On April 27, 2024
City:
सतनावासियों ने अधिक मतदान कर भाजपा की विजयशाली परंपरा का निर्वहन कियाः डॉ. राकेश मिश्र
उत्तखण्ड सत्य, सतना
पं. गणेश प्रसाद मिश्र सेवा न्यास के अध्यक्ष डॉ. राकेश मिश्र ने रामा कृष्ण कॉलेज पोलिंग बूथ क्रमांक 119 भरहुत नगर में पहुंचकर सपरिवार मतदान किया। उन्होंने लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए अपने मताधिकार का प्रयोग कर स्वच्छ एवं निरपेक्ष लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए सतना लोकसभा के समस्त बूथों में जाकर मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि निर्भीक होकर बिना किसी लालच में आए हुए लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए वोट करें। डॉ राकेश मिश्र ने पोलिंग बूथों में पहुंचकर मतदाताओं का उत्साह वर्धन किया। डॉ राकेश मिश्र ने कहा कि द्वितीय चरण के मतदान में सतना लोकसभा के नागरिको ने अपनी जिम्मेवारी और कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए मतदान किया है। लोकतंत्र में हरेक वोट महत्वपूर्ण है। डॉ राकेश मिश्र ने लोकतंत्र का महापर्व अर्थात लोकसभा चुनाव एक सजग नागरिक होने के नाते अपना मताधिकार का प्रयोग करना हमारा दायित्व है। इस मतदान की अपनी महत्ता है, क्योंकि यह मतदान एक सशक्त, सुरक्षित और सुदृढ़ राष्ट्र के लिए है, जो विश्व के सर्वाधिक लोकप्रिय और यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मजबूत बनाते हुए विकसित भारत के संकल्प को साकार करने के लिए है। आपके बहुमूल्य वोट के बिना यह अनुष्ठान पूर्ण नहीं होगा। भाजपा के पक्ष में किया गया आपका प्रत्येक वोट से देश को विकास के पथ पर गतिमान करेगा और सशक्त, समृद्ध सनातन स्थापित होगा। उन्होंने कहा कि सतना लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के लोकप्रिय उम्मीदवार गणेश सिंह के पक्ष में जनता ने खुलकर मतदान करके प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने और सशक्त राष्ट्र बनाने की दिशा में एक पुष्प अर्पित किया है।