Close Menu
    What's Hot

    बुजुर्गों और दिव्यांगों के सम्मान की गारंटी

    September 6, 2025

    केन्द्र से मांगा 5702 करोड़ का राहत पैकेज

    September 6, 2025

    गुटबाजी से जकड़ी कांग्रेस,संगठन सृजन बैठक बनी रणभूमि

    September 6, 2025
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • बुजुर्गों और दिव्यांगों के सम्मान की गारंटी
    • केन्द्र से मांगा 5702 करोड़ का राहत पैकेज
    • गुटबाजी से जकड़ी कांग्रेस,संगठन सृजन बैठक बनी रणभूमि
    • रूद्रपुर में स्मार्ट ट्रैफ़िक कंट्रोल सिस्टम की कवायद शुरू
    • डॉ. राकेश मिश्र ने जे.पी. नड्डा को भेंट की अपनी पुस्तक ‘सम्मिधा’
    • सतना हाफ मैराथन की तैयारियों का हुआ श्रीगणेश
    • महापौर ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात, कई योजनाओं को मिली हरी झंडी
    • आपदा से जख्मी उत्तराखंड: बनेगी नई पुनर्वास नीति
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Uttarakhand Satya News PaperUttarakhand Satya News Paper
    • होम
    • देश

      डॉ. राकेश मिश्र ने जे.पी. नड्डा को भेंट की अपनी पुस्तक ‘सम्मिधा’

      September 3, 2025

      सतना हाफ मैराथन की तैयारियों का हुआ श्रीगणेश

      August 31, 2025

      दो दिवसीय फाइट नाइट फिस्टा की तैयारियां पूर्ण

      August 23, 2025

      भारत का सबसे बड़ा मुक्केबाजी मुकाबला “फाइट नाइट्स फिएस्टा”23 और 24 को

      August 22, 2025

      प्रथम बिहार कप यूथ नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप का भव्य आगाज

      August 2, 2025
    • उत्तराखंड

      बुजुर्गों और दिव्यांगों के सम्मान की गारंटी

      September 6, 2025

      केन्द्र से मांगा 5702 करोड़ का राहत पैकेज

      September 6, 2025

      गुटबाजी से जकड़ी कांग्रेस,संगठन सृजन बैठक बनी रणभूमि

      September 6, 2025

      महापौर ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात, कई योजनाओं को मिली हरी झंडी

      August 30, 2025

      आपदा से जख्मी उत्तराखंड: बनेगी नई पुनर्वास नीति

      August 30, 2025
    • मेरा शहर
      • हल्द्वानी
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • ऋषिकेश
      • अल्मोड़ा
      • चंपावत
      • चमोली
      • नैनीताल
      • रामनगर
      • किच्छा
      • टिहरी गढ़वाल
      • पौड़ी गढ़वाल
      • श्रीनगर
      • पिथौरागढ़
      • बागेश्वर
      • रुद्रप्रयाग
    • श्रेणियाँ
      • क्राइम
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म-कर्म
      • लेख
    • वीडियो गैलरी
    • ई-पेपर
    • विज्ञापन
    • संपर्क
    Uttarakhand Satya News PaperUttarakhand Satya News Paper
    Home » रुद्रपुर नगर निगम ने स्वच्छता सर्वेक्षण में मारी लंबी छलांग
    उत्तराखंड

    रुद्रपुर नगर निगम ने स्वच्छता सर्वेक्षण में मारी लंबी छलांग

    उत्तराखंड सत्यBy उत्तराखंड सत्यJuly 19, 2025No Comments4 Mins Read
    WhatsApp Telegram Facebook Twitter LinkedIn Email
    Share
    WhatsApp Telegram Facebook Twitter LinkedIn Email

    प्रदेश में प्रथम और राष्ट्रीय स्तर पर 68वीं रैंक, सर्वेक्षण में शामिल हुए थे देश भर के 4367 शहर

