On April 21, 2024
City:
श्री रामनवमी शोभायात्र में सम्मिलित हुए हजारों सेवा न्यास कार्यकर्ता
उत्तराखण्ड सत्य,सतना
श्री रामनवमी के पावन अवसर पर भगवान प्रभु श्री राम की शोभायात्रा यहां गाजे बाजों के साथ धूमधाम से निकाली गयी। शोभा यात्रा रावना टोला सिटी कोतवाली के पीछे गुरुद्वारे से प्रारंभ होकर सुभाष पार्क में श्री राम दरबार मंदिर में पूजा पाठ के उपरांत सम्पन्न हुई। जगह जगह शोभा यात्रा का भव्य स्वागत कियाग या। इस अवसर पर पं. गणेश प्रसाद मिश्र सेवा न्यास के अध्यक्ष डॉ- राकेश मिश्र के नेतृत्व में कैंसर जन जागरूकता व पर्यावरण संरक्षण हेतु चलाए जा रहे अभियान एवं ‘अपना सपना - हरा भरा सतना’ के अंतर्गत ग्रीन एंबुलेंस के माध्यम से पौधों की देखभाल के लिये प्रेरित किया गया। सेवा न्यास की ग्रीन एंबुलेंस सतना नगर में लोगों को प्रेरित करते हुये बड़ी संख्या में इस जागरूकता कार्यक्रम में शोभा यात्रा में झांकियां निकाली गईं। बड़ी संख्या में महिलाओं, बच्चों एवं सेवा व्रतियों के ऊपर जगह-जगह पुष्प वर्षा करते हुए नगर वासियों ने स्वागत किया। श्री राम नवमी शोभायात्रा में सम्मिलित हुए हजारों सेवा न्यास कार्यकर्ताओं ने समाज को त्यौहारों पर जागरूक करने वाले साहित्य के माध्यम से कैंसर महामारी से बचाव हेतु सेवा न्यास के कार्यकर्ताओं ने उपाय बताए। प्रभु श्री राम की शोभायात्र में समाजसेवियों भक्तजनों ने पुष्प वर्षा करते हुए सेवा न्यास की गतिविधियों पर आधारित झांकियों का जगह-जगह स्वागत किया गया। डॉ राकेश मिश्र ने दूर दराज गांव देहात से आए हुए कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। शोभा यात्रा में राजीव व्यास, विष्णु पांडेय, रवि द्विवेदी, अजय मिश्र, मनीषा सिंह, शीलम सैनी, सुनील यादव, विजय सिंह पटेल, नितिन मिश्रा, संगीता सोनी, शंकर सोनी, मधु बाल्मीकि, पूनम यादव, संध्या यादव, चंदा शर्मा, राखी परोहा, पूजा वर्मा, वैष्णवी सैनी, रश्मि सैनी, सुभद्रा पांडे, हर्ष पांडे, प्रतीक्षा पांडे, प्रेमलाल शर्मा, राजेश त्रिपाठी नीलू एवं सेवा न्यास कार्यकर्ता उपस्थित रहे।