर्मा, एडीएम पंकज उपाध्याय, एसडीएम गौरव पाण्डे और नगर आयुक्त शिप्रा जोशी पाण्डे ने संयुक्त रूप से इस पूरे स्ट्रेच का स्थलीय सर्वे किया। टीम ने पैदल चलकर सड़क के दोनों ओर की स्थिति देखी और उन अवरोधों व अतिक्रमण को चिन्हित किया जिन्हें हटाया जाना अनिवार्य है।

    निरीक्षण के दौरान महापौर ने नवनिर्मित बस टर्मिनल के कार्यों का भी जायजा लिया। उन्होंने कार्यदायी संस्था को दो टूक शब्दों में कहा कि टर्मिनल का काम जल्द पूरा कर इसे जनता के लिए समर्पित किया जाए ताकि शहर के भीतर बसों के कारण लगने वाले जाम पर लगाम लग सके। महापौर ने कहा कि फेज-2 का काम शुरू करने के लिए सभी संबंधित विभागों लोनिवि, विद्युत विभाग और विकास प्राधिकरण के साथ तालमेल बिठा लिया गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि चौड़ीकरण की जद में आने वाले किसी भी अवैध निर्माण को बख्शा नहीं जाएगा, क्योंकि शहर का विकास और आम जनता की सुविधा सर्वाेपरि है।

    इस दौरान विकास कार्यों पर चर्चा करते हुए महापौर विकास शर्मा ने कहा कि अटरिया मोड़ से आदर्श कॉलोनी और इंदिरा कॉलोनी को जोड़ने के लिए मिनी बाईपास का निर्माण भी प्रस्तावित है, जिसकी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से स्वीकृति मिल चुकी है। उन्होंने कहा कि यह मिनी बाईपास भविष्य में रुद्रपुर के लिए एक गेम-चेंजर साबित होगा और मुख्य हाईवे पर दबाव को काफी हद तक कम कर देगा। महापौर ने प्रतिबद्धता दोहराई कि मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में रुद्रपुर में विकास का यह सिलसिला रुकने वाला नहीं है और आने वाले समय में मुख्य सड़कों के साथ-साथ आंतरिक सड़कों का जाल भी बिछाया जाएगा ताकि कनेक्टिविटी को बेहतर बनाया जा सके। महापौर ने कहा कि विकास का यह सिलसिला थमने नहीं दिया जायेगा। सर्वे के दौरान नगर निगम और जिला विकास प्राधिकरण के कई वरिष्ठ अभियंता और कर्मचारी मौजूद रहे।

    Related

    Share. WhatsApp Telegram Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email
    उत्तराखंड सत्य
    • Website

    Related Posts

    शिक्षा की आड़ में ‘कमीशन’ का सिंडिकेट

    March 14, 2026

    एआई और वैज्ञानिक विश्लेषण से थमेगी सड़कों पर रफ्तार की जंग

    March 14, 2026

    विधायक अरविंद पांडेय के ‘तेवर’ पर भाजपा की हाईप्रोफाइल ‘किलेबंदी’

    March 2, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Don't Miss
    ऊधम सिंह नगर

    शिक्षा की आड़ में ‘कमीशन’ का सिंडिकेट

    By उत्तराखंड सत्यMarch 14, 20260

    नियमों को ताक पर रख स्कूलों ने शुरू किया कमीशन का खेल,अभिभावकों में रोष उत्तराखण्ड…

    उत्तराखण्ड में तेज हुई चुनावी हलचल

    March 14, 2026

    एआई और वैज्ञानिक विश्लेषण से थमेगी सड़कों पर रफ्तार की जंग

    March 14, 2026

    रूद्रपुर में हाईवे चौड़ीकरण के दूसरे चरण की कवायद शुरू

    March 14, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    Our Picks

    शिक्षा की आड़ में ‘कमीशन’ का सिंडिकेट

    March 14, 2026

    उत्तराखण्ड में तेज हुई चुनावी हलचल

    March 14, 2026

    एआई और वैज्ञानिक विश्लेषण से थमेगी सड़कों पर रफ्तार की जंग

    March 14, 2026

    रूद्रपुर में हाईवे चौड़ीकरण के दूसरे चरण की कवायद शुरू

    March 14, 2026

    Subscribe to Updates

    Get the latest Updated on your email

    About Us

    '‘‘उत्तराखंड सत्य’’ की निष्ठाओं का निर्विवाद सफर ‘‘आपके बीच’’

    'उत्तराखंड सत्य' उत्तराखंड समाचारों का डिजिटल माध्यम है।
    अपने विचार या समाचार प्रसारित करने के लिए हमसे संपर्क करें।

    मोबाइल नं. : 9837637707, 05944-247707
    ईमेल: uttrakhandsatyardr@gmail.com

    पता :शॉप नं.35, सिटी स्कवायर मॉल काशीपुर बाईपास, रोड रुद्रपुर, जिला- उधम सिंह नगर - उत्तराखंड

    Our Picks

    शिक्षा की आड़ में ‘कमीशन’ का सिंडिकेट

    March 14, 2026

    उत्तराखण्ड में तेज हुई चुनावी हलचल

    March 14, 2026

    एआई और वैज्ञानिक विश्लेषण से थमेगी सड़कों पर रफ्तार की जंग

    March 14, 2026
    Categories
    • उत्तराखंड
    • क्राइम
    • देश
    • मनोरंजन
    • मेरा शहर
    • लेख
    • शिक्षा
    Facebook Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 uttarakhandsatya.com, Uttarakhand.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.