    उत्तराखण्ड सत्य,रुद्रपुर

    स्वच्छ भारत मिशन के तहत हुए स्वच्छता सर्वेक्षण में रुद्रपुर नगर निगम ने ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। नगर निगम ने राष्ट्रीय स्तर पर 68वीं रैंक प्राप्त करते हुए अपने प्रदर्शन में जबरदस्त सुधार किया है। इसके साथ ही प्रदेश भर के नगर निगमों में रुद्रपुर ने पहला और शहरों में दूसरा स्थान प्राप्त किया है, जो नगर निगम प्रशासन, सफाई कर्मियों एवं आम नागरिकों की संयुक्त मेहनत का प्रतिफल माना जा रहा है। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025 में देश भर के कुल 4367 शहरों को शामिल किया गया था। इस सर्वेक्षण में उत्तराखण्ड के कुल 107 शहर शामिल हुए। नेशनल रैकिंग में नगर निगम रूद्रपुर ने इस बार शानदार प्रदर्शन करते हुए 9596 अंकों के साथ 68वीं रैंक हासिल की है। जबकि प्रदेश के सभी नगर निगमों में रूद्रपुर ने पहला स्थान और शहरों में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। पिछले वर्ष स्वच्छता सर्वेक्षण में राष्ट्रीय स्तर पर रुद्रपुर नगर निगम की रैंकिंग 417वीं थी। एक वर्ष में नगर निगम ने 349 अंकों की लंबी छलांग लगाई है। जबकि राज्य स्तर पर पिछले वर्ष रूद्रपुर नगर निगम की रैकिंग 8 थी। जो इस बार पहले पायरदान पर है। प्रदेश स्तर पर राज्य के अन्य नगर निगमों की रैिंकंग की बात करें तो पिथौरागढ़ को 5, कोटद्वार को 9, ऋषिकेश को 10, देहरादून को 13, हल्द्वानी को 14, हरिद्वार को 20, काशीपुर को 21, रूड़की को 31, अल्मोड़ा को 36रैंक मिली है। नगर निगम की इस बड़ी उपलब्धि को लेकर महापौर विकास शर्मा और नगर आयुक्त नरेश दुर्गापाल ने नगर निगम के समस्त अधिकारियों, कर्मचारियों, सफाईकर्मियों और शहरवासियों को बधाई दी। पत्रकार वार्ता में महापौर विकास शर्मा ने कहा कि यह उपलब्धि केवल आंकड़ों तक सीमित नहीं, बल्कि शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने की दिशा में एक मील का पत्थर है। उन्होंने कहा कि स्वच्छता रैंकिंग में यह सुधार रुद्रपुर को देश के अग्रणी स्वच्छ शहरों की सूची में स्थान दिलाने की दिशा में एक ठोस कदम है। यह उपलब्धि घर-घर कचरा संग्रहण, नियमित जागरूकता अभियान, तकनीकी उन्नयन, सतत निगरानी और ठोस कचरा प्रबंधन जैसे नवाचारों के माध्यम से संभव हुई है। महापौर विकास शर्मा ने बताया कि नगर निगम का लक्ष्य आगामी वर्षों में रुद्रपुर को देश के शीर्ष स्वच्छ शहरों में शामिल करना है। उन्होंने कहा कि नगर निगम द्वारा चलाए जा रहे स्वच्छता एवं सौंदर्यीकरण कार्यक्रम निरंतर जारी रहेंगे। आने वाले समय में गांधी पार्क सहित शहर के कई प्रमुख उद्यानों का सौंदर्यीकरण प्रस्तावित है। इसके अतिरिक्त कल्याणी नदी और नगर क्षेत्र की अन्य पुरानी नहरों व नालों की सफाई के लिए विशेष कार्य योजना बनाई गई है, जिससे आने वाले स्वच्छता सर्वेक्षण में रुद्रपुर की रैंकिंग में और अधिक सुधार हो सकेगा। महापौर ने स्पष्ट किया कि शहर को स्वच्छ, सुंदर और हरा-भरा बनाना केवल नगर निगम का ही कार्य नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी भी है। उन्होंने सभी नागरिकों से अपील की कि वे अपने-अपने क्षेत्रें में स्वच्छता बनाए रखने में सहयोग दें, ताकि रुद्रपुर आने वाले वर्षों में देश का सबसे स्वच्छ शहर बन सके। नगर आयुक्त नरेश दुर्गापाल ने कहा कि यह सफलता नगर निगम की टीम भावना, सही रणनीति और नागरिकों के सक्रिय सहयोग का परिणाम है। उन्होंने बताया कि नगर निगम रूद्रपुर इससे पहले भी स्वच्छता में कई उपलब्धियां अपने नाम कर चुका है। नगर निगम रूद्रपुर की स्टार टेडिंग 1 है। ओडीएफ प्लसप्लस की उपलब्धि भी नगर निगम हहासिल कर चुका है। इससे पहले सुंदर लाल बहुगुणा पुरस्कार भी नगर निगम को मिला था और अब नगर निगम को स्वच्छता सर्वेक्षण में प्रदेश में पहला और देश भर में 68वां स्थान मिलना नगर निगम की सजगता, सतत प्रयास और जनभागीदारी को स्पष्ट दर्शाता है। उन्होंने शहरवासियों से अपील की कि शहरवासी स्वच्छता के प्रति जागरूक रहें और निगम द्वारा संचालित अभियानों में बढ़-चढ़कर भाग लें।

    Related

    Share. WhatsApp Telegram Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email
    उत्तराखंड सत्य
    • Website

    Related Posts

    बुजुर्गों और दिव्यांगों के सम्मान की गारंटी

    September 6, 2025

    केन्द्र से मांगा 5702 करोड़ का राहत पैकेज

    September 6, 2025

    गुटबाजी से जकड़ी कांग्रेस,संगठन सृजन बैठक बनी रणभूमि

    September 6, 2025
    Leave A Reply Cancel Reply

    Don't Miss
    उत्तराखंड

    बुजुर्गों और दिव्यांगों के सम्मान की गारंटी

    By उत्तराखंड सत्यSeptember 6, 20250

    सभी जिलों में वृद्धा आश्रम खोलने का ऐलान, दिव्यांग शादी अनुदान पचास हजार, छात्रवृत्ति की…

    केन्द्र से मांगा 5702 करोड़ का राहत पैकेज

    September 6, 2025

    गुटबाजी से जकड़ी कांग्रेस,संगठन सृजन बैठक बनी रणभूमि

    September 6, 2025

    रूद्रपुर में स्मार्ट ट्रैफ़िक कंट्रोल सिस्टम की कवायद शुरू

    September 6, 2025
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    Our Picks

    बुजुर्गों और दिव्यांगों के सम्मान की गारंटी

    September 6, 2025

    केन्द्र से मांगा 5702 करोड़ का राहत पैकेज

    September 6, 2025

    गुटबाजी से जकड़ी कांग्रेस,संगठन सृजन बैठक बनी रणभूमि

    September 6, 2025

    रूद्रपुर में स्मार्ट ट्रैफ़िक कंट्रोल सिस्टम की कवायद शुरू

    September 6, 2025

    Subscribe to Updates

    Get the latest Updated on your email

    About Us

    '‘‘उत्तराखंड सत्य’’ की निष्ठाओं का निर्विवाद सफर ‘‘आपके बीच’’

    'उत्तराखंड सत्य' उत्तराखंड समाचारों का डिजिटल माध्यम है।
    अपने विचार या समाचार प्रसारित करने के लिए हमसे संपर्क करें।

    मोबाइल नं. : 9837637707, 05944-247707
    ईमेल: uttrakhandsatyardr@gmail.com

    पता :शॉप नं.35, सिटी स्कवायर मॉल काशीपुर बाईपास, रोड रुद्रपुर, जिला- उधम सिंह नगर - उत्तराखंड

    Our Picks

    बुजुर्गों और दिव्यांगों के सम्मान की गारंटी

    September 6, 2025

    केन्द्र से मांगा 5702 करोड़ का राहत पैकेज

    September 6, 2025

    गुटबाजी से जकड़ी कांग्रेस,संगठन सृजन बैठक बनी रणभूमि

    September 6, 2025
    Categories
    • उत्तराखंड
    • क्राइम
    • देश
    • मनोरंजन
    • मेरा शहर
    • लेख
    • शिक्षा
    Facebook Instagram YouTube WhatsApp
    © 2025 uttarakhandsatya.com, Uttarakhand.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.